अनूपशहर में ‘श्री सनातन धर्म पत्रिका’ के विक्रमी संवत 2083 अंक का विमोचन अनूपशहर (बुलंदशहर)। श्रीराम चरितमानस प्रचार समिति (रजि.) के तत्वावधान में बुधवार को ‘श्री सनातन धर्म पत्रिका’ के नवीन अंक (विक्रमी संवत 2083) का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष इंद्रमणि वार्ष्णेय के आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें समिति के पदाधिकारियों एवं नगर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। विमोचन के अवसर पर अध्यक्ष इंद्रमणि वार्ष्णेय ने बताया कि यह पत्रिका सनातन धर्म से जुड़े परिवारों के लिए एक उपयोगी मार्गदर्शिका साबित होगी। इसमें वर्षभर के पंचांग, प्रमुख पर्व-त्योहार, पंचक, ग्रहण काल, एकादशी व्रत तथा विवाह के शुभ मुहूर्त की विस्तृत जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस पंचांग की रचना सुप्रसिद्ध विद्वान स्व. पं. त्रिवेणी शंकर के आत्मज एवं भारतीय सेना के अवकाश प्राप्त धर्माचार्य पं. नरेंद्र शर्मा द्वारा की गई है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस पत्रिका का पूरे नगर में निःशुल्क वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में समिति के संस्थापक हरिओम वार्ष्णेय, संरक्षक अशोक शर्मा, योगेश कुमार युगल, दिनेश शिवा, उपाध्यक्ष विनोद शर्मा व दीपांश गर्ग, महासचिव प्रसून वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष ओमदत्त वार्ष्णेय, विधिक सलाहकार एडवोकेट पीयूष गोयल, ऑडिटर अक्षांश गर्ग, मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल सहित हरिओम रस्तोगी, प्रशांत गर्ग, विकास गर्ग, अमन वर्मा, दीपेंद्र गुप्ता, नीरज गर्ग और अन्नू गोयल समेत कई सदस्य मौजूद रहे

- Post by Deepak Agarwal1
- अनूपशहर: बाबासाहेब की 135 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा, झांकियों के4
- hshhdhsushshshhe1
- शिकारपुर : कोतवाली क्षेत्र में पडने वाले साईं मन्दिर के सामने से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते दिखें सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसने स्थानीय लोगों के बीच चर्चा और चिन्ता का विषय पैदा कर दिया है इस वीडियो में दो युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते हुए दिखाई दे रहे है वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक मोटरसाइकिल चला रहा है जबकि उसके पीछे बैठे दूसरे युवक ने मोर को अपने बीच में दबा कर रखा है चौंकाने वाली बात यह है कि मोटरसाइकिल चलाने वाले युवक ने अपना चेहरा कपड़े से बांध रखा है जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की आशंका जताई जा रही है जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया क्षेत्र में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है स्थानीय लोगों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है लोगों का कहना है कि मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है और इसे इस तरह से ले जाना न केवल अनुचित है बल्कि वन्यजीव संरक्षण कानून का उल्लंघन भी हो सकता है ग्रामीणों और सोशल मीडिया यूजर्स का सवाल है कि क्या इन युवकों के पास मोर को ले जाने की अनुमति थी या यह किसी अवैध गतिविधि का हिस्सा है खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी आधिकारिक शिकायत या पुलिस कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वायरल वीडियो ने प्रशासन के सामने कई सवाल खड़े कर दिए है जब इस सम्बन्ध में सीओ से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि मेरे संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं है वहीं शिकारपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि ऐसा कोई मामला है तो दिखवा लेता हूँ वहीं कस्बा इंचार्ज दिलीप सिंह, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि मेरे पास ऐसी कोई सूचना नहीं है और ना ही आई है राष्ट्रीय पक्षी मोर को ले जाते का कोई मामला है तो उसे में दिखवा लेता हूँ ।1
- 72480588131
- संभल। गंवा तहसील गुन्नौर क्षेत्र के गांव सिरसा में भी सोमवार को भारत रत्न बोधिसत्व डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई भव्य शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अनुयायी शामिल हुए। शोभायात्रा सुबह दस बजे से गांव के मुख्य मार्गों से गुजरी शोभायात्रा में पैदल, दोपहिया वाहनों पर सवार बड़ी संख्या में अनुयायी डीजे की धुन पर थिरकते हुए 'बाबा साहेब अमर रहें' के नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में झंडे और बैनर थे शोभायात्रा में शामिल होकर तथागत बुद्ध और बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। शोभायात्रा डा.भीमराव अम्बेडकर पार्क सिरसा में समाप्त हुई, जहां ' बाबासाहेब के जीवन संघर्षों, आदर्शों और कृतियों पर प्रकाश डाला एवं लोगों ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान ख्याली राम दयाराम सागर वीर सिंह करनसिंह ललतेश कुमार प्रेमभीम मोहरसिंह रिषीपाल वन्टी विक्रम लालाराम रामदेव अंकेश विदयाराम जगदीश वीरपाल भगवान सिंह संजय कुमार लखमीचंद सूरजपाल सोनू डीलर ओमप्रकाश दीपचंद चंन्द्रकेश जगदीश प्रदीप भीमरत्न भोलेशंकर राजवीर आदि मौजूद रहे।4
- Post by Barahbastitv1
- अनूपशहर शोभायात्रा3