जालौन में अमान्य विद्यालयों पर सख्त कार्रवाई तीन स्कूल किए सील डीएम के निर्देश पर प्रशासनिक टीम की संयुक्त कार्रवाई, अभिभावकों से मान्यता प्राप्त स्कूलों में ही प्रवेश कराने की अपील जालौन। जिलाधिकारी जालौन श्री राजेश कुमार पांडे के निर्देशानुसार जनपद में अमान्य रूप से संचालित विद्यालयों के विरुद्ध बुधवार को सख्त अभियान चलाया गया। इस दौरान प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन विद्यालयों को सील कर दिया। अभियान के अंतर्गत एसडीएम जालौन श्री हेमंत पटेल, क्षेत्राधिकारी श्री शैलेंद्र बाजपेई, खंड शिक्षा अधिकारी कुठौंद श्री रंगनाथ चौधरी सहित संबंधित अधिकारियों की टीम ने सिरसा कलार क्षेत्र में निरीक्षण किया। जांच के दौरान बिना मान्यता के संचालित पाए गए आरजेपी पब्लिक स्कूल, शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल एवं पीएस चंदेल मेमोरियल एकेडमी के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान सिरसा कलार के प्रभारी निरीक्षक श्री परविंदर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में बिना मान्यता के संचालित किसी भी शैक्षणिक संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, सभी अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों का प्रवेश केवल मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ही कराएं, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रह सके।

- Post by Bheem rajawat 96288004581
- लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की सड़क हादसे में मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं यूपी के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। राठ कोतवाली क्षेत्र में लहंगा बुक कराने जा रहे तीन चचेरे भाई-बहनों की कार और बाइक की टक्कर में मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। -आपको बता दें कि राठ कोतवाली क्षेत्र के मझगवां रोड पर कुर्रा गांव के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रागिनी (26) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नीलम (19) और तेज प्रताप (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर किया गया। उपचार के दौरान उरई मेडिकल कॉलेज में दोनों घायलों की भी मौत हो गई।बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और हेलमेट नहीं पहने थे। राजीव प्रताप सिंह (सीओ राठ) “हादसा सुबह हुआ था। एक युवती की मौके पर मृत्यु हुई थी, जबकि दो घायलों को उपचार के लिए रेफर किया गया था। दोनों की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। वाहन को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।” - परिवार के मुताबिक 25 अप्रैल को घर में शादी होनी थी और उसी के लिए तीनों लहंगा बुक कराने जा रहे थे। -हादसे के बाद शादी वाले घर में चीख-पुकार मच गई और खुशियां मातम में बदल गईं। -पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है। बहरहाल, एक ही परिवार के तीन युवाओं की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। शादी से ठीक पहले हुए इस हादसे ने परिवार को गहरा सदमा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।3
- gram pradhan se 2 baar shikayat karne ke baad bhi koi sunwai nhi hui hai1
- —तब उनकी सादगी और अपनापन दिल को छू गया था। आज सुबह यह बेहद दुखद समाचार मिला कि हरियाणा की उभरती अदाकारा दिव्यंका सिरोही अब हमारे बीच नहीं रहीं। कम उम्र में हार्ट अटैक से उनका यूँ अचानक जाना दिल को गहरा आघात देने वाला है। सच में, एक चमकता हुआ सितारा बहुत जल्दी बुझ गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति दे। ॐ शांति, शांति, शांति 🙏 — शिवपाल सिंह, जालौन3
- जालौन के कोंच में छात्र पर डंडों बेल्ट से हमला आई गम्भीर चोटें घटना CCTV में कैद1
- जालौन। अगल बगल में आयोजित शादी समारोह में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि रात में ही दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडे, बेल्ट और पत्थर चल गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। सीसीटीवी और वायरल वीडियो से हंगामा करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाला स्थित शिवानी गार्डन गेस्ट हाउस में अरूण प्रताप सिंह के यहां शादी समारोह था वहीं पास में ही स्थित डॉ. अंबेडकर इंटर कॉलेज में कढ़ोरे राठौर के यहां भी शादी का कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। रात में डीजे पर बज रहे गानों को लेकर अचानक दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी, डंडे और बेल्टों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पत्थर भी चलने लगे। दोनों पक्षों के बीच हो रही मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी को देखते ही बबाल कर रहे दोनों पक्षों के लोग भाग गए। हालांकि दोनों पक्षों में से अभी किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है। मामले की लेकर सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की संज्ञान लेकर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। मोहल्ले में लगे सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो से बबाल कर रहे लोगों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- जालौन में अज्ञात कारणों से घर में लगी भीषण आग, घर में अचानक आग लगने से इलाके में मचा हड़कंप, धू-धू कर जल उठा घर, आनन-फानन में दौड़ पड़े ग्रामीण, सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे, आग की चपेट में आकर घर में रखा सारा सामान जलकर हुआ राख, जालौन कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुरा गांव का मामला।1
- 1 किलोमीटर तक फैली आग से दहशत, बागवानी व भूसा राख फसल कट चुकी थी, टला बड़ा नुकसान कालपी (जालौन), मंगलवार। तहसील क्षेत्र के महेवा ब्लॉक अंतर्गत कीरतपुर मौजा और देवकली के सिपाहा मौजा में मंगलवार दोपहर अज्ञात कारणों से खाली पड़े खेतों में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फैल गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार आग करीब 1:30 बजे लगी और तेजी से फैलती चली गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले चुकी थी। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस घटना में बागवानी और भूसा जलकर खाक हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि अधिकांश फसलें पहले ही कट चुकी थीं, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से आग लगने के कारणों की जांच कराए जाने और प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है।1