बागपत में सड़क पार करते समय बुग्गी से टकराई बाइक, दंपति घायल, मौके पर मौजूद लोगो ने कराया अस्पताल में भर्ती BAGHPAT DESK:- बागपत क्षेत्र में एक सड़क हादसे में एक दंपति घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब वे मजदूरी के पैसे लेने जा रहे थे। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, बुढाना निवासी नीटू पुत्र हरबीर अपनी पत्नी दीपा के साथ पिछले लगभग दो साल से गौरीपुर गांव में किराए के मकान में रह रहा है। नीटू पास के एक ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी दीपा हरियाणा में खेतों में मजदूरी करके परिवार का सहयोग करती है। दंपति अपने मेहनताने के पैसे लेने के लिए जा रहे थे। गेटवे स्कूल के पास स्थित कट पर सड़क पार करते समय उनकी बाइक अचानक एक बुग्गी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे को देखकर आसपास मौजूद लोग मौके पर जमा हो गए। राहगीरों ने तुरंत घायलों को संभाला और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस कट पर अक्सर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है और पहले भी यहां कई हादसे हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने इस स्थान पर यातायात व्यवस्था बेहतर करने और सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

- o1
- Post by TIME NEWS 9 INDIA1
- LPG गैस सिलिंडर की हो रही कालाबाजारी! कुछ डीलर ज्यादा पैसे मांगकर दे रहे सिलिंडर, करें शिकायत!1
- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- मोदीजी का तमिलनाडु में रोड-शो, करोडों का गैस प्लांट, राहुल फिर बोले “PM COMPROMISED हैं”, शाह का जवाब विदेश यात्रा पर रहोगे तो सदन में कैसे बोलोगे, स्पीकर से बदतमीजी का वीडियो वायरल कर देंगे रिजीजू की धमकी, सांसद को मार्शल कैसे निर्देशित कर सकता पप्पू यादव का आरोप और एलपीजी गैस की दिक्कत है बोले केजरीवाल... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- मंगलवार 11 मार्च को उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र की RWA और NGO ने नशे, सट्टे व बढ़ते अपराध को रोक पाने में नाकामयाब होने पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ मंगोलपुरी में जन आक्रोश प्रदर्शन किया. इस अवसर पर अलग अलग इलाकों के RWA के लोग और NGO के पदाधिकारी शामिल रहे. सभी ने क्षेत्र में बढ़ रहे नशे के खिलाफ अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि स्कूल के शुरू होने व छुट्टी के समय के साथ रात्री 1-3 के बीच सख्त पुलिस पेट्रोलिंग होनी चाहिए जो कुछ समय तो चली मगर जैसे ही पेट्रोलिंग बंद हुई अचानक वारदात का सिलसिला बढ़ गया है. इस दौरान सभी ने बीते दिनों हुई अपराधिक घटनाओं पर भी चर्चा की. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हमारी आरडब्ल्यूए द्वारा करी शिकायतो पर वह सूचना नशे के अवैध कारोबार करने वालो तक लीक करी जा रही है जिसपर यह अपराधी हमे व हमारे परिवारो को धमका व झूठे मुकदमा दर्ज करा दवाब डालने का प्रयास करते है और पुलिस खानापूर्ति करती है. लोगो ने कहा कि पुलिस लापरवाही व सक्रिय ड्युटी ना करने की वजह से आज उनके परिवार के सदस्य अपनी जान से हाथ धो बैठे है या जख्मी हालत में जिंदगी गुजार रहे है. पुलिस के निठल्ले रवैये के कारण अपराधी दबंग हो कर निडर घूम रहे है और शरीफ इंसान डरा-डरा सा अपने घरो में बैठा रहता है या इनके अपराध पर चुप्पी साधने पर मजबूर है. लोगों ने कहा कि नशे के इस कारोबार का असर ना सिर्फ इस विधानसभा पर बल्कि पूरी दिल्ली में होता है जब अपराधी इस नशे के कारण वारदाते करने का हौसला बढ़ा लेते है. नशे के कारण पति अपनी तनख्वाह घर नही लाते बच्चे चोरी की आदत में लिप्स होते जा रहे है नशा के पैसे ना मिलने पर लूट की वारदात बढती है और हत्या करने का जुनून इसके साथ बढ़ रहा है खास कर अपराध में नाबालिग बच्चे बढ़ रहे है. हमारे समाज के लिए जरूरी है कि वह बच्चों का ध्यान खेलकूद व अन्य तरफ से जितना व्यस्त करेंगे उतना ही उनका जीवन भी सुधरेगा.1
- मुंबई, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में LPG गैस की कमी पर शिवसेना(UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा, "असेंबली में CM को बोलना चाहिए, क्योंकि महाराष्ट्र में सबसे पहले हमारे सर्विस सेक्टर पर असर पड़ेगा। यह काफी हद तक फ्यूल, एनर्जी पर निर्भर करता है, यह सारा संकट अब आएगा। समस्या यह है कि कोई भी इस मुद्दे को स्वीकार नहीं कर रहा है, सरकार से कोई भी संकट को स्वीकार नहीं कर रहा है। हम ज़मीन पर जो देखते हैं और जो आप ज़मीन पर महसूस करते हैं, वह भारत और महाराष्ट्र सरकार के बड़बोलेपन से बहुत-बहुत अलग है।"1
- Post by TIME NEWS 9 INDIA1
- मौत का खौफनाक मंजर सीसीटीवी में कैद वीडियो हो रहा वायरल1