Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju Yadav
Yadav Raju
Raju Yadav
More news from Mahamadpur and nearby areas
- Post by Yadav Raju3
- 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब तक सफर कुछ भी नहीं कर पा रहा मिथुन ▶️▶️1
- धरमपुर में श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन, 23 फरवरी से 1 मार्च तक गूंजेगी भक्ति की रसधार खबर: अमरपुर प्रखंड अंतर्गत धरमपुर स्थित धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में श्री श्री 108 श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन 23 फरवरी 2026 से 1 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन कथावाचक सत्य प्रकाश शरण महाराज (मंदराचल) के मुखारविंद से संपन्न होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 23 फरवरी को सुबह 9 बजे भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ की गई। कथा आयोजन के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम धर्मेश्वर नाथ महादेव मंदिर, धरमपुर में आयोजित हो रहा है, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है। यह आयोजन समस्त धरमपुर ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।1
- बांका बिहार अमरपुर प्रखंड1
- भागलपुर जिला अंतर्गत कहलगांव थाना क्षेत्र के हटिया रोड कहलगांव निवासी संतोष यादव की कार्यस्थल पर दर्दनाक हादसे में मौत हो गई बताया जा रहा है कि संतोष यादव ढलाई का काम करते थे और रोज़ की तरह निर्माण स्थल पर मिक्सर मशीन से काम कर रहे थे इसी दौरान अचानक मिक्सर मशीन असंतुलित होकर उनके ऊपर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल मायागंज (मायागंज) पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालत काफी नाजुक हो चुकी थी।चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संतोष यादव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजन रो-रोकर बेसुध हो गए और गांव में शोक का माहौल है।सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन हुआ या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।यह घटना एक बार फिर निर्माण स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। अगर समय पर सुरक्षा उपकरण और सतर्कता बरती जाती, तो शायद यह हादसा टल सकता था।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता दी जाए, ताकि उनके आश्रितों का जीवन किसी तरह संभल सके1
- बिहार बांका -बाराहाट में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और पैथोलॉजी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर गठित मेडिकल टीम ने बाराहाट में छापेमारी अभियान चलाया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान दो अवैध नर्सिंग होम क्लिनिक और एक पैथोलॉजी को सील कर दिया गया। टीम को छापेमारी के दौरान एक्सपायरी दवाइयां और ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद हुए हैं। डफरपुर स्थित गुलाब नर्सिंग होम से ऑपरेशन का सामान मिला, वहीं मौके पर मौजूद एक महिला कर्मी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।1
- मैं पंकज कुमार लिखित से यही आपका संदेश देना चाहता हूं हमारे ककवारा पंचायत में थाना बांका जिला पड़ता है इसी बगल में पिपरा गांव है रायजी टोला जो किसी भी नेता को ध्यान नहीं है वोट के समय में वोट मांगने आता है जीतने के बाद आता भी नहीं है देखने के लिए बच्चे सब स्कूल जाता है बड़ी दिक्कत से गांव के बगल में नदी है पानी आ जाने से बच्चे स्कूल नहीं जा पता है उसका भविष्य खराब है पंचायत का मुखिया सुमित यादव वार्ड यहां पर दिलीप कुमार हम आपसे निवेदन करते हैं सारे मीडिया वालों से हमारे गांव का इंसाफ चाहिए 🙏🙏1
- भागलपुर कहलगांव रसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुलकूलिया सिंचाई विभाग वार्ड संख्या 13, नगर पंचायत में चुल्हे से उड़ी चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिसमें आठ घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार राजा सहनी के घर खाना बनाने के दौरान चुल्हे से निकली चिंगारी अचानक आसपास फैल गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इस आगलगी की घटना में राजा सहनी, अमरजीत सहनी, सूरज सहनी, चंदन सहनी, पंकज सहनी, मनोज सहनी, मुन्ना सहनी एवं राजू सहनी के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए आग की चपेट में मछली पकड़ने के जाल, शादी के लिए रखे गए सामान, करीब दो लाख रुपये नगद, जेवरात, खाद्य सामग्री सहित टीवी, फ्रिज और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गए।ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई सूचना मिलने पर बिहार अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, तब तक अधिकांश सामान जल चुका था बाद में दो दमकल वाहनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया1