logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऐसी जगह घूमने का मन करता है जहां नेटवर्क से दूर और शोर शावर खत्म शांति शांति हो और शुद्ध हवाएं

1 day ago
user_रवि मौर्या राज वंश
रवि मौर्या राज वंश
बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

ऐसी जगह घूमने का मन करता है जहां नेटवर्क से दूर और शोर शावर खत्म शांति शांति हो और शुद्ध हवाएं

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूँ में बकरा बकरी चोरी का मामला गरमाया । पीडित ने एसएसपी से लगाई गुहार । मामला बदायूँ के सिबिल लाइन क्षेत्र के शेखूपुर का है जहाँ के रहने वाले रफीक के बकरे व बकरी चोरी हो गए थे इस संबंध में रफीक ने महल्ले के ही रहने वाले जावेद नाम के व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को सिकायती पत्र दिया था । पीडित का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ कर ले गई लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया । इस संबंध में पीडित ने माननीय मुख्य मंत्री तथा एस एस पी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है
    4
    बदायूँ में बकरा बकरी चोरी का मामला गरमाया । पीडित ने एसएसपी से लगाई गुहार ।
मामला बदायूँ के सिबिल लाइन क्षेत्र के शेखूपुर का है जहाँ के रहने वाले रफीक के बकरे व बकरी चोरी हो गए थे इस संबंध में रफीक ने महल्ले के ही रहने वाले जावेद नाम के व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को सिकायती पत्र दिया था ।
पीडित का आरोप है कि पुलिस आरोपी को पकड़ कर ले गई लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया ।
इस संबंध में पीडित ने माननीय मुख्य मंत्री तथा एस एस पी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामाने आया है। जहां एक महिला तूफान के बीच भैंस को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालती हैं। इसी बीच पेड़ तूफान में गिर जाता है जिससे भैंस बंधी थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि पेड़ गिरने से महिला और भैंस दोनों सुरक्षित बच गए। वीडियो की लोकेशन और तारीख की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई
    1
    सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामाने आया है। जहां एक महिला तूफान के बीच भैंस को बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालती हैं। इसी बीच पेड़ तूफान में गिर जाता है जिससे भैंस बंधी थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि पेड़ गिरने से महिला और भैंस दोनों सुरक्षित बच गए। वीडियो की लोकेशन और तारीख की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई
    user_Imran Khan
    Imran Khan
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से लूट करने वाला आरोपी 20 हजार 400 रुपए के साथ किया गिरफ्तार,
    2
    संभल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से लूट करने वाला आरोपी 20 हजार 400 रुपए के साथ किया गिरफ्तार,
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न बदायूं। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मई को किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु नोडल अधिकारी मोहम्मद कमर एवं सुमन तिवारी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त न्यायिक अधिकारियों की फौजदारी वाद, शमनीय वाद, चैक बांउस आदि से संबंधित धारा 138 एन0आई0एक्ट के वाद, लघुवाद, सिविलवाद व अन्य प्रकार केे वाद निस्तारण हेतु बैठक आहूत की गयी। इसके अतिरिक्त, आमजन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अधिकाधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालतके सफल आयोजन हेतु समस्त पराविधिक स्वयं सेवकगण की भी बैठक आहूत की गयी उक्त बैठक में समस्त पराविधिक स्वयंसेवकगण को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देषित किया गया।
    1
    मई को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत, तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न
बदायूं। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन नौ मई को किया जाएगा। लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु नोडल अधिकारी मोहम्मद कमर एवं सुमन तिवारी,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त न्यायिक अधिकारियों की फौजदारी वाद, शमनीय वाद, चैक बांउस आदि से संबंधित धारा 138 एन0आई0एक्ट के वाद, लघुवाद, सिविलवाद व अन्य प्रकार केे वाद निस्तारण हेतु बैठक आहूत की गयी।
इसके अतिरिक्त, आमजन को लोक अदालत के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि अधिकाधिक लोग इस अवसर का लाभ उठा सकें। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय लोक अदालतके सफल आयोजन हेतु समस्त पराविधिक स्वयं सेवकगण की भी बैठक आहूत की गयी उक्त बैठक में समस्त पराविधिक स्वयंसेवकगण को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने हेतु निर्देषित किया गया।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • नमस्कार आप देख रहे हैं इंडिया टाइम्स सेविन न्यूज़ चलिए डालते हैं कुछ खास खबरों पर नजर बदायूं  ओमप्रकाश की बेटी ने लगाया फर्जी रिपोर्ट और रिश्वतखोरी का आरोप, मुख्यमंत्री जनता दरबार में दी शिकाय खबर: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ओमप्रकाश की पुत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर फर्जी रिपोर्ट लगाने और रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री जनता दरबार में दर्ज कराई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम पड़ोआ निवासी कुसुमलता पुत्री ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी जमीन से जुड़े विवाद में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा मनमानी की जा रही है। आरोप है कि अधिकारियों ने मामले में सही जांच करने के बजाय फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। पीड़िता का कहना है कि 30 मार्च 2026 को कानूनगो द्वारा उससे एक लाख रुपये की मांग की गई थी। रकम न देने पर उसके खिलाफ गलत रिपोर्ट लगा दी गई। ओमप्रकाश की बेटी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोगों से मिलीभगत कर उसकी शिकायत को दबाने की कोशिश की गई। ओमप्रकाश की बेटी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उसने मोबाइल कॉल डिटेल (CDR) निकलवाकर सच्चाई सामने लाने की भी अपील की है। इस मामले की प्रतिलिपि उप मुख्यमंत्री, महिला आयोग और मंडल आयुक्त बरेली को भी भेजी गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है। देखें हमारे संवाददाता भूदेव प्रसाद की यह रिपोर्ट
    1
    नमस्कार आप देख रहे हैं इंडिया टाइम्स सेविन न्यूज़ चलिए डालते हैं कुछ खास खबरों पर नजर 
बदायूं  ओमप्रकाश की बेटी ने लगाया फर्जी रिपोर्ट और रिश्वतखोरी का आरोप, मुख्यमंत्री जनता दरबार में दी शिकाय
खबर:
उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ओमप्रकाश की पुत्री ने राजस्व विभाग के अधिकारियों पर फर्जी रिपोर्ट लगाने और रिश्वत मांगने के आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अपनी शिकायत लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री जनता दरबार में दर्ज कराई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, ग्राम पड़ोआ निवासी कुसुमलता पुत्री ओमप्रकाश ने बताया कि उसकी जमीन से जुड़े विवाद में राजस्व निरीक्षक और लेखपाल द्वारा मनमानी की जा रही है। आरोप है कि अधिकारियों ने मामले में सही जांच करने के बजाय फर्जी रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया।
पीड़िता का कहना है कि 30 मार्च 2026 को कानूनगो द्वारा उससे एक लाख रुपये की मांग की गई थी। रकम न देने पर उसके खिलाफ गलत रिपोर्ट लगा दी गई। ओमप्रकाश की बेटी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोगों से मिलीभगत कर उसकी शिकायत को दबाने की कोशिश की गई।
ओमप्रकाश की बेटी ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उसने मोबाइल कॉल डिटेल (CDR) निकलवाकर सच्चाई सामने लाने की भी अपील की है।
इस मामले की प्रतिलिपि उप मुख्यमंत्री, महिला आयोग और मंडल आयुक्त बरेली को भी भेजी गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर आरोप पर क्या कार्रवाई करता है। 
देखें हमारे संवाददाता भूदेव प्रसाद की यह रिपोर्ट
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूँ / इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला वाराह निवासी शीशपाल के घर में बीती रात बिजली सर्किट तार में फाल्ट होने से के समान में आग लग गई जिसके चलते युवक का लाखों का नुकसान हो गया युवक का घर में ही टेंट का सामान रखा हुआ था बीती रात अचानक सरसोटेक तार से टेंट के समान में आग लग गई आग की चिंगारी रात में जब फेली तो पड़ोस मैं अपरा तफरी मच गई ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना पर जब तक थाना पुलिस पहुंचती तब तक युवक का लाखों रुपए का सामन जलकर राख हो गया इधर ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया
    1
    बदायूँ /  इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला वाराह निवासी शीशपाल के घर में बीती रात बिजली सर्किट तार में फाल्ट होने से के समान में आग लग गई जिसके चलते युवक का लाखों का नुकसान हो गया युवक का घर में ही टेंट का सामान रखा हुआ था बीती रात अचानक सरसोटेक तार से टेंट के समान में आग लग गई आग की चिंगारी रात में जब फेली तो पड़ोस मैं अपरा तफरी मच गई ग्रामीणों द्वारा आग लगने की सूचना पर जब तक थाना पुलिस पहुंचती तब तक युवक का लाखों रुपए का सामन जलकर राख हो गया इधर ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बदायूं में गुरुवार की शाम की जगह और धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश होने लगी जो देर शाम तक जारी थी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया बाजारों में खरीदारी करने आए नागरिक अपने घरों को लौटते दिखाई दिए बरसात से बचने के लिए बाजार की दुकानों का सहारा ले रहे थे
    2
    बदायूं में गुरुवार की शाम की जगह और धूल भरी आंधी के बाद तेज बारिश होने लगी जो देर शाम तक जारी थी बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया बाजारों में खरीदारी करने आए नागरिक अपने घरों को लौटते दिखाई दिए बरसात से बचने के लिए बाजार की दुकानों का सहारा ले रहे थे
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उझानी,(बदायूं)। नगर के अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में गुरूवार को आयोजित समारोह के माध्यम से बोर्ड परीक्षा में अब्बल स्थान पर रहने वाली इंटर और हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू ने ने छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा को अपना लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए। कालेज परिसर में आयोजित समारोह में बोर्ड परीक्षा में पास होने वाली मेधावी छात्राओं को प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू और उपप्रधानाचार्य वसीम निगहत खानम ने मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया साथ ही उन्हें फूल मालाएं पहना कर एवं उपहार देकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर श्रीमती वीरू ने कहा कि कालेज की शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राओं ने जीतोड़ मेहनत की जिसके परिणाम में कालेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर इच्छा तिवारी, सरिता शर्मा, मीनाक्षी यादव, शिल्पी गुप्ता, रजनी, रेनू गौतम, राजकुमारी पाल, मुस्कान शर्मा, प्रेमलता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, पूजा चौहान, गुंजन गुप्ता आदि शिक्षकों समेत अभिभावक मौजूद रहे।
    1
    उझानी,(बदायूं)। नगर के अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में गुरूवार को आयोजित समारोह के माध्यम से बोर्ड परीक्षा में अब्बल स्थान पर रहने वाली इंटर और हाईस्कूल की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू ने ने छात्राओं का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा को अपना लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य की ओर बढ़ना चाहिए। 
कालेज परिसर में आयोजित समारोह में बोर्ड परीक्षा में पास होने वाली मेधावी छात्राओं को प्रधानाचार्य श्रीमती वीरू और उपप्रधानाचार्य वसीम निगहत खानम ने मेधावी छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया साथ ही उन्हें फूल मालाएं पहना कर एवं उपहार देकर उनका हौंसला बढ़ाया। इस अवसर पर श्रीमती वीरू ने कहा कि कालेज की शिक्षकों के मार्गदर्शन में छात्राओं ने जीतोड़ मेहनत की जिसके परिणाम में कालेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। 
इस अवसर पर इच्छा तिवारी, सरिता शर्मा, मीनाक्षी यादव, शिल्पी गुप्ता, रजनी, रेनू गौतम, राजकुमारी पाल, मुस्कान शर्मा, प्रेमलता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, पूजा चौहान, गुंजन गुप्ता आदि शिक्षकों समेत अभिभावक मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भाकियू चढूनी ने आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा बदायूं । केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ जो प्रस्तावित व्यापार (ट्रेड) डील समझौते किए जा रहे हैं अथवा विचाराधीन हैं, वे देश के किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने राष्ट्रीय आवाहन पर एक पंचायत मालवीय आवास गृह पर आयोजित की गई जिसे जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बढ़ती लागत, फसलों के उचित मूल्य का अभाव, प्राकृतिक आपदाएं तथा कर्ज का बोझ आदी समस्याओं से जूझते हुए आत्महत्या तक के कदम उठा रहा है। ऐसे में यदि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश दिया जाता है, तो इससे देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि भारत की खेती आजीवका है जबकि विदेशो में खेती व्यापार है इसलिए सस्ते आयातित उत्पाद भारतीय किसानों की उपज की कीमतों को गिरा देंगे, जिससे उनकी आय पर और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, ट्रेड डील के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में निजीकरण और कॉर्पोरेट नियंत्रण बढ़ेगा। यह स्थिति न केवल किसानों की स्वतंत्रता को प्रभावित करेगी बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करेगी जिससे किसानो की आत्महत्याए की संख्या में इजाफा होगा और भारी संख्या किसान मजदूरो में तब्दील होगा और भारी बेरोजगारी फैलेगी जोकि देश हित में नहीं है। आपसे हमारी मांग है की कृषि और डेयरी व पोल्ट्री और किसानो से जुड़े सहायक धंधो को किसी भी प्रकार के मुक्त व्यापार समझौते से बाहर रखा जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए देश के किसानों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सभा के समापन में नगर मजिस्ट्रेट को एक आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया । यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि फिर भी भारत सरकार किसान के हितो को दाव पर लगाकर समझौता करती है तो यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसानो के लिए डेथ वारंट माने जाएगे और भारत का किसान स्पष्ट करना चाहता है की यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसी भी सुरत में बर्दास्त नहीं करेगा और भारत के किसानों के पास आंदोलन के आलावा कोई रास्ता न होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी। इस मौके पर बीयीशु दास, आसिम उमर प्रदेश सचिव, किशन अवतार शाक्य,अजय सैनी,रजनेश उपाध्याय,, इरशाद खा, ओमकार, भगवानदास, शराफत, रहिश अहमद,वसीम खा,सोनू कश्यप,रामनाथ बर्मा,वब्वल खा,चुन्नन, यादवेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।
    1
    केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में भाकियू चढूनी ने आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री को प्रेषित नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा 
बदायूं । केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ जो प्रस्तावित व्यापार (ट्रेड) डील समझौते किए जा रहे हैं अथवा विचाराधीन हैं, वे देश के किसानों के हितों के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। 
आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने राष्ट्रीय आवाहन पर एक पंचायत मालवीय आवास गृह पर आयोजित की गई जिसे जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बढ़ती लागत, फसलों के उचित मूल्य का अभाव, प्राकृतिक आपदाएं तथा कर्ज का बोझ आदी समस्याओं से जूझते हुए आत्महत्या तक के कदम उठा रहा है। ऐसे में यदि विदेशी कृषि उत्पादों को भारतीय बाजार में प्रवेश दिया जाता है, तो इससे देश के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। क्योंकि भारत की खेती आजीवका है जबकि विदेशो में खेती व्यापार है इसलिए सस्ते आयातित उत्पाद भारतीय किसानों की उपज की कीमतों को गिरा देंगे, जिससे उनकी आय पर और प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसके अतिरिक्त, ट्रेड डील के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे कृषि क्षेत्र में निजीकरण और कॉर्पोरेट नियंत्रण बढ़ेगा। यह स्थिति न केवल किसानों की स्वतंत्रता को प्रभावित करेगी बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा के लिए भी खतरा उत्पन्न करेगी जिससे किसानो की आत्महत्याए की संख्या में इजाफा होगा और भारी संख्या किसान मजदूरो में तब्दील होगा और भारी बेरोजगारी फैलेगी जोकि देश हित में नहीं है। आपसे हमारी मांग है की कृषि और डेयरी व पोल्ट्री और किसानो से जुड़े सहायक धंधो को किसी भी प्रकार के मुक्त व्यापार समझौते से बाहर रखा जाए। न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित की जाए देश के किसानों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
सभा के समापन में नगर मजिस्ट्रेट को एक आठ सूत्रीय ज्ञापन  प्रधानमंत्री को प्रेषित किया गया । यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू ने भी किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों हितों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। यदि फिर भी भारत सरकार किसान के हितो को दाव पर लगाकर समझौता करती है तो यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसानो के लिए डेथ वारंट माने जाएगे और भारत का किसान स्पष्ट करना चाहता है की यह ट्रेड डील/मुक्त व्यापार समझौते किसी भी सुरत में बर्दास्त नहीं करेगा और भारत के किसानों के पास आंदोलन के आलावा कोई रास्ता न होगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी।
इस मौके पर बीयीशु दास, आसिम उमर प्रदेश सचिव, किशन अवतार शाक्य,अजय सैनी,रजनेश उपाध्याय,, इरशाद खा, ओमकार, भगवानदास, शराफत, रहिश अहमद,वसीम खा,सोनू कश्यप,रामनाथ बर्मा,वब्वल खा,चुन्नन, यादवेंद्र यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।
    user_सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    सतीश साहू जिला अध्यक्ष भाकियू चढूनी बदायूं उत्तर प्रदेश
    निशुल्क समाज सेवा करना 9759554360 बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.