logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की हयातनगर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई 27 जुलाई को थाना क्षेत्र के असमोली-शहर रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। ई-चालान ऐप से जांच करने पर बाइक 24 जुलाई को सरायतरीन क्षेत्र से चोरी की गई निकली। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने मेंहदी हसन के बंद पड़े भट्टे के पास झाड़ियों में छिपाई गई सात अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों की जानकारी दी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम उर्फ भिंडी, अमान और असद के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे दिल्ली, मुरादाबाद, अमरोहा और संभल सहित कई जिलों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की गाड़ियों को बेच देते थे और जो नहीं बिकती थीं, उनके पुर्जे अलग-अलग लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस के अनुसार कासिम उर्फ भिंडी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

21 hrs ago
user_Mubarak Ali
Mubarak Ali
संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
21 hrs ago

उत्तर प्रदेश के संभल जिले की हयातनगर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से कुल आठ चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई 27 जुलाई को थाना क्षेत्र के असमोली-शहर रोड पर चेकिंग अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की गई। ई-चालान ऐप से जांच करने पर बाइक 24 जुलाई को सरायतरीन क्षेत्र से चोरी की गई निकली। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने मेंहदी हसन के बंद पड़े भट्टे के पास

झाड़ियों में छिपाई गई सात अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों की जानकारी दी, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कासिम उर्फ भिंडी, अमान और असद के रूप में हुई है। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे दिल्ली, मुरादाबाद, अमरोहा और संभल सहित कई जिलों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की गाड़ियों को बेच देते थे और जो नहीं बिकती थीं, उनके पुर्जे अलग-अलग लोगों को सस्ते दामों में बेच देते थे। पुलिस के अनुसार कासिम उर्फ भिंडी पर पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जोहर यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर कार्यवाही निंदनीय जोहर यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर कार्यवाही निंदनीय संभल में कांग्रेस नेता मुशीर तरीन ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए रामपुर की जोहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर हुई कार्रवाई और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संभल की शिक्षा व्यवस्था और स्थानीय विधायक के कामकाज पर भी सवाल उठाए। वीओ:- कांग्रेस नेता मुशीर तरीन ने कहा कि कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है और संगठन को मजबूत करने का काम तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहले ही हो जाना चाहिए था और छात्रों के साथ हुई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। जोहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की। साथ ही संभल में शिक्षा, विकास और सरकारी संस्थानों के मुद्दे उठाते हुए स्थानीय विधायक पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। बाइट- मुशीर खां तरीन, कांग्रेस नेता सम्भल
    2
    जोहर यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर कार्यवाही निंदनीय
जोहर यूनिवर्सिटी को लेकर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, शिक्षा के मंदिर पर बुलडोजर कार्यवाही निंदनीय
संभल में कांग्रेस नेता मुशीर तरीन ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता करते हुए रामपुर की जोहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर हुई कार्रवाई और 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने संभल की शिक्षा व्यवस्था और स्थानीय विधायक के कामकाज पर भी सवाल उठाए।
वीओ:- कांग्रेस नेता मुशीर तरीन ने कहा कि कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है और संगठन को मजबूत करने का काम तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा पहले ही हो जाना चाहिए था और छात्रों के साथ हुई कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है। जोहर यूनिवर्सिटी के ध्वस्तीकरण पर भी उन्होंने सरकार की आलोचना की। साथ ही संभल में शिक्षा, विकास और सरकारी संस्थानों के मुद्दे उठाते हुए स्थानीय विधायक पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।
बाइट- मुशीर खां तरीन, कांग्रेस नेता सम्भल
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जनपद संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे कब्जे, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने दी जानकारी। एंकर: जनपद संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे कब्जे, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने दी जानकारी। वी/ओ: भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन नया अभियान चलाकर 10 हजार बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है इसका लाभ उन परिवारों को दिया जाएगा जो भूमिहीन है जिन परिवारों के पास घर नहीं है उनको आवासीय भूमि का पट्टा मिलेगा और जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है उनको कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा। जनपद की तीनों तहसीलों में ऐसे परिवारों को पट्टे आवंटित किए जाएंगे। इस भूमि पर ऐसे लोगों को पट्टे दिए जाएंगे जिन परिवारों के पास रहने के लिए घर नहीं है उनको आवश्यक भूमि का पट्टा दिया जाएगा और जिन परिवारों के पास घर है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ-साथ ही भूमिहीन है उनको कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा। इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संभल अंकित खंडेलवाल ने बताया कि देखिए प्रारंभिक तौर पर अभी सर्वे चल रहा है जनपद में भूमिहीन लोगों की सूची बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं उनमें कुछ मानकों पर चयन किया जा रहा है जिसके आधार पर प्रत्येक गांव में जहां-जहां ऐसी आवश्यकता है वहां आवश्यकता अनुसार आवंटन किया जाएगा साथ ही साथ हमारी जितनी सरकारी योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत भूमि उपलब्धता आवश्यक होती है उसको लेकर भी बिल्कुल सूची बनवाई जा रही है प्रत्येक विभाग से डाटा मांगा जा रहा है कि वहां पर कोई भूमि की आवश्यकता अगर है तो उसको आवंटन करते हुए राशि शासन से स्वीकृत कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके। यह लैंड बैंक बनाने की प्रक्रिया का ही हिस्सा है जिसके तहत यह सारी चीज की जा रही हैं जिसमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही प्रयोजन के लिए भूमि आवंटन करने की योजना है। बाइट: अंकित खंडेलवाल, जिलाधिकारी संभल
    1
    जनपद संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे कब्जे, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने दी जानकारी।
एंकर: जनपद संभल में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर भूमिहीन परिवारों को मिलेंगे कब्जे, जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने दी जानकारी।
वी/ओ: भू-माफियाओं के खिलाफ प्रशासन नया अभियान चलाकर 10 हजार बीघा सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराई है इसका लाभ उन  परिवारों को दिया जाएगा जो भूमिहीन है जिन परिवारों के पास घर नहीं है उनको आवासीय भूमि का पट्टा मिलेगा और जो परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है उनको कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा।
जनपद की तीनों तहसीलों में ऐसे परिवारों को पट्टे आवंटित किए जाएंगे।
इस भूमि पर ऐसे लोगों को पट्टे दिए जाएंगे जिन परिवारों के पास रहने के लिए घर नहीं है उनको आवश्यक भूमि का पट्टा दिया जाएगा और जिन परिवारों के पास घर है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर होने के साथ-साथ ही भूमिहीन है उनको कृषि भूमि का पट्टा दिया जाएगा। 
इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संभल अंकित खंडेलवाल ने बताया कि देखिए प्रारंभिक तौर पर अभी सर्वे चल रहा है जनपद में भूमिहीन लोगों की सूची बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं उनमें कुछ मानकों पर चयन किया जा रहा है जिसके आधार पर प्रत्येक गांव में जहां-जहां ऐसी आवश्यकता है वहां आवश्यकता अनुसार आवंटन किया जाएगा साथ ही साथ हमारी जितनी सरकारी योजनाएं हैं जिनके अंतर्गत भूमि उपलब्धता आवश्यक होती है उसको लेकर भी बिल्कुल सूची बनवाई जा रही है प्रत्येक विभाग से डाटा मांगा जा रहा है कि वहां पर कोई भूमि की आवश्यकता अगर है तो उसको आवंटन करते हुए राशि शासन से स्वीकृत कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ हो सके।
यह लैंड बैंक बनाने की प्रक्रिया का ही हिस्सा है जिसके तहत यह सारी चीज की जा रही हैं जिसमें सरकारी और गैर सरकारी दोनों ही प्रयोजन के लिए भूमि आवंटन करने की योजना है। 
बाइट: अंकित खंडेलवाल, जिलाधिकारी संभल
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संवाददाता इस्लाम अली संभल 8006267683 संभल में मकान की छत गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, एक 5 साल के बच्चे की मौके पर हुई मौत संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां चंदन कटीं मोज़ा गांव में एक मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मलबे में दबने से एक 5 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। *घटना कैसे हुई?* जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे। पुरानी छत बारिश और कमजोर होने के कारण अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। *बचाव और इलाज* स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं 5 साल के बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। *प्रशासन का रुख* सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
    1
    संवाददाता इस्लाम अली संभल 
8006267683
संभल में मकान की छत गिरने से आधा दर्जन से ज्यादा लोग हुए घायल, एक 5 साल के बच्चे की मौके पर हुई मौत
संभल जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां चंदन कटीं मोज़ा गांव में एक मकान की छत अचानक गिर गई, जिससे आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। मलबे में दबने से एक 5 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।
*घटना कैसे हुई?*  
जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे। पुरानी छत बारिश और कमजोर होने के कारण अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे।
*बचाव और इलाज*  
स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को निकाला गया। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरो ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं 5 साल के बच्चे को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
*प्रशासन का रुख*  
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण। मथुरा। ब्रज की आस्था के प्रतीक मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का संयुक्त पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एडीएम प्रशासन डॉ. अमरेश कुमार, एडीएम न्यायिक वेद प्रिय आर्य और एमवीडीए सचिव आशीष कुमार सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं की समीक्षा की तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए BDDS टीम, डॉग स्क्वाड, ATS कमांडो, CCTV कैमरे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार व खोया-पाया केंद्रों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग का किया निरीक्षण।
मथुरा। ब्रज की आस्था के प्रतीक मुड़िया पूनो मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का संयुक्त पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दल में एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत, एडीएम प्रशासन डॉ. अमरेश कुमार, एडीएम न्यायिक वेद प्रिय आर्य और एमवीडीए सचिव आशीष कुमार सिंह शामिल रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा, बैरिकेडिंग, यातायात, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल सुविधाओं की समीक्षा की तथा कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए BDDS टीम, डॉग स्क्वाड, ATS कमांडो, CCTV कैमरे और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही पेयजल, शौचालय, प्राथमिक उपचार व खोया-पाया केंद्रों की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    user_UJALA SPEED NEWS
    UJALA SPEED NEWS
    Newspaper advertising department अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुरादाबाद में हुई तेज बारिश होने के कारण थाना नागफनी क्षेत्र में नल हुए उफान पर राहगीरों को आने जाने में करना पड़ा दिक्कतों का सामना
    1
    मुरादाबाद में हुई  तेज बारिश होने के कारण थाना नागफनी क्षेत्र में नल हुए उफान  पर राहगीरों को आने जाने में करना पड़ा दिक्कतों का सामना
    user_Mahender Gola
    Mahender Gola
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #दरभंगा #शहर की डेप्युटी मेयर #Nazia_Hasan के बास उखाड़ने वाला वीडियो की सच्चाई आया सामने पूरा वीडियो देखिए एक महिला नेत्री थकी मांदी सड़क पर ही बैठ गई लेकिन जब उपद्रवियों को आगे बढ़ते देखी तो बांस उखाड़ कर खुद आगे बढ़ी और उपद्रवियों को रोकी है।
    1
    #दरभंगा #शहर की डेप्युटी मेयर #Nazia_Hasan के बास उखाड़ने वाला वीडियो की सच्चाई आया सामने पूरा वीडियो देखिए एक महिला नेत्री थकी मांदी सड़क पर ही बैठ गई लेकिन जब उपद्रवियों को आगे बढ़ते देखी तो बांस उखाड़ कर खुद आगे बढ़ी और उपद्रवियों को रोकी है।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • अमरोहा यूपी गजरौला में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश, मौसम हुआ सुहाना। कई दिनों की उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत, तापमान में आई गिरावट। धान, गन्ना समेत खरीफ फसलों के लिए बारिश बनी वरदान, किसानों के चेहरे खिले। गन्ने की फसल को मिलेगी पर्याप्त नमी, बढ़ेगा उत्पादन और कम होगा रोगों का खतरा। कुछ निचले इलाकों में जलभराव, लेकिन अधिकांश लोगों ने बारिश का किया स्वागत। किसानों को उम्मीद, आने वाले दिनों में संतुलित बारिश से खरीफ फसलों की होगी बेहतर पैदावार।
    4
    अमरोहा यूपी 
गजरौला में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश, मौसम हुआ सुहाना।
 कई दिनों की उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत, तापमान में आई गिरावट।
धान, गन्ना समेत खरीफ फसलों के लिए बारिश बनी वरदान, किसानों के चेहरे खिले।
गन्ने की फसल को मिलेगी पर्याप्त नमी, बढ़ेगा उत्पादन और कम होगा रोगों का खतरा।
 कुछ निचले इलाकों में जलभराव, लेकिन अधिकांश लोगों ने बारिश का किया स्वागत।
किसानों को उम्मीद, आने वाले दिनों में संतुलित बारिश से खरीफ फसलों की होगी बेहतर पैदावार।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद, विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई फिलहाल रूक गई है। रामपुर के जिलाधिकारी ने पहले जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के समक्ष अपील की थी। कमिश्नर ने मामले की सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगा दी है। अंतिम निर्णय आने तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
    1
    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने रामपुर की जौहर यूनिवर्सिटी के खिलाफ चल रही प्रशासनिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इस आदेश के बाद, विश्वविद्यालय की 38 इमारतों को गिराने की कार्रवाई फिलहाल रूक गई है।

रामपुर के जिलाधिकारी ने पहले जौहर यूनिवर्सिटी की 38 इमारतों को ध्वस्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश के खिलाफ यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर के समक्ष अपील की थी। कमिश्नर ने मामले की सुनवाई के बाद अंतरिम रोक लगा दी है। अंतिम निर्णय आने तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाएगी।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.