Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को थाना आलापुर क्षेत्र स्थित चौहड़ा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट : बलराम सोनी आलापुर
BALRAM
अम्बेडकरनगर। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने शनिवार को थाना आलापुर क्षेत्र स्थित चौहड़ा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने तथा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट : बलराम सोनी आलापुर
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अम्बेडकरनगर में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, बच्चों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश, हेलमेट और नियम पालन की अपील #viral #followers #ambedkarnagarpolice #uppolice #ambedkar_nagar1
- हीरापट्टी की जर्जर सड़क पर फूटा लोगों का गुस्सा, गड्ढों में पौधरोपण कर भारत रक्षा दल ने किया प्रदर्शन आजमगढ़ शहर के हीरापट्टी मोहल्ले में वर्षों से जर्जर और जलभराव से बदहाल सड़क के निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पानी से भरी गड्ढों वाली सड़क पर पौधरोपण कर नगरपालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारत रक्षा दल के अध्यक्ष हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव ने कहा कि हीरापट्टी, आरजी बाग, शिवाजी नगर समेत कई मोहल्लों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। इसी सड़क से फातिमा स्कूल, सेंट्रल स्कूल और शिब्ली कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी प्रतिदिन गुजरते हैं। इसके अलावा श्री चित्रगुप्त मंदिर भी इसी मार्ग पर स्थित है, लेकिन वर्षों से सड़क बदहाल होने के बावजूद जिम्मेदारों ने इसकी सुध नहीं ली। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क निर्माण के लिए कई बार नगर पालिका और प्रशासन को ज्ञापन व शिकायतें दी गईं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि मंडल मुख्यालय के नगर क्षेत्र में सड़क की यह स्थिति जिम्मेदारों की लापरवाही और निकम्मेपन को दर्शाती है। फिलहाल प्रतीकात्मक विरोध किया गया है। यदि जिलाधिकारी से मिलने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। प्रदर्शन में अजय सिन्हा एडवोकेट, जावेद अंसारी, सुशील कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, डॉ. धीर जी, द्वारिकाधीश पांडेय, दुर्गेश श्रीवास्तव, धनंजय अस्थाना, हिमांशु सिंह, सोनू मिश्रा, जश्निल कुमार, आलोक शर्मा, राजन अस्थाना सहित बड़ी संख्या में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सहजनवा में पैदल मार्च, 90 दिनों में दोषियों को फांसी देने की उठाई मांग बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सहजनवा में पैदल मार्च, 90 दिनों में दोषियों को फांसी देने की उठाई मांग सहजनवा, गोरखपुर। बहन-बेटियों और मासूम बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे हत्या एवं दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराधों के विरोध में शनिवार को दलित शोषित कल्याण समिति, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सहजनवा में जनजागरण पैदल मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने इसमें भाग लेकर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। पैदल मार्च भीटी चौराहे से प्रारंभ होकर सहजनवा थाना होते हुए पूरे सहजनवा बाजार में निकाला गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर महिला सुरक्षा के समर्थन में नारे लगाए तथा लोगों को जागरूक किया। मार्च के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि बहन-बेटियों और बच्चों के साथ हत्या, दुष्कर्म तथा अन्य जघन्य अपराध करने वाले दोषियों को 90 दिनों के भीतर फांसी की सजा सुनिश्चित की जाए, ताकि अपराधियों में कानून का भय पैदा हो और भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सहजनवा, खजनी, चित्रकूट सहित देश और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार सामने आ रही घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा दोषियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई से ही समाज में न्याय का विश्वास मजबूत होगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने एक स्वर में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराधियों को शीघ्र एवं कड़ी सजा दिलाने की मांग दोहराई।4
- 🚩 कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद अम्बेडकर नगर में तैयारियां पूरी – जिलाधिकारी ईशा प्रिया श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने कांवड़ मार्गों, प्रमुख शिवालयों और घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन तथा चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। जनपद में 78 सेक्टर और 9 विशेष स्टैटिक सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर में मजिस्ट्रेट की तैनाती, कंट्रोल रूम की स्थापना, घाटों पर गोताखोर, सीसीटीवी निगरानी, एम्बुलेंस, मेडिकल टीम तथा कांवड़ियों के लिए सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। प्रशासन ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। हर हर महादेव! 🚩🔱1
- ताले में कैद ग्राम सचिवालय, छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण ताले में कैद ग्राम सचिवालय, छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण नेवास गोरखपुर। पाली क्षेत्र के नेवास, गोविंदपुर, सहरी और भगवानपुर ग्राम पंचायतों में बने ग्राम सचिवालयों के नियमित संचालन को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिवालय अक्सर बंद रहता है, जिससे सरकारी योजनाओं और जरूरी प्रमाण-पत्रों से जुड़े कार्य समय पर नहीं हो पा रहे हैं। ग्रामीण कन्हैया, दरोगा, ज्ञान, कमल, मोहन राम, ललित, समर, महेश, रमेश और रामानंद ने बताया कि आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, पेंशन, आवास, शौचालय और अन्य सरकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी या आवेदन के लिए सचिवालय पहुंचने पर अक्सर ताला लटका मिलता है। इससे लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और समय व धन दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार ने गांव स्तर पर ही लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्राम सचिवालय की व्यवस्था शुरू की थी, लेकिन नियमित संचालन नहीं होने से इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि सचिवालय तय समय पर खुले और संबंधित कर्मचारी नियमित रूप से उपस्थित रहें, ताकि ग्रामीणों को सरकारी सेवाएं आसानी से मिल सकें। इस संबंध में ग्राम विकास अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। संबंधित कर्मचारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि ग्राम सचिवालयों का नियमित संचालन सुनिश्चित हो सके।3