Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक बैंकट हॉल में दूसरी शादी कर रहे दूल्हे को उसकी पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर रोक दिया। वहां उसकी विधवा पहली पत्नी के पहुंचने के बाद करीब 1 घंटे तक भारी ड्रामा चलता रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दूसरी शादी रचा रहे दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।
UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक बैंकट हॉल में दूसरी शादी कर रहे दूल्हे को उसकी पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर रोक दिया। वहां उसकी विधवा पहली पत्नी के पहुंचने के बाद करीब 1 घंटे तक भारी ड्रामा चलता रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दूसरी शादी रचा रहे दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- दिल्ली जंतर मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में जिन छात्रों पर FIR हुई है वह सब वापस होनी चाहिए और जिन पुलिस वालों ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया है उन पर fir होनी चाहिए1
- मुरादाबाद में हुई तेज बारिश होने के कारण थाना नागफनी क्षेत्र में नल हुए उफान पर राहगीरों को आने जाने में करना पड़ा दिक्कतों का सामना1
- बुलंदशहर:लेखपाल राघवेंद्र के खिलाफ किसानों ने तहसील में दिया धरना बुलंदशहर:लेखपाल राघवेंद्र के खिलाफ किसानों ने तहसील में दिया धरना महिलाओं से छेड़छाड़,किसानों से बदसलूकी,बगैर पैसे के कोई कार्य नहीं करने का आरोप लगाते हुए लेखपाल के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन किसानों ने लेखपाल राघवेंद्र मुर्दाबाद की भी लगाए नारे लेखपाल के खिलाफ महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में मुकद्दमा दर्ज और निलंबित की कार्रवाई को लेकर धरने पर बैठे हैं किसान भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के किसानों ने तहसील परिसर में सुबह से ही अनिश्चित कालीन दिया धरना भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के किसानों ने तहसील स्याना में लेखपाल राघवेंद्र राघव के खिलाफ दिया धरना बाइट: सुनील सिंह(तहसील अध्यक्ष भानु गुट)4
- अमरोहा यूपी गजरौला में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश, मौसम हुआ सुहाना। कई दिनों की उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत, तापमान में आई गिरावट। धान, गन्ना समेत खरीफ फसलों के लिए बारिश बनी वरदान, किसानों के चेहरे खिले। गन्ने की फसल को मिलेगी पर्याप्त नमी, बढ़ेगा उत्पादन और कम होगा रोगों का खतरा। कुछ निचले इलाकों में जलभराव, लेकिन अधिकांश लोगों ने बारिश का किया स्वागत। किसानों को उम्मीद, आने वाले दिनों में संतुलित बारिश से खरीफ फसलों की होगी बेहतर पैदावार।4
- अमरोहा: सोशल मीडिया पर वायरल 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' की शादी निकली फर्जी, CWC जांच में हुआ खुलासा अमरोहा। जनपद में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक की तीन सगी बहनों से शादी का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश हुई तीनों युवतियों ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई शादी वास्तविक नहीं थी, बल्कि सोशल मीडिया पर व्यूज़ और फॉलोवर्स बढ़ाने के उद्देश्य से मनोरंजन के लिए तैयार किया गया एक वीडियो था। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एक युवती के नाबालिग होने की आशंका व्यक्त की गई थी। इस पर बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई और संबंधित युवतियों को समिति के समक्ष बुलाया गया। पूछताछ के दौरान तीनों युवतियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाती हैं। उनका कहना था कि यह वीडियो केवल कंटेंट तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया था और इसका किसी वास्तविक विवाह से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो को वास्तविक शादी जैसा प्रस्तुत करने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। युवतियों ने समिति के सामने यह भी कहा कि उन्हें शुरुआत में ही इस वीडियो की सच्चाई सार्वजनिक कर देनी चाहिए थी। ऐसा न करने के कारण मामला लगातार बढ़ता गया और सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर खेद भी व्यक्त किया। बाल कल्याण समिति के अनुसार, मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो अब भी चर्चा में बना हुआ है, हालांकि जांच में कथित शादी का दावा असत्य पाया गया है।4
- रोड पर करते समय डिवाइडर से कूद रहे एक व्यक्ति की बाइक की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत जनपद हापुड़ क्षेत्र के थाना पिलखुवा के भोवपुर nh9 पर एक व्यक्ति रोड पार करते समय अचानक डिवाइडर से कूद गया nh9 पर दिल्ली से आ रहा एक बाइक सवार हापुड़ की तरफ जा रहा था जैसे ही एक डिवाइड से यक्ति कूदा तो बाइक में टक्कर लगी ओर पैदल रोड पार कर रहे व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई बारी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और इसकी सूचना थाना पिलखुवा पुलिस को दी पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ✍️✍️✍️✍️ रिपोर्ट गुलफाम सैफी जिला प्रभारी हापुड़1
- सैदनगली थाना पुलिस ने कस्बा स्थित एक परचून और मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का चार दिन के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 35,540 रुपये की नकदी और 9 डिब्बी सिगरेट बरामद की हैं। साथ ही, वारदात में प्रयुक्त हुन्डई सेन्ट्रो कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 21/22 जुलाई की रात घंटाघर के पास स्थित परचून की दुकान से हुई चोरी के संबंध में पीड़ित पप्पू प्रजापति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कालाखेड़ा पुल के पास घेराबंदी कर गाजियाबाद निवासी अभियुक्त शहजाद और युसुफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक आकाश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। फरार चल रहे दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।1