पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद से आहत एक महिला रोते-बिलखते हाथ में दोनाली बंदूक लेकर चौकी पहुंच गई। महिला के हाथ में असलहा देख पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। घटना की गंभीरता को भांपते हुए पुलिसकर्मियों ने बेहद सावधानी और सूझबूझ का परिचय दिया। महिला को घेरने या किसी तरह की जल्दबाजी करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने शालीनता से बातचीत करते हुए उसे शांत कराने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला के हाथ से लाइसेंसी बंदूक अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद पुलिस ने महिला की व्यथा और उसकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से सुना। पुलिस ने उसे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद चौकी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद से आहत एक महिला रोते-बिलखते हाथ में दोनाली बंदूक लेकर चौकी पहुंच गई। महिला के हाथ में असलहा देख पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। घटना की गंभीरता को भांपते हुए पुलिसकर्मियों ने बेहद सावधानी और सूझबूझ का परिचय दिया। महिला को घेरने या किसी तरह की जल्दबाजी करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने शालीनता से बातचीत करते हुए उसे शांत कराने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला के हाथ से लाइसेंसी बंदूक अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद पुलिस ने महिला की व्यथा और उसकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से सुना। पुलिस ने उसे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद चौकी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
- पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल पुलिस चौकी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद से आहत एक महिला रोते-बिलखते हाथ में दोनाली बंदूक लेकर चौकी पहुंच गई। महिला के हाथ में असलहा देख पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए। घटना की गंभीरता को भांपते हुए पुलिसकर्मियों ने बेहद सावधानी और सूझबूझ का परिचय दिया। महिला को घेरने या किसी तरह की जल्दबाजी करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने शालीनता से बातचीत करते हुए उसे शांत कराने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला के हाथ से लाइसेंसी बंदूक अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद पुलिस ने महिला की व्यथा और उसकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं को गंभीरता से सुना। पुलिस ने उसे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के अनुसार, पारिवारिक विवाद के वास्तविक कारणों की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद चौकी परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।1
- 20 घंटे बाद भी रोहिन नदी में डूबे छात्र का नहीं मिला सुराग NDRF-SDRF और गोताखोरों की मदद से लगातार जारी है तलाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल 20 घंटे बाद भी रोहिन नदी में डूबे छात्र का नहीं मिला सुराग NDRF-SDRF और गोताखोरों की मदद से लगातार जारी है तलाश, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल महराजगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगाने वाले कक्षा सात के छात्र हिमांशु यादव का 20 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका। छात्र लखरहिया बरगदही गांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जाता है कि हिमांशु ने सोमवार दोपहर करीब दो बजे त्रिमुहानी पुल से रोहिन नदी में छलांग लगा दी। घटना के समय नीचे मौजूद कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। पुल पर छात्र की साइकिल और बैग पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश शुरू कराई गई। NDRF और SDRF की टीमें स्टीमर व गोताखोरों की मदद से नदी में लगातार खोजबीन कर रही हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे तक छात्र का कोई पता नहीं चल सका था। रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। इधर, बेटे के लापता होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग भी जुटे रहे और रेस्क्यू अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।1
- पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप | महराजगंज पारिवारिक विवाद से आहत महिला दोनाली बंदूक लेकर पहुंची पुलिस चौकी, मचा हड़कंप | महराजगंज1
- *💥“लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल चौकी पहुंची युवती, ज़मीन बंटवारे के विवाद में मचा हड़कंप”*1
- सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों? सरकार की छबि धूमिल होने पर भड़के भाजपा नेता बोले- अड्डा बाजार में कार्रवाई का स्वागत, ठूठीबारी प्रकरण पर एसपी का दोहरा मापदंड क्यों? आपको बता दें कि महराजगंज जनपद के नौतनवा में भाजपा नेता एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महराजगंज पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने अड्डा बाजार पुलिस चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में चौकी प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों के निलंबन का स्वागत करते हुए ठूठीबारी प्रकरण में अब तक कार्रवाई न होने पर पुलिस अधीक्षक से दोहरा मापदंड अपनाए जाने का सवाल किया। जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि अड्डा बाजार चौकी के अंदर जन्मदिन मनाए जाने के मामले में एसपी द्वारा की गई कार्रवाई उचित है और वह इसका समर्थन करते हैं। लेकिन ठूठीबारी में व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पत्रकार दिनेश रौनियार के घर में कथित तौर पर बिना पूर्व नोटिस और सर्च वारंट के पुलिस के प्रवेश कर तलाशी लेने के मामले में अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि घटना के समय घर में महिलाएं भी मौजूद थीं। उन्होंने सवाल किया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक का रवैया अलग क्यों है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में दिनेश रौनियार द्वारा धरना दिया गया और आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई है। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। भाजपा नेता ने हाल ही में नौतनवा कस्बे में चौकी प्रभारी द्वारा एक नाबालिग बच्चे की कथित पिटाई का मामला भी उठाया। उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई के बजाय सुलह करा दी गई। इसके अलावा निचलौल थाना क्षेत्र में स्कूली छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस की चुप्पी पर भी सवाल खड़े किए। श्री जितेंद्र ने कोल्हुई और नौतनवा थानों में पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर बदलवाने के आरोप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चोरी की कई घटनाओं में भी पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की जा रही है और कई मामलों में मुकदमा तक दर्ज नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि महराजगंज में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर जनता के बीच छवि खराब हो रही है। थानों में कानून, न्याय, शिकायत और घटनाओं की वास्तविकता के आधार पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। पीड़ितों को थानों के चक्कर लगाने और कथित दुर्व्यवहार से प्रदेश सरकार की प्रतिष्ठा एवं जनहितकारी छवि भी प्रभावित हो रही है। जितेंद्र जायसवाल ने कहा कि यदि महराजगंज पुलिस अपनी कार्यप्रणाली और व्यवहार में सुधार नहीं लाती है तो वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेंगे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से सभी मामलों में निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।1
- खड़खोड़ा शिव मंदिर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, राजस्व व पुलिस टीम रही मौजूद खड़खोड़ा शिव मंदिर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण, राजस्व व पुलिस टीम रही मौजूद बृजमनगंज (महराजगंज)। थाना बृजमनगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर परिसर से प्रशासन की टीम ने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस टीम की मौजूदगी में मंदिर परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान फरेंदा तहसील के नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल, राजस्व निरीक्षक महेंद्र शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश भारती, अमरेश कुमार व गयासुद्दीन मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए बृजमनगंज थाने से उपनिरीक्षक देवमणि यादव, गजेंद्र प्रताप सिंह, तारकेश्वर वर्मा, हेड कांस्टेबल आलोक कुमार, रागिनी मिश्रा और अस्मिता पांडे सहित पुलिसकर्मी तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान ग्राम प्रधान समेत स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद शिव मंदिर परिसर को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।2
- जमीन बंटवारे के विवाद में लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंची युवती, पुलिसकर्मियों के उड़े होश परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली गांव में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद सोमवार को अचानक गंभीर हो गया। परिवार में मारपीट के आरोपों के बाद एक युवती हाथ में लाइसेंसी बंदूक लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंच गई। चौकी परिसर में बंदूक के साथ युवती को देखकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। कुछ देर के लिए चौकी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे युवती रोते-बिलखते हुए लाइसेंसी बंदूक लेकर चौकी पहुंची। वहां पहुंचते ही उसने पुलिसकर्मियों से न्याय की गुहार लगाई। युवती का आरोप था कि जमीन के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर परिवार में विवाद चल रहा है और इसी विवाद के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। हाथ में बंदूक होने के कारण पुलिसकर्मियों ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। सुरक्षा के मद्देनजर युवती से बंदूक अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया गया, लेकिन शुरुआत में उसने बंदूक देने से इनकार कर दिया। स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए युवती को समझाने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही परतावल चौकी पुलिस के साथ डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने काफी देर तक युवती से बातचीत की और उसे शांत कराया। इसके बाद उसे चौकी पर बैठाया गया। पुलिस ने परिवार के अन्य सदस्यों को भी चौकी बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। ग्रामीणों के मुताबिक, परिवार में जमीन के बंटवारे और हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सोमवार को विवाद बढ़ने के बाद मारपीट की स्थिति उत्पन्न हुई। इसी से आहत होकर युवती लाइसेंसी बंदूक लेकर पुलिस चौकी पहुंच गई। परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि मामला पारिवारिक और जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- #महराजगंज में फिल्मी अंदाज में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, मारपीट का वीडियो वायरल! #महराजगंज में फिल्मी अंदाज में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे लोग, मारपीट का वीडियो वायरल! फरेंदा थाना क्षेत्र के विधायक चौराहे (बसहिया) के पास एक वायरल वीडियो ने इलाके में हलचल मचा दी है। वीडियो में एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उतरते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और फिर मारपीट होती नजर आती है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, विवाद जमीन के एग्रीमेंट और कथित बिक्री को लेकर हुआ बताया जा रहा है। वहीं स्थानीय स्तर पर राजनीतिक जुड़ाव की भी चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फरेंदा प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र सिंह के मुताबिक, मामला जमीन विवाद से जुड़ा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। अब सवाल यह है—अगर सड़क पर ही लाठी-डंडों के साथ विवाद होने लगे, तो कानून का खौफ आखिर कहां है?1