खोखली पुलिया पर से गुजर हैं वाहन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा शाहाबाद उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बरसात के दिनों में सड़कों और पुलियायो की हालत जर्जर हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। शाहबाद उपखण्ड क्षेत्र के बीलखेड़ा माल गांव से आगे नदी पर बनी रपट में बड़ा कटाव हो जाने से पुलिया नीचे से पूरी तरह खोखली हो गई है गई है। इस पुलिया से रोज वाहनों की आवाजाही रहती है। यह मार्ग आगे जाकर मध्य प्रदेश को जोड़ता है। अगर क्षेत्र में तेज बारिश होती है तो यह पुलिया कभी भी पूरी तरह से टूट सकती है जिससे लोगों का आवागमन भी बाधित होगा और जनहानि भी हो सकती है। ग्रामीण संतोष मेहता, गोलू मेहता, दीपक भार्गव सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र है देवरी से बीलखेड़ा माल को जोड़ने वाली सड़क भी पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा समय-समय पर ध्यान नहीं दिया जाता जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आये दिन यहां से गुजरने वाले राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे है।
खोखली पुलिया पर से गुजर हैं वाहन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा शाहाबाद उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बरसात के दिनों में सड़कों और पुलियायो की हालत जर्जर हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। शाहबाद उपखण्ड क्षेत्र के बीलखेड़ा माल गांव से आगे नदी पर बनी रपट में बड़ा कटाव हो जाने से पुलिया
नीचे से पूरी तरह खोखली हो गई है गई है। इस पुलिया से रोज वाहनों की आवाजाही रहती है। यह मार्ग आगे जाकर मध्य प्रदेश को जोड़ता है। अगर क्षेत्र में तेज बारिश होती है तो यह पुलिया कभी भी पूरी तरह से टूट सकती है जिससे लोगों का आवागमन भी बाधित होगा और जनहानि भी हो सकती है। ग्रामीण संतोष मेहता, गोलू
मेहता, दीपक भार्गव सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र है देवरी से बीलखेड़ा माल को जोड़ने वाली सड़क भी पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा समय-समय पर ध्यान नहीं दिया जाता जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आये दिन यहां से गुजरने वाले राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे है।
- गगचाना विद्यालय में रामस्वरूप साहू की भावभीनी विदाई,34 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति, विद्यालय विकास के लिए किया ₹26,100 का आर्थिक सहयोग गगचाना विद्यालय में रामस्वरूप साहू की भावभीनी विदाई,34 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति, विद्यालय विकास के लिए किया ₹26,100 का आर्थिक सहयोग छीपाबड़ौद /गगचाना राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गगचाना के शिक्षक रामस्वरूप साहू के राजकीय सेवा में 34 वर्ष की गौरवपूर्ण एवं समर्पित सेवाएं पूर्ण करने पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य भीमराज मीणा ने बताया कि समारोह में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार भार्गव, विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद नागर, सरपंच प्रतिनिधि महावीर प्रसाद नागर, ग्राम विकास अधिकारी ललित शर्मा, डॉ. गणेशलाल मालव, CHO सत्यप्रकाश मीणा सहित पीईओ क्षेत्र के शिक्षक, उनके परिवारजन, गणमान्य अतिथि, ग्रामवासी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने साहू का पुष्पमालाओं, साफा पहनाकर एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया। उपस्थितजनों ने उनके अनुशासित व्यक्तित्व, कर्तव्यनिष्ठा, सरल व्यवहार एवं विद्यार्थियों के प्रति समर्पित सेवाओं की भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन व्याख्याता महावीर प्रसाद नागर ने किया। *सेवानिवृत्ति पर प्रेरणादायक पहल* सेवानिवृत्ति के अवसर पर रामस्वरूप साहू ने विद्यालय के प्रति आत्मीयता का परिचय देते हुए 21,000 रुपये व्यय कर एक कक्षा-कक्ष की मरम्मत करवाई। साथ ही विद्यालय में विकसित किए जा रहे गार्डन के लिए 5,100 रुपये की सहयोग राशि भी भेंट की। उनके इस अनुकरणीय योगदान की सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की और इसे विद्यालय विकास की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया। समारोह के अंत में सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों ने रामस्वरूप साहू को भावभीनी विदाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।2
- “भाजपा राज मे सब कुछ गोलमाल है “ मासूम बच्चे सड़को पर है ,यही थे अच्छे दिन जिनका वादा किया गया था ।। “भाजपा राज मे सब कुछ गोलमाल है “ मासूम बच्चे सड़को पर है ,यही थे अच्छे दिन जिनका वादा किया गया था ।। बच्चे शिक्षक मांग रहे है मदन दिलावर जी. .!! न्याय करो अन्यथा छोड़ दो कुर्सी।।1
- कोटा में कांग्रेस की छात्र-युवा रैली, कलेक्ट्रेट घेराव में उमड़ी भीड़ कोटा छात्रों की गूंज कार्यक्रम के नेशनल कोऑर्डिनेटर व गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कोटा के सांसद व लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद में राहुल गांधी जी की सहित विपक्ष के नेताओं का कितना भी माइक बंद कर दें कोटा की आवाज रुकने वाली नहीं है यह आज कोटा के छात्रों ने करके दिखाया है। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के कारण ही नरेंद्र मोदी व अमित शाह की खटिया खड़ी हो गई है। मेवानी ने कहा कि राहुल गांधी जी के आवाहन पर आज पूरे देश के 28 शहरों में छात्रों द्वारा जिला कलेक्ट्रट का घेराव किया गया है। हेडर: कोटा में कांग्रेस की छात्र-युवा रैली, कलेक्ट्रेट घेराव में उमड़ी भीड़ एंकर: कोटा में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के "छात्रों की गूंज" अभियान के तहत पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल के नेतृत्व में छात्र-युवा रैली निकाली गई। उम्मेद क्लब से शुरू हुई रैली कलेक्ट्रेट पहुंचकर सभा में बदल गई, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। वीओ: रैली को संबोधित करते हुए गुजरात विधायक जिग्नेश मेवानी ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाई नहीं जा सकती और कोटा के छात्रों ने अपनी ताकत दिखाई है। कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज ने शिक्षा और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए जवाबदेही की मांग की। वहीं पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने छात्रों के आंदोलन को युवाओं के सम्मान की लड़ाई बताते हुए केंद्र सरकार पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए। रैली में विधायक शांति धारीवाल, चेतन पटेल, अशोक चांदना सहित कांग्रेस के कई नेता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सम्भोधन प्रहलाद गुंजल3
- पेपर लीक मामले में कोटा में कांग्रेस का प्रदर्शन, एकजुट नजर आई पार्टी पूर्व विधायक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रह्लाद गुंजल के नेतृत्व में हुए आज के प्रदर्शन में एक बार फिर कांग्रेस कम से कम कोटा में एकजुट नजर आई, वर्ना धारीवाल जी और प्रह्लाद गुंजल के कार्यकर्ता आपस में एक दूसरे के कपड़े फाड़ने पर आमादा हो जाते थे: लेकिन राज्य स्तर पर बीएपी के कार्यकर्ताओं के वापस कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर जो घमासान मचा हुआ है उसने कांग्रेस की गुटबाजी को फिर सतह पर ला दिया है...1
- पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा व आत्मरक्षा की जानकारी दी गई विद्यालय के छात्र-छात्रा रहे मौजूद शाहाबाद ब्लॉक के पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कछियाथाना में कस्बाथाना पुलिस द्वारा विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा और साइबर फ्रॉड से बचने की जानकारी दी गई। संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में कस्बाथाना थाने के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने उपस्थित बालक-बालिकाओं को सतर्क रहने व साइबर फ्रॉड से बचने के लिए महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम के पूर्व संस्था प्रधान जैन एवं शिक्षक दयालुराम सहरिया और राजकुमार वर्मा ने पुलिसकर्मियों का स्वागत किया इस दौरान विद्यालय के शिक्षकों जुगल किशोर जगदीश प्रसाद रोहित शर्मा हरिओम मीणा कामिनी खटीक और मंजू चौधरी के साथ-साथ कांस्टेबल रोहिताश्व कुमार कम्प्यूटर अनुदेशक हेमंत वर्मा एनटीटी शिक्षक राहुल मेहता और अभिभावक गयाजीत कुशवाह मौजूद रहे। साइबर सुरक्षा कार्यक्रम के बाद सामूहिक राष्ट्रगान के साथ आज की गतिविधियों का समापन किया गया।2
- खोखली पुलिया पर से गुजर हैं वाहन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा शाहाबाद उपखण्ड क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बरसात के दिनों में सड़कों और पुलियायो की हालत जर्जर हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। शाहबाद उपखण्ड क्षेत्र के बीलखेड़ा माल गांव से आगे नदी पर बनी रपट में बड़ा कटाव हो जाने से पुलिया नीचे से पूरी तरह खोखली हो गई है गई है। इस पुलिया से रोज वाहनों की आवाजाही रहती है। यह मार्ग आगे जाकर मध्य प्रदेश को जोड़ता है। अगर क्षेत्र में तेज बारिश होती है तो यह पुलिया कभी भी पूरी तरह से टूट सकती है जिससे लोगों का आवागमन भी बाधित होगा और जनहानि भी हो सकती है। ग्रामीण संतोष मेहता, गोलू मेहता, दीपक भार्गव सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र है देवरी से बीलखेड़ा माल को जोड़ने वाली सड़क भी पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा समय-समय पर ध्यान नहीं दिया जाता जिसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। आये दिन यहां से गुजरने वाले राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे है।3