Shuru
Apke Nagar Ki App…
पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप | महराजगंज पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप | महराजगंज
S.P.RAWAT
पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप | महराजगंज पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप | महराजगंज
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ त्रिमुहानी पुल से कक्षा 7 के छात्र ने रोहिन नदी में लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में रोहिन नदी पर बने त्रिमुहानी पुल से कक्षा 7 में पढ़ने वाले एक छात्र के नदी में छलांग लगाने की सूचना से हड़कंप मच गया। पुल पर छात्र की साइकिल और स्कूल बैग पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि शवदाह में शामिल कुछ लोगों ने बच्चे को पुल से नदी में कूदते देखा। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली और छात्र गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है। छात्र की पहचान हिमांशु यादव, निवासी लखरहिया बरगदही गांव, के रूप में बताई जा रही है। वह खुटहा में कक्षा 7 की पढ़ाई करता था और घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। घटना की सूचना पर सदर कोतवाली और फरेंदा पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल के साथ छात्र की तलाश में जुटी हैं। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। ⚠️ यह खबर प्रारंभिक जानकारी पर आधारित है। आधिकारिक पुष्टि और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है। Public maharajganj #NewsUpdate #महराजगंज #BreakingNews #MaharajganjNews #त्रिमुहानीपुल #रोहिननदी #सदरकोतवाली #फरेंदा #पुलिस #LocalNews #everyone #followers #PublicMaharajganjNews1
- करमहा में करंट की चपेट में आने से सुखसागर छागुर की मौ*त, परिवार में मचा को*हराम | महराजगंज करमहा में करंट की चपेट में आने से सुखसागर छागुर की मौ*त, परिवार में मचा को*हराम | महराजगंज1
- Post by R K SINGH Y1
- खड़खोड़ा शिव मंदिर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, राजस्व व पुलिस टीम रही मौजूद खड़खोड़ा शिव मंदिर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, राजस्व व पुलिस टीम रही मौजूद बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर से प्रशासन की टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान फरेंदा तहसील के नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश भारती, अमरेश कुमार व गयासुद्दीन मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए बृजमनगंज थाने से उपनिरीक्षक देवमणि यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, रागिनी मिश्रा और अस्मिता पांडे सहित पुलिसकर्मी तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान समेत स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शिव मंदिर परिसर को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।2
- सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों? सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों? आपको बता दें कि महराजगंज जनपद के नौतनवा में भाजपा नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने अड्डा बाजार पुलिस चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन का स्वागत करते हुए ठूठीबारी प्रकरण में अब तक कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से दोहरा मापदंड अपनाए जाने का सवाल किया। जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि अड्डा बाजार चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में एसपी द्वारा की गई कार्रवाई उचित है और वह इसका समर्थन करते हैं। लेकिन ठूठीबारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार के घर में कथित तौर पर बिना पूर्व नोटिस और सर्च वारंट के पुलिस के प्रवेश कर तलाशी लेने के मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि घटना के समय घर में महिलाएं भी मौजूद थीं। उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक का रवैया अलग क्यों है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में दिनेश रौनियार द्वारा धरना दिया गया और आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। भाजपा नेता ने हाल ही में नौतनवा कस्बे में चौकी प्रभारी द्वारा एक नाबालिग बच्चे की कथित पिटाई का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई के बजाय सुलह करा दी गई। इसके अलावा निचलौल थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। श्री जितेंद्र ने कोल्हुई और नौतनवा थानों में पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर बदलवाने के आरोप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चोरी की कई घटनाओं में भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है और कई मामलों में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि महराजगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता के बीच छवि खराब हो रही है। थानों में कानून, न्याय, शिकायत और घटनाओं की वास्तविकता के आधार पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। पीड़ितों को थानों के चक्कर लगाने और कथित दुर्व्यवहार से प्रदेश सरकार की प्रतिष्ठा एवं जनहितकारी छवि भी प्रभावित हो रही है। जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि यदि महराजगंज पुलिस अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार में सुधार नहीं लाती है तो वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।1
- महराजगंज के विजयपुर चौराहे पर जाल में फंसा मगरमच्छ | मछुआरों में मचा हड़कंप | Crocodile Rescue महराजगंज के विजयपुर चौराहे पर मछली पकड़ने के दौरान जाल में मगरमच्छ फंस गया। मगरमच्छ को देखकर मछुआरों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वनकर्मी मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर रोहिन नदी के चानकी घाट पर छोड़ दिया।1
- जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए 45 आवेदकों ने किया आवेदन | जांच के बाद मिलेगा प्रमाणपत्र जिला अस्पताल में दिव्यांग प्रमाणपत्र के लिए 45 आवेदकों ने किया आवेदन | जांच के बाद मिलेगा प्रमाणपत्र1
- महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के विरोध में IJA ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा की उठाई मांग गोरखपुर/कैम्पियरगंज। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) की कैम्पियरगंज तहसील इकाई ने दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित पुलिस मारपीट के विरोध में सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज को सौंपा। तहसील अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में 4PM न्यूज नेटवर्क की महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ दिल्ली के साकेत क्षेत्र में कथित मारपीट की घटना सामने आई है। घटना को लेकर पत्रकारों में रोष और चिंता है। पत्रकार संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं दिल्ली पुलिस ने लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। IJA पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रशासन और पुलिस से सवाल पूछते हैं। यदि समाचार संकलन के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार या मारपीट होती है तो यह केवल पत्रकार के अधिकारों का हनन नहीं, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। संगठन ने राष्ट्रपति से मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित महिला पत्रकारों को न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही देशभर में पत्रकारों, विशेषकर महिला पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने और समाचार संकलन के दौरान अनावश्यक उत्पीड़न रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई। IJA ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभाने वाले पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि “पत्रकार सुरक्षित होंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा” और “कलम को मत दबाओ, कलम लोकतंत्र की आवाज है।” इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, सचिन यादव, सतीश पासवान, अनिल यादव, वीरेन्द्र पाण्डेय, अजय अग्रहरि, राकेश चौरसिया, अरुण कुमार, राममिलन कचेर, मनीष कचेर, धर्मेन्द्र साहनी, पवन कुमार, दयानन्द, इंदरजीत पाल सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।1
- शिव मंदिर परिसर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, पुलिस की टीम मुस्तैद रहीं महराजगंज। फरेंदा तहसील क्षेत्र के बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर से सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण हटवाया। बताया जाता है कि गांव के किसी व्यक्ति ने अवैध कब्जा को लेकर शिकायत की थी। जिसके बाद प्रशासनिक टीम बुलडोजर लेकर उस स्थान पर पहुंची। इसकार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान फरेंदा नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश भारती, गयासुद्दीन,अमरेश कुमार और उपनिरीक्षक देवमणि यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, रागिनी मिश्रा सहित अस्मिता पांडेय मौजूद रहीं। #Maharajganj #phrendha #police #duldoujar #BJPUttarPradesh #action #reelsviralシ #vidioviral1