logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सन्हौला मैं दिव्यांग महिला के खाते से 27000 गायब पोस्ट ऑफिस कर्मी पर हेरा फेरी का आरोप भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग महिला के पोस्ट ऑफिस खाते से हजारों रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगा है। पीड़िता ने पोस्ट ऑफिस कर्मी पर गंभीर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सनोखर थाना क्षेत्र के सोहायल गांव की निवासी और दोनों पैरों से दिव्यांग बीना देवी ने बताया कि उनके खाते से कुल 27 हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए हैं। उनके अनुसार, उन्होंने केवल सोहायल पोस्ट ऑफिस से ही अपने खाते का लेन-देन किया है। बीना देवी ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बताया कि उनके खाते से अंतिम बार 2000 रुपये की वैध निकासी हुई थी, जिसकी राशि उन्हें प्राप्त भी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह की कोई निकासी नहीं कराई। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उनके खाते से अलग-अलग किश्तों में पहले 10 हजार रुपये, फिर दोबारा 10 हजार रुपये और बाद में 7 हजार रुपये की निकासी दर्ज हो गई। इस तरह कुल 27 हजार रुपये खाते से गायब पाए गए। बीना देवी का कहना है कि न तो उन्होंने किसी अन्य स्थान से पैसे निकाले और न ही किसी को इसकी अनुमति दी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि पोस्ट ऑफिस के किसी कर्मी द्वारा ही यह हेराफेरी की गई है। पीड़िता ने पूरे मामले को लेकर सनोखर थाने में लिखित आवेदन दिया है। सनोखर थाना प्रभारी पंकज किशोर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

2 hrs ago
user_Ajit Singh public app reporter
Ajit Singh public app reporter
Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
2 hrs ago

सन्हौला मैं दिव्यांग महिला के खाते से 27000 गायब पोस्ट ऑफिस कर्मी पर हेरा फेरी का आरोप भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दिव्यांग महिला के पोस्ट ऑफिस खाते से हजारों रुपये की अवैध निकासी का आरोप लगा है। पीड़िता ने पोस्ट ऑफिस कर्मी पर गंभीर हेराफेरी का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन और डाक विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। सनोखर थाना क्षेत्र के सोहायल गांव की निवासी और दोनों पैरों से दिव्यांग बीना देवी ने बताया कि उनके खाते से कुल 27 हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए हैं। उनके अनुसार, उन्होंने केवल सोहायल पोस्ट ऑफिस से ही अपने खाते का लेन-देन किया है। बीना देवी ने शुक्रवार को दोपहर 2:00 बताया कि उनके खाते से अंतिम बार 2000 रुपये की वैध निकासी हुई थी, जिसकी राशि उन्हें प्राप्त भी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने किसी तरह की कोई निकासी नहीं कराई। पीड़िता के अनुसार, इसके बाद उनके खाते से अलग-अलग किश्तों में पहले 10 हजार रुपये, फिर दोबारा 10 हजार रुपये और बाद में 7 हजार रुपये की निकासी दर्ज हो गई। इस तरह कुल 27 हजार रुपये खाते से गायब पाए गए। बीना देवी का कहना है कि न तो उन्होंने किसी अन्य स्थान से पैसे निकाले और न ही किसी को इसकी अनुमति दी। ऐसे में उन्हें आशंका है कि पोस्ट ऑफिस के किसी कर्मी द्वारा ही यह हेराफेरी की गई है। पीड़िता ने पूरे मामले को लेकर सनोखर थाने में लिखित आवेदन दिया है। सनोखर थाना प्रभारी पंकज किशोर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो चुका है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

More news from बिहार and nearby areas
  • भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत सन्हौला प्रखंड मुख्यालय में आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा एक दिवसीय विराट प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की पूंजीपति नीति और गरीबों एवं भूमिहीनों को आवास से उजाड़ने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता संजय सुमन के द्वारा मीडिया से बातचीत करते हुए शुक्रवार को संध्या 4 वर्ष कर 30 मिनट पर बताया गया कि विनोद प्रदर्शन में विभिन्न मुद्दा है जिसमें लेबर कोर्ट को रद्द करो मनरेगा को पुन बहाल करो और जी राम जी कानून रद्द करो गरीबों एवं भूमिहीनों को आवाज से उजाड़ना बंद करो सनहौला को जाम से निजात मिले और बायपास रोड का निर्माण हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सनौला की व्यवस्था सुदृढों एवं बाहरी आदर्श प्लस टू हाई स्कूल का आधा अधूरा भवन का निर्माण हो।
    1
    भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत सन्हौला प्रखंड मुख्यालय में आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा एक दिवसीय विराट प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की पूंजीपति नीति और गरीबों एवं भूमिहीनों को आवास से उजाड़ने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता संजय सुमन के द्वारा मीडिया से बातचीत करते हुए शुक्रवार को संध्या 4 वर्ष कर 30 मिनट पर बताया गया कि विनोद प्रदर्शन में विभिन्न मुद्दा है जिसमें लेबर कोर्ट को रद्द करो मनरेगा को पुन बहाल करो और जी राम जी कानून रद्द करो गरीबों एवं भूमिहीनों को आवाज से उजाड़ना बंद करो सनहौला को जाम से निजात मिले और बायपास रोड का निर्माण हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सनौला की व्यवस्था सुदृढों एवं बाहरी आदर्श प्लस टू हाई स्कूल का आधा अधूरा भवन का निर्माण हो।
    user_Ajit Singh public app reporter
    Ajit Singh public app reporter
    Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • एकल शिक्षा अभियान के तहत आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक, होली मिलन समारोह में दिखी रंगों की छटा खबर: एकल शिक्षा अभियान के तहत आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 गांवों से आए आचार्य एवं आचार्याओं ने भाग लिया। बैठक में महिला संभाग प्रमुख श्रीमती मीरा देवी, आंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख संजय कुमार तथा नंदकिशोर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा अभियान से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में फतेहपुर पंचायत की मुखिया सुभाष दास, रमेश शर्मा, विपिन कुमार, सोनू पटेल, गुड़िया रानी, चंद्रशेखर दास, सूरज कुमार, रागिनी कुमारी, पिंकी कुमारी, रुबी कुमारी एवं प्रेमलता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    1
    एकल शिक्षा अभियान के तहत आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक, होली मिलन समारोह में दिखी रंगों की छटा
खबर:
एकल शिक्षा अभियान के तहत आचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 गांवों से आए आचार्य एवं आचार्याओं ने भाग लिया। बैठक में महिला संभाग प्रमुख श्रीमती मीरा देवी, आंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख संजय कुमार तथा नंदकिशोर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा अभियान से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई।
बैठक के उपरांत होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े ही धूमधाम और उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में सभी उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
कार्यक्रम में फतेहपुर पंचायत की मुखिया सुभाष दास, रमेश शर्मा, विपिन कुमार, सोनू पटेल, गुड़िया रानी, चंद्रशेखर दास, सूरज कुमार, रागिनी कुमारी, पिंकी कुमारी, रुबी कुमारी एवं प्रेमलता कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
    user_ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    ओम प्रकाश आलोक रिपोर्टर
    स्थानीय समाचार रिपोर्टर अमरपुर, बांका, बिहार•
    37 min ago
  • झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के खैराटीकर गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे के बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
    1
    झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत हनवारा थाना क्षेत्र के खैराटीकर गांव में मंगलवार शाम करीब 6 बजे के बाद एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अपाचे मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Yadav Raju
    3
    Post by Yadav Raju
    user_Yadav Raju
    Yadav Raju
    Amarpur, Mahamadpur•
    15 hrs ago
  • 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब तक सफर कुछ भी नहीं कर पा रहा मिथुन ▶️▶️
    1
    22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब तक सफर कुछ भी नहीं कर पा रहा मिथुन ▶️▶️
    user_Sindhu Devi
    Sindhu Devi
    Actor/Actress Nathnagar, Bhagalpur•
    16 hrs ago
  • Bhagalpur ssp प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी/ हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक" हमारे पेज को फॉलो करें / सच को आवाज जनता के साथ 🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
    1
    Bhagalpur  ssp
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी/
हर खबर सबसे पहले पाने के लिए
हमें लाइक फॉलो सब्सक्राइब शेयर करें/न्यू अपडेट आप तक"
हमारे पेज को फॉलो करें /
सच को आवाज जनता के साथ  
🙏मगही शेर अभिषेक रंजन🙏
    user_Abhishek ranjan C E O
    Abhishek ranjan C E O
    Court reporter कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनवारुल शाम लगभग 7 बजे के करीब हाट से अपने घर लौट रहे थे। जब वह खैराटिक से आगे, अल-हिरा पब्लिक स्कूल के ठीक सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनवारुल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। जैसे ही घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा ऐसे पवित्र महीने में हुआ है जब लोग तरावीह की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही अनवारुल की मौत की खबर गांव में फैली, पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। इबादत और तैयारी का माहौल गम में बदल गया। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार ट्रैक्टर चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। एंकर क्लोजिंग: फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। हमारी अपील है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि एक लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है।
    1
    इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनवारुल शाम लगभग 7 बजे के करीब हाट से अपने घर लौट रहे थे। जब वह खैराटिक से आगे, अल-हिरा पब्लिक स्कूल के ठीक सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि अनवारुल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
जैसे ही घटना की सूचना परिजनों तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेसुध हैं। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
यह हादसा ऐसे पवित्र महीने में हुआ है जब लोग तरावीह की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जैसे ही अनवारुल की मौत की खबर गांव में फैली, पूरे इलाके में सन्नाटा छा गया। इबादत और तैयारी का माहौल गम में बदल गया।
गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार ट्रैक्टर चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए।
एंकर क्लोजिंग:
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
हमारी अपील है कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, क्योंकि एक लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है।
    user_Desi Fast News
    Desi Fast News
    Media Consultant महागामा, गोड्डा, झारखंड•
    1 hr ago
  • भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के सन्हौला मार्केट में आज हार्ट का दिन था और हाथ के दिन में भीषण जाम लगा आम लोगों के लिए परेशानी बन गई है। प्रशासन लाख दावे कर ले लेकिन जाम की समस्या से निजात को लेकर कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। शुक्रवार को संध्या 5:30 पर मार्केट में पूरी तरह से चक्का जाम की स्थिति हो गई।
    1
    भागलपुर जिला के कहलगांव अनुमंडल अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के सन्हौला मार्केट में आज हार्ट का दिन था और हाथ के दिन में भीषण जाम लगा आम लोगों के लिए परेशानी बन गई है। प्रशासन लाख दावे कर ले लेकिन जाम की समस्या से निजात को लेकर कोई रास्ता नहीं निकल पाया है। शुक्रवार को संध्या 5:30 पर मार्केट में पूरी तरह से चक्का जाम की स्थिति हो गई।
    user_Ajit Singh public app reporter
    Ajit Singh public app reporter
    Court reporter गोराडीह, भागलपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.