एसटीएफ का बड़ा खुलासा,एसआई भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल कराने वाला गिरोह पकड़ा,22 लाख में पास कराने का झांसा मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (नागरिक पुलिस) भर्ती परीक्षा में नकल कराने की साजिश रचने वाले गिरोह का एसटीएफ मेरठ यूनिट ने पर्दाफाश किया है। टीम ने मथुरा के राया क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए परीक्षा पास कराने का झांसा दे रहा था। एसटीएफ मेरठ यूनिट के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सर्विलांस और मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि ग्राम हवेली निवासी अनुज कुमार राया कस्बे में अपने एक साथी से मिलने आने वाला है। वह प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें अनुचित साधनों के जरिए पास कराने का लालच देता है। सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने बलदेव रोड स्थित रजनी लाइब्रेरी के पास घेराबंदी कर शनिवार रात अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुला फर्जीवाड़े का पूरा खेल गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका संपर्क गोपाल रावत नामक व्यक्ति से था। गोपाल अभ्यर्थियों को उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने के लिए प्रति अभ्यर्थी 22 लाख रुपये लेने की बात करता था। योजना के तहत परीक्षा से पहले तीन लाख रुपये और परीक्षा के बाद पांच लाख रुपये लिए जाने थे। गिरोह का इरादा परीक्षा केंद्र पर ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराकर बाहर से पेपर हल करवाने का था। मोबाइल में मिले एडमिट कार्ड और चैट एसटीएफ ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जांच में मोबाइल में कई अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड, व्हाट्सएप चैट, ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के कुल छह एडमिट कार्ड मिले हैं। इसके अलावा व्हाट्सएप पर आठ अहम चैट भी मिली हैं, जिनसे गिरोह के नेटवर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस ने एक सामान्य ज्ञान की पुस्तक भी बरामद की है। मुख्य आरोपी फरार, तलाश जारी इस मामले में थाना राया में अनुज कुमार, गोपाल रावत और उनके अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश-2024 की धारा 11(6) और 11(7) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 338, 336(3) और 61(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मुख्य आरोपी गोपाल रावत की तलाश में दबिश दे रही है। मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा मथुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच कराई जा रही है। जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। पहले दिन 4509 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा भर्ती परीक्षा के पहले दिन मथुरा में पहली पाली में 4509 और दूसरी पाली में 4609 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में 75.15 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 1491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 76.82 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1391 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।पुलिस का कहना है कि भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, वहीं नकल कराने वाले गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।वही मथुरा एसएसपी मथुरा श्लोक कुमार इस परीक्षा को लेकर सतर्क व सजग है और पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के उद्देश्य से लगातार अधीनस्थों को निर्देश देकर एग्जाम सेंटरों का भ्रमण कर रहे है।

- Post by RPR NEWS TV1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- Post by Brijveer Jadoun Mathura India news 28 reporter4
- बामन गांव बसे यदुवंशी जादौन के जा में सात घार बन जाएं। रविवार को गोवर्धन गिर्राज जी की पावन धरा गोवर्धन छोटी परिक्रमा स्थित यदुवंश जादौन धर्मशाला पर यदुवंशी जादौन समाज का दिव्य भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में यदुवंश जादौन समाज के दूर-दूर से बडी संख्या में एवं 52 गांव की समाज के प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत यदुवंशी जादौन शिरोमणि भगवान श्री कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया गया। सभी लोगों ने फूल अबीर गुलाल लगाकर एक साथ इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रेम भाईचारे सामाजिक समरसता का समाज क्षेत्र में संदेश दिया। इस दौरान मंच पर दिव्य सांस्कृतिक व भजन कार्यक्रम राम रसिक कमई की भजन मंडली द्वारा किए गए। हम श्री कृष्ण के वंशज हैं। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर फूलों की होली खेली गई। इस दौरान प्रतिभा शाली समाज के बच्चों को सम्मानित किया गया, जिनमें मोनिका वसुंधरा, गांव खेरिया राजस्थान से दसवीं टॉपर,दिव्यांसी , शहजादपुर से,विक्रम सिंह उत्तर प्रदेश पुलिस,रूपनगर, जितेंद्र खेराल, सीए , कृष्ण मुरारी देवपुरा से सीए, दिनेश सिंह बरका से सी ए आदि बच्चों को उपलधि प्राप्त की है,सभी समाज ने ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। मंच संचालन सतीश कुमार ने कहा कि प्रभु कृपा से समाज के द्वारा पावन धरा में पहली बार आयोजन हुआ उस सब के हम आभारी हैं,प्रीतम सिंह प्रधान ने कहा कि समाज के जिस भी बच्चे का आइएएस, आइपीएस ,एम बी बी एस में चयन होगा उसे सम्मानित किया जाएगा। उदय सिंह करहला, श्याम प्रताप सिंह, विशंभरा प्रीतम सिंह प्रधान संकेत , महावीर मास्टर,अजय सिंह यदुवंशी नरी, सतीश चन्द्र छाता, करनपाल सिंह चैयरमैन पाली, राधे लाल यदुवंशी अलवाई, बीरी सिंह बरका,रामबाबू उमराया, गंगा श्याम मास्टर नरी, अमीचंद विशंभरा, नारायण सिंह आजनौख, भीमा रहेड़ा, पूरन छाता , महावीर प्रधान शहजादपुर, अमर सिंह बुखरारी, देशराज मास्टर बुखरारी, लोक पाल कोन्हाई,राजवीर डा, चंद्रपाल सिंह, प्रमोद सिंह, विष्णु, नरदेव, तरुण, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।4
- मथुरा। बाबा श्री खाटू श्याम जी के तृतीय फाग महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल ने ऐसा समां बांधा कि भक्त देर रात तक उनके भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम में भजनों के माध्यम से सनातन संस्कृति को बढ़ावा देने, नारी सशक्तिकरण और नशा मुक्त समाज का संदेश भी दिया गया। अंत में आयोजित फूलों की होली ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। शनिवार को मसानी लिंक रोड स्थित ट्यूलिप रिसॉर्ट में श्री कृष्णार्पण सेवा समिति द्वारा आयोजित इस फाग महोत्सव का शुभारंभ समिति के पदाधिकारियों ने बाबा खाटू श्याम जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत भोपाल से आईं गुंजन-गुनगुन तिवारी सिस्टर्स के भजनों से हुई। उन्होंने “श्याम तुझसे मिलने का सत्संग ही बहाना है”, “करके इशारों बुलाए गई रे बरसाने की छोरी”, “राधे-राधे जपो चले आएंगे बिहारी” जैसे भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद मंच संभालते ही भजन प्रवाहक कन्हैया मित्तल के साथ पूरा परिसर खाटू श्याम के जयकारों से गूंज उठा। उन्होंने “मथुरा सजाने आ गए काशी-अयोध्या वाले”, “इस दुनिया से मुझको तो नफरत है श्याम तेरी जरूरत है”, “तेरे राम जी से मेरे हनुमान”, “कीर्तन की है रात बाबा आज तुमको आना है” जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न वाद्य यंत्रों पर कलाकारों ने उनका बेहतरीन साथ दिया। भजनों के बीच कन्हैया मित्तल ने समाज में एकजुटता का संदेश देते हुए सनातन संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही युवाओं से नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहने की अपील भी की। समिति के पदाधिकारियों ने आगंतुकों का पटुका पहनाकर और चंदन लगाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में ब्रज की कलाकार शालिनी शर्मा द्वारा प्रस्तुत फूलों की होली का सभी भक्तों ने आनंद लिया और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ भी निकाला गया, जिसमें एक भक्त को वाशिंग मशीन तथा बंपर ड्रॉ में एक भक्त को एसी प्रदान किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए आयोजन स्थल पर निजी सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। इस अवसर पर जुगल किशोर बैंक वाले, नंदकिशोर शंकर स्टील, पदम गोयल, अंशुमान गोयल, राजेश टाउनशिप, सुनील गोयल, रमाकांत सारस्वत, गौरव अग्रवाल, जीतू हरनौल वाले, प्रतीक शर्मा, अमित गुप्ता, राजकुमार गर्ग, पीयूष अग्रवाल, कन्हैया रिलैक्सो, पारस अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, ऋतिक अग्रवाल, सुमित वर्मा, जितेंद्र सूर्यवंशी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।2
- वृंदावन में रंगनाथ ब्रह्मोत्सव के दौरान भव्य आतिशबाजी भक्तों ने लिया आनंद1
- Post by अरुण कुमार चौधरी3
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1