बीकानेर के हृदय स्थल कोटगेट पर स्थित सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर सर्व समाज द्वारा चादर पेश की गई बीकानेर। बीकानेर के ह्रदय स्थल कोटगेट पर स्थित सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स आगाज की पूर्व संध्या पर शनिवार की शाम को सर्व समाज मित्र एकता कमेटी द्वारा चादर चढ़ाई गई। सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि बीकानेर गंगा जमुनी संस्कृति के तहत संत संतोषानंद जी महाराज , पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा , बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल के नेतृत्व में मखमली चादर एवं पुष्प चढ़ाकर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की गई। इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के संरक्षक सुनील दत्त नागल, पदाधिकारी एनडी कादरी,कवि शिव दाधीच, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, रामकिशन महाराज उपाध्याय कोलासर वाले, जयनारायण मारू, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार ,केदारनाथ खत्री, रामकिशोर यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर दरगाह के मुजाविर बुनियाद अली शाह,आदम हुसैन शाह , रफीक शाह एवं दरगाह कमेटी मेम्बरो ने संत संतोष जी महाराज, पंडित गायत्री प्रसाद र्मा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, एनडी कादरी, सैय्यद अख्तर, कवि शिव दाधीच, रामकिशन महाराज कोलासर वाले,दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, केदारनाथ खत्री का माला पहनाकर दरगाह में स्वागत किया। दरगाह खादिम बुनियाद शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि सालाना तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 अप्रैल रविवार को होगा। उर्स के पहले दिन जायरिनों द्वारा सवा लाख दुरूदे पाक का प्रोग्राम रखा गया, दूसरे दिन 6 अप्रैल सोमवार को दरगाह कमेटी व जायरिनों की तरफ से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी । उर्स के तीसरे दिन मंगलवार 7 अप्रैल की देर शाम बाहर से आये कवाल ज़ुबैर अजमेरी एंड पार्टी बाबा की शान में कव्वाली पेश करेंगे।

- बीकानेर शहर में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में जल्द ही 125 हाईटेक ई-बसें शुरू की जाएंगी, जिनमें CCTV कैमरे, पैनिक बटन और UPI पेमेंट जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। ये बसें शहर के प्रमुख इलाकों और रूट्स को जोड़ेंगी, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर मिलेगा। #Bikaner #rajasthannews #news #viral #bikanercity1
- आतंकियों से जुड़ा होगा, कभी सोचा ना था' झांकी में सुदामा बनकर डांस करने वाला युवक निकला आतंकी मॉड्यूल का सदस्य ग्रेटर नोएडा, 5 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश एटीएस ने ग्रेटर नोएडा के छपरौला (बादलपुर थाना क्षेत्र) से दो युवकों को आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें लोकेश उर्फ पपला पंडित (19 वर्ष) और उसका दोस्त विकास उर्फ रौनक (27 वर्ष) शामिल हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह खुलासा पूरी तरह से सदमे जैसा है। मोहल्ले वाले लोकेश को एक मासूम, खुशमिजाज लड़के के रूप में जानते थे, जो हर साल जन्माष्टमी की झांकी में *सुदामा* का किरदार निभाता था और जमकर डांस करता था। पड़ोसी कहते हैं, "पपला इतना बड़ा कांड कर डालेगा, कभी सोचा भी नहीं था। वह तो हमेशा हंसता-खेलता रहता था।" *मोहल्ले में मासूम सुदामा, लेकिन* रामविहार कॉलोनी के रहने वाले लोकेश पंडित परिवार का सबसे छोटा बेटा था। उसके पिता रोहताश शर्मा उर्फ मुनीम जी सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। मोहल्ले की महिलाएं बताती हैं कि पिछले कई सालों तक जन्माष्टमी के मौके पर पपला सुदामा बनकर झांकी में भाग लेता था। पीले कपड़े पहनकर, माथे पर तिलक लगाकर वह कृष्ण के दोस्त का रोल निभाता और बच्चों के साथ डांस करता। लेकिन पिछले साल वह अचानक झांकी के आयोजन में गायब रहा।एक पड़ोसी महिला ने बताया, आतंकियों से जुड़ा होगा... कभी सोचा ना था। वह तो हमारे बच्चों के साथ खेलता था। अब पता चला कि पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहा था।1
- जयपुर रोडवेज बस ड्राइवर की लापरवाही, सवारी को नहीं दी जगह – यात्री ने बस के आगे आकर रुकवाई जयपुर: रोडवेज विभाग की लापरवाही का एक और मामला सामने आया है, जहां एक बस ड्राइवर ने सवारी को लेने के लिए बस नहीं रोकी। बताया जा रहा है कि यात्री काफी देर से बस का इंतजार कर रहा था, लेकिन बस आने के बावजूद ड्राइवर ने उसे नजरअंदाज कर दिया। स्थिति तब बिगड़ गई जब नाराज यात्री ने बस को रुकवाने के लिए उसके आगे खड़े होकर विरोध किया। इसके बाद बस को मजबूरन रोकना पड़ा। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और अन्य यात्रियों में भी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोडवेज बसों की इस तरह की लापरवाही आए दिन देखने को मिलती है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने संबंधित विभाग से कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने जांच का आश्वासन दिया है #nes #news #bikamer #live1
- अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप (Shuru App) 👇🏻1
- *सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर* *सर्व समाज द्वारा चादर पेश* बीकानेर। बीकानेर शहर कोटगेट के अन्दर मार्ग पर स्थित हाजी सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स के मुबारक मौके पर शनिवार की शाम को सर्व समाज मित्र एकता कमेटी द्वारा चादर चढ़ाई गई। सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि बीकानेर गंगा जमुनी संस्कृति के तहत संत संतोषानंद जी महाराज , पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा , बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल के नेतृत्व में मखमली चादर एवं पुष्प चढ़ाकर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के पदाधिकारी कवि शिव दाधीच, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, रामकिशन महाराज उपाध्याय , जयनारायण मारू, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार केदारनाथ खत्री, रामकिशोर यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर दरगाह के मुजाविर बुनियाद अली शाह,आदम हुसैन शाह , रफीक शाह एवं दरगाह कमेटी मेम्बरो ने संत संतोष जी महाराज, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, एनडी कादरी,कवि शिव दाधीच, रामकिशन महाराज , दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, केदारनाथ खत्री का माला पहनाकर दरगाह में स्वागत किया। दरगाह खादिम बुनियाद शाह ने बताया कि सालाना तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 अप्रैल रविवार होगा। उर्स के पहले दिन जायरिनों द्वारा सवा लाख दुरूदे पाक का प्रोग्राम रखा गया, दूसरे दिन 6 अप्रैल सोमवार को दरगाह कमेटी व जायरिनों की तरफ से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी । उर्स के तीसरे दिन मंगलवार 7 अप्रैल की देर शाम बाहर से आये कवाल ज़ुबैर नीम अजमेरी एंड पार्टी के द्वारा बाबा की शान में कव्वालियां पेश की जायेगी ।1
- Post by SSSO News1
- ओलावृष्टि अंधड़ से हुए किसानों को नुकसान के बाद पूर्व विधायक द्वारा सरकार से मुआवजा की मांग की गई है पूर्व विधायक महिया ने कहा की सरकार पूरा सर्वे करवाकर किसानों को उचित मुआवजा दे।1
- बीकानेर छतरगढ़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने परिवार में मौत का बहाना बनाकर लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, शादी के लिए 1 लाख 85 हजार रुपये नकद और गहने दिए गए थे। शादी की रस्मों के बीच दुल्हन ने अचानक परिवार में किसी की मौत का बहाना बनाया और मौका पाकर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई।घटना के बाद जब पीड़ितों ने संपर्क करने की कोशिश की तो सभी मोबाइल नंबर बंद या ब्लॉक मिले। बाद में जब पीड़ित आरोपी के बताए पते पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने पहचान से ही इनकार कर दिया और पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी ठगी पहले से सुनियोजित थी। दुल्हन और उसके साथियों ने फर्जी पहचान और झूठे रिश्तेदार बनकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में दुल्हन समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।1