logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

एएसपी की अगुवाई में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’, 113 महिला पुलिसकर्मियों ने दिया सुरक्षा का संदेश कौशांबी, 25 मार्च 2026: मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत कौशांबी पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया। यह दौड़ पुलिस कार्यालय से शुरू होकर मंझनपुर व विभिन्न चौराहों से होते हुए पुनः कार्यालय पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में लगभग 113 महिला उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1930, 102, 108, 1098, 181 व 112 की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए हर परिस्थिति में सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

12 hrs ago
user_Aman kesharwani
Aman kesharwani
JOURNALIST चैल, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

एएसपी की अगुवाई में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’, 113 महिला पुलिसकर्मियों ने दिया सुरक्षा का संदेश कौशांबी, 25 मार्च 2026: मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत कौशांबी पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण और जागरूकता को लेकर ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया। यह दौड़ पुलिस कार्यालय से शुरू होकर मंझनपुर व विभिन्न चौराहों से होते हुए पुनः कार्यालय पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में लगभग 113 महिला उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। साथ ही महिलाओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076, 1930, 102, 108, 1098, 181 व 112 की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए हर परिस्थिति में सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संदीपनघाट पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS कौशाम्बी.....संदीपनघाट पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गौरतलब हो कि दिनांक 22.03.2026 को थाना संदीपनघाट क्षेत्र के ग्राम उजिहिनी खालसा में मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने को लेकर 02 पक्षों में कहा सुनी हो गयी थी, उसी बात को लेकर उजहिनी खालसा में एक दुकान पर पुनः दोनों पक्षों के लोगों के मध्य विवाद हो गया जिसमे एक पक्ष द्वारा तमंचे से फायर कर दिया गया जिससे दूसरे पक्ष के 02 लोग गोली लगने से घायल हो गये थे तथा गांव वालों के इकठ्ठा होने पर आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए । प्रार्थी नदीम अहमद की तहरीर के आधार पर थाना संदीपनघाट पर मु0अ0सं0 66/26 धारा 109(1)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुये राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। बुधवार दिनांक 25.03.2026 थाना संदीपनघाट पुलिस टीम द्वारा विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. अबू बकर पुत्र मो० समीम 2. मो0 अयान पुत्र स्व० वशी अहमद निवासीगण उजहिनी खालसा थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त न्यायालय भेजा गया है।
    1
    संदीपनघाट पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
कौशाम्बी.....संदीपनघाट पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब हो कि दिनांक 22.03.2026 को थाना संदीपनघाट क्षेत्र के ग्राम उजिहिनी खालसा में मोटरसाइकिल से टक्कर हो जाने को लेकर 02 पक्षों में कहा सुनी हो गयी थी, उसी बात को लेकर उजहिनी खालसा में एक दुकान पर पुनः दोनों पक्षों के लोगों के मध्य विवाद हो गया जिसमे एक पक्ष द्वारा तमंचे से फायर कर दिया गया जिससे दूसरे पक्ष के 02 लोग गोली लगने से घायल हो गये थे तथा गांव वालों के इकठ्ठा होने पर आरोपीगण जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए । प्रार्थी नदीम अहमद की तहरीर के आधार पर थाना संदीपनघाट पर मु0अ0सं0 66/26 धारा 109(1)/352/351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुये राजेश कुमार पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। बुधवार दिनांक 25.03.2026 थाना संदीपनघाट पुलिस टीम द्वारा विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलन करते हुए मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 02 वांछित अभियुक्तों 1. अबू बकर पुत्र मो० समीम 2. मो0 अयान पुत्र स्व० वशी अहमद निवासीगण उजहिनी खालसा थाना संदीपनघाट जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।विधिक कार्यवाही के पश्चात अभियुक्त न्यायालय भेजा गया है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज हादसे में बुधवार को एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। मो. जाबिर अली उर्फ जावेद प्रतापगढ़ का रहने वाला है और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में कामकाज देखता था। अब इस मामले में तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी तलाश के साथ ही अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास जारी है।
    1
    प्रयागराज के फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज हादसे में बुधवार को एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। मो. जाबिर अली उर्फ जावेद प्रतापगढ़ का रहने वाला है और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोरेज में कामकाज देखता था। अब इस मामले में तीन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है। उनकी तलाश के साथ ही अज्ञात आरोपियों को चिह्नित करने का प्रयास जारी है।
    user_Saima shahida Journalist
    Saima shahida Journalist
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by Journalist Satish Chandra
    1
    Post by Journalist Satish Chandra
    user_Journalist Satish Chandra
    Journalist Satish Chandra
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • प्रयागराज: थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1)/109(1)/351(2)/352 भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 जाबिर अली उर्फ जावेद पुत्र निजामुद्दीन निवासी मन्दाह थाना कन्हई जनपद प्रतापगढ़ को थाना फाफामऊ मलाक हरहर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर निमयानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि दिनांक-23.03.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत चंदापुर मोरहू स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में कूलिंग हेतु प्रयोग किये जाने वाले अमोनिया गैस के चैम्बर के फटने से कोल्ड स्टोरेज का दीवाल सहित छत गिर गया,जिसके मलबे में दबे कुछ मजदूरों को रेस्क्यू टीम द्वारा कुल 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया,जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया,जिसमें 04 की मृत्यु हो गयी एवं अन्य घायलों की ईलाज के पश्चात स्थिति सामान्य है!
    1
    प्रयागराज: थाना फाफामऊ पर पंजीकृत मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1)/109(1)/351(2)/352  भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मो0 जाबिर अली उर्फ जावेद पुत्र निजामुद्दीन निवासी मन्दाह थाना कन्हई जनपद प्रतापगढ़ को थाना फाफामऊ मलाक हरहर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर निमयानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। उल्लेखनीय है कि दिनांक-23.03.2026 को थाना फाफामऊ क्षेत्रान्तर्गत चंदापुर मोरहू स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज में कूलिंग हेतु प्रयोग किये जाने वाले अमोनिया गैस के चैम्बर के फटने से कोल्ड स्टोरेज का दीवाल सहित छत गिर गया,जिसके मलबे में दबे कुछ मजदूरों को रेस्क्यू टीम द्वारा कुल 18 लोगों को रेस्क्यू किया गया,जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया,जिसमें 04 की मृत्यु हो गयी एवं अन्य घायलों की ईलाज के पश्चात स्थिति सामान्य है!
    user_अजय सरोज~पत्रकार
    अजय सरोज~पत्रकार
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हेडिंग: सोशल मीडिया पर पत्रकारों के अपमान का मामला: नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग खबर: प्रयागराज, 20 मार्च 2026। पुलिस लाइन में 17 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित पत्रकारों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र देने वाले पत्रकारों में सोमराज सोनकर, अभिनव कुमार मिश्रा, अफसाना बेगम तथा राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के कई अन्य पत्रकार शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट में पत्रकारों को “अंडा और चाय बेचने वाले” जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया, जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है और पत्रकारिता की गरिमा प्रभावित हुई है। पीड़ित पत्रकारों ने अपने प्रार्थना पत्र में वीरेंद्र पाठक, धीरेंद्र द्विवेदी और आरो भारद्वाज को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि इनकी ओर से सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपमानजनक सामग्री प्रसारित की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट न केवल व्यक्तिगत मानहानि है, बल्कि समाज में पत्रकारों की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाती है। पत्रकारों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मानहानि सहित अन्य उपयुक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है। उल्लेखनीय है कि पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा पहले भी उठाया जा चुका है। अब इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
    3
    हेडिंग:
सोशल मीडिया पर पत्रकारों के अपमान का मामला: नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
खबर:
प्रयागराज, 20 मार्च 2026। पुलिस लाइन में 17 मार्च को आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के बीच हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस संबंध में पीड़ित पत्रकारों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र देने वाले पत्रकारों में सोमराज सोनकर, अभिनव कुमार मिश्रा, अफसाना बेगम तथा राष्ट्रीय पत्रकार महासभा के कई अन्य पत्रकार शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर डाली गई एक पोस्ट में पत्रकारों को “अंडा और चाय बेचने वाले” जैसे अपमानजनक शब्दों से संबोधित किया गया, जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है और पत्रकारिता की गरिमा प्रभावित हुई है।
पीड़ित पत्रकारों ने अपने प्रार्थना पत्र में वीरेंद्र पाठक, धीरेंद्र द्विवेदी और आरो भारद्वाज को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि इनकी ओर से सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपमानजनक सामग्री प्रसारित की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की पोस्ट न केवल व्यक्तिगत मानहानि है, बल्कि समाज में पत्रकारों की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाती है।
पत्रकारों ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ मानहानि सहित अन्य उपयुक्त धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही उन्होंने प्रशासन से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है।
उल्लेखनीय है कि पत्रकारों की सुरक्षा का मुद्दा पहले भी उठाया जा चुका है। अब इस पूरे मामले पर जिला प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।
    user_G D24 NEWS एवं गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक पत्रिका सच के साथ प्रयागराज
    G D24 NEWS एवं गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक पत्रिका सच के साथ प्रयागराज
    पत्रकार Allahabad, Prayagraj•
    5 hrs ago
  • “जाको राखे साइयां…” प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में मलबे से जिंदा निकला व्यक्ति प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में अमोनिया गैस रिसाव और विस्फोट के बाद गिरे कोल्ड स्टोरेज के मलबे से रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाल लिया। इस हादसे के बीच यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं मानी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे के बीच अचानक हलचल दिखाई दी, जिसके बाद राहतकर्मियों ने तुरंत उस हिस्से पर ध्यान केंद्रित किया। सावधानीपूर्वक मलबा हटाने के बाद काफी मशक्कत के जरिए व्यक्ति को बाहर निकाला गया। बाहर निकालने पर उसमें सांसें चलती हुई पाई गईं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में उम्मीद की किरण जगी। गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस बीच, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) सहित अन्य रेस्क्यू टीमें लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। लगातार चल रहे राहत और बचाव कार्य के बीच यह घटना वहां मौजूद लोगों के लिए राहत और भरोसा बढ़ाने वाली साबित हुई है।
    1
    “जाको राखे साइयां…” प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसे में मलबे से जिंदा निकला व्यक्ति
प्रयागराज के फाफामऊ इलाके में अमोनिया गैस रिसाव और विस्फोट के बाद गिरे कोल्ड स्टोरेज के मलबे से रेस्क्यू टीम ने एक व्यक्ति को जिंदा बाहर निकाल लिया। इस हादसे के बीच यह घटना किसी चमत्कार से कम नहीं मानी जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मलबे के बीच अचानक हलचल दिखाई दी, जिसके बाद राहतकर्मियों ने तुरंत उस हिस्से पर ध्यान केंद्रित किया। सावधानीपूर्वक मलबा हटाने के बाद काफी मशक्कत के जरिए व्यक्ति को बाहर निकाला गया। बाहर निकालने पर उसमें सांसें चलती हुई पाई गईं, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में उम्मीद की किरण जगी।
गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।
इस बीच, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) सहित अन्य रेस्क्यू टीमें लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं। लगातार चल रहे राहत और बचाव कार्य के बीच यह घटना वहां मौजूद लोगों के लिए राहत और भरोसा बढ़ाने वाली साबित हुई है।
    user_Ptrakar Deepak Shukla
    Ptrakar Deepak Shukla
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • यूपी के गाजियाबाद के हिंडन नदी स्थित श्मशान घाट पर अस्थियों को खा रहे हैं कुत्ते वीडियो वायरल।
    1
    यूपी के गाजियाबाद के हिंडन नदी स्थित श्मशान घाट पर अस्थियों को खा रहे हैं  कुत्ते वीडियो वायरल।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मोनालिसा के आरोपों पर अब सनोज़ मिश्रा ने अपना पक्ष सामने रखा है। उन्होंने कहा कि “धर्मांतरण गैंग मेरे पीछे पड़ा है और झूठे आरोप लगाकर मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है।” सनोज़ का दावा है कि पूरी सच्चाई जानने के लिए उनका पूरा वीडियो देखना चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में तकरार जारी है और पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
    1
    मोनालिसा के आरोपों पर अब सनोज़ मिश्रा ने अपना पक्ष सामने रखा है। उन्होंने कहा कि “धर्मांतरण गैंग मेरे पीछे पड़ा है और झूठे आरोप लगाकर मुझे फंसाने की कोशिश की जा रही है।” सनोज़ का दावा है कि पूरी सच्चाई जानने के लिए उनका पूरा वीडियो देखना चाहिए। फिलहाल इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में तकरार जारी है और पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
    user_Ramesh kumrawat
    Ramesh kumrawat
    ABVP Allahabad, Prayagraj•
    6 hrs ago
  • नई दिल्ली। मार्च 25, 2026. (विश्व हिन्दू परिषद) के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और विधि के शासन को सुदृढ़ करने वाला है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि धर्मांतरण के पश्चात कोई भी व्यक्ति अनुसूचित जाति (SC) की संवैधानिक श्रेणी में नहीं आता और ऐसे में उसे SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत संरक्षण प्राप्त नहीं हो सकता। यह निर्णय संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 की भावना के भी अनुरूप है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि केवल हिन्दू, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायी ही अनुसूचित जाति की श्रेणी में आते हैं। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने वाला है, जिनमें कुछ लोग धर्मांतरण के बाद भी पूर्व जातिगत पहचान के आधार पर संवैधानिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इस निर्णय से धर्मांतरण माफिया पर गहरी चोट लगी है। ईसाई व मुस्लिम नेता एक ओर तो कहते हैं कि उनका धर्म समतावादी है, उनके यहां जाति-पाति की व्यवस्था नहीं है वहीं, दूसरी ओर वे दलित ईसाई व दलित मुस्लिम जैसे शब्दों की रचना करके उनके लिए आरक्षण की मांग करते हैं जिससे उनके धर्मांतरण के कुचक्रों को गति मिल सके। डॉ जैन ने कहा कि अब भारत की धरती में उनके कुचक्र नहीं चल सकेंगे। अनुसूचित जाति के अधिकार और संरक्षण का उद्देश्य ऐतिहासिक सामाजिक अन्याय को दूर करना है, जो विशेष रूप से हिन्दू समाज की संरचना में उत्पन्न हुआ था। अतः जब कोई व्यक्ति स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है, तो वह उस सामाजिक संदर्भ से भी स्वयं को अलग कर लेता है, जिसके आधार पर ये विशेष अधिकार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति पुनः हिन्दू, सिख या बौद्ध धर्म में लौटता है और समाज द्वारा उसे स्वीकार किया जाता है, तभी वह पुनः अनुसूचित जाति के अधिकारों का पात्र बन सकता है। अंत में डॉ. जैन ने कहा कि यह निर्णय देश में सामाजिक समरसता, पारदर्शिता और न्याय की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विहिप के कार्यकर्ता देशभर में ऐसे लोगों की सूची बनाएंगे जिन्होंने अनुसूचित समाज के अधिकारों पर डाका डाला है और उनसे वे अधिकार छीनकर उन लोगों दिलाए जा सकें जो उनके वास्तविक अधिकारी हैं। जारी कर्ता : विनोद बंसल राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिन्दू परिषद
    1
    नई दिल्ली। मार्च 25, 2026. (विश्व हिन्दू परिषद) के संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कल सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह निर्णय संविधान की मूल भावना, सामाजिक न्याय और विधि के शासन को सुदृढ़ करने वाला है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि धर्मांतरण के पश्चात कोई भी व्यक्ति अनुसूचित जाति (SC) की संवैधानिक श्रेणी में नहीं आता और ऐसे में उसे SC/ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत संरक्षण प्राप्त नहीं हो सकता। यह निर्णय संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 की भावना के भी अनुरूप है, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि केवल हिन्दू, सिख और बौद्ध धर्म के अनुयायी ही अनुसूचित जाति की श्रेणी में आते हैं।
उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने वाला है, जिनमें कुछ लोग धर्मांतरण के बाद भी पूर्व जातिगत पहचान के आधार पर संवैधानिक लाभ प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। इस निर्णय से धर्मांतरण माफिया पर गहरी चोट लगी है। ईसाई व मुस्लिम नेता एक ओर तो कहते हैं कि उनका धर्म समतावादी है, उनके यहां जाति-पाति की व्यवस्था नहीं है वहीं, दूसरी ओर वे दलित ईसाई व दलित मुस्लिम जैसे शब्दों की रचना करके उनके लिए आरक्षण की मांग करते हैं जिससे उनके धर्मांतरण के कुचक्रों को गति मिल सके। डॉ जैन ने कहा कि अब भारत की धरती में उनके कुचक्र नहीं चल सकेंगे।
अनुसूचित जाति के अधिकार और संरक्षण का उद्देश्य ऐतिहासिक सामाजिक अन्याय को दूर करना है, जो विशेष रूप से हिन्दू समाज की संरचना में उत्पन्न हुआ था। अतः जब कोई व्यक्ति स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करता है, तो वह उस सामाजिक संदर्भ से भी स्वयं को अलग कर लेता है, जिसके आधार पर ये विशेष अधिकार प्रदान किए गए हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति पुनः हिन्दू, सिख या बौद्ध धर्म में लौटता है और समाज द्वारा उसे स्वीकार किया जाता है, तभी वह पुनः अनुसूचित जाति के अधिकारों का पात्र बन सकता है।
अंत में डॉ. जैन ने कहा कि यह निर्णय देश में सामाजिक समरसता, पारदर्शिता और न्याय की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विहिप के कार्यकर्ता देशभर में ऐसे लोगों की सूची बनाएंगे जिन्होंने अनुसूचित समाज के अधिकारों पर डाका डाला है और उनसे वे अधिकार छीनकर उन लोगों दिलाए जा सकें जो उनके वास्तविक अधिकारी हैं।
जारी कर्ता :
विनोद बंसल 
राष्ट्रीय प्रवक्ता 
विश्व हिन्दू परिषद
    user_Shishir gupta
    Shishir gupta
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.