Shuru
Apke Nagar Ki App…
Bhartiya Valmiki dharmsabha Bharat ke rashtriy Adhyaksh bhai Jaspal Singh Balmiki Aaj Muradabad Ambedkar park per ek meeting ka aayojan Kiya Gaya aapko apna bhai Sunny Raj vartman jiladhyaksh
Sunny Raj
Bhartiya Valmiki dharmsabha Bharat ke rashtriy Adhyaksh bhai Jaspal Singh Balmiki Aaj Muradabad Ambedkar park per ek meeting ka aayojan Kiya Gaya aapko apna bhai Sunny Raj vartman jiladhyaksh
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- JAN PRIME MEDIA NEWS 95280401011
- जो स्टूडेंट ने बोला है राहुल गांधी के सामने इस के बाद इस पर कितनी FIR होंगी1
- ब्राह्मण समाज की एकजुटता से ही संगठन को मिलेगी मजबूती : डॉ. रविभूषण शर्मा नगर ब्राह्मण सभा की बैठक में सामाजिक एकता, संगठन की मजबूती और आगामी धार्मिक कार्यक्रम को लेकर हुआ मंथन गजरौला। नगर ब्राह्मण सभा गजरौला की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 09 अगस्त 2026 को शिव इंटर कॉलेज, गजरौला में आयोजित की गई। बैठक में नगर ब्राह्मण सभा को और अधिक मजबूत बनाने, समाज में आपसी भाईचारा एवं एकता कायम रखने तथा आगामी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन नगर ब्राह्मण सभा के महामंत्री रोहित शर्मा ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. रविभूषण शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की शक्ति उसकी एकजुटता में निहित होती है। उन्होंने कहा कि नगर के सभी ब्राह्मण बंधुओं को आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए एक-दूसरे के सुख-दुःख में सहभागी बनना चाहिए। समाज के सभी लोगों को मिल-जुलकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि जब समाज एकजुट होकर कार्य करता है तो संगठन की शक्ति बढ़ती है और समाजहित के कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है। अध्यक्ष डॉ. रविभूषण शर्मा ने कहा कि नगर ब्राह्मण सभा का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार को एक-दूसरे से जोड़ना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने सभी ब्राह्मण बंधुओं से संगठन के साथ मजबूती से जुड़ने तथा समाजहित के प्रत्येक कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। विहिप का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ. रविभूषण शर्मा का स्वागत बैठक के दौरान नगर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष डॉ. रविभूषण शर्मा को विश्व हिन्दू परिषद, जनपद अमरोहा का जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर नगर ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों एवं उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों ने उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके सामाजिक अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन और समाज को मिलेगा। डॉ. रविभूषण शर्मा ने सभी पदाधिकारियों एवं ब्राह्मण बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह समाज एवं संगठन के हित में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। 17 अगस्त को निकलेगी गंगा जल यात्रा बैठक के दौरान आगामी धार्मिक कार्यक्रम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष डॉ. रविभूषण शर्मा ने बताया कि 17 अगस्त 2026, दिन सोमवार को नगर ब्राह्मण सभा के तत्वावधान में भव्य गंगा जल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर ब्राह्मण सभा के सभी ब्राह्मण बंधु शिव इंटर कॉलेज, गजरौला में प्रातः 6:00 बजे एकत्रित होंगे, जहां से सभी ब्रजघाट के लिए प्रस्थान करेंगे। ब्रजघाट पहुंचने के बाद सभी ब्राह्मण बंधु पवित्र मां गंगा से जल लेकर वापस गजरौला की ओर प्रस्थान करेंगे। इसके बाद सभी श्रद्धालु ब्राह्मण बंधु पैदल यात्रा करते हुए गजरौला नगर से होकर चाकेश्वर मंदिर पहुंचेंगे। चाकेश्वर मंदिर में पवित्र गंगाजल से भगवान शिव का विधि-विधान के साथ जलाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक यात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए यात्रा में विभिन्न प्रकार की आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां भी शामिल की जाएंगी। यात्रा के दौरान समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने सभी ब्राह्मण बंधुओं से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं ने संगठन की मजबूती तथा आगामी गंगा जल यात्रा को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे और कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में देवराज शर्मा, उत्तम शर्मा, विपिन शर्मा, समीर प्रभाकर, प्रमोद उपाध्याय, तरुण कौशल, दिनेश शर्मा, सार्थक शर्मा, अश्वनी शर्मा, श्यामसुंदर कौशिक, लोकेश शर्मा, शुभम उपाध्याय, सतेन्द्र शर्मा, नीरज शर्मा, साहूल कौशिक, राहुल शर्मा, निशचल शर्मा, संतोष त्रिपाठी, ब्रह्माजीत शर्मा, विनोद मिश्रा, सुनील दुबे, नितिन शर्मा सहित नगर ब्राह्मण सभा के अनेक ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन की एकता एवं मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने तथा आगामी गंगा जल यात्रा एवं जलाभिषेक कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।4
- कांवड़ियों पर बरसे फूल, डीएम-एसपी ने बांटे हेलमेट बृजघाट में शिवभक्त कांवड़ियों का लिया कुशलक्षेम, यातायात नियमों के पालन के लिए किया जागरूक गजरौला। श्रावण कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रविवार को बृजघाट में अमरोहा पुलिस एवं जिला प्रशासन की ओर से शिवभक्त कांवड़ियों के स्वागत एवं सुरक्षा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी डॉ. नितिन गौड़ और पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव ने कांवड़ियों का कुशलक्षेम जाना और उनकी यात्रा एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। साथ ही कांवड़ियों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान अधिकारियों ने कांवड़ियों को हेलमेट पहनकर यात्रा करने, निर्धारित गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। डीएम और एसपी ने कांवड़ियों से अपील की कि यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा के साथ-साथ साथी कांवड़ियों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुगम कांवड़ यात्रा के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस की ओर से लगातार व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा समेत धनोरा मंडी से सर्कल को अंजलि कटारिया विवेक गजरा थाना प्रभारी समस्त पुलिस बल एवं प्रशासन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।4
- Bhartiya Valmiki dharmsabha Bharat ke rashtriy Adhyaksh bhai Jaspal Singh Balmiki Aaj Muradabad Ambedkar park per ek meeting ka aayojan Kiya Gaya aapko apna bhai Sunny Raj vartman jiladhyaksh1
- आला हज़रत का 108वां उर्स-ए-रज़वी संपन्न: देश-विदेश से उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, गंगा-जमुनी तहज़ीब की दिखी मिसाल बरेली शरीफ। सूफी-संतों की नगरी बरेली में आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान का तीन दिवसीय 108वां सालाना उर्स-ए-रज़वी पूरी अकीदत, अदब और ऐतिहासिक धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। सावन की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सांप्रदायिक सौहार्द और सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए इस वर्ष प्रशासन और आयोजकों की आपसी सहमति से उर्स की तारीखों को दो दिन पहले (6 अगस्त से 8 अगस्त) रिशेड्यूल किया गया था। इस रूहानी समागम में देश के कोने-कोने के अलावा सऊदी अरब, इंग्लैंड, अफ्रीका और खाड़ी देशों से आए लाखों जायरीनों ने शिरकत की।परचम कुशाई से हुआ उर्स का शंखनादउर्स का औपचारिक आगाज़ आजम नगर से पारंपरिक परचमी जुलूस के साथ हुआ। इसके बाद दरगाह परिसर और मुख्य मंच इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में गरिमामयी माहौल में 'परचम कुशाई' (ध्वजारोहण) की रस्म अदा की गई। पहले ही दिन से बरेली की सड़कें जायरीनों के हुजूम से गुलजार हो गईं।मजहबी जलसे और अमन का पैगामउर्स के दौरान दरगाह आला हज़रत, इस्लामिया ग्राउंड और जामियातुर रज़ा (मथुरापुर) परिसरों को बेहद आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया था। मुख्य मंचों से उलेमा-ए-किराम ने आला हज़रत की मजहबी, वैज्ञानिक और समाज सुधारक सेवाओं पर विस्तार से रौशनी डाली। नातिया मुशायरे में नामचीन शायरों ने बारगाहे-रिसालत और आला हज़रत की शान में बेहतरीन कलाम पेश किए। दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा कादरी (अहसन मियां) ने कौम को सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री से दूर रहने, सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने और आपसी भाईचारा मजबूत करने का कड़ा संदेश दिया।गंगा-जमुनी तहज़ीब: केवल शाकाहारी लंगर की व्यवस्थाइस बार के उर्स ने देश के सामने कौमी एकता की एक बड़ी नजीर पेश की। कांवड़ यात्रा के रूट और उर्स के दिन एक साथ होने के कारण, गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी लंगरों में केवल शाकाहारी (वेज) भोजन ही परोसा गया, जिसकी हर वर्ग ने सराहना की।लाखों की मौजूदगी में हुआ कुल शरीफ, गूंजे नारेउर्स का सबसे मुकद्दस और मुख्य पल 8 अगस्त को आया। दोपहर ठीक 2 बजकर 38 मिनट पर इस्लामिया इंटर कॉलेज ग्राउंड में लाखों की अभूतपूर्व भीड़ की मौजूदगी में आला हज़रत के 'कुल शरीफ' की रस्म अदा की गई। इस दौरान पूरा बरेली शरीफ "मुस्तफा जाने रहमत पे लाखों सलाम" और "या आला हज़रत" के गूंजते नारों से रूहानी रंग में सराबोर हो गया। कुल की आखिरी दुआ में देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी मोहब्बत के लिए विशेष प्रार्थना की गई।प्रशासन और रज़ाकारों की मुस्तैदीभीषण भीड़ और बीच-बीच में हुई झमाझम बारिश के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रहीं। रेलवे ने जायरीनों के लिए 6 स्पेशल ट्रेनें चलाईं और 25 ट्रेनों का बरेली जंक्शन पर अतिरिक्त स्टॉपेज दिया। डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी बरेली के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर रहा। वहीं, दरगाह और टीटीएस (TTS) के 1500 से अधिक वालंटियर्स (रज़ाकार) चौबीसों घंटे जायरीनों के रहने, खाने और मेडिकल कैंप की व्यवस्थाओं में मुस्तैद रहे।3
- अमरोहा में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा, डीएम-एसपी ने बांटे हेलमेट अमरोहा में कांवड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की जमकर सराहना हो रही है। अमरोहा डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और सैकड़ों शिवभक्तों को हेलमेट वितरित किए। प्रशासन के मुताबिक अब तक 20 लाख से अधिक शिवभक्त अमरोहा से होकर सुरक्षित गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर गुजर चुके हैं। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए जिलेभर में हजारों पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।सावन के पावन महीने में अमरोहा की सड़कों पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। हरिद्वार और बृजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों का अमरोहा में जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से भव्य स्वागत किया जा रहा है।डीएम डॉ. नितिन गौड़ और एसपी लखन सिंह यादव ने स्वयं कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान सैकड़ों शिवभक्तों को हेलमेट भी वितरित किए गए और सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया गया।प्रशासन के अनुसार अब तक 20 लाख से अधिक शिवभक्त अमरोहा से होकर सुरक्षित गंगाजल लेकर गुजर चुके हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में हजारों पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है।पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार कांवड़ मार्गों पर निगरानी कर रही हैं। सुरक्षा के साथ-साथ यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई और कांवड़ियों की सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।अमरोहा प्रशासन का लक्ष्य है कि हर शिवभक्त सुरक्षित अपने गंतव्य तक पहुंचे और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो।4
- अमरोहा में दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की हत्या, वारदात CCTV में कैद,वीडियो वायरल अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव गुलड़िया में दिनदहाड़े गोली मारकर एक युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद युवक को सीने में गोली मार दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।नौगावां सादात क्षेत्र के गांव गुलड़िया निवासी प्रतिपाल सिंह बजरी-बजरपुट की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा सुधांशु भी दुकान पर रहता था। बताया जा रहा है कि सुधांशु ने गांव के ही रामपाल सिंह के बेटे अरविंद से ब्याज पर कुछ रुपये उधार लिए थे, जिनमें कुछ रकम बकाया थी।रविवार शाम करीब छह बजे सुधांशु अपने घर से निकला था। आरोप है कि अरविंद के घर के सामने पहुंचने पर पैसों के तकादे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसी दौरान अरविंद ने कथित तौर पर तमंचा निकालकर सुधांशु को गोली मार दी।2