बीनागंज में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 315 मरीजों का पंजीयन, 82 ऑपरेशन के लिए चयनित बीनागंज। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर (म.प्र.) एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार, 16 सितंबर 2026 को श्री स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय, बीनागंज के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के संस्थापक सदस्य श्री घनश्याम दास जी गर्ग द्वारा सद्गुरु महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया गया। शिविर में 325 मरीजों का पंजीयन किया गया। जांच के दौरान 82 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 201 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा 30 मरीजों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, आनंदपुर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। इस शिविर में डॉ. आशु शर्मा (MDS) ( दंत चिकित्सक)शासकीय अस्पताल बीनागंज एवं डॉ. हिमांशु शर्मा, ( दंत चिकित्सक ) शिविर में आए । दोनों चिकित्सकों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की चिकित्सा एवं सेवा टीम ने मरीजों को अपनी सेवाएं दीं। डॉ. अभिषेक सुमन, नेत्र सहायक सोनू शर्मा, बीनागंज, टीम इंचार्ज जीतू पाठक, डाल सिंह जादौन एवं वरिष्ठ सहयोगी धर्मराज यादव सहित अन्य सदस्यों ने मरीजों की जांच एवं उपचार में सहयोग किया। शिविर में पधारे चिकित्सकों, अतिथियों एवं पत्रकारगण का भी माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। श्री रणछोड़ दास जी आश्रम के अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी भी उपस्थित रहे। वहीं थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने शिविर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं शिविर का निरीक्षण किया। उनका भी माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच, उपचार एवं ऑपरेशन के माध्यम से उन्हें रोशनी प्रदान करना बहुत बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की निःशुल्क सेवा से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है। शिविर के आयोजन में श्री स्वामी विवेकानंद । पुस्तकालय की ओर से मरीजों के लिए भोजन, नाश्ता एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। शिविर में मरीजों को पहुंचाने एवं सेवा कार्य को सफल बनाने में जनपद सचिव, जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा। इनके द्वारा जरूरतमंद मरीजों को शिविर तक पहुंचने के लिए प्रेरित एवं सूचित किया गया, जिससे बड़ी संख्या में मरीज शिविर का लाभ ले सके। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर ने शिविर को सफल बनाने गांव- गांव से मरीज भेजने में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, जनपद सचिवों, सरपंचों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुस्तकालय समिति, पत्रकारगण एवं सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि बीनागंज में इस प्रकार के निःशुल्क सेवा शिविरों से ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी के सहयोग से ऐसे सेवा शिविर आयोजित होते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच, दवाइयां, चश्मे एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा मिल सके।
बीनागंज में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 315 मरीजों का पंजीयन, 82 ऑपरेशन के लिए चयनित बीनागंज। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर (म.प्र.) एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार, 16 सितंबर 2026 को श्री स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय, बीनागंज के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के संस्थापक सदस्य श्री घनश्याम दास जी गर्ग द्वारा सद्गुरु महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया गया। शिविर में 325 मरीजों का पंजीयन किया गया। जांच के दौरान 82 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 201 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा 30 मरीजों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। चयनित मरीजों को ऑपरेशन
के लिए सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, आनंदपुर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। इस शिविर में डॉ. आशु शर्मा (MDS) ( दंत चिकित्सक)शासकीय अस्पताल बीनागंज एवं डॉ. हिमांशु शर्मा, ( दंत चिकित्सक ) शिविर में आए । दोनों चिकित्सकों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की चिकित्सा एवं सेवा टीम ने मरीजों को अपनी सेवाएं दीं। डॉ. अभिषेक सुमन, नेत्र सहायक सोनू शर्मा, बीनागंज, टीम इंचार्ज जीतू पाठक, डाल सिंह जादौन एवं वरिष्ठ सहयोगी धर्मराज यादव सहित अन्य सदस्यों ने मरीजों की जांच एवं उपचार में सहयोग किया। शिविर में पधारे चिकित्सकों, अतिथियों एवं पत्रकारगण का भी माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। श्री रणछोड़ दास जी आश्रम के अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी भी उपस्थित रहे। वहीं थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया
ने शिविर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं शिविर का निरीक्षण किया। उनका भी माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच, उपचार एवं ऑपरेशन के माध्यम से उन्हें रोशनी प्रदान करना बहुत बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की निःशुल्क सेवा से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है। शिविर के आयोजन में श्री स्वामी विवेकानंद । पुस्तकालय की ओर से मरीजों के लिए भोजन, नाश्ता एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। शिविर में मरीजों को पहुंचाने एवं सेवा कार्य को सफल बनाने में जनपद सचिव, जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग
रहा। इनके द्वारा जरूरतमंद मरीजों को शिविर तक पहुंचने के लिए प्रेरित एवं सूचित किया गया, जिससे बड़ी संख्या में मरीज शिविर का लाभ ले सके। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर ने शिविर को सफल बनाने गांव- गांव से मरीज भेजने में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, जनपद सचिवों, सरपंचों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुस्तकालय समिति, पत्रकारगण एवं सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि बीनागंज में इस प्रकार के निःशुल्क सेवा शिविरों से ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी के सहयोग से ऐसे सेवा शिविर आयोजित होते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच, दवाइयां, चश्मे एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा मिल सके।
- बीनागंज में निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर में 315 मरीजों का पंजीयन, 82 ऑपरेशन के लिए चयनित बीनागंज। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर (म.प्र.) एवं राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार, 16 सितंबर 2026 को श्री स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय, बीनागंज के सहयोग से विशाल निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय के संस्थापक सदस्य श्री घनश्याम दास जी गर्ग द्वारा सद्गुरु महाराज जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर किया गया। शिविर में 325 मरीजों का पंजीयन किया गया। जांच के दौरान 82 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीं 201 मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं तथा 30 मरीजों को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। चयनित मरीजों को ऑपरेशन के लिए सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, आनंदपुर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। इस शिविर में डॉ. आशु शर्मा (MDS) ( दंत चिकित्सक)शासकीय अस्पताल बीनागंज एवं डॉ. हिमांशु शर्मा, ( दंत चिकित्सक ) शिविर में आए । दोनों चिकित्सकों का माला पहनाकर एवं साफा बांधकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की चिकित्सा एवं सेवा टीम ने मरीजों को अपनी सेवाएं दीं। डॉ. अभिषेक सुमन, नेत्र सहायक सोनू शर्मा, बीनागंज, टीम इंचार्ज जीतू पाठक, डाल सिंह जादौन एवं वरिष्ठ सहयोगी धर्मराज यादव सहित अन्य सदस्यों ने मरीजों की जांच एवं उपचार में सहयोग किया। शिविर में पधारे चिकित्सकों, अतिथियों एवं पत्रकारगण का भी माला पहनाकर एवं साफा बांधकर सम्मान किया गया। श्री रणछोड़ दास जी आश्रम के अध्यक्ष विजय सिंह रघुवंशी भी उपस्थित रहे। वहीं थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने शिविर स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं एवं शिविर का निरीक्षण किया। उनका भी माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों की आंखों की जांच, उपचार एवं ऑपरेशन के माध्यम से उन्हें रोशनी प्रदान करना बहुत बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की निःशुल्क सेवा से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सीधा लाभ मिलता है। शिविर के आयोजन में श्री स्वामी विवेकानंद । पुस्तकालय की ओर से मरीजों के लिए भोजन, नाश्ता एवं पेयजल की व्यवस्था की गई। शिविर में मरीजों को पहुंचाने एवं सेवा कार्य को सफल बनाने में जनपद सचिव, जनप्रतिनिधियों एवं सरपंचों के साथ-साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग रहा। इनके द्वारा जरूरतमंद मरीजों को शिविर तक पहुंचने के लिए प्रेरित एवं सूचित किया गया, जिससे बड़ी संख्या में मरीज शिविर का लाभ ले सके। श्री सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट, आनंदपुर ने शिविर को सफल बनाने गांव- गांव से मरीज भेजने में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, जनपद सचिवों, सरपंचों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पुस्तकालय समिति, पत्रकारगण एवं सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि बीनागंज में इस प्रकार के निःशुल्क सेवा शिविरों से ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी सभी के सहयोग से ऐसे सेवा शिविर आयोजित होते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क नेत्र जांच, दवाइयां, चश्मे एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा मिल सके।4
- *ब्रेकिंग ।* राजगढ़ खिलचीपुर के आगे फतेहपुर नाले के पास (जमुनिया)गांव के नजदीक बड़ा हादसा.... सीमेंट का ट्राला पलटा हे एक की मोत दो घायल1
- देश को भाजपा ने 80 वे.पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है :-जीतू पटवारी छात्रों के मुद्दों पर हो रही लड़ाई राजनीतिक ना होकर युवाओं के भविष्य से जुड़ी है.इसमें राजनीति ढूंढना पाप है :जीतू पटवारी देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटाले में बीजेपी और संघ का हाथ है, {श्याम रानोलिया राजगढ} 7049220386 मध्य प्रदेश मे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के दौरे प्रस्तावित होते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं.. बतादे की 17 और 18 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा प्रस्तावित है। और 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम मे शामिल होंगे और उसी से ठीक पहले हो रहे इन दौरों को बीजेपी और संघ की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और आरएसएस पर पेपर लीक और परीक्षा घोटालों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। VO 17 और 18 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा तय हुआ है। 19 सितंबर को इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिससे ठीक पहले बीजेपी और संघ के शीर्ष नेताओं के इस दौरे को भावी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।... दूसरी ओर, इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के पीछे बीजेपी और संघ का हाथ है। जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि छात्रों के मुद्दों पर हो रही लड़ाई राजनीतिक न होकर युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। और इसमें राजनीति ढूंढना पाप है.. Byte बाइट: जीतू पटवारी (प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस) "कांग्रेस 2023 का चुनाव हारने के बाद से एक्टिव है और लगातार चुनाव जीत रही है... दतिया, विजयपुर और अमरवाड़ा के चुनाव इसके प्रमाण हैं। जहां तक छात्रों की गूंज का सवाल है, यह लड़ाई राजनीतिक है ही नहीं, यह देश के युवाओं के भविष्य की लड़ाई है और इसमें राजनीति ढूंढना अपने आप में पाप है। जब से मोदी जी आए हैं, 150 से ज्यादा बार पेपर लीक हो चुके हैं। हर परीक्षा में करप्शन होता है और इसके पीछे बीजेपी और आरएसएस का हाथ है। बीजेपी ने देश को 80वें पायदान पर खड़ा कर दिया है।"1
- श्री बाबा रामदेव जी महाराज के मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। श्री बाबा रामदेव जी महाराज के मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। छापीहेड़ा नगर के पुरानी नगर पंचायत परिषद स्थल पर स्थित श्री बाबा रामदेवजी मंदिर पर बुधवार की सुबह 11:30 बजे के लगभग विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत बाबा रामदेव जी महाराज की पूजा आरती के पश्चात की गई। जिसमें क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस विशाल भंडारे में छापीहेड़ा नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। बता दे की विगत 18 वर्षों से श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के द्वारा यह विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। तथा समिति के सदस्यों के द्वारा विशाल भंडारा करने का निर्णय लिया गया था। श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के द्वारा श्री बाबा रामदेव रुणीजा धाम जाने वाले पैदल एवं वाहन से यात्रियों के लिए स्वल्पाहार भोजन एवं रात्रि विश्राम के इंतजाम किए गए थे। जिसमें भंडारे में प्रतिदिन रात 9:00 बजे महा आरती की जाती थी जिसमें नगर के श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में शामिल होते थे। भंडारे को लेकर आसपास के इलाके में लगातार एक माह के लिए भक्ति का माहौल बना रहता है।1
- दूध डेयरी संचालक नहीं हे हड़ताल में शामिल कहा हम किसी भी हड़ताल में शामिल नहीं छापीहेड़ा में चल रही दूध उत्पादकों की हड़ताल में आज नया मोड़ , डेयरी संचालकों का आरोप की हमे हमारे संस्थान बंद करने के लिए दबाव बनाया जा रहा , हम किसी भी हड़ताल में शामिल नहीं हे , यदि हमें परेशान किया गया तो हमे थाने में शिकायत करनी होगी साथ ही किसानों से अपील की हे जिसको दूध लाना हो वो स्वेच्छा से दूध ला सकता हे1
- राजगढ़ में दूध की हड़ताल के बीच प्रदर्शनकारियों ने कराया सांची प्वाइंट बंद राजगढ़ में दूध की हड़ताल कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सांची प्वाइंट को बंद करा दिया। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के बाद सांची प्वाइंट पर दूध की बिक्री प्रभावित हुई। दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान सांची प्वाइंट बंद कराने का वीडियो सामने आया है।1
- मोदी, के.जन्मदिन के साथ देशभर में "सेवा-संकल्प अभियान" का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस के साथ देश भर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हो रहा है,जनसेवा के 25 वर्षों की इस यात्रा में उनके नेतृत्व में गुजरात से लेकर भारत तक विकास के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन कल मध्यप्रदेश में अभियान अंतर्गत दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही 50 लाख से अधिक ग्रामीणजनों को भूमि पट्टों की निःशुल्क शासकीय रजिस्ट्री कराई जाएगी।1
- इंदौर के पास सांवेर क्षेत्र में बुधवार शाम करीब चार बजे एक जर्जर मकान तोड़ते वक्त दूसरे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। सभी मजदूर बताई जा रही हैं। चार लोग घायल हैं। पुलिस और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। एसडीओपी देवेंद्र धुर्वे ने तीन मौत की पुष्टी की है। हालांकि, इससे पहले एक नाबालिग की मौत की भी जानकारी सामने आई थी। बताया जाता है कि टशन चौराहे के पास स्थित एक मकान का छज्जा करीब एक माह पहले गिरा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर परिषद को दी थी। तब मकान मालिक मालिक दिनेश जैन को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया था। मामले में लोगों ने सांवेर नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के वक्त दिनेश जैन ठेकेदार के साथ मौके पर था। दिनेश का जैन बस के नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार है के हिसाब से1