कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, एक रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनापुरवा गांव निवासी गुड्डू अपने गांव के पीयूष व शिवमंगल को बाइक पर बैठाकर मंगलपुर से झींझक की ओर आ रहा था। जैसे ही वह गौरी भट्ठा के सामने पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 👉 सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने यातायात नियमों के सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, एक रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनापुरवा गांव निवासी गुड्डू अपने गांव के पीयूष व शिवमंगल को बाइक पर बैठाकर मंगलपुर से झींझक की ओर आ रहा था। जैसे ही वह गौरी भट्ठा के सामने पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 👉 सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने यातायात नियमों के सख्ती से पालन कराने की मांग की है।
- कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, एक रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के अर्जुनापुरवा गांव निवासी गुड्डू अपने गांव के पीयूष व शिवमंगल को बाइक पर बैठाकर मंगलपुर से झींझक की ओर आ रहा था। जैसे ही वह गौरी भट्ठा के सामने पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) झींझक में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गुड्डू की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। 👉 सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए क्षेत्रवासियों ने यातायात नियमों के सख्ती से पालन कराने की मांग की है।1
- कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरी सवाई में दो पक्ष के मध्य हुई मारपीट की घटना में अभियोग पंजीकृत कर, दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरान्त वादी/पीड़ित द्वारा अपने घर जाकर आत्महत्या का प्रयास करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट1
- मंगलपुर की तरफ से झींझक की ओर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के पास नाले मे जा गिरा ट्रक मे मौरम ओवर लोड लादी गई थी किसीभी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई2
- कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिन्दी प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ऊमरपुर सिकंदरा, बुधौली और कौरु समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें कतारबद्ध कर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई, जबकि केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही प्रश्न आए थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है। जनपद में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया।1
- 18/02/2024 रात्रि में इटावा से जालौन जा रहे बुंदेलखंड हाईवे पर दो युवकों का बाइक एक्सीडेंट हुआ एक की हुई इलाज के दौरान मौत ट्रक के कट मारने से हुआ हादसा पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने एक युवक को रौंदा दोनों युवकों को गंभीर हालत में UPDA एम्बुलेंस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय 50 सैया में भर्ती कराया गया जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई एवं दूसरा युवक हायर सेंटर रेफर हुआ emergency 1777 17783
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल* *बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात कार ने मोटरसाइकिल सवारों को पीछे से मारी जोरदार टक्कर।* *टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।* *जानकारी के मुताबिक दोनों युवक इटावा से जालौन जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।* *सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।* *ब्रह्मपाल की हालत नाजुक होने पर उसे 100 सैया अस्पताल रेफर किया गया। तो वही जानकारी के अनुसार सौरभ का इलाज जिला अस्पताल में जारी।* *दोनों युवक हार्वेस्टर पर काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। अज्ञात कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।*3
- रनिया थाना नेशनल हाईवे पर हुआ सिलेंडर गाड़ी से एक्सीडेंट ड्राइवर ने कूदकर कर बचाई जान1
- रजबहे की पुलिया पर मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकन्दरा-झींझक रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग लादकर हमीरपुर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के रजबहे की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया।1