Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद, विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई फिलहाल रूक गई है। रामपुर के जिलाधिकारी ने पहले जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के समक्ष अपील की थी। कमिश्नर ने मामले की सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगा दी है। अंतिम निर्णय आने तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
Mubarak Ali
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद, विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई फिलहाल रूक गई है। रामपुर के जिलाधिकारी ने पहले जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के समक्ष अपील की थी। कमिश्नर ने मामले की सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगा दी है। अंतिम निर्णय आने तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद, विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई फिलहाल रूक गई है। रामपुर के जिलाधिकारी ने पहले जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के समक्ष अपील की थी। कमिश्नर ने मामले की सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगा दी है। अंतिम निर्णय आने तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।1
- पति के साथ मिलकर पत्नी ने प्रेमी को उतारा मौत के घाट 3 महीने में हुआ खुलासा कल्पना एक लड़के से प्यार करती थी, शादी होने के बाद भी 5 साल तक प्रेमी को नहीं छोड़ा। धीरे-धीरे प्रेमी की बात पति संजू को पता चली, कल्पना ने अपने पति और उसके दोस्त के साथ मिलकर प्रेमी अमित को ठिकाने लगाने का प्लान बनाया प्लान के मुताबिक प्रेमिका ने अपने प्रेमी अमित को धोखे से घर बुलाया कि आ जाओ कोई नहीं है। जैसे ही अमित कल्पना के घर पहुंचा तभी प्रेमिका ने लोहे की फूंकनी से अमित पर प्रहार कर दिया और उसके बाद तीनों लोग मिलकर अमित को मार डाला। पुलिस ने लगभग 3 महीने पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा। अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र का मामला।1
- अमरोहा यूपी गजरौला में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश, मौसम हुआ सुहाना। कई दिनों की उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत, तापमान में आई गिरावट। धान, गन्ना समेत खरीफ फसलों के लिए बारिश बनी वरदान, किसानों के चेहरे खिले। गन्ने की फसल को मिलेगी पर्याप्त नमी, बढ़ेगा उत्पादन और कम होगा रोगों का खतरा। कुछ निचले इलाकों में जलभराव, लेकिन अधिकांश लोगों ने बारिश का किया स्वागत। किसानों को उम्मीद, आने वाले दिनों में संतुलित बारिश से खरीफ फसलों की होगी बेहतर पैदावार।4
- अमरोहा: सोशल मीडिया पर वायरल 'एक दूल्हा-तीन दुल्हन' की शादी निकली फर्जी, CWC जांच में हुआ खुलासा अमरोहा। जनपद में पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक युवक की तीन सगी बहनों से शादी का वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ था। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश हुई तीनों युवतियों ने स्पष्ट किया कि वीडियो में दिखाई गई शादी वास्तविक नहीं थी, बल्कि सोशल मीडिया पर व्यूज़ और फॉलोवर्स बढ़ाने के उद्देश्य से मनोरंजन के लिए तैयार किया गया एक वीडियो था। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एक युवती के नाबालिग होने की आशंका व्यक्त की गई थी। इस पर बाल कल्याण समिति ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कराई और संबंधित युवतियों को समिति के समक्ष बुलाया गया। पूछताछ के दौरान तीनों युवतियों ने बताया कि वे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो बनाती हैं। उनका कहना था कि यह वीडियो केवल कंटेंट तैयार करने के उद्देश्य से बनाया गया था और इसका किसी वास्तविक विवाह से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्वीकार किया कि वीडियो को वास्तविक शादी जैसा प्रस्तुत करने से लोगों में भ्रम की स्थिति पैदा हुई। युवतियों ने समिति के सामने यह भी कहा कि उन्हें शुरुआत में ही इस वीडियो की सच्चाई सार्वजनिक कर देनी चाहिए थी। ऐसा न करने के कारण मामला लगातार बढ़ता गया और सोशल मीडिया पर विवाद का विषय बन गया। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम पर खेद भी व्यक्त किया। बाल कल्याण समिति के अनुसार, मामले में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो अब भी चर्चा में बना हुआ है, हालांकि जांच में कथित शादी का दावा असत्य पाया गया है।4
- दिल्ली जंतर मंतर पर CJP प्रोटेस्ट में जिन छात्रों पर FIR हुई है वह सब वापस होनी चाहिए और जिन पुलिस वालों ने छात्रों पर लाठी चार्ज किया है उन पर fir होनी चाहिए1
- Moradabad News PVR cinema ka Samne Kanth roud par barish se paani barjata hai aur Sarkar Ke dwara baithane ki suvidha bhi banai gai hai lekin barish ke karan koi bhi baitha nahin chata he1
- उत्तर प्रदेश के संभल जिले की हयातनगर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई 27 जुलाई को थाना क्षेत्र के असमोली-शहर रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। ई-चालान ऐप से जांच करने पर बाइक 24 जुलाई को सरायतरीन क्षेत्र से चोरी की गई निकली। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने मेंहदी हसन के बंद पड़े भट्टे के पास झाड़ियों में छिपाई गई सात अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों की जानकारी दी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम उर्फ भिंडी, अमान और असद के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे दिल्ली, मुरादाबाद, अमरोहा और संभल सहित कई जिलों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की गाड़ियों को बेच देते थे और जो नहीं बिकती थीं, उनके पुर्जे अलग-अलग लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस के अनुसार कासिम उर्फ भिंडी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।2
- संभल जनपद के हयातनगर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी की 8 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस की यह कार्रवाई जनपद में अपराध पर नियंत्रण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हयातनगर थाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।2