अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया शब-ए-बारात, मगफिरत के लिए उठे हजारों हाथ चैनपुर: इस्लाम धर्म का महत्वपूर्ण पर्व शब-ए-बारात मंगलवार की रात चैनपुर में पूरी धार्मिक आस्था, शांति और उत्साह के साथ मनाया गया। इबादत, रहमत और मगफिरत की इस रात में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी रात जागकर अल्लाह की बारगाह में सजदा किया और अपने गुनाहों की माफी मांगी।मंगलबार को ईशा की नमाज के बाद चैनपुर की विभिन्न मस्जिदों में विशेष इबादत का सिलसिला शुरू हुआ। जामा मस्जिद चैनपुर के इमाम व हाफिज गुलाम मुस्तफा ने इस मुबारक रात की फजीलत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह रात तकदीर लिखे जाने और खुदा की रहमत बरसने की रात है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आतिशबाजी और फिजूलखर्ची से बचकर केवल अल्लाह के जिक्र, कुरआन की तिलावत और नवाफिल नमाज में समय बिताएं।रात के अंतिम पहर में बड़ी संख्या में अकीदतमंद स्थानीय कब्रिस्तानों में पहुंचे। वहां उन्होंने अपने मरहूम के कब्रों पर फातिहा पढ़ी और उनकी रूह के सुकून व मगफिरत के लिए विशेष दुआएं मांगी। इस दौरान मस्जिदों को बिजली के झालरों और आकर्षक साज-सज्जा से रोशन किया गया था, जिसका प्रबंधन स्थानीय नौजवानों ने बखूबी संभाला। मस्जिदों में सामूहिक नमाज और तिलावत में व्यस्त रहे। अपने-अपने घरों में नमाज और दुआओं के जरिए खुदा की इबादत की। बुधवार को बड़ी संख्या में लोगों ने नवाफिल रोजा रखकर दिनभर खुदा की बंदगी की।धार्मिक मान्यता के अनुसार, शब-ए-बारात के ठीक 15 दिनों के बाद रमजान का मुकद्दस महीना शुरू हो जाएगा, जिसकी तैयारियां भी अब जोर पकड़ने लगी हैं।इस अवसर पर मुख्य रूप से सदर शकील खान, जावेद खान, इस्तियाक खान, नसरुद्दीन, जाहिर सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित थे।

- Post by Nikhil Chauhan1
- चैनपुर थाना क्षेत्र के मड़ईकोना स्थित सफी नदी पुल पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक अनियंत्रित बोलेरो (JH07C 7227) तेज रफ्तार में पुल की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं पुल की रेलिंग भी चकनाचूर हो गई।1
- बाप-बेटे के विवाद ने लिया खौफनाक रूप, ईंट से वार कर बेटे का फोड़ा सिर चैनपुर मुख्यालय अंतर्गत बेन्दोरा गांव में पारिवारिक विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी देते हुए गुरुवार रात आठ बजे परिजनों ने बताया कि अनुग्रह सौरभ तिग्गा (पच्चीस वर्ष) और उसके पिता ज्ञान प्रकाश तिग्गा (पैंतालीस वर्ष) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। ग्रामीणों के अनुसार घटना के समय दोनों नशे की हालत में थे। विवाद बढ़ने पर पिता ने गुस्से में आकर बेटे के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर से काफी खून बहने लगा। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने तत्काल एक सौ आठ एंबुलेंस सेवा की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर प्रभात की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई है। घायल के बड़े पिता ने बताया कि दोनों के बीच पूर्व में भी विवाद होता रहा है और नशे की स्थिति में अक्सर झगड़ा बढ़ जाता था।1
- गैस की किल्लत से जूझ रहे इंडेन गैस के उपभोक्ताओं ने शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे जशपुर रोड पार्क के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डीसी के निर्देश के बाद आज से होम डिलीवरी होनी थी और लाभुक सुबह से जशपुर रोड पार्क के समीप इंडेन गैस सिलेंडर लेकर खड़े थे लेकिन एजेंसी के द्वारा मात्र एक छोटे से पिकअप में गैस भेजा गया, जिससे कुछ लोगों को गैस मिला। बाकी लोग निराश हो गए। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। तत्काल सूचना पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर महेंद्र करमाली मौके पर पहुंचे और जामकर्ताओं को समझाकर जाम खुलवाया। यहां बताते चले की गैस की किल्लत को लेकर पिछले तीन दिनों से लगातार गुमला के अलग-अलग मार्ग में उपभोक्ताओं द्वारा रोड जाम किया गया है और जिला प्रशासन का होम डिलीवरी का दावा पूरी तरह खोखला साबित हुआ है।1
- रामप्रवेश गुप्ता पूर्णाहुति के साथ उमड़ी श्रद्धा की धारा महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत ग्राम चटकपुर में माता चंद्रघंटा मंदिर स्थापना की 11वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान शुक्रवार 3 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। 1, 2 और 3 अप्रैल तक चले इस यज्ञ में पूरे गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यज्ञ का शुभारंभ छठ नदी के पवित्र जल से कलश भरकर किया गया। स्थानीय ग्रामीण महिलाएं, पुरुष और बच्चियां गाजे-बाजे व भक्ति गीतों के साथ कलश यात्रा निकालते हुए पूरे चटकपुर गांव का नगर भ्रमण कर यज्ञशाला पहुंचीं, जहां विधिवत कलश स्थापना की गई। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यज्ञ में श्रीकोट स्थित गहीरा गुरु आश्रम से आए मुख्य अतिथि ब्राह्मण रिशेश्वर महाराज के मार्गदर्शन में अनुष्ठान संपन्न कराया गया। मुख्य पुजारी के रूप में विद्याकांत जी, सहायक पुजारी मंगल शुक्ला तथा स्थानीय पुजारी ओंकार नाथ पाठक, मुरारी पाठक एवं धीरज पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ, हवन और पूजा-पाठ कराया। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य यजमान की भूमिका उदय प्रसाद ने अपनी धर्मपत्नी के साथ निभाई। यज्ञ के प्रथम दिन जल यात्रा, पूजा-पाठ, यज्ञ, हवन और आरती हुई। दूसरे दिन सुबह पुनः पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ और आरती के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया तथा रात्रि में विशाल भंडारा आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। तीसरे और अंतिम दिन शुक्रवार को सुबह पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ, आरती और भजन-कीर्तन के बाद कुंवारी नव कन्याओं का पूजन किया गया। इसके बाद पूर्णाहुति के साथ तीन दिवसीय आयोजन का समापन हुआ। पूरे आयोजन को सफल बनाने में पश्चिमी हिंदू महासभा के अध्यक्ष रामदत प्रसाद सहित मदन प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, कपिल देव प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद, बद्रीनाथ प्रसाद, ज्ञानचंद प्रसाद, विजय प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद गुरुजी, संजय प्रसाद डॉक्टर, विष्णु प्रसाद महूराम, हरिलाल गुप्ता, उमाकांत गुप्ता, राहुल प्रसाद, विष्णु प्रसाद, रमेश प्रसाद, सूरज कुमार, अयोध्या राम, उमेश कुमार गुप्ता गुरुजी समेत अनेक लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष बात यह रही कि पूरे यज्ञ और आयोजन में गांव की मातृ शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।4
- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह के दो आरोपियों को बैंगलूरू से गिरफ्तार किया है,बताया जा रहा है,थाना पुसौर क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक से 23 लाख 28 हजार रुपये की ठगी की गई थी, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के बैंक खातों में जमा 17 लाख रुपये से अधिक की राशि होल्ड कराई है और घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड बाद अब पुसौर पुलिस द्वारा ज्युडिसिल रिमांड लिया गया है। ♦️मामले में पुसौर थाने में अज्ञात मोबइल नंबर के धारकों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 304/2025 धारा 318(4) BNS, 66(D) IT ACT के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया 🔹 गिरफ्तार आरोपी- ♦️1. विग्नेश पी. पिता ए. प्रकाश ♦️2स्टीफन थॉमस फरार आरोपी - फिरोज खान उर्फ डॉम्निक बहुत जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा, पुलिस जाँच में जुटी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — “रायगढ़ पुलिस ने प्रभावी और प्रोफेशनल तरीके से इस केस को सोल्व किया गया, साइबर ठगी मामलों में जागरूकता ही से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है”1
- सिसई प्रखंड अंतर्गत सिसई मेन रोड बस स्टैंड के पास 200 केवी का ट्रांसफर्मर का उद्घाटन झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी और अंजुमन फलाहुल मुस्लिमीन सिसई के सदर हाजी सलमान साहब ने विधिवत रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर लगने से आम जनता काफ़ी खुश हो गए। झामुमो नेता मो उमर फारूक अंसारी ने बताया कि तीन दिन पहले यहां के ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है शहरी क्षेत्र होने के कारण यहां के दुकानदार और बच्चों के पढ़ाई लिखाई में और गर्मी के वजह से रात में सोना मुश्किल हो गया है। हमने माननीय विधायक सिसई जिग्गा सुसारण होरो को इस बात का अवगत कराया। माननीय विधायक जी ने तुरंत इस पर पहल किया और 48 घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर लगवाने का काम किया। उपस्थिति में झामुमो नेता जाकिर अंसारी, शाहबाज उर्फ़ राजा अंसारी, जुलफान अंसारी, तौकिर अंसारी, बेबुल अंसारी नईम अंसारी, उमर अंसारी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।2
- चैनपुर:- प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर चैनपुर क्षेत्र में इस वर्ष खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आगामी 6 अप्रैल को सरहुल पूजा भव्य और पारंपरिक तरीके से मनाई जाएगी। इस आयोजन को लेकर सरहुल पूजा समिति द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है।1