अमरोहा जिले से कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें 3 बहनों ने एक ही युवक से विवाह रचाया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और हर कोई इस शादी को असली समझ रहा था। लेकिन सच्चाई यह है कि यह शादी असली नहीं बल्कि नकली है। खुद तीनों युवतियों ने बताया कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है। उन्होंने वीडियो बनाया था और उसी को लेकर शादी का एक प्रैंक कंटेंट शूट किया था। युवतियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने शादी का प्रैंक वीडियो बनाने से पहले एक और वीडियो शूट किया था सबूत तौर पर जिसमें उन्होंने बताया था कि वे प्रैंक वीडियो शूट कर रहे हैं। युवतियों ने माना कि उनसे गलती हुई है और उन्हें यह प्रैंक इतने लंबे समय तक नहीं चलाना चाहिए था। युवतियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही यूट्यूब पर काम शुरू किया है, जिस पर उनके 11 हजार सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा कि वे 2 साल से वीडियो बनाने का काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक कमाई नहीं हो रही है। वीडियो में वे 3 बहनें ही काम करती हैं लेकिन एक्टिंग करने के लिए वे बाहर से भी लोग बुला लेते हैं। युवतियों ने आगे कहा कि नाबालिग की बात भी सामने आ रही है लेकिन यह शादी रियल नहीं है तो इससे फर्क नहीं पड़ता।
अमरोहा जिले से कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें 3 बहनों ने एक ही युवक से विवाह रचाया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और हर कोई इस शादी को असली समझ रहा था। लेकिन सच्चाई यह है कि यह शादी असली नहीं बल्कि नकली है। खुद तीनों युवतियों ने बताया कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है। उन्होंने वीडियो बनाया था और उसी को लेकर शादी का एक प्रैंक कंटेंट शूट किया था। युवतियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने शादी का प्रैंक वीडियो बनाने से पहले एक और वीडियो शूट किया था सबूत तौर पर जिसमें उन्होंने बताया था कि वे प्रैंक वीडियो शूट कर रहे हैं। युवतियों ने माना कि उनसे गलती हुई है और उन्हें यह प्रैंक इतने लंबे समय तक नहीं चलाना चाहिए था। युवतियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही यूट्यूब पर काम शुरू किया है, जिस पर उनके 11 हजार सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा कि वे 2 साल से वीडियो बनाने का काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक कमाई नहीं हो रही है। वीडियो में वे 3 बहनें ही काम करती हैं लेकिन एक्टिंग करने के लिए वे बाहर से भी लोग बुला लेते हैं। युवतियों ने आगे कहा कि नाबालिग की बात भी सामने आ रही है लेकिन यह शादी रियल नहीं है तो इससे फर्क नहीं पड़ता।
- अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के देहरा मिलक गांव में भारत राष्ट्रीय सेवक संघ (BRSS) द्वारा जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. डॉ. विनोद नागर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और संगठन की मजबूती तथा किसानों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुवीर सिंह ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष दीपक गुर्जर के नेतृत्व में संगठन के विस्तार और किसानों की समस्याओं को उठाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारत राष्ट्रीय सेवक संघ किसानों की आवाज बुलंद करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इस अवसर पर दीपक गुर्जर, नौ सिंह, प्रीतम सिंह, हरकेश सिंह, मुकेश सिंह, मलिक सिंह, हेमराज सिंह, विजय सिंह, मास्टर महावीर सिंह, चौधरी योगेंद्र सिंह, कमल सिंह, नरेश सिंह, रामपाल सिंह, महावीर सिंह, नरेंद्र सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहने के संकल्प के साथ हुआ।2
- अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने अमरोहा पालिका के 'संभव दिवस' में स्वच्छता और प्रकाश की समस्याओं सहित सभी 6 शिकायतों का निस्तारण कर दिया। नगर पालिका परिषद कार्यालय में आयोजित 'संभव दिवस' के दौरान जनसुनवाई करते हुए अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया। इस दौरान मुख्य रूप से शहर में साफ-सफाई और पथ प्रकाश से जुड़ी जनशिकायतें प्रमुखता से सामने आईं, जिन पर ईओ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए।1
- अमरोहा में आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारी के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. नितिन गौड़ ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान जनसुविधाओं, यातायात व्यवस्था तथा विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभावी संचालन एवं बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना था। जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं जनसुविधाओं को बनाए रखना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स से कांवड़ यात्रा अवधि में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान लागू की जाने वाली रूट डायवर्जन व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी गई। संबंधित अधिकारियों द्वारा विभिन्न मार्गों पर भारी एवं व्यावसायिक वाहनों के आवागमन हेतु निर्धारित वैकल्पिक मार्गों, डायवर्जन की समयावधि तथा यातायात संचालन की व्यवस्था से उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स को अवगत कराया गया। जिलाधिकारी ने उनसे आग्रह किया कि वे निर्धारित रूट डायवर्जन व्यवस्था का पूर्ण पालन करते हुए अपने परिवहन संचालन की पूर्व योजना बना लें, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। बैठक में ट्रांसपोर्टर्स से भारी वाहनों के संचालन, वैकल्पिक मार्गों के उपयोग तथा निर्धारित समयावधि के अनुसार परिवहन व्यवस्था संचालित करने का भी आग्रह किया गया। साथ ही औद्योगिक इकाइयों से आवश्यकतानुसार अपने परिवहन कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करने एवं जिला प्रशासन के साथ निरंतर संवाद बनाए रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। बैठक में उपस्थित उद्यमियों एवं ट्रांसपोर्टर्स ने जिला प्रशासन को आवश्यक सुझाव भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती गरिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश भदौरिया, एआरटीओ, उद्योग विभाग के अधिकारी, प्रभारी यातायात राजेंद्र कुमार सहित जनपद के उद्यमी एवं ट्रांसपोर्टर्स उपस्थित रहे।1
- अमरोहा जनपद के रजबपुर शरीफ़ स्थित आस्ताना-ए-आलिया में हज़रत ख़्वाजा बहाउद्दीन बाबा फ़रीदी रहमतुल्लाह अलैह का 552वाँ उर्स-ए-मुबारक 27, 28, 29 और 30 जुलाई 2026 तक अकीदत और रूहानी माहौल में आयोजित किया जाएगा। उर्स का आगाज़ 27 जुलाई, सोमवार को शाम 6 बजे नमाज़-ए-असर के बाद रस्म-ए-परचम कुशाई से होगा, जिसे जिला अधिकारी द्वारा अदा किया जाएगा। इसके बाद शमा-ए-महफ़िल रोशन की जाएगी। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (प्रचारक आरएसएस) जनाब गिरीश जुयाल, राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी गौ सेवा संघ के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल त्यागी तथा अमरोहा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी कपिल चिकारा सहित कई गणमान्य अतिथि चादरपोशी में शामिल होंगे। आयोजन के दौरान मुल्क की सलामती, अमन-चैन, तरक्की और सभी लोगों की खुशहाली के लिए विशेष दुआ की जाएगी। उर्स का बड़ा कुल शरीफ़ 30 जुलाई, गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे अदा किया जाएगा। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से हजारों अकीदतमंद रजबपुर शरीफ़ पहुंचकर दरगाह पर हाज़िरी देंगे और दुआओं का लाभ प्राप्त करेंगे। उर्स कमेटी ने सभी मुरीदों, अकीदतमंदों और श्रद्धालुओं से इस पवित्र आयोजन में अपने परिवार और मित्रों के साथ शामिल होने की अपील की है।1
- अमरोहा जिले से कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें 3 बहनों ने एक ही युवक से विवाह रचाया था। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और हर कोई इस शादी को असली समझ रहा था। लेकिन सच्चाई यह है कि यह शादी असली नहीं बल्कि नकली है। खुद तीनों युवतियों ने बताया कि उन्होंने कोई शादी नहीं की है। उन्होंने वीडियो बनाया था और उसी को लेकर शादी का एक प्रैंक कंटेंट शूट किया था। युवतियों ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वीडियो सोशल मीडिया पर इतना ज्यादा वायरल हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने शादी का प्रैंक वीडियो बनाने से पहले एक और वीडियो शूट किया था सबूत तौर पर जिसमें उन्होंने बताया था कि वे प्रैंक वीडियो शूट कर रहे हैं। युवतियों ने माना कि उनसे गलती हुई है और उन्हें यह प्रैंक इतने लंबे समय तक नहीं चलाना चाहिए था। युवतियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही यूट्यूब पर काम शुरू किया है, जिस पर उनके 11 हजार सब्सक्राइबर हैं और इंस्टाग्राम पर 5 लाख फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कहा कि वे 2 साल से वीडियो बनाने का काम कर रहे हैं लेकिन अभी तक कमाई नहीं हो रही है। वीडियो में वे 3 बहनें ही काम करती हैं लेकिन एक्टिंग करने के लिए वे बाहर से भी लोग बुला लेते हैं। युवतियों ने आगे कहा कि नाबालिग की बात भी सामने आ रही है लेकिन यह शादी रियल नहीं है तो इससे फर्क नहीं पड़ता।1
- अमरोहा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। हसनपुर रोड पर मनौटा पुल के पास अमरोहा के एआरटीओ की सरकारी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर थाने में खड़ा करा दिया। फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।1