कौशांबी में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ सैनी पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी, 96 लीटर शराब बरामद सिराथू/कौशांबी: होली पर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए कौशांबी पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सैनी कोतवाली पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने मयफोर्स शाखा का मजरा समदापुर गांव में दबिश देकर महेश कुमार पुत्र स्व. रामदेव के घर से 38 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की और करीब दो कुंतल लहन मौके पर नष्ट कराया। इसी क्रम में रामपुर धमावा का मजरा चकिया में 25 लीटर तथा लोहारन का पुरवा में 33 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। पुलिस ने कुल मिलाकर 96 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की और करीब पांच कुंतल लहन नष्ट कराया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि कच्ची शराब के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध शराब के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 👉 होली पर हुड़दंग और अवैध कारोबार पर पुलिस की पैनी नजर। 📌 कौशांबी पुलिस की अपील – अवैध शराब की सूचना तुरंत पुलिस को दें।