मथुरा में फाग महोत्सव में गूंजे कन्हैया मित्तल के भजन, देर रात तक झूमे भक्त मथुरा। बाबा श्री खाटू श्याम जी के तृतीय फाग महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने ऐसा समां बांधा कि भक्त देर रात तक उनके भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने, नारी सशक्तिकरण और नशा मुक्त समाज का संदेश भी दिया गया। अंत में आयोजित फूलों की होली ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। शनिवार को मसानी लिंक रोड स्थित ट्यूलिप रिसॉर्ट में श्री कृष्णार्पण सेवा समिति द्वारा आयोजित इस फाग महोत्सव का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने बाबा खाटू श्याम जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत भोपाल से आईं गुंजन-गुनगुन तिवारी सिस्टर्स के भजनों से हुई। उन्होंने “श्याम तुझसे मिलने का सत्संग ही बहाना है”, “करके इशारों बुलाए गई रे बरसाने की छोरी”, “राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद मंच संभालते ही भजन प्रवाहक कन्हैया मित्तल के साथ पूरा परिसर खाटू श्याम के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने “मथुरा सजाने आ गए काशी-अयोध्या वाले”, “इस दुनिया से मुझको तो नफरत है श्याम तेरी जरूरत है”, “तेरे राम जी से मेरे हनुमान”, “कीर्तन की है रात बाबा आज तुमको आना है” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न वाद्य यंत्रों पर कलाकारों ने उनका बेहतरीन साथ दिया। भजनों के बीच कन्हैया मित्तल ने समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील भी की। समिति के पदाधिकारियों ने आगंतुकों का पटुका पहनाकर और चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में ब्रज की कलाकार शालिनी शर्मा द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली का सभी भक्तों ने आनंद लिया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें एक भक्त को वाशिंग मशीन तथा बंपर ड्रॉ में एक भक्त को एसी प्रदान किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन स्थल पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। इस अवसर पर जुगल किशोर बैंक वाले, नंदकिशोर शंकर स्टील, पदम गोयल, अंशुमान गोयल, राजेश टाउनशिप, सुनील गोयल, रमाकांत सारस्वत, गौरव अग्रवाल, जीतू हरनौल वाले, प्रतीक शर्मा, अमित गुप्ता, राजकुमार गर्ग, पीयूष अग्रवाल, कन्हैया रिलैक्सो, पारस अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, सुमित वर्मा, जितेंद्र सूर्यवंशी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
मथुरा में फाग महोत्सव में गूंजे कन्हैया मित्तल के भजन, देर रात तक झूमे भक्त मथुरा। बाबा श्री खाटू श्याम जी के तृतीय फाग महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने ऐसा समां बांधा कि भक्त देर रात तक उनके भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने, नारी सशक्तिकरण और नशा मुक्त समाज का संदेश भी दिया गया। अंत में आयोजित फूलों की होली ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। शनिवार को मसानी लिंक रोड स्थित ट्यूलिप रिसॉर्ट में श्री कृष्णार्पण सेवा समिति द्वारा आयोजित इस फाग महोत्सव का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने बाबा खाटू श्याम जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत भोपाल से आईं गुंजन-गुनगुन तिवारी सिस्टर्स के भजनों से हुई। उन्होंने “श्याम तुझसे मिलने का सत्संग ही बहाना है”, “करके इशारों बुलाए गई रे बरसाने की छोरी”, “राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद मंच संभालते ही भजन प्रवाहक कन्हैया मित्तल के साथ पूरा परिसर खाटू श्याम के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने “मथुरा सजाने आ गए काशी-अयोध्या वाले”, “इस दुनिया से मुझको तो नफरत है श्याम तेरी जरूरत है”, “तेरे राम जी से
मेरे हनुमान”, “कीर्तन की है रात बाबा आज तुमको आना है” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न वाद्य यंत्रों पर कलाकारों ने उनका बेहतरीन साथ दिया। भजनों के बीच कन्हैया मित्तल ने समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील भी की। समिति के पदाधिकारियों ने आगंतुकों का पटुका पहनाकर और चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में ब्रज की कलाकार शालिनी शर्मा द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली का सभी भक्तों ने आनंद लिया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें एक भक्त को वाशिंग मशीन तथा बंपर ड्रॉ में एक भक्त को एसी प्रदान किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन स्थल पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। इस अवसर पर जुगल किशोर बैंक वाले, नंदकिशोर शंकर स्टील, पदम गोयल, अंशुमान गोयल, राजेश टाउनशिप, सुनील गोयल, रमाकांत सारस्वत, गौरव अग्रवाल, जीतू हरनौल वाले, प्रतीक शर्मा, अमित गुप्ता, राजकुमार गर्ग, पीयूष अग्रवाल, कन्हैया रिलैक्सो, पारस अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, सुमित वर्मा, जितेंद्र सूर्यवंशी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4
- कोसीकला में मां पथवारी देवी पदयात्रा कमेटी द्वारा आयोजित 19वीं पदयात्रा रविवार को प्रातः 7 बजे मां पथवारी देवी मंदिर, तालाब शाही से श्रद्धा और भक्ति के माहौल में धूमधाम के साथ निकाली गई। पदयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ मां पथवारी देवी की पूजा-अर्चना की गई और क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की गई। पूजा के बाद माता रानी के जयकारों के साथ पदयात्रा की शुरुआत हुई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्तजन माता के भजनों पर झूमते और नाचते हुए चल रहे थे। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और मार्ग में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। नगरवासियों ने भी जगह-जगह खड़े होकर पदयात्रियों का स्वागत किया। यात्रा के दौरान राहुल सक्सेना (पत्रकार), संजय जयसवाल, बिहारी लाल गोयल, सौरभ बिछोरिया, भोला ड्रेस वाले, कन्हैयालाल मंगला, अमित बंसल, यादराम मैथिल, भगवत मैथिल, दाऊ दयाल अग्रवाल, गौरव सैनी, महेश अग्रवाल, कपिल खंडेलवाल सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा में शामिल सभी आगंतुकों और श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान सभी ने पदयात्रा को सफल बनाने में अपना सहयोग दिया। यह पदयात्रा मां पथवारी देवी मंदिर, तालाब शाही से शुरू होकर बिहारी जी मंदिर, हलवाई गली, भरत मिलाप चौक, बलदेवगंज, हरदेव गंज, घंटाघर और सब्जी मंडी होते हुए थाना रोड से बाईपास मार्ग के रास्ते माता नरी सेमरी मंदिर तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालु माता के भजन गाते और जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। पदयात्रा मार्ग में कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं द्वारा सेवा शिविर लगाए गए थे। इन शिविरों में पदयात्रियों के लिए फल, ठंडाई, बिस्कुट और अन्य प्रसाद का वितरण किया गया। गर्मी के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए ठंडे पानी और शीतल पेय की भी व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और उन्होंने पदयात्रा में शामिल होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने माता नरी सेमरी मंदिर पहुंचकर विधिवत दर्शन कर पूजा-अर्चना की और माता रानी से सभी के मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव अग्रवाल देशबंधु अग्रवाल वेद प्रकाश गोयल बेदी केके अग्रवाल उमेश मंगला शेलू मेंबर ओम प्रकाश गुप्ता भगवत रुहेला धर्मवीर शर्मा आदि अनिल को समाजसेवी मौजूद रहे।4
- Post by RPR NEWS TV1
- मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती परीक्षा में नकल कराने की साजिश रचने वाले गिरोह का एसटीएफ मेरठ यूनिट ने पर्दाफाश किया है। टीम ने मथुरा के राया क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा पास कराने का झांसा दे रहा था। एसटीएफ मेरठ यूनिट के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सर्विलांस और मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम हवेली निवासी अनुज कुमार राया कस्बे में अपने एक साथी से मिलने आने वाला है। वह प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें अनुचित साधनों के जरिए पास कराने का लालच देता है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी कर शनिवार रात अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुला फर्जीवाड़े का पूरा खेल गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका संपर्क गोपाल रावत नामक व्यक्ति से था। गोपाल अभ्यर्थियों को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी 22 लाख रुपये लेने की बात करता था। योजना के तहत परीक्षा से पहले तीन लाख रुपये और परीक्षा के बाद पांच लाख रुपये लिए जाने थे। गिरोह का इरादा परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराकर बाहर से पेपर हल करवाने का था। मोबाइल में मिले एडमिट कार्ड और चैट एसटीएफ ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में मोबाइल में कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, व्हाट्सएप चैट, ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कुल छह एडमिट कार्ड मिले हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप पर आठ अहम चैट भी मिली हैं, जिनसे गिरोह के नेटवर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस ने एक सामान्य ज्ञान की पुस्तक भी बरामद की है। मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी इस मामले में थाना राया में अनुज कुमार, गोपाल रावत और उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024 की धारा 11(6) और 11(7) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी गोपाल रावत की तलाश में दबिश दे रही है। मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही है। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पहले दिन 4509 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा भर्ती परीक्षा के पहले दिन मथुरा में पहली पाली में 4509 और दूसरी पाली में 4609 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 75.15 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 76.82 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1391 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।पुलिस का कहना है कि भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, वहीं नकल कराने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।वही मथुरा एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार इस परीक्षा को लेकर सतर्क व सजग है और पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के उद्देश्य से लगातार अधीनस्थों को निर्देश देकर एग्जाम सेंटरों का भ्रमण कर रहे है।1
- Post by Govind Chaudhary1
- Post by Rakesh dixit1
- मथुरा थाना बरसाने क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा बरसाना में राधा वल्लभ मंदिर के पुजारी गूंगा बाबा उम्र लगभग 42 वर्ष की गला काटकर हत्या की जानकारी मिली हे केडी मेडिकल के जाया गया हे दिनदहाड़े की घटना हे मौके पर बरसाना पुलिस मौजूद हे4
- Post by RPR NEWS TV1
- Post by Subhash Chand1