logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चीनी की कीमत पर फेसबुक पोस्ट करना लेखपाल को पड़ा भारी, निलंबित जौनपुर। चीनी की बढ़ती कीमत पर फेसबुक पर कटाक्ष करना शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव को भारी पड़ गया। रविवार को उनके फेसबुक अकाउंट से की गई पोस्ट वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया गया कि लेखपाल अशोक कुमार यादव ने फेसबुक पर लिखा था, “चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर।” पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इसकी जानकारी अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद तहसील प्रशासन ने पोस्ट के संबंध में जानकारी जुटाकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। अधिकारियों के अनुसार, सरकारी सेवा में रहते हुए सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट करना आचरण नियमों का उल्लंघन माना गया। उनका कहना है कि ऐसे पोस्ट से विभाग की छवि प्रभावित होने के साथ विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही शाहगंज तहसील में चर्चा तेज हो गई।

1 day ago
user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ
Information bureau बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
1 day ago
7db2d289-6502-4804-8af0-ca66ca371483

चीनी की कीमत पर फेसबुक पोस्ट करना लेखपाल को पड़ा भारी, निलंबित जौनपुर। चीनी की बढ़ती कीमत पर फेसबुक पर कटाक्ष करना शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव को भारी पड़ गया। रविवार को उनके फेसबुक अकाउंट से की गई पोस्ट वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया गया कि लेखपाल अशोक कुमार यादव ने फेसबुक पर लिखा था, “चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर।” पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और इसकी जानकारी अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद तहसील प्रशासन ने पोस्ट के संबंध में जानकारी जुटाकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी। अधिकारियों के अनुसार, सरकारी सेवा में रहते हुए सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट करना आचरण नियमों का उल्लंघन माना गया। उनका कहना है कि ऐसे पोस्ट से विभाग की छवि प्रभावित होने के साथ विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही शाहगंज तहसील में चर्चा तेज हो गई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 27.08.2026 की प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 29.08.2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।*
    1
    *रक्षाबन्धन पर्व के सुअवसर पर उ0प्र0 राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में सभी महिलाओं को एक सहयात्री के साथ दिनांक 27.08.2026 की प्रातः 06:00 बजे से दिनांक 29.08.2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान किये जाने के सम्बन्ध में।*
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर लड़को के लिए एक जरूरी सुचना रक्षाबंधन पर विशेष अपील
    1
    रक्षाबंधन पर लड़को के लिए एक जरूरी सुचना रक्षाबंधन पर विशेष अपील
    user_Shiva bloge
    Shiva bloge
    Artist जौनपुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • यहां पर कोई सुनाई सुनाई नहीं कर रहा है ना कोई सड़क बनवा रहा है यहां के पुराने प्रधान ज्योति है रंगीली थे वह जो है सड़क का निर्माण करवाए थे अब फिर रिंकू सिंह प्रधान है वह भी नहीं करवारहे हैं
    1
    यहां पर कोई सुनाई सुनाई नहीं कर रहा है ना कोई सड़क बनवा रहा है यहां के पुराने प्रधान ज्योति है रंगीली थे वह जो है सड़क का निर्माण करवाए थे अब फिर रिंकू सिंह प्रधान है वह भी नहीं करवारहे हैं
    user_Raj Pandey
    Raj Pandey
    Farmer कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल* * कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल* स्थान: कादीपुर, सुल्तानपुर सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालापुर चंदौली गांव में पानी की टंकी पर झंडे लगाने को लेकर एक संवेदनशील मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तनाव और सुगबुगाहट का माहौल है। पूरा मामला क्या है? झंडों का क्रम: प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार, गांव की पानी की टंकी पर पहले से एक धार्मिक झंडा लगा हुआ था, जिसके बाद वहां तिरंगा झंडा लगाया गया। इसके बाद कथित तौर पर अराजक तत्वों द्वारा सबसे ऊपर एक अन्य मजहबी झंडा लगाकर मामले को हवा देने की कोशिश की गई। सोशल मीडिया रील: इस पूरी घटना का वीडियो शूट कर युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस की कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए कादीपुर कोतवाली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकी से सभी झंडों को हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में रील बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रशासन की कार्यप्रणाली और राजनीतिक दबाव पर सवाल इस पूरी घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर प्रशासन की भूमिका को लेकर तीखे सवाल खड़े होने लगे हैं: राजनीतिक दबाव की चर्चा: स्थानीय लोगों और तहलका मचाने वाले तेवरों के बीच यह सवाल जोर-शोर से उठ रहा है कि क्या इस तरह के संवेदनशील मामलों में पुलिस प्रशासन स्थानीय नेताओं या रसूखदार लोगों के दबाव में आकर काम करता है? निष्पक्षता पर संदेह: जनता के एक वर्ग का यह भी आरोप है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले ऐसे तत्वों पर यदि समय रहते और कड़ा रुख न अपनाया जाए, तो प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है। लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या पुलिस बिना किसी भेदभाव और बाहरी दबाव के पारदर्शी कार्रवाई कर रही है या नहीं। कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।
    1
    *कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल*
* कादीपुर में पानी की टंकी पर झंडा विवाद: रील बनाने वाले दो युवक हिरासत में, पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल*
स्थान: कादीपुर, सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मालापुर चंदौली गांव में पानी की टंकी पर झंडे लगाने को लेकर एक संवेदनशील मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में तनाव और सुगबुगाहट का माहौल है।
पूरा मामला क्या है?
झंडों का क्रम: प्राप्त जानकारी और वायरल वीडियो के अनुसार, गांव की पानी की टंकी पर पहले से एक धार्मिक झंडा लगा हुआ था, जिसके बाद वहां तिरंगा झंडा लगाया गया। इसके बाद कथित तौर पर अराजक तत्वों द्वारा सबसे ऊपर एक अन्य मजहबी झंडा लगाकर मामले को हवा देने की कोशिश की गई।
सोशल मीडिया रील: इस पूरी घटना का वीडियो शूट कर युवकों द्वारा सोशल मीडिया पर रील के रूप में वायरल किया गया, जिससे स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई।
पुलिस की कार्रवाई: मामले की गंभीरता को देखते हुए कादीपुर कोतवाली पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकी से सभी झंडों को हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में रील बनाकर वायरल करने वाले दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
प्रशासन की कार्यप्रणाली और राजनीतिक दबाव पर सवाल
इस पूरी घटना के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर और सोशल मीडिया पर प्रशासन की भूमिका को लेकर तीखे सवाल खड़े होने लगे हैं:
राजनीतिक दबाव की चर्चा: स्थानीय लोगों और तहलका मचाने वाले तेवरों के बीच यह सवाल जोर-शोर से उठ रहा है कि क्या इस तरह के संवेदनशील मामलों में पुलिस प्रशासन स्थानीय नेताओं या रसूखदार लोगों के दबाव में आकर काम करता है?
निष्पक्षता पर संदेह: जनता के एक वर्ग का यह भी आरोप है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले ऐसे तत्वों पर यदि समय रहते और कड़ा रुख न अपनाया जाए, तो प्रशासन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगना स्वाभाविक है। लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या पुलिस बिना किसी भेदभाव और बाहरी दबाव के पारदर्शी कार्रवाई कर रही है या नहीं।
कोतवाली प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे।
    user_Prashant Yadav
    Prashant Yadav
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा* लम्भुआ, सुल्तानपुर। चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है। शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है? ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है। विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    3
    *चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग वर्षों से जर्जर, जिम्मेदारों की अनदेखी से बढ़ा हादसों का खतरा*
लम्भुआ, सुल्तानपुर।
चौकिया से भरकट होते हुए लालका पूरा अवसानपुर जाने वाला मार्ग पिछले कई वर्षों से जर्जर हालत में पड़ा है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण इस मार्ग से प्रतिदिन आवागमन करने वाले स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह सड़क खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी हुई है। वहीं इस मार्ग का उपयोग यहाँ की जनता का लगभग 2000 लोगों का प्रतिदिन आना जाना होता है यह मार्ग भरखरे को भी जोड़ने का कार्य इस सम्पर्क मार्ग से विद्यालय वा हायर एजुकेसन को भी जोड़ता है सवाल भविष्य का है वहीं 
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति का असर आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। दुर्घटना या बीमारी की स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने वाली 102 और 108 एंबुलेंस सेवाओं को भी इस जर्जर मार्ग से गुजरने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचने में बाधा उत्पन्न होने की आशंका रहती है।
शिकायतों के बावजूद नहीं हुई ठोस कार्रवाई
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार सड़क की समस्या को लेकर कई बार शासन-प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक मार्ग के मरम्मत कार्य को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि जब सड़क पहले से बनी हुई है तो उसके मरम्मत कार्य में आखिर इतनी देरी क्यों हो रही है?
ग्रामीणों का सवाल है कि क्या प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? जर्जर सड़क के कारण सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए बना हुआ है।
विधायक और जिलाधिकारी से शीघ्र कार्रवाई की मांग
क्षेत्रवासियों ने 190 लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जिलाधिकारी, सुल्तानपुर से जनहित में मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि चौकिया–भरकट–लालका पूरा मार्ग का शीघ्र स्थलीय निरीक्षण कराया जाए और आवश्यकतानुसार सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाए।
लोगों की मांग है कि सड़क को जल्द दुरुस्त कर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं, किसानों और आम नागरिकों का जीवन सुरक्षित रह सके तथा आपात स्थिति में एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाएं भी बिना बाधा संचालित हो सकें।
    user_Ashok verma
    Ashok verma
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मुझसे मोहब्बत का इजहार करती❤️❤️♥️❤️♥️♥️♥️🌹🌹🌹🌹🌹🌹❤️❤️🌹♥️♥️♥️♥️ मुझसे मोहब्बत का इजहार करती❤️❤️♥️❤️♥️♥️
    1
    मुझसे मोहब्बत का इजहार करती❤️❤️♥️❤️♥️♥️♥️🌹🌹🌹🌹🌹🌹❤️❤️🌹♥️♥️♥️♥️
मुझसे मोहब्बत का इजहार करती❤️❤️♥️❤️♥️♥️
    user_Ashish Kumar Bhardwaj
    Ashish Kumar Bhardwaj
    Actor Shahganj, Jaunpur•
    22 hrs ago
  • स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज विभारपुर मे 19 वीं पुण्यतिथि, के अवसर पर कवियों ने ,सुनाया मुशायरा सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभार पुर में स्थित स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज व रामबरन पीजी कॉलेज में स्वर्गीय माता श्याम कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई, जहां पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बड़े-बड़े कवियों को आमंत्रित किया और कवियों ने पहुंचकर पूर्णतिथि के अवसर पर माता जी के कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया और मुखारविंद से मुशायरा किया वहीं दूसरी तरफ विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया ,और भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की,इसी क्रम में कार्यक्रम में पहुंचे एलेना विद्यालय प्रशासक नीरज सिंह सहित अन्य विद्यालय के भी प्रबंधक व क्षेत्र से आए हुए सम्मानित लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे
    1
    स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज विभारपुर मे 19 वीं पुण्यतिथि, के अवसर पर कवियों ने ,सुनाया मुशायरा
सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभार पुर में स्थित स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज व रामबरन पीजी कॉलेज में स्वर्गीय माता श्याम कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई, जहां पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बड़े-बड़े कवियों को आमंत्रित किया और कवियों ने पहुंचकर पूर्णतिथि के अवसर पर माता जी के कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया और मुखारविंद से मुशायरा किया वहीं दूसरी तरफ विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया ,और भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की,इसी क्रम में कार्यक्रम में पहुंचे एलेना विद्यालय प्रशासक नीरज सिंह सहित अन्य विद्यालय के भी प्रबंधक व क्षेत्र से आए हुए सम्मानित लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे
    user_Ghanshyam Verma
    Ghanshyam Verma
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • *सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश! मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक* *लखनऊ* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक को प्रदेश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं, विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने सरकार की नीतियों और फैसलों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा प्रदेशवासियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बैठक की तस्वीर साझा करते हुए संदेश दिया गया—“सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश!” यह संदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीति और प्रदेश को आगे बढ़ाने के संकल्प को रेखांकित करता है।
    1
    *सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश! मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक*

*लखनऊ*

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में प्रदेश के विकास, जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई इस कैबिनेट बैठक को प्रदेश की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं, विकास परियोजनाओं और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

मुख्यमंत्री ने सरकार की नीतियों और फैसलों को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा प्रदेशवासियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बैठक की तस्वीर साझा करते हुए संदेश दिया गया—“सशक्त निर्णय, समृद्ध उत्तर प्रदेश!” यह संदेश सरकार की विकासोन्मुखी नीति और प्रदेश को आगे बढ़ाने के संकल्प को रेखांकित करता है।
    user_नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़
    Local News Reporter पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.