logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कलेक्टर के सागवाडा पहुचते ही दिनेश जांगा ने किया अतिक्रमण पर प्रहार, क्या बोले देशल दान? डूंगरपुर जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर देशल दान ने सोमवार को सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय सागवाड़ा का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून व्यवस्था, आर्थिक गतिविधियों और आमजन की जीवनशैली से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जानकारी ली। दौरे के दौरान कलेक्टर के सागवाड़ा पहुंचने पर एसडीएम सुबोध सिंह चारण, तहसीलदार डॉ. आर.सी. वढ़ेरा, विकास अधिकारी हीराराम मेघवाल, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज खाट और नगर पालिका ईओ मो. सुहेल देक सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक में कलेक्टर देशल दान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

3 hrs ago
user_Sagwara live news
Sagwara live news
Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
3 hrs ago

कलेक्टर के सागवाडा पहुचते ही दिनेश जांगा ने किया अतिक्रमण पर प्रहार, क्या बोले देशल दान? डूंगरपुर जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर देशल दान ने सोमवार को सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय सागवाड़ा का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून व्यवस्था, आर्थिक गतिविधियों और आमजन की जीवनशैली से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जानकारी ली। दौरे के दौरान कलेक्टर के सागवाड़ा पहुंचने पर एसडीएम सुबोध सिंह चारण, तहसीलदार डॉ. आर.सी. वढ़ेरा, विकास अधिकारी हीराराम मेघवाल, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज खाट और नगर पालिका ईओ मो. सुहेल देक सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक में कलेक्टर देशल दान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सागवाड़ा: गौ तस्करी के शक में पिकअप पकड़ी, तीन भैंसें बरामद डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में आसपुर रोड स्थित सरोदा मोड़ के पास गौ रक्षक दल ने एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की। दल को आशंका थी कि वाहन में गौ तस्करी की जा रही है। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें तीन भैंसें भरी हुई मिलीं। घटना की सूचना तुरंत सागवाड़ा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। गौ रक्षक दल के सदस्यों का आरोप है कि भैंसों को दिल्ली भेजा जा रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला गौ तस्करी का है या नहीं।
    1
    सागवाड़ा: गौ तस्करी के शक में पिकअप पकड़ी, तीन भैंसें बरामद
डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में आसपुर रोड स्थित सरोदा मोड़ के पास गौ रक्षक दल ने एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की। दल को आशंका थी कि वाहन में गौ तस्करी की जा रही है। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें तीन भैंसें भरी हुई मिलीं।
घटना की सूचना तुरंत सागवाड़ा थाना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। गौ रक्षक दल के सदस्यों का आरोप है कि भैंसों को दिल्ली भेजा जा रहा था।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि मामला गौ तस्करी का है या नहीं।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • welcome to contacting babu nanu Electrical &data networking Smart Home Contracting Please let us know how we can help you Jay johar 🙏🏻
    1
    welcome to contacting babu nanu Electrical &data networking Smart Home
Contracting Please let us know how we can help you Jay  johar 🙏🏻
    user_Bapulal Ahari
    Bapulal Ahari
    Electrician गढ़ी, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    22 min ago
  • जिला कलक्टर ने किया राजकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के दिये निर्देश । डूंगरपुर । जिला कलक्टर देशलदान ने सोमवार को श्री हरिदेव जोशी राजकीय सामान्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र डामोर ने अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए दी जा रही सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आमजन को ओपीडी में पंजीकरण हेतु लंबी कतारों का सामना नहीं करना पड़े इस हेतु पंजीकरण प्रक्रिया में सुधार कर शीघ्र ही प्रभावी क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, ब्लड बैंक, अस्थि रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, एक्स-रे विभाग, कुपोषण उपचार केंद्र, इमरजेंसी वार्ड एवं शिशु गहन चिकित्सा इकाई (छप्ब्न्) अन्य विभागों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां आने वाले प्रत्येक मरीज की गंभीरता से जाँच हो। जिला चिकित्सालय में रोगियों को आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध करवाई जाए। जिला कलक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा समग्र चिकित्सा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती बच्चों के परिजनों से संवाद कर उपचार एवं देखभाल संबंधी जानकारी ली इस दौरान परिजनों द्वारा समय पर एवं संतोषजनक उपचार मिलने की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भी संवाद कर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। परिजनों ने सभी आवश्यक दवाइयों के निःशुल्क एवं समय पर उपलब्ध होने तथा चिकित्सा सेवाओं से संतुष्टि व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रशासन की सराहना की। उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान बीमा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे, इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए तथा अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर, डॉ. महेन्द्र डामोर, अतिरिक्त चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ एवं नर्सिंग अधीक्षक श्री महावीर जैन, सीनियर नर्सिंग ऑफीसर इमरजेंसी इंचार्ज रमेश चन्द्र रोत सहित अन्य नर्सिंग अधीक्षक मौजूद रहें।
    1
    जिला कलक्टर ने किया राजकीय चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी, क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के दिये निर्देश ।
डूंगरपुर । जिला कलक्टर देशलदान ने सोमवार को श्री हरिदेव जोशी राजकीय सामान्य चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ महेंद्र डामोर ने अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए दी जा रही सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने आमजन को ओपीडी में पंजीकरण हेतु लंबी कतारों का सामना नहीं करना पड़े इस हेतु पंजीकरण प्रक्रिया में सुधार कर शीघ्र ही प्रभावी क्यू मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने के निर्देश प्रदान किये।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, ब्लड बैंक, अस्थि रोग विभाग, नेत्र रोग विभाग, एक्स-रे विभाग, कुपोषण उपचार केंद्र, इमरजेंसी वार्ड एवं शिशु गहन चिकित्सा इकाई (छप्ब्न्) अन्य विभागों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां आने वाले प्रत्येक मरीज की गंभीरता से जाँच हो। जिला चिकित्सालय में रोगियों को आवश्यक जांच एवं उपचार उपलब्ध करवाई जाए।
जिला कलक्टर ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा समग्र चिकित्सा व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कुपोषण उपचार केंद्र में भर्ती बच्चों के परिजनों से संवाद कर उपचार एवं देखभाल संबंधी जानकारी ली इस दौरान परिजनों द्वारा समय पर एवं संतोषजनक उपचार मिलने की जानकारी दिए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।
निरीक्षण के दौरान विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भी संवाद कर उपचार, दवाइयों की उपलब्धता एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया। परिजनों ने सभी आवश्यक दवाइयों के निःशुल्क एवं समय पर उपलब्ध होने तथा चिकित्सा सेवाओं से संतुष्टि व्यक्त करते हुए अस्पताल प्रशासन की सराहना की।
उन्होंने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान बीमा योजना का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सुनिश्चित रूप से पहुंचे, इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए तथा अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाने हेतु आवश्यक सुधारात्मक कार्य करने के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. महेंद्र डामोर, डॉ. महेन्द्र डामोर, अतिरिक्त चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ एवं नर्सिंग अधीक्षक श्री  महावीर जैन,  सीनियर नर्सिंग ऑफीसर इमरजेंसी इंचार्ज रमेश चन्द्र रोत सहित अन्य नर्सिंग अधीक्षक मौजूद रहें।
    user_राकेश कलाल रिपोर्टर
    राकेश कलाल रिपोर्टर
    Local News Reporter चिखली, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का ताजा अपडेट। भूतपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में। कोटा भारतीय जनता पार्टी को कार्यालय के लिए यूआईटी के चेयरपर्सन रामकुमार मेहता द्वारा आवंटित किया गया था। किन्तु अशोक गहलोत सरकार और उसके मंत्री शांति धारीवाल ने उसे प्रतिशोध की भावना से सरकार आते ही निरस्त कर दिया था। नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश जैन ने स्पीकर ओम बिरला जी मुख्यमंत्री भजनलाल जी यूडीएच मंत्री खरा साहब ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर विधायक संदीप शर्मा ने जयपुर में पांच दिवस तक कड़ी मेहनत कर उक्त भूमि के निरस्त आवंटन को जीवित आवंटन में परिवर्तित करवा कर। कोटा विकास प्राधिकरण से इसका विधिवत पट्टा हासिल कर लिया था। आज वह शुभ घड़ी शुभ मुहूर्त का दिन आ गया है । जब शहर अध्यक्ष राकेश जैन के दो वर्ष के अल्प कार्यकाल में।भारतीय जनता पार्टी का आज 6:00 बजे प्रदेश सुप्रीमो मदन राठौड़ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर विधायक संदीप शर्मा शहर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश जैन और हजरो कार्यकर्ता। साक्षी बनेंगे आज उस भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय की भूमि पूजन हवन के। राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी को विशेष साक्षात्कार देते हुए जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि यह भवन काफी कठिनाई की भंवर में फंस गया था। कांग्रेस और भाजपा की गुट बाजी के कारण यह निरस्त हो गया था। लेकिन हमारे स्पीकर ओम बिरला के अथक प्रयास से और दूर दृष्टि कड़ी मेहनत और पक्का इरादा रखकर इस भवन को पुनः भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के लिए आवंटित कराकर आज शिलान्यास करवा रहा हूं। सभी कार्यकर्ता का और गणेश तुल्य मेरे प्यारे कार्यकर्ताओं का नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष इस भारतीय जनता पार्टी के भवन के संघर्ष में सहयोग दिया और यह भवन अगले स्थापना दिवस तक बनकर तैयार हो जाएगा। और पार्टी का अपना कार्यालय बनकर तैयार है औरहो जाएगा।
    1
    राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप का ताजा अपडेट। 
भूतपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के कार्यकाल में। कोटा भारतीय जनता पार्टी को कार्यालय के लिए यूआईटी के चेयरपर्सन रामकुमार मेहता द्वारा आवंटित किया गया था। 
किन्तु अशोक गहलोत सरकार और उसके मंत्री शांति धारीवाल ने उसे प्रतिशोध की भावना से सरकार आते ही निरस्त कर दिया था।
नव नियुक्त अध्यक्ष राकेश जैन ने स्पीकर ओम बिरला जी मुख्यमंत्री भजनलाल जी यूडीएच मंत्री खरा साहब ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर विधायक संदीप शर्मा ने जयपुर में पांच दिवस तक कड़ी मेहनत कर उक्त भूमि के निरस्त आवंटन को जीवित आवंटन में परिवर्तित करवा कर।
कोटा विकास प्राधिकरण से इसका विधिवत पट्टा हासिल कर लिया था।
आज वह शुभ घड़ी शुभ मुहूर्त का दिन आ गया है । जब शहर अध्यक्ष राकेश जैन के दो वर्ष के अल्प कार्यकाल में।भारतीय जनता पार्टी का आज 6:00 बजे प्रदेश सुप्रीमो मदन राठौड़ ऊर्जा  मंत्री हीरालाल नागर विधायक संदीप शर्मा शहर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश जैन और हजरो कार्यकर्ता। साक्षी बनेंगे आज उस भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय की भूमि पूजन हवन के। 
राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ चैनल हेड रमेश गांधी को विशेष साक्षात्कार देते हुए जिला अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि यह भवन काफी कठिनाई की भंवर में फंस गया था। कांग्रेस और भाजपा की गुट बाजी के कारण यह निरस्त हो गया था। 
लेकिन हमारे स्पीकर ओम बिरला के अथक प्रयास से और दूर दृष्टि कड़ी मेहनत और पक्का इरादा रखकर इस भवन को पुनः भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के लिए आवंटित कराकर आज शिलान्यास करवा रहा हूं। सभी कार्यकर्ता का और गणेश तुल्य मेरे   प्यारे कार्यकर्ताओं का नेताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष इस भारतीय जनता पार्टी के भवन के संघर्ष में सहयोग दिया और यह भवन अगले स्थापना दिवस तक बनकर तैयार हो जाएगा। और पार्टी का अपना कार्यालय बनकर तैयार है औरहो जाएगा।
    user_Ramesh Gandhi
    Ramesh Gandhi
    Acupuncture school डौडा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • सीमलवाड़ा । कस्बे में पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरुआती दिनों में असरदार नजर आया, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति फिर से पहले जैसी होती जा रही है। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा में समेट लिया था, लेकिन कुछ ही दिनों में कई व्यापारी फिर से नियमों की अनदेखी करने लगे हैं। कस्बे की मुख्य सड़क पर स्थित राजस्थान ग्रामीण बड़ौदा बैंक के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बैंक के सामने किसी प्रकार की पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्राहक अपने दुपहिया वाहनों को सड़क पर ही आड़े-तिरछे खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है। सोमवार को भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब बैंक के बाहर बड़ी संख्या में खड़े दोपहिया वाहनों के कारण करीब 15-15 मिनट तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो बैंक प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है और न ही प्रशासन द्वारा स्थायी समाधान किया जा रहा है। आमजन ने आरोप लगाया कि बैंक प्रशासन की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही है। यदि बैंक परिसर में या आसपास पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। वहीं, स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर नियमित निगरानी और कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि कस्बे की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को राहत मिल
    3
    सीमलवाड़ा । कस्बे में पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू किया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरुआती दिनों में असरदार नजर आया, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति फिर से पहले जैसी होती जा रही है। उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान व्यापारियों ने प्रशासन का सहयोग करते हुए अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा में समेट लिया था, लेकिन कुछ ही दिनों में कई व्यापारी फिर से नियमों की अनदेखी करने लगे हैं।
कस्बे की मुख्य सड़क पर स्थित राजस्थान ग्रामीण बड़ौदा बैंक के बाहर अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बैंक के सामने किसी प्रकार की पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्राहक अपने दुपहिया वाहनों को सड़क पर ही आड़े-तिरछे खड़ा कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों की आवाजाही बाधित होती है।
सोमवार को भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिला, जब बैंक के बाहर बड़ी संख्या में खड़े दोपहिया वाहनों के कारण करीब 15-15 मिनट तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, यहां आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद न तो बैंक प्रशासन कोई ठोस कदम उठा रहा है और न ही प्रशासन द्वारा स्थायी समाधान किया जा रहा है।
आमजन ने आरोप लगाया कि बैंक प्रशासन की लापरवाही के कारण यह समस्या लगातार बढ़ रही है। यदि बैंक परिसर में या आसपास पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए, तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है।
वहीं, स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से भी सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखकर नियमित निगरानी और कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि कस्बे की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आमजन को राहत मिल
    user_Gunwant kalal
    Gunwant kalal
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • धंबोला। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में डूंगरपुर गायत्री परिवार द्वारा म्याला ग्राम पंचायत के स्कूल खेल मैदान में 16 अप्रैल 2026 को प्रातः 7:00 से दोपहर 2:00 बजे के मध्य 51 वेदिय गायत्री महायज्ञ एवं विशाल धर्म सभा का आयोजन होगा कार्यक्रम पूर्णाहुति के उपरांत समस्त उपस्थित श्रद्धालु जनों के लिए 13 ग्राम पंचायतों की तरफ से सर्व समाज के लिए भोजन के महाप्रसाद भंडारे की व्यवस्था की गई है। म्याला ग्राम में आज 13 ग्राम पंचायतों के पंच प्रतिनिधियों ने प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आगामी 16 अप्रैल को होने वाले 51 वैदिय गायत्री महायज्ञ के लिए विचार मंथन किया सभी ने अपने-अपने सुझाव देकर 13 ग्राम पंचायत के 13 प्रतिनिधियों को संयोजक बनाया एवं उन्हें लाल/ पीला चावल की पोटली बनाकर समस्त गांवों के गांव में निमंत्रण देने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई कार्यक्रम में राजेंद्र मीणा को संपूर्ण आयोजन समिति का मुखिया अध्यक्ष बनाया गया एवं उनके साथ सात व्यक्तियों को आयोजन समिति का सदस्य बनाया गया आयोजन समिति के सभी सदस्य 13 पंचायत के दो-दो पंचायत का जिम्मा लेंगे वह वहां जाकर के हर पंचायत की हर गांव में बैठक बुलाएंगे जिसमें युवा महिलाएं माता बहन बुजुर्ग सबको इकट्ठा कर 16 अप्रैल को होने वाले इस विश्व शांति राष्ट्र कल्याण एवं क्षेत्र में प्रेम आत्मीयता का विस्तार हो व्यसनमुक्त समाज हो स्वस्थ समाज स्वच्छ एवं सुशासन समाज सभ्य समाज की रचना के लिए यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें कटारवाड़ा क्षेत्र के 13 पंचायत के 10,000 लोगों के उपस्थित होने की संभावना है इस कार्यक्रम में धर्म तंत्र समाज तंत्र संगठन सेवा तंत्र राजनैतिक क्षेत्र प्रशासनिक क्षेत्र मेट, कोटवाल धोणी महंत संत सबको आमंत्रित किया जाएगा एकता ममता एवं सुचिता को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन में हजारों की संख्या में यज्ञोपवीत धारण कर गायत्री महामंत्र का स्मरण का सबको सन्मति सन्मार्ग की ओर प्रेरित करने का संकल्प कराया जाएगा व्यसनमुक्त समाज के लिए सभी युवाओं को व्यसन मुक्त होने का संकल्प कराया जाएगा एवं प्रत्येक घर में मां गायत्री की देव स्थापना का संकल्प कराया जाएगा एवं देव स्थापना के लेमिनेशन किए हुए चित्र दिए जाएंगे 51 वैदिय पर समस्त उपस्थित श्रद्धालु गायत्री महामंत्र महामृत्युंजय मंत्र सूर्य भगवान मंत्र रूद्र मंत्र गणेश मंत्र हनुमान मंत्र सावित्री मंत्र महालक्ष्मी मंत्र महाकाल मंत्र महाशक्ति मंत्र नवग्रह मंत्र एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं एक लिंगराज 13 महामृत्युंजय महामंत्र के साथ सर्वे भवंतु सुखीनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चीत दुःख भाग भवेत एवं वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर यज्ञ नारायण भगवान को अआहुतीया समर्पित की जाएंगी। कार्यक्रम में गोपीचंद मीणा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी 13 ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को आग्रह पूर्वक कहा कि कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रह जाए यह हम सब की जिम्मेदारी है प्रत्येक वर्ग को इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर लाभ दिलाना है राजेंद्र मीणा संयोजक ने कहा कि हम इस में भरपूर मेहनत करेंगे एवं प्रत्येक व्यक्ति को कार्यक्रम से जोड़ने का आग्रह किया एवं साथ लेकर आने का संकल्प जताया। गायत्री परिवार द्वारा स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन एवं सभ्य समाज की संरचना को लेकर ऐसे आयोजन किए जाते हैं जिसमें सद्बुद्धि सद्ज्ञान सद विवेक की देवी मां गायत्री के 24 अक्षरों का स्मरण करने सूर्यनारायण भगवान को अर्घ्य प्रदान करने एवं यज्ञ से जोड़ने की संस्कृति के लिए आह्वान किया जाता है भारतीय संस्कृति के दो निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता को हमेशा व्यक्ति को श्रवण कुमार की तरह दोनों कंधों पर लेकर चलना चाहिए का भाव प्रकट करवाया जाता है यह आयोजन पूर्णतया गैर राजनीतिक होकर सर्व समाज के हितार्थ एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 13 ग्राम पंचायत के लोगों ने भोजन के भंडारे के लिए गेहूं चावल दाल घी लकड़ी आदि एकत्रित कर सबको एक जाजम पर एक पंगत में बिठाकर भोजन करने का संकल्प लिया। बैठक में गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी नारायण लाल पंडया जिला व्यसन प्रभारी एवं जिला सचिव दीपक जोशी आसपुर शक्तिपीठ के सहायक प्रबंध ट्रस्टी अमृतलाल कलाल पिंडावल के ट्रस्टी महेंद्र उपाध्याय नरेंद्र जोशी साबला से डॉक्टर विष्णु उपाध्याय ने अपनी उपस्थिति दी
    1
    धंबोला। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में डूंगरपुर गायत्री परिवार द्वारा म्याला ग्राम पंचायत के  स्कूल खेल मैदान में 16 अप्रैल 2026 को प्रातः 7:00 से दोपहर 2:00 बजे के मध्य 51 वेदिय गायत्री महायज्ञ एवं विशाल धर्म सभा का आयोजन होगा कार्यक्रम पूर्णाहुति के उपरांत समस्त उपस्थित श्रद्धालु जनों के लिए 13 ग्राम पंचायतों की तरफ से सर्व समाज के लिए भोजन के महाप्रसाद भंडारे की व्यवस्था की गई है। म्याला ग्राम में आज 13 ग्राम पंचायतों के पंच प्रतिनिधियों ने प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक आगामी 16 अप्रैल को होने वाले 51 वैदिय गायत्री महायज्ञ के लिए विचार मंथन किया सभी ने अपने-अपने सुझाव देकर 13 ग्राम पंचायत के 13 प्रतिनिधियों को संयोजक बनाया एवं उन्हें लाल/ पीला चावल की पोटली बनाकर समस्त गांवों के गांव में निमंत्रण देने हेतु जिम्मेदारी सौंपी गई कार्यक्रम में राजेंद्र मीणा को संपूर्ण आयोजन समिति का मुखिया अध्यक्ष बनाया गया एवं उनके साथ सात व्यक्तियों को आयोजन समिति का सदस्य बनाया गया आयोजन समिति के सभी सदस्य 13 पंचायत के दो-दो पंचायत का जिम्मा  लेंगे वह वहां जाकर के हर पंचायत की हर गांव में बैठक बुलाएंगे जिसमें युवा महिलाएं माता बहन बुजुर्ग सबको इकट्ठा कर 16 अप्रैल को होने वाले इस विश्व शांति राष्ट्र कल्याण एवं क्षेत्र में प्रेम आत्मीयता का विस्तार हो व्यसनमुक्त समाज हो स्वस्थ समाज स्वच्छ एवं सुशासन समाज सभ्य समाज की रचना के लिए यह आयोजन किया जा रहा है जिसमें कटारवाड़ा क्षेत्र के 13 पंचायत के 10,000 लोगों के उपस्थित होने की संभावना है इस कार्यक्रम में धर्म तंत्र समाज तंत्र संगठन सेवा तंत्र राजनैतिक क्षेत्र प्रशासनिक क्षेत्र मेट, कोटवाल धोणी महंत संत सबको आमंत्रित किया जाएगा एकता ममता एवं सुचिता को लेकर यह आयोजन किया जा रहा है इस आयोजन में हजारों की संख्या में यज्ञोपवीत धारण कर गायत्री महामंत्र का स्मरण का सबको सन्मति सन्मार्ग की ओर प्रेरित करने का संकल्प कराया जाएगा व्यसनमुक्त समाज के लिए सभी युवाओं को व्यसन मुक्त होने का संकल्प कराया जाएगा एवं प्रत्येक घर में मां गायत्री की देव स्थापना का संकल्प कराया जाएगा एवं देव स्थापना के लेमिनेशन किए हुए चित्र दिए जाएंगे 51 वैदिय पर समस्त उपस्थित श्रद्धालु गायत्री महामंत्र महामृत्युंजय मंत्र सूर्य भगवान मंत्र रूद्र मंत्र गणेश मंत्र हनुमान मंत्र सावित्री मंत्र महालक्ष्मी मंत्र महाकाल मंत्र महाशक्ति मंत्र नवग्रह मंत्र एवं द्वादश ज्योतिर्लिंग एवं एक लिंगराज 13 महामृत्युंजय महामंत्र के साथ सर्वे भवंतु सुखीनः सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मां कश्चीत दुःख भाग भवेत एवं वसुदेव कुटुंबकम की भावना को लेकर यज्ञ नारायण भगवान को अआहुतीया समर्पित की जाएंगी। कार्यक्रम में गोपीचंद मीणा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी 13 ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों को आग्रह पूर्वक कहा कि कोई भी व्यक्ति वंचित नहीं रह जाए यह हम सब की जिम्मेदारी है प्रत्येक वर्ग को इस कार्यक्रम में आमंत्रित कर लाभ दिलाना है राजेंद्र मीणा संयोजक ने कहा कि हम इस में भरपूर मेहनत करेंगे एवं प्रत्येक व्यक्ति को कार्यक्रम से जोड़ने का आग्रह किया एवं साथ लेकर आने का संकल्प जताया।
गायत्री परिवार द्वारा स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन एवं सभ्य समाज की संरचना को लेकर ऐसे आयोजन किए जाते हैं जिसमें सद्बुद्धि सद्ज्ञान सद विवेक की देवी मां गायत्री के 24 अक्षरों का स्मरण करने सूर्यनारायण भगवान को अर्घ्य प्रदान करने एवं यज्ञ से जोड़ने की संस्कृति के लिए आह्वान किया जाता है भारतीय संस्कृति के दो निर्माता यज्ञ पिता गायत्री माता को हमेशा व्यक्ति को श्रवण कुमार की तरह दोनों कंधों पर लेकर चलना चाहिए का भाव प्रकट करवाया जाता है यह आयोजन पूर्णतया गैर राजनीतिक होकर सर्व समाज के हितार्थ एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रेरित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 13 ग्राम पंचायत के लोगों ने भोजन के भंडारे के लिए गेहूं चावल दाल घी लकड़ी आदि एकत्रित कर सबको एक जाजम पर एक पंगत में बिठाकर भोजन करने का संकल्प लिया।
बैठक में गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंध ट्रस्टी नारायण लाल पंडया जिला व्यसन प्रभारी एवं जिला सचिव दीपक जोशी आसपुर शक्तिपीठ के सहायक प्रबंध ट्रस्टी अमृतलाल कलाल पिंडावल के ट्रस्टी महेंद्र उपाध्याय नरेंद्र जोशी साबला से डॉक्टर विष्णु उपाध्याय ने अपनी उपस्थिति दी
    user_मुकेश कुमार आर. पंड्या
    मुकेश कुमार आर. पंड्या
    Local News Reporter सीमलवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • 39 नए एकलव्य विद्यालयों का प्रस्ताव दिल्ली भेजा संवाददाता - संतोष व्यास ​उदयपुर/डूंगरपुर। उदयपुर संभाग के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में शैक्षिक क्रांति लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के विशेष प्रयासों और राज्य सरकार को किए गए आग्रह के बाद, राजस्थान सरकार ने संभाग के 5 जिलों की विभिन्न पंचायत समितियों में 39 नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने का विधिवत प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित कर दिया है। यह प्रस्ताव राजस्थान स्टेट एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल सोसायटी के पदेन मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं टीएडी आयुक्त द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (नई दिल्ली) के आयुक्त को भेजा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्रों के हालिया पुनर्गठन और नए विकास खंडों के सृजन को देखते हुए, इन दूरस्थ क्षेत्रों के आदिवासी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना अनिवार्य है। ​इस प्रस्ताव के केंद्र से स्वीकृत होने के बाद उदयपुर, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों के उन दुर्गम इलाकों में आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो अब तक उच्च स्तरीय आवासीय शिक्षा से वंचित थे। प्रस्ताव के तहत उदयपुर जिले की नयागांव, सायरा, फलासिया, गिर्वा, कुराबड, सुलाव, नाई, ओगणा व देवला पंचायत समितियों को शामिल किया गया है। वहीं सलूंबर के सेमारी, झल्लारा, जयसमंद व गींगला, बांसवाड़ा के गांगडतलाई, छोटी सरवन, सज्जनगढ़, घाटोल समेत 11 ब्लॉक, डूंगरपुर के बिच्छीवाड़ा, झोथरी, चिखली, सागवाड़ा सहित 10 ब्लॉक और प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी, दालोत, सुहागपुरा व धतोतर पंचायत समितियों में इन विद्यालयों को खोलने की योजना है। ​सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने इस संबंध में बताया कि आदिवासी छात्र-छात्राएं प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन संसाधनों और सही मार्गदर्शन के अभाव में पिछड़ जाते हैं। वर्तमान में प्रदेश में 31 एकलव्य विद्यालय संचालित हैं, लेकिन जनसंख्या और भौगोलिक विस्तार को देखते हुए ये अपर्याप्त थे। इन 39 नए विद्यालयों के माध्यम से हजारों जनजातीय विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन और सीबीएसई स्तर की उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त होगी। टीएडी विभाग ने केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है ताकि शैक्षणिक रूप से पिछड़े इन क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। संभाग के लिए इसे अब तक की सबसे बड़ी शैक्षिक सौगातों में से एक माना जा रहा है।
    1
    39 नए एकलव्य विद्यालयों का प्रस्ताव दिल्ली भेजा
संवाददाता - संतोष व्यास
​उदयपुर/डूंगरपुर। उदयपुर संभाग के जनजातीय बाहुल्य क्षेत्रों में शैक्षिक क्रांति लाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत के विशेष प्रयासों और राज्य सरकार को किए गए आग्रह के बाद, राजस्थान सरकार ने संभाग के 5 जिलों की विभिन्न पंचायत समितियों में 39 नवीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने का विधिवत प्रस्ताव केंद्र सरकार को प्रेषित कर दिया है। यह प्रस्ताव राजस्थान स्टेट एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल सोसायटी के पदेन मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं टीएडी आयुक्त द्वारा राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति (नई दिल्ली) के आयुक्त को भेजा गया है। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राजस्थान के अनुसूचित क्षेत्रों के हालिया पुनर्गठन और नए विकास खंडों के सृजन को देखते हुए, इन दूरस्थ क्षेत्रों के आदिवासी छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना अनिवार्य है।
​इस प्रस्ताव के केंद्र से स्वीकृत होने के बाद उदयपुर, सलूंबर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर और प्रतापगढ़ जिलों के उन दुर्गम इलाकों में आधुनिक शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जो अब तक उच्च स्तरीय आवासीय शिक्षा से वंचित थे। प्रस्ताव के तहत उदयपुर जिले की नयागांव, सायरा, फलासिया, गिर्वा, कुराबड, सुलाव, नाई, ओगणा व देवला पंचायत समितियों को शामिल किया गया है। वहीं सलूंबर के सेमारी, झल्लारा, जयसमंद व गींगला, बांसवाड़ा के गांगडतलाई, छोटी सरवन, सज्जनगढ़, घाटोल समेत 11 ब्लॉक, डूंगरपुर के बिच्छीवाड़ा, झोथरी, चिखली, सागवाड़ा सहित 10 ब्लॉक और प्रतापगढ़ की छोटी सादड़ी, दालोत, सुहागपुरा व धतोतर पंचायत समितियों में इन विद्यालयों को खोलने की योजना है।
​सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने इस संबंध में बताया कि आदिवासी छात्र-छात्राएं प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन संसाधनों और सही मार्गदर्शन के अभाव में पिछड़ जाते हैं। वर्तमान में प्रदेश में 31 एकलव्य विद्यालय संचालित हैं, लेकिन जनसंख्या और भौगोलिक विस्तार को देखते हुए ये अपर्याप्त थे। इन 39 नए विद्यालयों के माध्यम से हजारों जनजातीय विद्यार्थियों को निःशुल्क आवास, भोजन और सीबीएसई स्तर की उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त होगी। टीएडी विभाग ने केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का अनुरोध किया है ताकि शैक्षणिक रूप से पिछड़े इन क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके। संभाग के लिए इसे अब तक की सबसे बड़ी शैक्षिक सौगातों में से एक माना जा रहा है।
    user_संतोष व्यास पत्रकार
    संतोष व्यास पत्रकार
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • डूंगरपुर जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर देशल दान ने सोमवार को सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय सागवाड़ा का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून व्यवस्था, आर्थिक गतिविधियों और आमजन की जीवनशैली से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जानकारी ली। दौरे के दौरान कलेक्टर के सागवाड़ा पहुंचने पर एसडीएम सुबोध सिंह चारण, तहसीलदार डॉ. आर.सी. वढ़ेरा, विकास अधिकारी हीराराम मेघवाल, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज खाट और नगर पालिका ईओ मो. सुहेल देक सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक में कलेक्टर देशल दान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
    1
    डूंगरपुर जिले के नवनियुक्त जिला कलेक्टर देशल दान ने सोमवार को सागवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम कार्यालय सागवाड़ा का निरीक्षण किया और विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों से क्षेत्र में चल रही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, कानून व्यवस्था, आर्थिक गतिविधियों और आमजन की जीवनशैली से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से जानकारी ली।
दौरे के दौरान कलेक्टर के सागवाड़ा पहुंचने पर एसडीएम सुबोध सिंह चारण, तहसीलदार डॉ. आर.सी. वढ़ेरा, विकास अधिकारी हीराराम मेघवाल, ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज खाट और नगर पालिका ईओ मो. सुहेल देक सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। बैठक में कलेक्टर देशल दान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
कलेक्टर ने विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
    user_Sagwara live news
    Sagwara live news
    Local News Reporter सागवाड़ा, डूंगरपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.