Shuru
Apke Nagar Ki App…
सन्हौला बड़ी गाड़ी की लंबी कतार सड़क जाम सन्हौला (भागलपुर) में सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगने की खबर आमतौर पर सड़क जाम की वजह से होती है। हाल-फिलहाल इस इलाके में जाम के मुख्य कारण ये देखे गए हैं
Amar Kumar
सन्हौला बड़ी गाड़ी की लंबी कतार सड़क जाम सन्हौला (भागलपुर) में सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लगने की खबर आमतौर पर सड़क जाम की वजह से होती है। हाल-फिलहाल इस इलाके में जाम के मुख्य कारण ये देखे गए हैं
More news from बिहार and nearby areas
- जिंदगीभर ईमानदारी कमाई।” राजनीतिक गलियारों में इस फैसले के बाद हलचल तेज हो गई है। समर्थक इसे “सच की जीत” बता रहे हैं, वहीं विरोधी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।1
- भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के सन्हौला मार्केट में आज हार्ट का दिन था और हाथ के दिन में भीषण जाम लगा आम लोगों के लिए परेशानी बन गई है। प्रशासन लाख दावे कर ले लेकिन जाम की समस्या से निजात को लेकर कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। शुक्रवार को संध्या 5:30 पर मार्केट में पूरी तरह से चक्का जाम की स्थिति हो गई।1
- Post by Nitesh Kumar1
- भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 700 ग्राम ब्राउन शुगर और 26,700 रुपये नकद के साथ एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। रिपोर्ट: मामला शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान 700 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया, जिसकी बाजार कीमत लाखों में बताई जा रही है। साथ ही आरोपी के पास से 26,700 रुपये नगद भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर ने बताया कि नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी हाल में अवैध कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट – प्रवेश कुमार, सुलतानगंज / भागलपुर1
- भागलपुर में पीरपैंती के एकचारी थाना क्षेत्र स्थित बड़ी मोहनपुर गांव में बजरंग बली मंदिर के पास पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान दो देशी कट्टे और एक खाली खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से पांच युवकों को भी गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी (कहलगांव-2) पंकज कुमार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।गुरुवार को दोपहर 3:30 पर मिली जानकारी के अनुसार पंकज कुमार ने बताया कि 26 फरवरी की रात गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि कुछ युवक मंदिर के पास जमा होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से फायरिंग कर दहशत फैला रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम का गठन किया गया और त्वरित कार्रवाई की गई। छापेमारी में उमेश मंडल (40), राजेश कुमार (22), ज्योतिष मंडल (35), हरिकिशन मंडल (29) और रोहित कुमार (27) को गिरफ्तार किया गया। ये सभी बड़ी मोहनपुर गांव के निवासी बताए गए हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से दो देशी कट्टे और एक खाली खोखा बरामद हुआ। हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏1
- एकल शिक्षा अभियान के तहत आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक, होली मिलन समारोह में दिखी रंगों की छटा खबर: एकल शिक्षा अभियान के तहत आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 गांवों से आए आचार्य एवं आचार्याओं ने भाग लिया। बैठक में महिला संभाग प्रमुख श्रीमती मीरा देवी, आंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख संजय कुमार तथा नंदकिशोर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा अभियान से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में फतेहपुर पंचायत की मुखिया सुभाष दास, रमेश शर्मा, विपिन कुमार, सोनू पटेल, गुड़िया रानी, चंद्रशेखर दास, सूरज कुमार, रागिनी कुमारी, पिंकी कुमारी, रुबी कुमारी एवं प्रेमलता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1
- अरविंद केजरीवाल को कोर्ट ने शराब घोटाले मामले में बरी कर दिया है। कैमरे पर अपने आंसू नहीं छिपा सके केजरीवाल।1
- भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग महिला के पोस्ट ऑफिस खाते से हजारों रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगा है। पीड़िता ने पोस्ट ऑफिस कर्मी पर गंभीर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सनोखर थाना क्षेत्र के सोहायल गांव की निवासी और दोनों पैरों से दिव्यांग बीना देवी ने बताया कि उनके खाते से कुल 27 हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए हैं। उनके अनुसार, उन्होंने केवल सोहायल पोस्ट ऑफिस से ही अपने खाते का लेन-देन किया है। बीना देवी ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बताया कि उनके खाते से अंतिम बार 2000 रुपये की वैध निकासी हुई थी, जिसकी राशि उन्हें प्राप्त भी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह की कोई निकासी नहीं कराई। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उनके खाते से अलग-अलग किश्तों में पहले 10 हजार रुपये, फिर दोबारा 10 हजार रुपये और बाद में 7 हजार रुपये की निकासी दर्ज हो गई। इस तरह कुल 27 हजार रुपये खाते से गायब पाए गए। बीना देवी का कहना है कि न तो उन्होंने किसी अन्य स्थान से पैसे निकाले और न ही किसी को इसकी अनुमति दी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि पोस्ट ऑफिस के किसी कर्मी द्वारा ही यह हेराफेरी की गई है। पीड़िता ने पूरे मामले को लेकर सनोखर थाने में लिखित आवेदन दिया है। सनोखर थाना प्रभारी पंकज किशोर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।1
- Post by Nitesh Kumar1