पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ बगरैन मंडल में हुआ पावन कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत 650वीं जयंती वर्ष पर संत रविदास महाराज के आदर्शों को घर-घर पहुंचा रही पावन कलश वंदन यात्रा : कुशाग्र सागर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के आदर्शों पर चलकर बनेगा समरस और सशक्त समाज , कुशाग्र सागर बदायूँ l संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र माटी से युक्त कलश वंदन यात्रा रविवार को जनपद बदायूँ के बगरैन मंडल में पहुँची। इसी क्रम में बगरैन मंडल में पहुँची पावन कलश वंदन यात्रा का पूर्व विधायक कुशाग्र सागर तथा श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। मंदिरों एवं आस्था स्थलों पर श्रद्धापूर्वक कलश वंदन कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज को नमन किया गया। कलश वंदन यात्रा मंदिरों के साथ-साथ दलित बस्तियों में ग्राम पेपल, भरतपुर में पहुँचकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के विचारों और उनके समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। बगरैन मंडल में यात्रा प्राचीन शिव मंदिर करैंगी में प्रातः 10:00 बजे पहुँची। इसके पश्चात प्राचीन ठाकुर जी मंदिर मुड़िया सतासी में 11:30 बजे, प्राचीन शिव मंदिर बगरैन में दोपहर 1:00 बजे, प्राचीन शिव मंदिर पेपल में 2:30 बजे तथा वटके शरणनाथ प्राचीन मंदिर पेपल में शाम 4:00 बजे पहुँची। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजन एवं स्वागत किया। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, मानव कल्याण और समानता का प्रेरणास्रोत है। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। आगे कहा 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान संत रविदास महाराज जी के विचारों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए एक समरस, सशक्त और एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका संदेश था कि सभी मनुष्य समान हैं और समाज का विकास तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और अवसर मिले। जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी महान संत, समाज सुधारक और मानव कल्याण के अग्रदूत थे। उन्होंने अपनी भक्ति और संदेशों के माध्यम से समाज में समानता, सद्भाव और आपसी प्रेम की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि मनुष्य की पहचान उसके कर्मों से होती है, न कि किसी भेदभाव से। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, कुंवर शिवम प्रताप सिंह, राजीव सिंह, राजेश उपाध्याय, कल्लू प्रधान, महेश गुप्ता, रविदास लाल, निर्दोश श्रीमाली, विनय चौहान, संजय सिंह, अजय पाल सिंह, रामप्रताप दिवाकर, ब्रजेश शर्मा, निर्भय सिंह, सुदेश पाल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ बगरैन मंडल में हुआ पावन कलश वंदन यात्रा का भव्य स्वागत 650वीं जयंती वर्ष पर संत रविदास महाराज के आदर्शों को घर-घर पहुंचा रही पावन कलश वंदन यात्रा : कुशाग्र सागर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के आदर्शों पर चलकर बनेगा समरस और सशक्त समाज , कुशाग्र सागर बदायूँ l संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा संचालित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की पावन जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर से लाई गई पवित्र माटी से युक्त कलश वंदन यात्रा रविवार को जनपद बदायूँ के बगरैन मंडल में पहुँची। इसी क्रम में बगरैन मंडल में पहुँची पावन कलश वंदन यात्रा का पूर्व विधायक कुशाग्र सागर तथा श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़ों और जयघोष के साथ भव्य स्वागत किया। मंदिरों एवं आस्था स्थलों पर श्रद्धापूर्वक कलश वंदन कर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज को नमन किया गया। कलश वंदन यात्रा मंदिरों के साथ-साथ दलित बस्तियों में ग्राम पेपल, भरतपुर में पहुँचकर संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के विचारों और उनके समरस समाज के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रही है। बगरैन मंडल में यात्रा प्राचीन शिव मंदिर करैंगी में प्रातः 10:00 बजे पहुँची। इसके पश्चात प्राचीन ठाकुर जी मंदिर मुड़िया सतासी में 11:30 बजे, प्राचीन शिव मंदिर बगरैन में दोपहर 1:00 बजे, प्राचीन शिव मंदिर पेपल में 2:30 बजे तथा वटके शरणनाथ प्राचीन मंदिर पेपल में शाम 4:00 बजे पहुँची। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने विधिवत पूजन एवं स्वागत किया। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा संत शिरोमणि
श्री गुरु रविदास महाराज का जीवन सामाजिक समरसता, मानव कल्याण और समानता का प्रेरणास्रोत है। समरसता संकल्प अभियान के माध्यम से उनके विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का कार्य किया जा रहा है। आगे कहा 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित समरसता संकल्प अभियान संत रविदास महाराज जी के विचारों को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। हम सभी को उनके बताए मार्ग पर चलते हुए एक समरस, सशक्त और एकजुट समाज के निर्माण का संकल्प लेना चाहिए। पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज का संपूर्ण जीवन मानवता, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उन्होंने अपने विचारों और वाणी के माध्यम से समाज को भेदभाव से ऊपर उठकर प्रेम, भाईचारे और एकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उनका संदेश था कि सभी मनुष्य समान हैं और समाज का विकास तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और अवसर मिले। जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान ने कहा संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी महान संत, समाज सुधारक और मानव कल्याण के अग्रदूत थे। उन्होंने अपनी भक्ति और संदेशों के माध्यम से समाज में समानता, सद्भाव और आपसी प्रेम की भावना को मजबूत किया। उनका जीवन हमें सिखाता है कि मनुष्य की पहचान उसके कर्मों से होती है, न कि किसी भेदभाव से। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, कुंवर शिवम प्रताप सिंह, राजीव सिंह, राजेश उपाध्याय, कल्लू प्रधान, महेश गुप्ता, रविदास लाल, निर्दोश श्रीमाली, विनय चौहान, संजय सिंह, अजय पाल सिंह, रामप्रताप दिवाकर, ब्रजेश शर्मा, निर्भय सिंह, सुदेश पाल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, श्रद्धालु एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
- शोर-शराबे से दूर, शिव भक्ति के नशे में चूर, कांवरियों में दिखा देश प्रेम, उझानी(बदायूं) / न कोई शोर शराबा और न ही दिखावा। पहले सोमवार को देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक करने के लिए मां भागीरथी का जल लेकर ॐ नमः शिवाय का जाप करते और हाथ में देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लहराता हुआ अपने गंतव्य पर जा रहा एक शिव भक्त1
- ग्राम दुधौनी में पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने पारदर्शिता की मांग की 🚨 ग्राम दुधौनी में पंचायत व्यवस्था पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने पारदर्शिता की मांग की जनपद बदायूं की तहसील बिल्सी के ब्लॉक अंबियापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत दुधौनी में तैनात ग्राम सचिव पर ग्राम पंचायत की बैठक को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य का आरोप है कि 7 जुलाई के महीने में 2026 में आयोजित बैठक की सूचना सभी निर्वाचित सदस्यों व आम अदमी तक समय से नहीं पहुंचाई गई। जब बैठक के संबंध में जानकारी मांगी गई तो संतोषजनक उत्तर नहीं मिला और फोन पर सचिव ने बातचीत बीच में ही समाप्त कर दी गई। आरोप है कि बाद में कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन फोन का जवाब नहीं दिया गया। यदि यह आरोप सही हैं, तो यह पंचायत की पारदर्शिता और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। ग्राम पंचायत की प्रत्येक बैठक की सूचना नियमानुसार सभी संबंधित सदस्यों तक पहुंचना आवश्यक है ताकि विकास कार्यों में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। इंडिया टाइम्स 7 न्यूज़ इस पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल करेगा। यदि किसी अधिकारी या संबंधित पक्ष का भी पक्ष होगा, तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा। प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी शिकायतें दोबारा सामने न आएं।1
- सड़क हादसे का शिकार हुए बिसौली विधायक, गनर समेत चालक भी घायल बदायूं। बिसौली से विधायक आशुतोष मौर्य रविवार को सड़क हादसे का शिकार होकर गंभीर रुप से घायल हो गये। विधायक की गाड़ी वनकोटा के समीप अन्य वाहन से टकरा गई। हादसे में विधायक का गनर औद चालक समेत दो अन्य लोग भी घायल हुए है। पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा है। विधायक मौर्या रविवार को बदायूं से बगरैन कस्बा में आयोजित संत रविदास जयंती के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने कार से जा रहे थे इसी दौरान वन कोटा गांव के समीप सामने से आ रहे एक वाहन से विधायक की कार टकरा गई। हादसे में विधायक आशुतोष मौर्या और उनकी कार का चालक तथा गनर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची और विधायक समेत गनर एवं कार चालक को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा है जहां विधायक में तीनों का इलाज जारी है। हादसे की सूचना पर बड़ी संख्या में विधायक के समर्थक और गणमान्य नागरिक अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने विधायक का हाल-चाल लिया।1
- केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने कांवड़ श्रंगार बाजार का फीता काट कर कराया शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने मंडी समिति के सामने लगने वाले कांवर श्रंगार बाजार का फीता काट कर शुभारंभ कराया। इस मौके पर पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- #BADAUN मे सपा के बागी विधायक आशुतोष मौर्य की फॉर्च्यूनर भीषण सड़क हादसे का शिकार..! जबरदस्त टक्कर के बाद मची अफरा-तफरी... विधायक, चालक और गनर घायल। बदायूं की सबसे बड़ी खबर... #Badaun #Breaking #UPNews #AshutoshMaurya #highlight1