झांकी में सुदामा बनकर डांस करने वाला युवक निकला आतंकी मॉड्यूल का सदस्य आतंकियों से जुड़ा होगा, कभी सोचा ना था' झांकी में सुदामा बनकर डांस करने वाला युवक निकला आतंकी मॉड्यूल का सदस्य ग्रेटर नोएडा, 5 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश एटीएस ने ग्रेटर नोएडा के छपरौला (बादलपुर थाना क्षेत्र) से दो युवकों को आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें लोकेश उर्फ पपला पंडित (19 वर्ष) और उसका दोस्त विकास उर्फ रौनक (27 वर्ष) शामिल हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह खुलासा पूरी तरह से सदमे जैसा है। मोहल्ले वाले लोकेश को एक मासूम, खुशमिजाज लड़के के रूप में जानते थे, जो हर साल जन्माष्टमी की झांकी में *सुदामा* का किरदार निभाता था और जमकर डांस करता था। पड़ोसी कहते हैं, "पपला इतना बड़ा कांड कर डालेगा, कभी सोचा भी नहीं था। वह तो हमेशा हंसता-खेलता रहता था।" *मोहल्ले में मासूम सुदामा, लेकिन* रामविहार कॉलोनी के रहने वाले लोकेश पंडित परिवार का सबसे छोटा बेटा था। उसके पिता रोहताश शर्मा उर्फ मुनीम जी सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। मोहल्ले की महिलाएं बताती हैं कि पिछले कई सालों तक जन्माष्टमी के मौके पर पपला सुदामा बनकर झांकी में भाग लेता था। पीले कपड़े पहनकर, माथे पर तिलक लगाकर वह कृष्ण के दोस्त का रोल निभाता और बच्चों के साथ डांस करता। लेकिन पिछले साल वह अचानक झांकी के आयोजन में गायब रहा।एक पड़ोसी महिला ने बताया, आतंकियों से जुड़ा होगा... कभी सोचा ना था। वह तो हमारे बच्चों के साथ खेलता था। अब पता चला कि पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहा था।
झांकी में सुदामा बनकर डांस करने वाला युवक निकला आतंकी मॉड्यूल का सदस्य आतंकियों से जुड़ा होगा, कभी सोचा ना था' झांकी में सुदामा बनकर डांस करने वाला युवक निकला आतंकी मॉड्यूल का सदस्य ग्रेटर नोएडा, 5 अप्रैल 2026: उत्तर प्रदेश एटीएस ने ग्रेटर नोएडा के छपरौला (बादलपुर थाना क्षेत्र) से दो युवकों को आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें लोकेश उर्फ पपला पंडित (19 वर्ष) और उसका दोस्त विकास उर्फ रौनक (27 वर्ष) शामिल हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह खुलासा पूरी तरह से सदमे जैसा है। मोहल्ले वाले लोकेश को एक मासूम, खुशमिजाज लड़के के रूप में जानते थे, जो हर साल जन्माष्टमी की झांकी में *सुदामा* का किरदार निभाता था और जमकर डांस करता था। पड़ोसी कहते हैं, "पपला इतना बड़ा कांड कर डालेगा, कभी सोचा भी नहीं था। वह तो हमेशा हंसता-खेलता रहता था।" *मोहल्ले में मासूम सुदामा, लेकिन* रामविहार कॉलोनी के रहने वाले लोकेश पंडित परिवार का सबसे छोटा बेटा था। उसके पिता रोहताश शर्मा उर्फ मुनीम जी सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। मोहल्ले की महिलाएं बताती हैं कि पिछले कई सालों तक जन्माष्टमी के मौके पर पपला सुदामा बनकर झांकी में भाग लेता था। पीले कपड़े पहनकर, माथे पर तिलक लगाकर वह कृष्ण के दोस्त का रोल निभाता और बच्चों के साथ डांस करता। लेकिन पिछले साल वह अचानक झांकी के आयोजन में गायब रहा।एक पड़ोसी महिला ने बताया, आतंकियों से जुड़ा होगा... कभी सोचा ना था। वह तो हमारे बच्चों के साथ खेलता था। अब पता चला कि पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर काम कर रहा था।
- पीबीएम अटेंडर ने लगाए अर्जुनराम जी, सिद्धि कुमारी और जेठानंद व्यास मुर्दाबाद के नारे - इनको न्याय दिलवाने कोन आगे आयेगा #news #bikaner #pbm1
- *सैय्यद हाजी पीर बलवान शाह बाबा की दरगाह पर* *सर्व समाज द्वारा चादर पेश* बीकानेर। बीकानेर शहर कोटगेट के अन्दर मार्ग पर स्थित हाजी सैय्यद बलवान शाह पीर बाबा की दरगाह पर सालाना उर्स के मुबारक मौके पर शनिवार की शाम को सर्व समाज मित्र एकता कमेटी द्वारा चादर चढ़ाई गई। सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एनडी कादरी ने बताया कि बीकानेर गंगा जमुनी संस्कृति के तहत संत संतोषानंद जी महाराज , पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा , बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल के नेतृत्व में मखमली चादर एवं पुष्प चढ़ाकर शहर में अमन-चैन और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर सर्व समाज मित्र एकता सेवा समिति के पदाधिकारी कवि शिव दाधीच, दिलीप गुप्ता, सैय्यद अख्तर, रामकिशन महाराज उपाध्याय , जयनारायण मारू, भवानी आचार्य, शाकिर हुसैन चौपदार केदारनाथ खत्री, रामकिशोर यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी रही। इस अवसर पर दरगाह के मुजाविर बुनियाद अली शाह,आदम हुसैन शाह , रफीक शाह एवं दरगाह कमेटी मेम्बरो ने संत संतोष जी महाराज, पंडित गायत्री प्रसाद शर्मा, बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, एनडी कादरी,कवि शिव दाधीच, रामकिशन महाराज , दिलीप गुप्ता, भवानी आचार्य, केदारनाथ खत्री का माला पहनाकर दरगाह में स्वागत किया। दरगाह खादिम बुनियाद शाह ने बताया कि सालाना तीन दिवसीय उर्स का आगाज 5 अप्रैल रविवार होगा। उर्स के पहले दिन जायरिनों द्वारा सवा लाख दुरूदे पाक का प्रोग्राम रखा गया, दूसरे दिन 6 अप्रैल सोमवार को दरगाह कमेटी व जायरिनों की तरफ से बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ाई जाएगी । उर्स के तीसरे दिन मंगलवार 7 अप्रैल की देर शाम बाहर से आये कवाल ज़ुबैर नीम अजमेरी एंड पार्टी के द्वारा बाबा की शान में कव्वालियां पेश की जायेगी ।1
- Post by SSSO News1
- नागौर ,,रोशन मीना पुलिस अधीक्षक नागौर के निर्देशन में मोटरसाइकिल चोरी की रोकथाम हेतु नागौर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही तीन चोरी की मोटरसाइकिलें जब्त दो संदिग्ध धर्माराम एवं दिनेश उर्फ जंवरू गिरफ्तार। दौराने गश्त कस्बा तरनाउ में उक्त दोनों व्यक्तियों के कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गई। उक्त मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में थाना रोल, सुरपालिया एवं सदर नागौर पर प्रकरण दर्ज हैं, जिसके संबंध में अनुसंधान जारी है।थाना जायल पुलिस टीम की रही शानदार कार्यवाही।1
- Post by Jodhpur news4
- जायल।कस्बे में रविवार को कांकाणी भवन में आयोजित बैठक में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष रामस्वरूप कांकाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 अप्रैल को नि:शुल्क नेत्र जांच व लैंस प्रत्यारोपण शिविर लगाया जाएगा। शिविर में जयपुर के शंकरा आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ मरीजों की जांच व परामर्श देंगे। पात्र मरीजों का चयन कर उनका नि:शुल्क ऑपरेशन जयपुर में कराया जाएगा। बैठक में 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर परिंडा अभियान शुरू करने का भी संकल्प लिया गया। इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए जाएंगे।1
- बीकानेर छतरगढ़ क्षेत्र में शादी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां दुल्हन ने परिवार में मौत का बहाना बनाकर लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, शादी के लिए 1 लाख 85 हजार रुपये नकद और गहने दिए गए थे। शादी की रस्मों के बीच दुल्हन ने अचानक परिवार में किसी की मौत का बहाना बनाया और मौका पाकर नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गई।घटना के बाद जब पीड़ितों ने संपर्क करने की कोशिश की तो सभी मोबाइल नंबर बंद या ब्लॉक मिले। बाद में जब पीड़ित आरोपी के बताए पते पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोगों ने पहचान से ही इनकार कर दिया और पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि यह पूरी ठगी पहले से सुनियोजित थी। दुल्हन और उसके साथियों ने फर्जी पहचान और झूठे रिश्तेदार बनकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में दुल्हन समेत 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।1
- अभ्यर्थियों की एंट्री 20 मिनट तक रुकी रही नियमों को दरकिनार कर मोबाइल अंदर ले गए परीक्षक पुलिस समझाइश के बावजूद नहीं माने स्कूल कर्मचारी करीब 1 घंटे बाद विवाद शांत, 20 मिनट देरी एंट्री शुरू नागौर,,राजस्थान लोक सेवा आयोग की SI भर्ती परीक्षा के पहले ही दिन अव्यवस्था देखने को मिली। शहर के कांकरिया स्कूल परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और वाहनों की एंट्री को लेकर पुलिस और स्कूल स्टाफ के बीच तीखी बहस हो गई। जहां एक ओर पुलिस प्रशासन नियमों के तहत सख्ती बरत रहा था, वहीं स्कूल स्टाफ लिखित आदेश की मांग पर अड़ गया। इस विवाद के चलते अभ्यर्थियों की एंट्री करीब 20 मिनट तक रुकी रही, जिससे परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मामला इतना बढ़ गया कि करीब एक घंटे तक बहस चलती रही। कोतवाली थानाधिकारी वेदपाल शिवरान और साइबर थाना प्रभारी धरम पुनिया की समझाइश के बाद भी स्टाफ अपनी जिद पर कायम रहा। आखिरकार स्कूल स्टाफ की शर्तों पर एंट्री शुरू की गई सभी स्कूल स्टाफ अपने साथ मोबाइल और हैंड बैग के साथ स्कूल के अंदर प्रवेश किया और अपनी कार को स्कूल परिसर में पार्क करने के बाद ही मामला शांत हुआ।4
- प्रेस रिर्पोटर हनुमान प्रसाद सोनी सरदारशहर गिनाणी बना ‘बीमारी का अड्डा गंदगी, मच्छरों और डेंगू के साए में जीने को मजबूर लोग, प्रशासन के खिलाफ भड़का जनाक्रोशः शहर के वार्ड नंबर 10 गिनाणी बास के हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार के बावजूद स्थानीय प्रशासन की लापरवाही अब खुलकर सामने आ रही है। क्षेत्र में फैली गंदगी, भयंकर बदबू, मच्छरों का आतंक और बढ़ते डेंगू के खतरे ने वार्डवासियों की जिंदगी को संकट में डाल दिया है। इन समस्याओं के विरोध में आज वार्डवासियों ने विकास मंच अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया। मोहल्लेवासियों ने कहा ना जी पा रहे हैं, ना मर पा रहे हैं”छलका लोगों का दर्द प्रदर्शन के दौरान स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर परिषद द्वारा लंबे समय से गिनाणी क्षेत्र की सफाई नहीं करवाई गई है। जगह-जगह गंदा पानी जमा है, जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और डेंगू जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा मंडरा रहा है। लोगों का कहना है कि वे लगातार बीमारी के डर में जी रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि लोगों ने सरकार से इच्छा मृत्यु तक की मांग कर डाली हमारी हालत ऐसी हो गई है कि ना तो हम यहां ठीक से जी पा रहे हैं और ना ही इस समस्या से छुटकारा मिल रहा है निरीक्षण में सामने आई भयावह सच्चाई विकास मंच अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपुरोहित ने मौके का निरीक्षण कर हालात को बेहद गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि गिनाणी के पास खड़ा होना तक मुश्किल है, क्योंकि वहां से उठने वाली बदबू और मच्छरों का आतंक असहनीय है यहां की स्थिति इतनी खराब है कि कुछ देर खड़े रहने पर ही व्यक्ति बीमार पड़ सकता है। डेंगू फैलने का खतरा लगातार बना हुआ है उन्होंने बताया कि मोहल्लेवासियों ने उन्हें कई दस्तावेज सौंपे हैं, जिससे साफ है कि लोगों ने हर स्तर पर गुहार लगाई, लेकिन प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। चारों ओर गंदगी, बदहाल व्यवस्थाएं उजागरः मौके पर चारों तरफ गंदगी का अंबार देखने को मिला। गिनाणी क्षेत्र में लगी स्ट्रीट लाइटों पर लंबी-लंबी बेलें उग चुकी हैं, जिससे रोशनी भी बाधित हो रही है। लाखों रुपये की लागत से लगाए गए जनरेटर और मशीनें भी रखरखाव के अभाव में खराब हालत में पड़ी हैं। सरकारी संसाधनों की इस अनदेखी ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन को दी कड़ी चेतावनी राजपुरोहित ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे नगर परिषद परिसर में 24 घंटे का धरना देंगे और वहां बैठकर रामायण का पाठ करेंगे, ताकि अधिकारियों को सद्बुद्धि मिल सके। अगर अधिकारियों को यहां एक घंटे बैठा दिया जाए तो बदबू से ही बेहोश हो जाएंगे। जनता के पैसे से वेतन लेने वाले अधिकारियों को शर्म आनी चाहिए।” स्वास्थ्य संकट में तब्दील होती समस्याः गिनाणी बास की समस्या अब केवल सफाई तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह एक गंभीर स्वास्थ्य संकट बन चुकी है। डेंगू के खतरे और लगातार प्रशासनिक अनदेखी के कारण लोगों में भारी आक्रोश है। यदि समय रहते सफाई, फॉगिंग और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई, तो यह स्थिति और भयावह हो सकती है और बड़ा जनआंदोलन खड़ा हो सकता है। अब बड़ा सवाल: क्या प्रशासन समय रहते जागेगा या फिर गिनाणी बास के लोगों को इसी बदहाल हालात में जीने के लिए मजबूर रहना पड़ेगा?4