जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा > *आज दिनांक 02.08.2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को "Zero Incident, Zero Accident" के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।* निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो । अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे

- शोर-शराबे से दूर, शिव भक्ति के नशे में चूर, कांवरियों में दिखा देश प्रेम, उझानी(बदायूं) / न कोई शोर शराबा और न ही दिखावा। पहले सोमवार को देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए मां भागीरथी का जल लेकर ॐ नमः शिवाय का जाप करते और हाथ में देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लहराता हुआ अपने गंतव्य पर जा रहा एक शिव भक्त1
- ग्राम दुधौनी में पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने पारदर्शिता की मांग की 🚨 ग्राम दुधौनी में पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने पारदर्शिता की मांग की जनपद बदायूं की तहसील बिल्सी के ब्लॉक अंबियापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधौनी में तैनात ग्राम सचिव पर ग्राम पंचायत की बैठक को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य का आरोप है कि 7 जुलाई के महीने में 2026 में आयोजित बैठक की सूचना सभी निर्वाचित सदस्यों व आम अदमी तक समय से नहीं पहुंचाई गई। जब बैठक के संबंध में जानकारी मांगी गई तो संतोषजनक उत्तर नहीं मिला और फोन पर सचिव ने बातचीत बीच में ही समाप्त कर दी गई। आरोप है कि बाद में कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन का जवाब नहीं दिया गया। यदि यह आरोप सही हैं, तो यह पंचायत की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। ग्राम पंचायत की प्रत्येक बैठक की सूचना नियमानुसार सभी संबंधित सदस्यों तक पहुंचना आवश्यक है ताकि विकास कार्यों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। इंडिया टाइम्स 7 न्यूज़ इस पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल करेगा। यदि किसी अधिकारी या संबंधित पक्ष का भी पक्ष होगा, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा सामने न आएं।1
- सड़क हादसे का शिकार हुए बिसौली विधायक, गनर समेत चालक भी घायल बदायूं। बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य रविवार को सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रुप से घायल हो गये। विधायक की गाड़ी वनकोटा के समीप अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे में विधायक का गनर औद चालक समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए है। पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा है। विधायक मौर्या रविवार को बदायूं से बगरैन कस्बा में आयोजित संत रविदास जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने कार से जा रहे थे इसी दौरान वन कोटा गांव के समीप सामने से आ रहे एक वाहन से विधायक की कार टकरा गई। हादसे में विधायक आशुतोष मौर्या और उनकी कार का चालक तथा गनर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक समेत गनर एवं कार चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा है जहां विधायक में तीनों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक और गणमान्य नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने विधायक का हाल-चाल लिया।1
- केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने कांवड़ श्रंगार बाजार का फीता काट कर कराया शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने मंडी समिति के सामने लगने वाले कांवर श्रंगार बाजार का फीता काट कर शुभारंभ कराया। इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- #BADAUN मे सपा के बागी विधायक आशुतोष मौर्य की फॉर्च्यूनर भीषण सड़क हादसे का शिकार..! जबरदस्त टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी... विधायक, चालक और गनर घायल। बदायूं की सबसे बड़ी खबर... #Badaun #Breaking #UPNews #AshutoshMaurya #highlight1