logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सैदनगली थाना पुलिस ने कस्बा स्थित एक परचून और मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का चार दिन के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 35,540 रुपये की नकदी और 9 डिब्बी सिगरेट बरामद की हैं। साथ ही, वारदात में प्रयुक्त हुन्डई सेन्ट्रो कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 21/22 जुलाई की रात घंटाघर के पास स्थित परचून की दुकान से हुई चोरी के संबंध में पीड़ित पप्पू प्रजापति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कालाखेड़ा पुल के पास घेराबंदी कर गाजियाबाद निवासी अभियुक्त शहजाद और युसुफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक आकाश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। फरार चल रहे दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

14 hrs ago
user_मुजम्मिल हुसैन
मुजम्मिल हुसैन
Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago

सैदनगली थाना पुलिस ने कस्बा स्थित एक परचून और मोबाइल की दुकान में हुई चोरी की घटना का चार दिन के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 35,540 रुपये की नकदी और 9 डिब्बी सिगरेट बरामद की हैं। साथ ही, वारदात में प्रयुक्त हुन्डई सेन्ट्रो कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 21/22 जुलाई की रात घंटाघर के पास स्थित परचून की दुकान से हुई चोरी के संबंध में पीड़ित पप्पू प्रजापति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कालाखेड़ा पुल के पास घेराबंदी कर गाजियाबाद निवासी अभियुक्त शहजाद और युसुफ को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की बात स्वीकार की है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार, उपनिरीक्षक आकाश कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। फरार चल रहे दो अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • अमरोहा: सोशल मीडिया पर वायरल 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' की शादी निकली फर्जी, CWC जांच में हुआ खुलासा अमरोहा। जनपद में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक की तीन सगी बहनों से शादी का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश हुई तीनों युवतियों ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई शादी वास्तविक नहीं थी, बल्कि सोशल मीडिया पर व्यूज़ और फॉलोवर्स बढ़ाने के उद्देश्य से मनोरंजन के लिए तैयार किया गया एक वीडियो था। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एक युवती के नाबालिग होने की आशंका व्यक्त की गई थी। इस पर बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई और संबंधित युवतियों को समिति के समक्ष बुलाया गया। पूछताछ के दौरान तीनों युवतियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाती हैं। उनका कहना था कि यह वीडियो केवल कंटेंट तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया था और इसका किसी वास्तविक विवाह से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो को वास्तविक शादी जैसा प्रस्तुत करने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। युवतियों ने समिति के सामने यह भी कहा कि उन्हें शुरुआत में ही इस वीडियो की सच्चाई सार्वजनिक कर देनी चाहिए थी। ऐसा न करने के कारण मामला लगातार बढ़ता गया और सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर खेद भी व्यक्त किया। बाल कल्याण समिति के अनुसार, मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो अब भी चर्चा में बना हुआ है, हालांकि जांच में कथित शादी का दावा असत्य पाया गया है।
    4
    अमरोहा: सोशल मीडिया पर वायरल 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' की शादी निकली फर्जी, CWC जांच में हुआ खुलासा

अमरोहा। जनपद में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक की तीन सगी बहनों से शादी का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश हुई तीनों युवतियों ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई शादी वास्तविक नहीं थी, बल्कि सोशल मीडिया पर व्यूज़ और फॉलोवर्स बढ़ाने के उद्देश्य से मनोरंजन के लिए तैयार किया गया एक वीडियो था।
जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एक युवती के नाबालिग होने की आशंका व्यक्त की गई थी। इस पर बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई और संबंधित युवतियों को समिति के समक्ष बुलाया गया।
पूछताछ के दौरान तीनों युवतियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाती हैं। उनका कहना था कि यह वीडियो केवल कंटेंट तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया था और इसका किसी वास्तविक विवाह से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो को वास्तविक शादी जैसा प्रस्तुत करने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई।
युवतियों ने समिति के सामने यह भी कहा कि उन्हें शुरुआत में ही इस वीडियो की सच्चाई सार्वजनिक कर देनी चाहिए थी। ऐसा न करने के कारण मामला लगातार बढ़ता गया और सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर खेद भी व्यक्त किया।
बाल कल्याण समिति के अनुसार, मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो अब भी चर्चा में बना हुआ है, हालांकि जांच में कथित शादी का दावा असत्य पाया गया है।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के देहरा मिलक गांव में भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (BRSS) द्वारा जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. विनोद नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की मजबूती तथा किसानों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुवीर सिंह ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक गुर्जर के नेतृत्व में संगठन के विस्तार और किसानों की समस्याओं को उठाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ किसानों की आवाज बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर दीपक गुर्जर, नौ सिंह, प्रीतम सिंह, हरकेश सिंह, मुकेश सिंह, मलिक सिंह, हेमराज सिंह, विजय सिंह, मास्टर महावीर सिंह, चौधरी योगेंद्र सिंह, कमल सिंह, नरेश सिंह, रामपाल सिंह, महावीर सिंह, नरेंद्र सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने के संकल्प के साथ हुआ।
    2
    अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के देहरा मिलक गांव में भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (BRSS) द्वारा जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. विनोद नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की मजबूती तथा किसानों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुवीर सिंह ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक गुर्जर के नेतृत्व में संगठन के विस्तार और किसानों की समस्याओं को उठाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ किसानों की आवाज बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर दीपक गुर्जर, नौ सिंह, प्रीतम सिंह, हरकेश सिंह, मुकेश सिंह, मलिक सिंह, हेमराज सिंह, विजय सिंह, मास्टर महावीर सिंह, चौधरी योगेंद्र सिंह, कमल सिंह, नरेश सिंह, रामपाल सिंह, महावीर सिंह, नरेंद्र सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने के संकल्प के साथ हुआ।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने अमरोहा पालिका के 'संभव दिवस' में स्वच्छता और प्रकाश की समस्याओं सहित सभी 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित 'संभव दिवस' के दौरान जनसुनवाई करते हुए अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। इस दौरान मुख्य रूप से शहर में साफ-सफाई और पथ प्रकाश से जुड़ी जनशिकायतें प्रमुखता से सामने आईं, जिन पर ईओ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए।
    1
    अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने अमरोहा पालिका के 'संभव दिवस' में स्वच्छता और प्रकाश की समस्याओं सहित सभी 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित 'संभव दिवस' के दौरान जनसुनवाई करते हुए अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। इस दौरान मुख्य रूप से शहर में साफ-सफाई और पथ प्रकाश से जुड़ी जनशिकायतें प्रमुखता से सामने आईं, जिन पर ईओ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए।
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद, विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई फिलहाल रूक गई है। रामपुर के जिलाधिकारी ने पहले जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के समक्ष अपील की थी। कमिश्नर ने मामले की सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगा दी है। अंतिम निर्णय आने तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद, विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई फिलहाल रूक गई है।

रामपुर के जिलाधिकारी ने पहले जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के समक्ष अपील की थी। कमिश्नर ने मामले की सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगा दी है। अंतिम निर्णय आने तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • पति के साथ मिलकर पत्नी ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट 3 महीने में हुआ खुलासा कल्पना एक लड़के से प्यार करती थी, शादी होने के बाद भी 5 साल तक प्रेमी को नहीं छोड़ा। धीरे-धीरे प्रेमी की बात पति संजू को पता चली, कल्पना ने अपने पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी अमित को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया प्लान के मुताबिक प्रेमिका ने अपने प्रेमी अमित को धोखे से घर बुलाया कि आ जाओ कोई नहीं है। जैसे ही अमित कल्पना के घर पहुंचा तभी प्रेमिका ने लोहे की फूंकनी से अमित पर प्रहार कर दिया और उसके बाद तीनों लोग मिलकर अमित को मार डाला। पुलिस ने लगभग 3 महीने पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा। अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र का मामला।
    1
    पति के साथ मिलकर पत्नी ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट 3 महीने में हुआ खुलासा 
कल्पना एक लड़के से प्यार करती थी, शादी होने के बाद भी 5 साल तक प्रेमी को नहीं छोड़ा। 
धीरे-धीरे प्रेमी की बात पति संजू को पता चली, कल्पना ने अपने पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी अमित को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया 
प्लान के मुताबिक प्रेमिका ने अपने प्रेमी अमित को धोखे से घर बुलाया कि आ जाओ कोई नहीं है। जैसे ही अमित कल्पना के घर पहुंचा तभी प्रेमिका ने लोहे की फूंकनी से अमित पर प्रहार कर दिया और उसके बाद तीनों लोग मिलकर अमित को मार डाला। 
पुलिस ने लगभग 3 महीने पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा। अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र का मामला।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    21 min ago
  • उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक बैंकट हॉल में दूसरी शादी कर रहे दूल्हे को उसकी पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर रोक दिया। वहां उसकी विधवा पहली पत्नी के पहुंचने के बाद करीब 1 घंटे तक भारी ड्रामा चलता रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दूसरी शादी रचा रहे दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।
    1
    उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित एक बैंकट हॉल में दूसरी शादी कर रहे दूल्हे को उसकी पहली पत्नी ने मौके पर पहुंचकर रोक दिया। वहां उसकी विधवा पहली पत्नी के पहुंचने के बाद करीब 1 घंटे तक भारी ड्रामा चलता रहा। 

हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दूसरी शादी रचा रहे दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया।
    user_UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले
    News Anchor हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अमरोहा जिले से कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें 3 बहनों ने एक ही युवक से विवाह रचाया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और हर कोई इस शादी को असली समझ रहा था। लेकिन सच्चाई यह है कि यह शादी असली नहीं बल्कि नकली है। खुद तीनों युवतियों ने बताया कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है। उन्होंने वीडियो बनाया था और उसी को लेकर शादी का एक प्रैंक कंटेंट शूट किया था। युवतियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने शादी का प्रैंक वीडियो बनाने से पहले एक और वीडियो शूट किया था सबूत तौर पर जिसमें उन्होंने बताया था कि वे प्रैंक वीडियो शूट कर रहे हैं। युवतियों ने माना कि उनसे गलती हुई है और उन्हें यह प्रैंक इतने लंबे समय तक नहीं चलाना चाहिए था। युवतियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही यूट्यूब पर काम शुरू किया है, जिस पर उनके 11 हजार सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा कि वे 2 साल से वीडियो बनाने का काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक कमाई नहीं हो रही है। वीडियो में वे 3 बहनें ही काम करती हैं लेकिन एक्टिंग करने के लिए वे बाहर से भी लोग बुला लेते हैं। युवतियों ने आगे कहा कि नाबालिग की बात भी सामने आ रही है लेकिन यह शादी रियल नहीं है तो इससे फर्क नहीं पड़ता।
    1
    अमरोहा जिले से कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें 3 बहनों ने एक ही युवक से विवाह रचाया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और हर कोई इस शादी को असली समझ रहा था। लेकिन सच्चाई यह है कि यह शादी असली नहीं बल्कि नकली है। खुद तीनों युवतियों ने बताया कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है। उन्होंने वीडियो बनाया था और उसी को लेकर शादी का एक प्रैंक कंटेंट शूट किया था।

युवतियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने शादी का प्रैंक वीडियो बनाने से पहले एक और वीडियो शूट किया था सबूत तौर पर जिसमें उन्होंने बताया था कि वे प्रैंक वीडियो शूट कर रहे हैं। युवतियों ने माना कि उनसे गलती हुई है और उन्हें यह प्रैंक इतने लंबे समय तक नहीं चलाना चाहिए था।

युवतियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही यूट्यूब पर काम शुरू किया है, जिस पर उनके 11 हजार सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा कि वे 2 साल से वीडियो बनाने का काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक कमाई नहीं हो रही है। वीडियो में वे 3 बहनें ही काम करती हैं लेकिन एक्टिंग करने के लिए वे बाहर से भी लोग बुला लेते हैं। युवतियों ने आगे कहा कि नाबालिग की बात भी सामने आ रही है लेकिन यह शादी रियल नहीं है तो इससे फर्क नहीं पड़ता।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • अमरोहा में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान जनसुविधाओं, यातायात व्यवस्था तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं जनसुविधाओं को बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स से कांवड़ यात्रा अवधि में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान लागू की जाने वाली रूट डायवर्जन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्न मार्गों पर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के आवागमन हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्गों, डायवर्जन की समयावधि तथा यातायात संचालन की व्यवस्था से उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने उनसे आग्रह किया कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए अपने परिवहन संचालन की पूर्व योजना बना लें, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बैठक में ट्रांसपोर्टर्स से भारी वाहनों के संचालन, वैकल्पिक मार्गों के उपयोग तथा निर्धारित समयावधि के अनुसार परिवहन व्यवस्था संचालित करने का भी आग्रह किया गया। साथ ही औद्योगिक इकाइयों से आवश्यकतानुसार अपने परिवहन कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करने एवं जिला प्रशासन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में उपस्थित उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स ने जिला प्रशासन को आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती गरिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया, एआरटीओ, उद्योग विभाग के अधिकारी, प्रभारी यातायात राजेंद्र कुमार सहित जनपद के उद्यमी एवं ट्रांसपोर्टर्स उपस्थित रहे।
    1
    अमरोहा में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान जनसुविधाओं, यातायात व्यवस्था तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं जनसुविधाओं को बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स से कांवड़ यात्रा अवधि में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया।

बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान लागू की जाने वाली रूट डायवर्जन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्न मार्गों पर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के आवागमन हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्गों, डायवर्जन की समयावधि तथा यातायात संचालन की व्यवस्था से उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने उनसे आग्रह किया कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए अपने परिवहन संचालन की पूर्व योजना बना लें, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बैठक में ट्रांसपोर्टर्स से भारी वाहनों के संचालन, वैकल्पिक मार्गों के उपयोग तथा निर्धारित समयावधि के अनुसार परिवहन व्यवस्था संचालित करने का भी आग्रह किया गया। साथ ही औद्योगिक इकाइयों से आवश्यकतानुसार अपने परिवहन कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करने एवं जिला प्रशासन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में उपस्थित उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स ने जिला प्रशासन को आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती गरिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया, एआरटीओ, उद्योग विभाग के अधिकारी, प्रभारी यातायात राजेंद्र कुमार सहित जनपद के उद्यमी एवं ट्रांसपोर्टर्स उपस्थित रहे।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    19 hrs ago
  • अमरोहा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हसनपुर रोड पर मनौटा पुल के पास अमरोहा के एआरटीओ की सरकारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर थाने में खड़ा करा दिया। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    अमरोहा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हसनपुर रोड पर मनौटा पुल के पास अमरोहा के एआरटीओ की सरकारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर थाने में खड़ा करा दिया। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Bachchan Singh
    Bachchan Singh
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.