महिला पत्रकारों से कथित मारपीट के विरोध में IJA ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन निष्पक्ष जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और पत्रकारों की सुरक्षा की उठाई मांग गोरखपुर/कैम्पियरगंज। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (IJA) की कैम्पियरगंज तहसील इकाई ने दिल्ली में महिला पत्रकारों के साथ कथित पुलिस मारपीट के विरोध में सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कैम्पियरगंज को सौंपा। तहसील अध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि हाल ही में 4PM न्यूज नेटवर्क की महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ दिल्ली के साकेत क्षेत्र में कथित मारपीट की घटना सामने आई है। घटना को लेकर पत्रकारों में रोष और चिंता है। पत्रकार संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, वहीं दिल्ली पुलिस ने लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। IJA पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकार अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए प्रशासन और पुलिस से सवाल पूछते हैं। यदि समाचार संकलन के दौरान उनके साथ दुर्व्यवहार या मारपीट होती है तो यह केवल पत्रकार के अधिकारों का हनन नहीं, बल्कि प्रेस की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। संगठन ने राष्ट्रपति से मांग की कि पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित महिला पत्रकारों को न्याय और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही देशभर में पत्रकारों, विशेषकर महिला पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने और समाचार संकलन के दौरान अनावश्यक उत्पीड़न रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की गई। IJA ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका निभाने वाले पत्रकारों की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। संगठन ने स्पष्ट संदेश दिया कि “पत्रकार सुरक्षित होंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा” और “कलम को मत दबाओ, कलम लोकतंत्र की आवाज है।” इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र, सचिन यादव, सतीश पासवान, अनिल यादव, वीरेन्द्र पाण्डेय, अजय अग्रहरि, राकेश चौरसिया, अरुण कुमार, राममिलन कचेर, मनीष कचेर, धर्मेन्द्र साहनी, पवन कुमार, दयानन्द, इंदरजीत पाल सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

- 20 घंटे बाद भी रोहिन नदी में डूबे छात्र का नहीं मिला सुराग NDRF-SDRF और गोताखोरों की मदद से लगातार जारी है तलाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 20 घंटे बाद भी रोहिन नदी में डूबे छात्र का नहीं मिला सुराग NDRF-SDRF और गोताखोरों की मदद से लगातार जारी है तलाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगाने वाले कक्षा सात के छात्र हिमांशु यादव का 20 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका। छात्र लखरहिया बरगदही गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि हिमांशु ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय नीचे मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। पुल पर छात्र की साइकिल और बैग पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कराई गई। NDRF और SDRF की टीमें स्टीमर व गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन कर रही हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका था। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। इधर, बेटे के लापता होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग भी जुटे रहे और रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।1
- पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप | महराजगंज पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप | महराजगंज1
- *💥“लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल चौकी पहुंची युवती, ज़मीन बंटवारे के विवाद में मचा हड़कंप”*1
- पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद से आहत एक महिला रोते-बिलखते हाथ में दोनाली बंदूक लेकर चौकी पहुंच गई। महिला के हाथ में असलहा देख पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। घटना की गंभीरता को भांपते हुए पुलिसकर्मियों ने बेहद सावधानी और सूझबूझ का परिचय दिया। महिला को घेरने या किसी तरह की जल्दबाजी करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने शालीनता से बातचीत करते हुए उसे शांत कराने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला के हाथ से लाइसेंसी बंदूक अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद पुलिस ने महिला की व्यथा और उसकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से सुना। पुलिस ने उसे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद चौकी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- त्रिमुहानी नदी में स्कूली छात्र ने लगाई छलांग, एनडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी महराजगंज।सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिमुहानी नदी में सोमवार को करीब 14 वर्षीय स्कूली छात्र ने छलांग लगा दी। घटना के बाद से छात्र का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। नदी में उसकी तलाश के लिए गोताखोरों की टीम लगातार प्रयास कर रही है। बताया जाता हैं कि हिमांशु यादव निवासी बरगदही उम्र करीब 14 वर्षीय एक छात्र साइकिल और स्कूल बैग लेकर त्रिमुहानी नदी के पुल के पास पहुंचा और वह अपनी साइकिल और बैग छोड़कर पुल के उत्तर दिशा में नदी में कूद गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कराई।आईटीएम चौकी प्रभारी अनिकेत सिंह ने बताया कि छात्र सोमवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नदी में कूदा था। घटना के बाद से पुलिस और गोताखोरों एनडीआरएफ की टीम द्वारा नदी में उसकी तलाश की जा रही है। अभी तक छात्र के जिंदा होने या शव बरामद होने की कोई जानकारी नहीं मिली है। #Maharajganj #phrendha #rivar #police #NDRF #vidioviral #reelsviralシ1
- महराजगंज। पनियरा विधानसभा (319) क्षेत्र में क्षेत्र भ्रमण के दौरान अजय गुप्ता "लल्ला गुप्ता" ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक स्कूली छात्रा की तत्काल मदद की। महराजगंज। पनियरा विधानसभा (319) क्षेत्र में क्षेत्र भ्रमण के दौरान अजय गुप्ता "लल्ला गुप्ता" ने मानवता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल एक स्कूली छात्रा की तत्काल मदद की। बताया जा रहा है कि परतावल से हरपुर महंत जाने वाले मार्ग पर स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल होकर सड़क पर पड़ी थी। हादसे में उसके सिर पर चोट लगी थी। मौके पर पहुंचते ही अजय गुप्ता ने बिना देर किए छात्रा को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परतावल पहुंचाया, जहां उसका तत्काल उपचार शुरू कराया गया। छात्रा के पास मौजूद स्कूल आई-कार्ड से उसकी पहचान साक्षी गिरी, निवासी ग्राम चौपरिया के रूप में हुई। आई-कार्ड पर दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से उनके पिता से संपर्क कर घटना की सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल बुलाया गया। समय पर मिली इस मदद की क्षेत्र में सराहना की जा रही है और लोग इसे मानवता व संवेदनशीलता की मिसाल बता रहे हैं।1
- #महराजगंज में फिल्मी अंदाज में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, मारपीट का वीडियो वायरल! #महराजगंज में फिल्मी अंदाज में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, मारपीट का वीडियो वायरल! फरेंदा थाना क्षेत्र के विधायक चौराहे (बसहिया) के पास एक वायरल वीडियो ने इलाके में हलचल मचा दी है। वीडियो में एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उतरते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट होती नजर आती है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, विवाद जमीन के एग्रीमेंट और कथित बिक्री को लेकर हुआ बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय स्तर पर राजनीतिक जुड़ाव की भी चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, मामला जमीन विवाद से जुड़ा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। अब सवाल यह है—अगर सड़क पर ही लाठी-डंडों के साथ विवाद होने लगे, तो कानून का खौफ आखिर कहां है?1
- जमीन बंटवारे के विवाद में लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंची युवती, पुलिसकर्मियों के उड़े होश परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सोमवार को अचानक गंभीर हो गया। परिवार में मारपीट के आरोपों के बाद एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। चौकी परिसर में बंदूक के साथ युवती को देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। कुछ देर के लिए चौकी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे युवती रोते-बिलखते हुए लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंची। वहां पहुंचते ही उसने पुलिसकर्मियों से न्याय की गुहार लगाई। युवती का आरोप था कि जमीन के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है और इसी विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। हाथ में बंदूक होने के कारण पुलिसकर्मियों ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। सुरक्षा के मद्देनजर युवती से बंदूक अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया गया, लेकिन शुरुआत में उसने बंदूक देने से इनकार कर दिया। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए युवती को समझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परतावल चौकी पुलिस के साथ डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवती से बातचीत की और उसे शांत कराया। इसके बाद उसे चौकी पर बैठाया गया। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी चौकी बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार में जमीन के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की स्थिति उत्पन्न हुई। इसी से आहत होकर युवती लाइसेंसी बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई। परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1