Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोदी, के.जन्मदिन के साथ देशभर में "सेवा-संकल्प अभियान" का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस के साथ देश भर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हो रहा है,जनसेवा के 25 वर्षों की इस यात्रा में उनके नेतृत्व में गुजरात से लेकर भारत तक विकास के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन कल मध्यप्रदेश में अभियान अंतर्गत दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही 50 लाख से अधिक ग्रामीणजनों को भूमि पट्टों की निःशुल्क शासकीय रजिस्ट्री कराई जाएगी।
Shyam Ranoliya
मोदी, के.जन्मदिन के साथ देशभर में "सेवा-संकल्प अभियान" का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस के साथ देश भर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हो रहा है,जनसेवा के 25 वर्षों की इस यात्रा में उनके नेतृत्व में गुजरात से लेकर भारत तक विकास के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन कल मध्यप्रदेश में अभियान अंतर्गत दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही 50 लाख से अधिक ग्रामीणजनों को भूमि पट्टों की निःशुल्क शासकीय रजिस्ट्री कराई जाएगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- देश को भाजपा ने 80 वे.पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है :-जीतू पटवारी छात्रों के मुद्दों पर हो रही लड़ाई राजनीतिक ना होकर युवाओं के भविष्य से जुड़ी है.इसमें राजनीति ढूंढना पाप है :जीतू पटवारी देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटाले में बीजेपी और संघ का हाथ है, {श्याम रानोलिया राजगढ} 7049220386 मध्य प्रदेश मे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के दौरे प्रस्तावित होते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं.. बतादे की 17 और 18 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा प्रस्तावित है। और 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम मे शामिल होंगे और उसी से ठीक पहले हो रहे इन दौरों को बीजेपी और संघ की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और आरएसएस पर पेपर लीक और परीक्षा घोटालों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। VO 17 और 18 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा तय हुआ है। 19 सितंबर को इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिससे ठीक पहले बीजेपी और संघ के शीर्ष नेताओं के इस दौरे को भावी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।... दूसरी ओर, इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के पीछे बीजेपी और संघ का हाथ है। जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि छात्रों के मुद्दों पर हो रही लड़ाई राजनीतिक न होकर युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। और इसमें राजनीति ढूंढना पाप है.. Byte बाइट: जीतू पटवारी (प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस) "कांग्रेस 2023 का चुनाव हारने के बाद से एक्टिव है और लगातार चुनाव जीत रही है... दतिया, विजयपुर और अमरवाड़ा के चुनाव इसके प्रमाण हैं। जहां तक छात्रों की गूंज का सवाल है, यह लड़ाई राजनीतिक है ही नहीं, यह देश के युवाओं के भविष्य की लड़ाई है और इसमें राजनीति ढूंढना अपने आप में पाप है। जब से मोदी जी आए हैं, 150 से ज्यादा बार पेपर लीक हो चुके हैं। हर परीक्षा में करप्शन होता है और इसके पीछे बीजेपी और आरएसएस का हाथ है। बीजेपी ने देश को 80वें पायदान पर खड़ा कर दिया है।"1
- राजगढ़ में दूध की हड़ताल के बीच प्रदर्शनकारियों ने कराया सांची प्वाइंट बंद राजगढ़ में दूध की हड़ताल कर रहे प्रदर्शनकारियों ने सांची प्वाइंट को बंद करा दिया। प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के बाद सांची प्वाइंट पर दूध की बिक्री प्रभावित हुई। दूध उत्पादकों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान सांची प्वाइंट बंद कराने का वीडियो सामने आया है।1
- रामेश्वर शर्मा के ‘मिसाइल’ बयान पर ओवैसी का पलटवार—कहा, “मैं हिजड़ों से डरता नहीं भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के काजी कैंप को लेकर दिए गए कथित “मिसाइल” बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी। ओवैसी ने रामेश्वर शर्मा को जवाब देते हुए बयान दिया। वायरल वीडियो में ओवैसी कहते सुनाई दे रहे हैं—“मैं हिजड़ों से डरता नहीं।” इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो देखें और पूरा बयान सुनें। आप इस बयान को लेकर क्या सोचते हैं? कमेंट में अपनी राय बताएं।1
- राजगढ़ में छात्रों की गूंज मे उठा पेपर लीक घोटाले रोजगार के मुद्दे छात्रों की गूंज में 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने उठाए शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल दो घंटे से अधिक चला संवाद, विद्यार्थियों ने अतिथियों से सीधे रखीं समस्याएं; प्रियव्रत सिंह बोले- विद्यार्थियों की आवाज को जिम्मेदार मंच तक पहुंचाना जरूरी | पचोर पचोर में बुधवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1300 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। दो घंटे से अधिक चले संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल अतिथियों के सामने सीधे रखे। विद्यार्थियों ने पेपर लीक, बढ़ती फीस, बेरोजगारी, रोजगार के सीमित अवसर, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी जैसे मुद्दे उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा मंच देना है, जहां वे बिना झिझक अपनी समस्याएं और सवाल सामने रख सकें। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। इन समस्याओं और सुझावों को आगे जिम्मेदार मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों ने सवाल किया कि परीक्षा आयोजित होने के बाद लंबे समय तक परिणाम जारी नहीं होने पर जिम्मेदारी किसकी तय होती है। नौकरी मिलने के बाद भर्ती स्थायी नहीं होने और कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को लेकर भी सवाल किए गए। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर विद्यार्थियों ने जवाब मांगे। छात्राओं ने भी रखी अपनी बात संवाद के दौरान छात्रा जया कुशवाह ने प्रतियोगी परीक्षा में कुछ अंकों से चयन से वंचित रहने तथा कथित रूप से रिश्वत की मांग किए जाने जैसी समस्या को लेकर सवाल उठाया। छात्रा रुशाली ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें छह भाषाओं का ज्ञान है और विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों को अतिथियों के समक्ष रखा। समस्याएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन विद्यार्थियों के सवालों को अतिथियों ने सुना और उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों को इंदौर में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण विभाग प्रभारी महेंद्र जोशी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवा दीक्षित ने किया।1
- उज्जैन में बीजेपी-आरएसएस के दिग्गजों के दौरे पर जीतू पटवारी का तीखा हमला मध्य प्रदेश मे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के दौरे प्रस्तावित होते ही राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं.. बतादे की 17 और 18 सितंबर को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा प्रस्तावित है। और 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम मे शामिल होंगे और उसी से ठीक पहले हो रहे इन दौरों को बीजेपी और संघ की बड़ी रणनीति माना जा रहा है। इस पूरे घटनाक्रम पर पलटवार करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बीजेपी और आरएसएस पर पेपर लीक और परीक्षा घोटालों में शामिल होने का गंभीर आरोप लगाया है। vo. 17 और 18 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का उज्जैन दौरा तय हुआ है। 19 सितंबर को इंदौर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का आयोजन होना है, जिससे ठीक पहले बीजेपी और संघ के शीर्ष नेताओं के इस दौरे को भावी राजनीतिक रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।... दूसरी ओर, इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपना लिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के पीछे बीजेपी और संघ का हाथ है। जीतू पटवारी ने स्पष्ट किया कि छात्रों के मुद्दों पर हो रही लड़ाई राजनीतिक न होकर युवाओं के भविष्य से जुड़ी है। और इसमें राजनीति ढूंढना पाप है.. Byte बाइट: जीतू पटवारी (प्रदेश अध्यक्ष, मध्य प्रदेश कांग्रेस) "कांग्रेस 2023 का चुनाव हारने के बाद से एक्टिव है और लगातार चुनाव जीत रही है... दतिया, विजयपुर और अमरवाड़ा के चुनाव इसके प्रमाण हैं। जहां तक छात्रों की गूंज का सवाल है, यह लड़ाई राजनीतिक है ही नहीं, यह देश के युवाओं के भविष्य की लड़ाई है और इसमें राजनीति ढूंढना अपने आप में पाप है। जब से मोदी जी आए हैं, 150 से ज्यादा बार पेपर लीक हो चुके हैं। हर परीक्षा में करप्शन होता है और इसके पीछे बीजेपी और आरएसएस का हाथ है। बीजेपी ने देश को 80वें पायदान पर खड़ा कर दिया है।"1
- श्री बाबा रामदेव जी महाराज के मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। श्री बाबा रामदेव जी महाराज के मन्दिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया ,हजारों श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण। छापीहेड़ा नगर के पुरानी नगर पंचायत परिषद स्थल पर स्थित श्री बाबा रामदेवजी मंदिर पर बुधवार की सुबह 11:30 बजे के लगभग विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे की शुरुआत बाबा रामदेव जी महाराज की पूजा आरती के पश्चात की गई। जिसमें क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस विशाल भंडारे में छापीहेड़ा नगर के अलावा आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्त ने एक साथ प्रसाद ग्रहण किया। बता दे की विगत 18 वर्षों से श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के द्वारा यह विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता आ रहा है। इस वर्ष भी भंडारे का आयोजन किया गया। तथा समिति के सदस्यों के द्वारा विशाल भंडारा करने का निर्णय लिया गया था। श्री बाबा रामदेव सेवा समिति के द्वारा श्री बाबा रामदेव रुणीजा धाम जाने वाले पैदल एवं वाहन से यात्रियों के लिए स्वल्पाहार भोजन एवं रात्रि विश्राम के इंतजाम किए गए थे। जिसमें भंडारे में प्रतिदिन रात 9:00 बजे महा आरती की जाती थी जिसमें नगर के श्रद्धालु भक्त बड़ी संख्या में शामिल होते थे। भंडारे को लेकर आसपास के इलाके में लगातार एक माह के लिए भक्ति का माहौल बना रहता है।1
- मोदी, के.जन्मदिन के साथ देशभर में "सेवा-संकल्प अभियान" का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस के साथ देश भर में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हो रहा है,जनसेवा के 25 वर्षों की इस यात्रा में उनके नेतृत्व में गुजरात से लेकर भारत तक विकास के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद नितिन नवीन कल मध्यप्रदेश में अभियान अंतर्गत दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगे। साथ ही 50 लाख से अधिक ग्रामीणजनों को भूमि पट्टों की निःशुल्क शासकीय रजिस्ट्री कराई जाएगी।1
- इंदौर के पास सांवेर क्षेत्र में बुधवार शाम करीब चार बजे एक जर्जर मकान तोड़ते वक्त दूसरे मकान की दीवार गिर गई। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई। सभी मजदूर बताई जा रही हैं। चार लोग घायल हैं। पुलिस और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। एसडीओपी देवेंद्र धुर्वे ने तीन मौत की पुष्टी की है। हालांकि, इससे पहले एक नाबालिग की मौत की भी जानकारी सामने आई थी। बताया जाता है कि टशन चौराहे के पास स्थित एक मकान का छज्जा करीब एक माह पहले गिरा था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी नगर परिषद को दी थी। तब मकान मालिक मालिक दिनेश जैन को मकान खाली करने का नोटिस दिया गया था। मामले में लोगों ने सांवेर नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना के वक्त दिनेश जैन ठेकेदार के साथ मौके पर था। दिनेश का जैन बस के नाम से ट्रांसपोर्ट का कारोबार है के हिसाब से1