Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद अंतर्गत गोरई थाना क्षेत्र में एक शराबी द्वारा मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मंदिर में नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया है।
राकेश चौधरी
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद अंतर्गत गोरई थाना क्षेत्र में एक शराबी द्वारा मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मंदिर में नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद अंतर्गत गोरई थाना क्षेत्र में एक शराबी द्वारा मंदिर की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए मंदिर में नई मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया है।1
- जंधेडी गांव में आयोजित किसान एकता पंचायत में किसानों को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ जागरूक किया गया। पंचायत में जुटे किसानों को सचेत करते हुए बताया गया कि आने वाले समय में यह व्यापार समझौता किसान कौम के लिए बेहद गलत साबित होने वाला है। इस जानकारी के बाद पंचायत में मौजूद सभी लोगों ने एक सुर में इस समझौते का पुरजोर बहिष्कार करने की मांग की और एकजुट होकर इसके खिलाफ खड़े होने का बड़ा निर्णय लिया। इस किसान एकता पंचायत के दौरान समाजवादी पार्टी के शामली जिलाध्यक्ष श्री सुरेंद्र खैवाल जी, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शेर सिंह राणा जी और क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के शामली जिलाध्यक्ष निखिल खैवाल ने किसानों को जागरूक करने की इस मुहिम की जानकारी साझा की है।1
- हाथरास के थाना कोतवाली चंदपा क्षेत्र के बुलगढ़ी गांव में ट्रैक्टर के नीचे दबकर हुई सनी वाल्मीकि की मौत के मामले में घटना के तीन दिन बाद सदर विधायक अंजुला माहौर, जिलाधिकारी अतुल वत्स और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रथम किस्त के रूप में 4 लाख 12 हजार 500 रुपये की आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र सौंपा। यह सहायता पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा प्रेषित आर्थिक सहायता संस्तुति के क्रम में जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई है। मुलाकात के दौरान पीड़ित परिवार ने सदर विधायक, डीएम और एसपी के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों को आजीवन कारावास एवं फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि उन्हें निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की उम्मीद है। गौरतलब है कि 10 जुलाई को खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने के दौरान ट्रैक्टर पलट गया था, जिसमें सनी वाल्मीकि की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने गांव के बनी सिंह पर हत्या का आरोप लगाया था। इस मामले में थाना चंदपा पुलिस मुकदमा दर्ज कर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) वेद प्रकाश ने सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचकर वहां की स्वास्थ्य और स्वच्छता व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद सीएमओ ने वहां की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और सभी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित पाया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ वेद प्रकाश ने स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टरों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की। उन्होंने मरीजों को मिलने वाले उपचार तथा दवाओं की उपलब्धता की जानकारी भी ली। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही हैं। इस निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. पंकज कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।2
- लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री जनता दरबार में पीड़ितों की आवाज को बुलंद किया गया है। जनता दरबार के दौरान पीड़ितों की समस्याओं और उनकी बातों को मजबूती से उठाते हुए उनकी आवाज को बुलंद करने का काम किया गया।1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के खैर में शादी होने से पहले ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवा दिया। पुलिस ने वहां से नाबालिग को रेस्क्यू किया और बाल विवाह रुकवाने के बाद उसे सेंटर पहुंचाया।1
- अलीगढ़ के शेखा झील परिसर में प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के अंतर्गत एक भव्य पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा श्री संदीप सिंह ने रविवार को स्वयं पौधरोपण कर इस ऐतिहासिक अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत पूरे उत्तर प्रदेश में एक ही दिन में 35 करोड़ पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है, वहीं अकेले अलीगढ़ जिले में सभी 26 विभागों के समन्वित प्रयासों से 43.23 लाख से अधिक (43,23,100) पौधे रोपने का लक्ष्य तय किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम कुमार ने सभी अतिथियों का पौधा भेंटकर स्वागत किया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री संदीप सिंह ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि वृक्ष जीवनदायिनी शक्ति हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान ने अब एक जनआंदोलन का रूप ले लिया है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में पिछले नौ वर्षों में 247 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। इस अवसर पर सांसद श्री सतीश कुमार गौतम ने जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण की अपील की और बताया कि उन्होंने स्वयं अपने कार्यालय परिसर में नीम के पौधे लगाए हैं। एमएलसी प्रो0 तारिक मंसूर और डॉ0 मानवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी जैव विविधता के संरक्षण, मिट्टी का कटाव रोकने और प्रकृति की सुरक्षा के लिए हर नागरिक से इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कोल क्षेत्र के विधायक श्री अनिल पाराशर ने खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण करने और स्वच्छ वायु के लिए वृक्षों की अनिवार्यता पर बल दिया। छर्रा विधायक ठा0 रवेंद्र पाल सिंह ने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाने पर जोर दिया और अपनी विधायक निधि से शेखा झील परिसर में एक सेल्फी प्वाइंट बनवाने की घोषणा करते हुए लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती विजय सिंह और जिलाध्यक्ष श्री कृष्णपाल सिंह ने आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए हरियाली बढ़ाने को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। अंत में, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी शिवम कुमार ने शेखा झील को रामसर साइट का दर्जा मिलने पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की।1
- उत्तर प्रदेश के कानपुर में सिविल लाइंस (कचहरी के पास) इलाके में बीच सड़क पर एक पुलिसकर्मी और वकील के बीच सरेआम जबर्दस्त मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना बीते कल 10 जुलाई की दोपहर की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कचहरी परिसर क्षेत्र की सड़क के बीचोबीच हुई इस मारपीट की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है। यूपी-112 में तैनात एक सिपाही को प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता, अशोभनीय आचरण और नशे में होने के आरोपों के चलते जॉइंट सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) विपिन टाडा द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इस घटना के वक्त मौके पर मौजूद दूसरा सिपाही पहले से ही लाइन हाजिर चल रहा था।1