#डिजिटल फ्रॉड# बाराबंकी महोत्सव में साइबर सेल द्वारा आमजन को डिजिटल अपराधों के प्रति किया गया जागरूक बाराबंकी।नगर पालिका परिषद बाराबंकी के प्रांगण में आयोजित बाराबंकी महोत्सव में दिनांक 11.04.2026 को साइबर सेल की टीम द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से महोत्सव में आए आमजन को वर्तमान समय में बढ़ रहे डिजिटल फ्रॉड, ओटीपी शेयरिंग, बैंक धोखाधड़ी और सोशल मीडिया हैकिंग के खतरों के प्रति विस्तार से सतर्क किया गया। साइबर टीम ने जनता को महत्वपूर्ण सुरक्षा मानकों की जानकारी देते हुए बताया कि ओटीपी (OTP) और पासवर्ड कभी किसी के साथ साझा न करें, क्योंकि बैंक, पुलिस या कोई भी प्रतिष्ठित संस्था कभी भी ऐसी गोपनीय जानकारी नहीं मांगती है। आमजन को बताया गया कि वे अनजान कॉल्स (Fake Calls) से सावधान रहें और व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक या एपीके (APK) फाइल को डाउनलोड न करें। ऑनलाइन भुगतान के समय विशेष सावधानी बरतने के सम्बन्ध में बताया गया कि क्यूआर (QR) कोड को स्कैन करने का अर्थ पैसा भेजना होता है, न कि प्राप्त करना। इसके साथ ही स्क्रीन शेयरिंग ऐप्स से दूर रहने और सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सार्वजनिक न करने की अपील की गई। साइबर सेल ने विशेष रूप से 'न्यूड वीडियो कॉल' और 'ब्लैकमेलिंग स्कैम' के प्रति सचेत करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को न उठाएं और मोबाइल ऐप्स को केवल आधिकारिक प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। साइबर टीम द्वारा बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह बिना देरी किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

- सादड़ी में अंबेडकर जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य रैली से गूंजा नगर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि, डीजे-ढोल के साथ निकली विशाल रैली सादड़ी पाली/बारलीचमकता राजस्थान भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सादड़ी नगर में बुधवार को श्रद्धा, उत्साह और उमंग का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए की गई। इसके बाद डीजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें नगरवासियों की भारी भागीदारी रही। रैली सुबह 9 बजे अंबेडकर सर्कल से रवाना होकर आकरिया चौक, बस स्टैंड और मुख्य बाजार मार्गों से होते हुए बाहरली सादड़ी पहुंची तथा पुनः अंबेडकर सर्कल पर समापन हुआ। पूरे मार्ग में जयकारों और देशभक्ति नारों से माहौल गूंजता रहा। जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की रही मौजूदगी कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष कैलाश माधव, प्रवीण बाफना, मदन माथुर, जगदीश बाफना, प्रकाश परिहार, आनंद कुमार, मदनलाल, नारायण डांगी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र परिहार, मोडाराम, सतीश कुमार जूना, प्रकाश चूंडावत, दिलीप भटनागर, हेमंत भटनागर, विक्रम सोलंकी, तुलसा राम सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। वक्ताओं ने बताया बाबा साहेब का योगदान इस अवसर पर सरपंच कानाराम मेघवाल, राजकुमार बाफना और मांगीलाल माधव ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके विचारों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए उन्हें अपनाने का आह्वान किया। समानता और भाईचारे का दिया संदेश कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाबा साहेब के आदशों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में समानता, एकता और भाईचारे का संदेश प्रसारित करना रहा। आयोजन में सादड़ी नगरवासियों का उत्साह और सहयोग सराहनीय रहा।भीकाराम कंडारा1
- लखनऊ आशियाना में मोती महल डीलक्स होटल में भीषण आग!!*1
- लखनऊ में आज सुबह करीब 7–8 बजे के बीच 1090 चौराहे से सामाजिक परिवर्तन स्थल के बीच एक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार में चल रही गाड़ियों की आपसी टक्कर में एक लग्ज़री कार (Audi) और एक लाल रंग की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि Audi कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं दूसरी कार का बोनट भी बुरी तरह टूट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी प्रभावित रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हालात संभाले और यातायात को सामान्य करने की कोशिश की1
- अंबेडकर जयंती पर सभासद रतीराम गौतम मंच पर थिरके,लोगों का दिल जीता, शाहाबाद हरदोई भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर सम्पन्न हुए कार्यक्रम में सभासद रतीराम गौतम ने मंच पर नृत्य कर सभी को चकित कर दिया।बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नगरिया में सैकड़ों लोगों ने रात को रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम “जय भीम” के नारों से रात भर गूंजता रहा। गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों महिलाओं और बच्चों की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही।अम्बेडकर समिति के अध्यक्ष एवं सभासद रतीराम ने मंच पर जमकर डांस किया।जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सका। इस अवसर पर रतीराम,रघुवीर चौधरी,रामचंद्र,अम्बेद,राजेश, वेदप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- पटना, बिहार: सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद वे बिहार के पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री बन गए हैं1
- Post by Mohd Sultan Warsi1
- *पारा थाना ब्रेकिंग न्यूज* *बुद्धेश्वर चौराहे पर रात में धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं मिट्टी से भरे डंपर* लखनऊ। पारा कोतवाली क्षेत्र के बुद्धेश्वर चौराहे पर बने पुलिस चौकी के सामने से अवैध तरीके से फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं मिट्टी से भरे डंपर चौराहे पर क्षेत्रीय पुलिस मौजूद उसके बाद भी पुलिस के सामने से बेखौफ होकर मिट्टी से भरे डंपर दौड़ते नजर आ रहे फिर भी नहीं पड़ रही पुलिस की नजरें चौराहे पर बनी पुलिस चौकी के सामने से चौराहा पर से फर्राटे भरते हुए निकलने वाले डंपरों पर आखिर किसका है संरक्षण प्राप्त जागते हुए भी सो रहा क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन क्षेत्र में दौड़ लगा रहे हैं मिट्टी से भरे डंपर अवैध कामों पर रोक लगाने के लिए बनी थी बुद्धेश्वर चौराहे पर नई पुलिस चौकी लेकिन रात होते ही चौकी के सामने से धूल मिट्टी उड़ाते हुए फर्राटे भरते निकलते हैं मिट्टी से भरे डंपर जिम्मेदार अधिकारी कब करेंगे कार्यवाही।1
- Post by Sandeep Pasi1
- बलिया के रसड़ा क्षेत्र में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें 'जय भीम' के नारे गूंजते रहे। पंडितपुरा-सांवरा में नवयुवक मंगल दल के तत्वावधान में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में एक भव्य रथ यात्रा और आकर्षक झांकी निकाली गई। यह रथ यात्रा पंडितपुरा से शुरू होकर सांवरा और गुरगुजपुर होते हुए पुनः पंडितपुरा में संपन्न हुई। यात्रा में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस दौरान "बाबा साहब अमर रहें" और "जय भीम" के उद्घोष किए गए। उधर, हजौली स्थित डॉ. अंबेडकर छात्र मोर्चा द्वारा भी बाबा साहब की झांकी निकाली गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि मंटू कुमार ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. भीमराव अंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध के तैल चित्रों पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर छात्र मोर्चा द्वारा आयोजित 'सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता' के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में एकता, शिक्षा और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।4