शहीद उधम सिंह स्कूल इन्द्री की दसंवी कक्षा की छात्रा आस्था 96.6 प्रतिशत अंक लेकर बनी इन्द्री ब्लाक टापर इन्द्री विजय कांबोज।। शहीद उधम सिंह सी0 सै0 स्कूल, इन्द्री के दसवीं कक्षा के बच्चों ने पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सीबीएसई द्वारा जारी दसवीं कक्षा के परिणाम में बाजी मारने में सफलता हासिल की है। स्कूल की छात्रा आस्था ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर इंद्री ब्लॉक में टाप स्थान पाया है। इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल मैनेजमैंट के रमेश कांबोज, कंवर लाल कांबोज व प्रधानाचार्य ज्योति खरबंदा ने बताया कि स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत आने से स्कूल में खुशी का माहौल है। स्कूल की छात्रा आस्था ने ब्लाक में टाप किया है। उन्होंने बताया कि जागृति 91.8 प्रतिशत अंक लेकर दूसरे नंबर पर रही। स्कूल के विधार्थियों का परिणाम शत प्रतिशत रहा व 7 बच्चों ने मेरिट में और 25 बच्चों ने प्रथम श्रेणी में स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि विषय अनुसार आस्था व जागृति ने आई.टी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए है। इसी प्रकार हिंदी में उच्चतम अंक 98, साइंस में 96, मैथ में 95, सामाजिक विज्ञान में 95, इंग्लिश में 90 अंक बच्चों ने हासिल किए है। इस मौके पर सभी मैनेजमेंट, प्रिंसिपल एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई। मैनेजमेंट द्वारा ब्लॉक टॉपर आस्था का रूपयों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ं स्टाफ सदस्य सोनिया कंबोज, देवेश कुमार सैनी, डिंपल, चिंकि कंबोज सहित कई अन्य मौजूद रहे।

- सुबह 4 बजे रोहतक में रहस्य ! हेलमेट वाला शख्स घरों में फेंक रहा आलू-पूड़ी, सुबह 4 बजे रोहतक में रहस्य ! हेलमेट वाला शख्स घरों में फेंक रहा आलू-पूड़ी के पैकेट, CCTV में कैद – अंधविश्वास या साजिश ? #rohtak #haryana #news #digitalbhoomi #db #exploreb1
- आधुनिक सुविधाओं से लैस न्यू हरियाणा नर्सिंग होम का भव्य शुभारम्भ सहारनपुर नकुड़ गंगोह रोड ( मिल रोड) स्थित न्यू हरियाणा नर्सिंग होम का गुरुवार को बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में भव्य शुभारम्भ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में काजी नोमान मसूद (पूर्व चेयरमैन गंगोह) व इक़बाल भारती ने संयुक्त रूप से फीता काटकर अस्पताल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 21 से जिला पंचायत प्रत्याशी उस्मान बाबू (एम डी हॉस्पिटल) भी विशेष रूप से मौजूद रहे और उन्होंने आये हुए लोगो का आभार जताते हुए कहा कि इस तरह की आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं स्थानीय लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अब क्षेत्र के लोगों को छोटे-बड़े इलाज के लिए दूर-दराज शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। न्यू हरियाणा नर्सिंग होम के संयुक्त प्रबंध निदेशक (एमडी) उस्मान बाबू एवं डॉ. मूर्तजा राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि नर्सिंग होम में आधुनिक तकनीक से लैस मशीनें स्थापित की गई हैं और मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए अनुभवी डॉक्टरों की टीम नियुक्त की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में 24 घंटे इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी और मरीजों को हर संभव सुविधा प्रदान की जाएगी। यहां सेवाएं देने वाले प्रमुख डॉक्टरों में डॉ. शुशांक शर्मा (ऑर्थोपेडिक सर्जन), डॉ. मुदित गंभीर (जनरल सर्जन) एवं डॉ. गरिमा चौधरी (स्त्री रोग विशेषज्ञ)4 शामिल हैं, जो अपने-अपने क्षेत्र में अनुभवी और विशेषज्ञ माने जाते हैं। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। अंत में अस्पताल प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया तथा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के संकल्प को दोहराया गया।1
- जिसमें मरीज के मुंह से कीड़े निकल रहे है पर स्टाफ इस बारे मे कुछ नहीं बोल रहा है सिर्फ अपनी फीस जमा न करने पर मरीज लेडीज को छुट्टी नहीं मिल रही बड़ी खबर1
- छछरौली के सिंहपुरा गांव से यह महिला है इनकी पुत्रवधू 25 वर्षीय महिला को मुलाना हॉस्पिटल में ₹40000 के इवज उनको मरीज नहीं दे रहे जबकि मरीज की हालत बहुत खराब है और डेढ़ लाख रुपए डॉक्टर को दे भी चुके हैं और यह परिवार बहुत गरीब है अब अपना मकान बेचने के लिए परेशान हो रहे। इनकी मदद करें।1
- परिजनों के अनुसार, कुछ महीने पहले बिलाल ने एक लोन ऐप से करीब 50 हजार रुपये का कर्ज लिया था, जिसकी जानकारी घरवालों को नहीं थी। हैरानी की बात ये है कि बिलाल अब तक करीब 5 लाख रुपये चुका चुका था, फिर भी लोन ऐप कंपनी लगातार उससे और पैसे मांग रही थी।1
- Post by Jagadhri Breaking News1
- सहारनपुर। बीती रात थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत न्यू मक्खन कॉलोनी के पास एक पुराने रेलवे यार्ड में एक अज्ञात शव पड़ा मिला। सूचना पर तत्काल थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर फील्ड यूनिट को बुलाया गया। शव काफी पुराना है, जिसकी स्थिति काफी खराब हो चुकी थी। जिससे मृतक की पहचान नहीं हो पा रही है। आसपास के सभी थानों में जो भी गुमशुदगी दर्ज की गई है, उनकी जांच की जा रही है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यही नहीं सीसीटीवी कैमरे को भी देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है। वीडियो:- जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय।1
- यमुनानगर की छछरौली अनाज मंडी इन दिनों अव्यवस्था की मार झेल रही है। मंडी परिसर में गेहूं की बोरियों के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हुए हैं, लेकिन उनका समय पर उठान नहीं हो पा रहा। हालात ये हैं कि किसान अपनी उपज बेचकर भी राहत महसूस नहीं कर पा रहे, वहीं आढ़ती भी भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। खुले आसमान के नीचे पड़ी ये फसल मौसम की मार झेलने को मजबूर है, जिससे खराब होने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। सरकार की ओर से खरीद का जिम्मा हैफेड, वेयरहाउस और एफसीआई को सौंपा गया है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर समन्वय की कमी साफ नजर आ रही है। खरीद एजेंसियां एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालती नजर आ रही हैं, जिसके चलते उठान की प्रक्रिया पूरी तरह प्रभावित हो रही है।किसानों का कहना है कि बड़ी मेहनत से उगाई गई फसल अगर इसी तरह मंडियों में पड़ी रही तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं आढ़ती भी आर्थिक दबाव में हैं, क्योंकि मंडी में जगह की कमी के चलते नई फसल की आवक प्रभावित हो रही है। एफसीआई के छछरौली इंस्पेक्टर सुखचैन ने बताया कि सप्ताह में 2 दिन गेहूं की खरीद करते हैं और उसके बाद लिफ्टिंग करते हैं 6 अप्रैल की हमारी लिफ्टिंग पूरी हो चुकी है लेकिन 13 अप्रैल की फिलहाल पेंडिंग है।2