Shuru
Apke Nagar Ki App…
Jitendra bharti Jitendra
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Jitendra bharti Jitendra2
- सपा ल अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम बोले युवाओं का संकल्प नहीं जाएगा व्यर्थ औरैया। प्रयागराज जिले की विभिन्न विधानसभाओं से संगम का गंगाजल लेकर पीडीए कांवड़ यात्रा पर निकले समाजवादी पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं का रविवार को जनपद औरैया में जोरदार स्वागत किया गया। साइकिल से प्रयागराज संगम का गंगाजल लेकर निकले युवा साथी सैफई में श्रद्धेय नेता मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर जलाभिषेक करने के लिए जा रहे हैं।1
- प्रयागराज से गंगाजल लेकर लौटे कांवरियों का हुआ स्वागत, लालजी शुक्ला बोल 2027 में युवाओं का संकल्प होगा पूरा पीडीए साइकिल कांवड़ यात्रा का नेतृत्व कर रहे कृष्ण यादव मास्टर ने स्वागत के दौरान कहा कि औरैया में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से मिले प्यार और स्नेह को देखकर वह बेहद खुश हैं। उन्होंने सभी का आभार जताया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, वरिष्ठ नेता लाल जी शुक्ला, महेन्द्र त्रिपाठी, गुड्डू सेंगर, राहुल तिवारी सभासद, एडवोकेट उपेंद्र भारती, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, मनीष कठेरिया, राम रतन दोहरे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- प्रतापपुर ओवरब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, डीसीएम चालक की मौके पर मौत औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) स्थित प्रतापपुर ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में डीसीएम चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या UP 78 HT 9877 औरैया की ओर से इटावा की दिशा में जा रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर गोवंश आ जाने से ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे से तेज रफ्तार में आ रही डीसीएम संख्या UP 77 AN 3288 समय रहते वाहन को नियंत्रित नहीं कर सकी और आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। स्थानीय लोगों के अनुसार चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही अजीतमल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने शव को केबिन से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया तथा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के कारण कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। नोट: मृतक चालक की पहचान और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुष्टि होने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।3