ग्राम दुधौनी में पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने पारदर्शिता की मांग की 🚨 ग्राम दुधौनी में पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने पारदर्शिता की मांग की जनपद बदायूं की तहसील बिल्सी के ब्लॉक अंबियापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधौनी में तैनात ग्राम सचिव पर ग्राम पंचायत की बैठक को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य का आरोप है कि 7 जुलाई के महीने में 2026 में आयोजित बैठक की सूचना सभी निर्वाचित सदस्यों व आम अदमी तक समय से नहीं पहुंचाई गई। जब बैठक के संबंध में जानकारी मांगी गई तो संतोषजनक उत्तर नहीं मिला और फोन पर सचिव ने बातचीत बीच में ही समाप्त कर दी गई। आरोप है कि बाद में कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन का जवाब नहीं दिया गया। यदि यह आरोप सही हैं, तो यह पंचायत की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। ग्राम पंचायत की प्रत्येक बैठक की सूचना नियमानुसार सभी संबंधित सदस्यों तक पहुंचना आवश्यक है ताकि विकास कार्यों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। इंडिया टाइम्स 7 न्यूज़ इस पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल करेगा। यदि किसी अधिकारी या संबंधित पक्ष का भी पक्ष होगा, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा सामने न आएं।
ग्राम दुधौनी में पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने पारदर्शिता की मांग की 🚨 ग्राम दुधौनी में पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने पारदर्शिता की मांग की जनपद बदायूं की तहसील बिल्सी के ब्लॉक अंबियापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधौनी में तैनात ग्राम सचिव पर ग्राम पंचायत की बैठक को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य का आरोप है कि 7 जुलाई के महीने में 2026 में आयोजित बैठक की सूचना सभी निर्वाचित सदस्यों व आम अदमी तक समय से नहीं पहुंचाई गई। जब बैठक के संबंध में जानकारी मांगी गई तो संतोषजनक उत्तर नहीं मिला और फोन पर सचिव ने बातचीत बीच में ही समाप्त कर दी गई। आरोप है कि बाद में कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन का जवाब नहीं दिया गया। यदि यह आरोप सही हैं, तो यह पंचायत की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। ग्राम पंचायत की प्रत्येक बैठक की सूचना नियमानुसार सभी संबंधित सदस्यों तक पहुंचना आवश्यक है ताकि विकास कार्यों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। इंडिया टाइम्स 7 न्यूज़ इस पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल करेगा। यदि किसी अधिकारी या संबंधित पक्ष का भी पक्ष होगा, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा सामने न आएं।
- जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा जिलाधिकारी बदायूँ एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा > *आज दिनांक 02.08.2026 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को "Zero Incident, Zero Accident" के लक्ष्य के साथ सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया ।* निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कछला गंगा घाट पर नौकायन कर घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुचारु आवागमन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर ली जाएं जिससे प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो । अधिकारियों द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग पर सड़क की स्थिति, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, अस्थायी शौचालय, चिकित्सा सहायता केन्द्र, एम्बुलेंस, विद्युत आपूर्ति, पार्किंग स्थल, विश्राम स्थल, सीसीटीवी,एवं यातायात प्रबंधन सहित सभी व्यवस्थाओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी व्यवस्थाओं का नियमित निरीक्षण करते हुए किसी भी प्रकार की कमी को तत्काल दूर किया जाए । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूर्णतः सुदृढ़ एवं सतर्क रखी जाए। यात्रा मार्ग, प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थलों एवं कछला गंगा घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है, प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें । इस दौरान अन्य अधिकारी कर्म0गण मौके पर मौजूद रहे1
- केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने गंगा में डुबकी लगा कर उठाई कांवड़, पैतृक गांव के शिवालय में किया जलाभिषेक उझानी (बदायूॅं) / केंद्रीय राजमन्त्री बी एल वर्मा ने आज माँ भगीरथी तट पर कांवर प्रबंधन का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं क़ो अधिक से अधिक सुगमता एवं सुविधाओं के संबंध मे प्रशासन को आदेशित किया साथ ही मां भगीरथी के जल में स्नान कर जनकल्याण की कामना से मां भगीरथी के पवित्र जल को कलश में भरकर अपने पैतृक गांव के शिवालय पर लेकर पहुंचे जहां उन्होंने महादेव का जलाभिषेक कर पवित्र पावन श्रावण मास की शुभकामनाएं देशवासियों को दी।2
- BREAKING NEWS | बदायूं कछला गंगा घाट पहुंचे डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था का लिया रियलिटी चेक...! श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और सभी इंतज़ामों का देर रात मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण। अधिकारियों को सख्त निर्देश—कांवड़ यात्रा में सुरक्षा और व्यवस्थाओं से कोई समझौता नहीं होगा। #Badaun #KanwarYatra2026 #BreakingNews #UPPolice #DMBadaun #SSPBadaun1
- बदायू। बिसौली नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने बदायूं रोड स्थित खेल के मैदान में नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया और इसे आमजन को समर्पित किया। इस दौरान नगर में आने जाने वाले कावड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुविधा का लाभ मिलेगा। नगर के बदायूं रोड स्थित खेल के मैदान में लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया। रविवार को इसका लोकार्पण कर उन्होंने इसे जनता को समर्पित कर दिया। यहां शौचालय न होने से नगर में आने जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही थी। चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि नगर का हर कोना रोशन और स्वच्छ बने यही हमारी कोशिश है। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद अमरपाल, शिवशंकर रस्तोगी, गोपाल गुप्ता, राजेंद्र दिवाकर, गौरव कुमार, नगर पालिका लिपिक राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजेश बाबू, नेमपाल, हिमांशु दीपक, हरिज्ञान आदि उपस्थित रहे।1
- पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ बगरैन मंडल में हुआ पावन कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत 650वीं जयंती वर्ष पर संत रविदास महाराज के आदर्शों को घर-घर पहुंचा रही पावन कलश वंदन यात्रा : कुशाग्र सागर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के आदर्शों पर चलकर बनेगा समरस और सशक्त समाज , कुशाग्र सागर बदायूँ l संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र माटी से युक्त कलश वंदन यात्रा रविवार को जनपद बदायूँ के बगरैन मंडल में पहुँची। इसी क्रम में बगरैन मंडल में पहुँची पावन कलश वंदन यात्रा का पूर्व विधायक कुशाग्र सागर तथा श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। मंदिरों एवं आस्था स्थलों पर श्रद्धापूर्वक कलश वंदन कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज को नमन किया गया। कलश वंदन यात्रा मंदिरों के साथ-साथ दलित बस्तियों में ग्राम पेपल, भरतपुर में पहुँचकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के विचारों और उनके समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। बगरैन मंडल में यात्रा प्राचीन शिव मंदिर करैंगी में प्रातः 10:00 बजे पहुँची। इसके पश्चात प्राचीन ठाकुर जी मंदिर मुड़िया सतासी में 11:30 बजे, प्राचीन शिव मंदिर बगरैन में दोपहर 1:00 बजे, प्राचीन शिव मंदिर पेपल में 2:30 बजे तथा वटके शरणनाथ प्राचीन मंदिर पेपल में शाम 4:00 बजे पहुँची। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजन एवं स्वागत किया। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, मानव कल्याण और समानता का प्रेरणास्रोत है। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। आगे कहा 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान संत रविदास महाराज जी के विचारों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए एक समरस, सशक्त और एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका संदेश था कि सभी मनुष्य समान हैं और समाज का विकास तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और अवसर मिले। जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी महान संत, समाज सुधारक और मानव कल्याण के अग्रदूत थे। उन्होंने अपनी भक्ति और संदेशों के माध्यम से समाज में समानता, सद्भाव और आपसी प्रेम की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि मनुष्य की पहचान उसके कर्मों से होती है, न कि किसी भेदभाव से। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, कुंवर शिवम प्रताप सिंह, राजीव सिंह, राजेश उपाध्याय, कल्लू प्रधान, महेश गुप्ता, रविदास लाल, निर्दोश श्रीमाली, विनय चौहान, संजय सिंह, अजय पाल सिंह, रामप्रताप दिवाकर, ब्रजेश शर्मा, निर्भय सिंह, सुदेश पाल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।2
- बदायूं के सपा विधायक आशुतोष मौर्या की कार अर्टिगा से टकराई। बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता प्रशांत राठौर फोनों 9368424098 बदायूं के सपा विधायक आशुतोष मौर्या की कार अर्टिगा से टकराई। हाथ से में सपा विधायक आशुतोष मौर्या के कंधे पर लगी चोट। हादसे में चालक मुकेश और गनर देव सिंह भी गंभीर रूप से घायल। सभी घायलों का बदायूं के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज। बदायूं के बिसौली विधानसभा के सपा विधायक है आशुतोष मौर्या। पूरा मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर बन कोटा गांव के पास का है।2
- नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, तमंचे के बल पर वारदात का दावा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, तमंचे के बल पर वारदात का दावा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेशः जिले में नाबालिग के साथ कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग बीती रात करीब 8 बजे अपनी मां के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी। इसी दौरान आरोप है कि एक युवक ने तमंचे के बल पर उसे अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया, घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है, मामला हमीरपुर जिले का बताया जा रहा है।1