स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज विभारपुर मे 19 वीं पुण्यतिथि, के अवसर पर कवियों ने ,सुनाया मुशायरा सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभार पुर में स्थित स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज व रामबरन पीजी कॉलेज में स्वर्गीय माता श्याम कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई, जहां पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बड़े-बड़े कवियों को आमंत्रित किया और कवियों ने पहुंचकर पूर्णतिथि के अवसर पर माता जी के कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया और मुखारविंद से मुशायरा किया वहीं दूसरी तरफ विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया ,और भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की,इसी क्रम में कार्यक्रम में पहुंचे एलेना विद्यालय प्रशासक नीरज सिंह सहित अन्य विद्यालय के भी प्रबंधक व क्षेत्र से आए हुए सम्मानित लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे
स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज विभारपुर मे 19 वीं पुण्यतिथि, के अवसर पर कवियों ने ,सुनाया मुशायरा सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभार पुर में स्थित स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज व रामबरन पीजी कॉलेज में स्वर्गीय माता श्याम कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई, जहां पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बड़े-बड़े कवियों को आमंत्रित किया और कवियों ने पहुंचकर पूर्णतिथि के अवसर पर माता जी के कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया और मुखारविंद से मुशायरा किया वहीं दूसरी तरफ विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया ,और भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की,इसी क्रम में कार्यक्रम में पहुंचे एलेना विद्यालय प्रशासक नीरज सिंह सहित अन्य विद्यालय के भी प्रबंधक व क्षेत्र से आए हुए सम्मानित लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे
- उत्तर प्रदेश- कानपुर में सड़क के बीच अचानक वॉटरफॉल निकल आया है माननीय परिवहन मंत्री की स्पेस टेक्नोलॉजी हुई फेल उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क के बीच अचानक पानी की तेज धार फूटने (वॉटरफॉल जैसी स्थिति) का मामला जलकल विभाग की राइजिंग मेन पाइपलाइन में लीकेज या फटने की वजह से सामने आया है। भारी जलदाब के कारण पाइपलाइन फटने से पानी सड़क तोड़कर तेजी से ऊपर की ओर बहने लगा था।1
- सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा दृष्टि को लेकर, दी बाइट सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से देखते हुए सभी लोगों से अपील की है कि,सभी लोग त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये और कहीं पर अफवाह ना फैलाएं बाइट1
- 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। 6 महीने के अंदर उत्तर प्रदेश के 1 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का नियुक्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।1
- ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत ईद-ए-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दुखद हादसा: कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की हार्ट अटैक से मौत एंकर----- रतलाम में ईद-ए-मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर शहर में मुस्लिम समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान एक दुखद घटना सामने आई है। कुरैशी मंडी निवासी और क्षेत्र के कांग्रेस पार्षद नासिर कुरैशी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक (हृदयाघात) बताया है। जानकारी के अनुसार, ईद-ए-मिलादुन्नबी का जुलूस आबकारी चौराहे से शुरू होकर मुख्य बाजार और पैलेस रोड से होते हुए शेरानी पुरा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान जुलूस में शामिल पार्षद नासिर कुरैशी को अचानक सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन और आसपास मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। ---- तेज डीजे साउंड और कंपन से उठ रहे सवाल घटना के दौरान जुलूस में शामिल डीजे के अत्यधिक तेज साउंड और उससे उत्पन्न होने वाले तीव्र कंपन को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जुलूस में बड़े-बड़े साउंड सिस्टम और डीजे काफी तेज आवाज में बज रहे थे। आवाज का प्रभाव इतना तीव्र था कि आसपास की सड़कों और इमारतों में कंपन महसूस किया जा रहा था। जुलूस में शामिल युवा तक अपने कानों में उंगलियां डालकर चलते नजर आए। प्रशासन की ओर से ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने की तमाम कोशिशों के बावजूद तेज डीजे साउंड पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी। हर वर्ग के लोग थे शामिल, पुलिस बल मुस्तैद इस जुलूस में पुरुष, बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी। हालांकि, तेज ध्वनि और भारी कंपन से सेहत पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों को लेकर सुरक्षा इंतज़ाम अपर्याप्त साबित हुए। पार्षद की अचानक हुई मौत से पूरे क्षेत्र और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।1
- बारावफात एवं आगामी त्योहारों को लेकर सुलतानपुर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद सुलतानपुर। बारावफात एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुलतानपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल ने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पुलिस द्वारा संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी बढ़ाने, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा लगातार गश्त और चेकिंग किए जाने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाकर माहौल खराब करने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बारावफात एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल की बाइट।1
- चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा बाजार में निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस रही मुस्तैद चांदा, सुलतानपुर। बुधवार को चांदा बाजार में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। जुलूस के दौरान पूरे कस्बे का माहौल धार्मिक रंग में रंगा नजर आया। जुलूस निर्धारित मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। अकीदतमंद नातिया कलाम पढ़ते हुए आगे बढ़ रहे थे। धार्मिक नारों और नातिया कलाम की गूंज से चांदा बाजार का वातावरण भक्तिमय बना रहा। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते बाजार में चहल-पहल भी बढ़ी रही। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क रहा। अपर पुलिस अधीक्षक बृज नारायण सिंह तथा क्षेत्राधिकार लंभुआ ऋतिक कपूर भी मौके पर पहुंचकर जायजा लेते नजर आए।सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी जुलूस के साथ चलते रहे और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस एवं प्रशासन की सतर्कता और आयोजकों के सहयोग से जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। आयोजन के दौरान किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। जुलूस में शामिल लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश भी दिया।4
- स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज विभारपुर मे 19 वीं पुण्यतिथि, के अवसर पर कवियों ने ,सुनाया मुशायरा सुल्तानपुर जनपद के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभार पुर में स्थित स्वर्गीय माता श्याम कुमारी इंटर कॉलेज व रामबरन पीजी कॉलेज में स्वर्गीय माता श्याम कुमारी की 19वीं पुण्यतिथि बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई, जहां पर विद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बड़े-बड़े कवियों को आमंत्रित किया और कवियों ने पहुंचकर पूर्णतिथि के अवसर पर माता जी के कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया और मुखारविंद से मुशायरा किया वहीं दूसरी तरफ विद्यालय प्रशासक संजय सिंह ने आए हुए मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण करते हुए जोरदार स्वागत किया ,और भगवान श्री राम जी की प्रतिमा भेंट की,इसी क्रम में कार्यक्रम में पहुंचे एलेना विद्यालय प्रशासक नीरज सिंह सहित अन्य विद्यालय के भी प्रबंधक व क्षेत्र से आए हुए सम्मानित लोग हजारों की संख्या में मौजूद रहे1
- नेपाल में बाढ़ का रौद्र रूप 27 मौतों से मचा हाहाकार लगभग चार सौ से अधिक लोग लापता नेपाल में भारी बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। कई इलाकों में नदी-नाले उफान पर हैं और जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अब तक 27 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 400 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें करीब 105 भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की खबर सामने आई है। बाढ़ की चपेट में नेपाल के करीब 13 पावर प्रोजेक्ट भी प्रभावित हुए हैं। इनमें अधिकांश परियोजनाएं रसुवा और नुवाकोट जिलों में नदी किनारे स्थित बताई जा रही हैं। वहीं लांगटांग हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे करीब 60 लोगों के भी लापता होने की सूचना है। नेपाल में मची इस प्राकृतिक आपदा के बाद पड़ोसी राज्यों में भी प्रशासन सतर्क हो गया है। बिहार में हाई अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गंडक नदी से जुड़े जिलों में विशेष निगरानी और सतर्कता बढ़ाई जा रही है।1