Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया में बाइक हटाने के विवाद पर 2 पक्ष भिड़े। 2 पक्षों में हुई जमकर मारपीट, बाइक में की तोड़फोड़। बाइक में तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल। कोतवाली क्षेत्र के पंडो के मौहल्ला की घटना।कोतवाली पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी नोट: तस्वीरें आपको विचलित कर सकती है
हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
दतिया में बाइक हटाने के विवाद पर 2 पक्ष भिड़े। 2 पक्षों में हुई जमकर मारपीट, बाइक में की तोड़फोड़। बाइक में तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल। कोतवाली क्षेत्र के पंडो के मौहल्ला की घटना।कोतवाली पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी नोट: तस्वीरें आपको विचलित कर सकती है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- जिन बच्चों के हाथ में कॉपीपैन होना चाहिए उन बच्चों के कंधों पर आस्था की कंवर नजर आ रही है अब देखना होगा विकसित भारत और आस्था की डोर कितनी लंबी चलती है1
- दतिया ग्राम पंचायत सिजोरा में श्मशान घाट प्रांगण में यह स्थिति है कि यहां पर चारों तरफ पानी मिट्टी गड्डा हैं। अर्थी को शमशान घाट तक ले जाने में लोगों को बहुत परेशानी होती है यहां पर आप देख रहे होंगे कि कितना पानी भरा हुआ है की लकड़ी कंडे से भरा ट्रैक्टर बीच में फस गया पैदल चलने में लोगों को दिक्कत आ रही है। सरकार दावा करती है कि हर गांव में अच्छे शमशान बनाए जा चुके हैं केवल यह खोखली बात है जमीन पर देखो आकर यहां कितनी बदतर स्थित है। कितने दूर से लोगों को लड़कियों करने अपने साथ ले जाने पड़ रहे हैं अभी हम ग्राम पंचायत शमशान घाट पर ही है। आज भाजपा नेता पवन रजक के पिताजी के अंतिम संस्कार में यहां लकड़ी में आए थे। तो यहां की क्या स्थिति देखकर बहुत अजीब लगा। कृपया शासन प्रशासन नेताओं को इस बात को संज्ञान में लेकर यहां शमशान प्रांगण को सही करवाया जाना चाहिए।1
- आलमपुर के छतरी बाग हनुमान मंदिर के पीछे चोरों ने धाबा बोला, जेवर व रुपए ले गए आलमपुर के वार्ड नंबर 13 को शनिवार की रात एक घर में छत के रास्ते चोर घुसे। इसके बाद दो कमरों में सोए फरियादी और उसके परिजन को बंद कर नकदी, सोने-चांदी के जेवर संिहत लगभग 2 लाख रुपए का माल पार कर ले गए। इस घटना की। जानकारी बगल में सो रहे घर वालों को भी नहीं लगी जब सुबह हुई तब अचानक देखा कि हमारे घर पर चोरी हो गई है पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।1
- अगर आप कक्षा 10 वीं या 12 वीं में मध्य प्रदेश में पढ़ रहे हो तो ये वीडियो आप लिए है जिनके माता-पिता नहीं है उनके लिए मध्य प्रदेश सरकार ने राहत दी है वीडियो को पूरा देखें विजय झा पत्रकार2
- जिला पुलिस लाइन की परेड में मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा एवं कलैक्टर स्वनिल वांनखेडे, पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल ने किया सम्मानित1
- मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौराहा के आगे चार लोगों ने की फरियादी के साथ मारपीट मालनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौराहा के पास से गुजरते समय रविवार को ड्यूटी से गोहद घर वापस आते समय रोहित पुत्र सोमेश जोशी निवासी वार्ड 11 गोहद को घेरकर चार अज्ञात लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने सूचना लगते ही रविवार को लगभग 1 बजे घायल को गोहद अस्पताल पहुंचाया।जहां घायल का उपचार किया जा रहा है1
- वंदे मातरम राष्ट्रगीत के मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी ने निकाला कैंडल मार्च निकालकर लगाए कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश वंदे मातरम राष्ट्रगीत के मामले ने पकड़ा तूल, बीजेपी ने निकाला कैंडल मार्च निकालकर लगाए कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे डबरा में राष्ट्रगीत वंदे मातरम को लेकर सियासत गरमा गई है। मामले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन चौराहे से सिंधिया चौराहे तक कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। हाथों में तिरंगा और मोमबत्तियां लेकर कार्यकर्ता शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरे और वंदे मातरम के समर्थन में नारे लगाए। डबरा में वंदे मातरम के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला , बीजेपी की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद, सोनिया गांधी और राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर वंदे मातरम के सम्मान और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई।4
- वंदेमातरम गायन को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच उमरिया में भाजपा युवा मोर्चा ने कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। वंदेमातरम गायन को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच उमरिया में भाजपा युवा मोर्चा ने कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताया। जयस्तंभ से गांधी चौक तक निकाले गए मार्च में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल सहित पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं पर वंदेमातरम के सम्मान में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। विओ -देश की आजादी की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर एआईसीसी के राष्ट्रीय कार्यालय में वंदेमातरम गायन को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। भाजपा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी के खिलाफ मुखर होकर कार्रवाई की मांग कर रही है। इसी विरोध के तहत उमरिया में भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में कैंडिल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च जयस्तंभ से शुरू होकर गांधी चौक तक पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में मोमबत्तियां लेकर शामिल हुए। मार्च में बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नम्रता यादव सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत वंदेमातरम के सम्मान को लेकर सवाल उठाए और विरोध दर्ज कराया। मीडिया से चर्चा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि देशभक्ति और राष्ट्रीय सम्मान से जुड़े विषयों पर सभी राजनीतिक दलों को गंभीरता बरतनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार ने वंदेमातरम के निर्धारित छंदों के गायन को लेकर व्यवस्था की है, लेकिन कांग्रेस नेताओं द्वारा इसका पूरा सम्मान नहीं किया जा रहा है।भाजपा नेताओं ने कहा कि वंदेमातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता संग्राम की भावनाओं से जुड़ा राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। इसी मुद्दे को लेकर उमरिया में कैंडिल मार्च के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।1