logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिन बच्चों के हाथ में कॉपीपैन होना चाहिए उन बच्चों के कंधों पर आस्था की कंवर नजर आ रही है अब देखना होगा विकसित भारत और आस्था की डोर कितनी लंबी चलती है

7 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
7 hrs ago

जिन बच्चों के हाथ में कॉपीपैन होना चाहिए उन बच्चों के कंधों पर आस्था की कंवर नजर आ रही है अब देखना होगा विकसित भारत और आस्था की डोर कितनी लंबी चलती है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्यप्रदेश शासन की मंशा से ग्राम पंचायत बरथरा मे सैंतीश लाख उनँचास हजार की लागत से बने अटल सेवा सदन का लहार बिधायक अम्बरीष शर्मा ने किया लोकार्पण लहार क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरथरा मे मध्य प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशानुरूप लहार बिधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डू भैया के प्रयासों से सैंतीस लाख उनँचास हजार की लागत से बने अटल सेवा सदन का लोकार्पण आज भरी बरसात मे लहार बिधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डू भैया ने फीता काटकर किया भीषण बारिश होने के बावजूद भी ग्राम पंचायत बरथरा बासियों का उत्साह कम नहीं हुआ और क्षेत्र के लाड़ले बिधायक पर जैसीवी लगाकर पुष्प बर्षा की एवं बैंड बाजों और डीजे की धुन पर तिरंगा रैली के माध्यम से अपने मुख्य अतिथि को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया बिधायक जी ने भी ग्राबासियो की भावनाओं से ओतप्रोत होकर भरी बारिस मे ही अटल सेवा सदन का लोकार्पण किया इस मौक़े पर सरपंच श्रीमति हर देवी एडवोकेट भगवान सिंह कुशवाहा ने बिधायक जी का माल्यार्पण कर माँ राधरानी की प्रतिमा भेंट कर एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया इस मौक़े पर नवल मिश्रा,भगवान नायक जी,सुभास अग्निहोत्री,शिवकुमार गोस्वामी,धीरज गोस्वामी,पप्पू बुधोलिया,संजीव चौधरी, राममोहन मुदगल,छुन्ना उपाध्याय,अंगद शुक्ला, सनत उपाध्याय, सतीश पाराशर, नितेश भारद्वाज पप्पू एवं सचिव संघ प्रदेश अध्यक्ष रविकांत दीक्षित मंचासीन मौजूद रहे सभी अतिथियों एवं बरिष्ठजनों का पंचायत के सचिव राहुल कुशवाहा जी द्वारा माल्यार्पण कर एवं सौल उड़ाकर सम्मान किया गया इस मौक़े पर सरपंच संघ अध्यक्ष अरविंद्र शर्मा,दीपक शर्मा सचिव,रविंद्र कुशवाह सचिव, ब्रजेन्द्र सिँह कुशवाहा चप्पे, बालजी गुर्जर,कमलेश सांवला इंजिनियर,उत्कर्ष दोनेरिया इंजिनियर,नरेश उदेनिया, हरवंश कुशवाह,चंदू कुशवाहा,अज्ञाराम परिहार,राजवीर सरपंच छान, राजकुमार सरपंच बड़ागांव, कीरत सिँह सरपंच जाखोली, पाराशर सरपंच छिवाउली, कपिल सरपंच अखदेवा, रामकुमार रजक उर्फ़ खुटई सरपंच महुआ,रामजी सरपंच खूजा,रवि सरपंच लालपुरा एवं सेकड़ो की संख्या मे भारी बारिस के बावजूद भी ग्रामीण मौजूद रहे..।
    1
    मध्यप्रदेश शासन की मंशा से ग्राम पंचायत बरथरा मे सैंतीश लाख उनँचास हजार की लागत से बने अटल सेवा सदन का लहार बिधायक अम्बरीष शर्मा ने किया लोकार्पण
लहार क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरथरा मे मध्य प्रदेश के मुखिया यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव की मंशानुरूप लहार बिधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डू भैया के प्रयासों से सैंतीस लाख उनँचास हजार की लागत से बने अटल सेवा सदन का लोकार्पण आज भरी बरसात मे लहार बिधायक अम्बरीष शर्मा गुड्डू भैया ने फीता काटकर किया भीषण बारिश होने के बावजूद भी ग्राम पंचायत बरथरा बासियों का उत्साह कम नहीं हुआ और क्षेत्र के लाड़ले बिधायक पर जैसीवी लगाकर पुष्प बर्षा की एवं बैंड बाजों और डीजे की धुन पर तिरंगा रैली के माध्यम से अपने मुख्य अतिथि को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया बिधायक जी ने भी ग्राबासियो की भावनाओं से ओतप्रोत होकर भरी बारिस मे ही अटल सेवा सदन का लोकार्पण किया इस मौक़े पर सरपंच श्रीमति हर देवी एडवोकेट भगवान सिंह कुशवाहा ने बिधायक जी का माल्यार्पण कर माँ राधरानी की प्रतिमा भेंट कर एवं चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया इस मौक़े पर नवल मिश्रा,भगवान नायक जी,सुभास अग्निहोत्री,शिवकुमार गोस्वामी,धीरज गोस्वामी,पप्पू बुधोलिया,संजीव चौधरी, राममोहन मुदगल,छुन्ना उपाध्याय,अंगद शुक्ला, सनत उपाध्याय, सतीश पाराशर, नितेश भारद्वाज पप्पू एवं सचिव संघ प्रदेश अध्यक्ष रविकांत दीक्षित मंचासीन मौजूद रहे सभी अतिथियों एवं बरिष्ठजनों का पंचायत के सचिव राहुल कुशवाहा जी द्वारा माल्यार्पण कर एवं सौल उड़ाकर सम्मान किया गया इस मौक़े पर सरपंच संघ अध्यक्ष अरविंद्र शर्मा,दीपक शर्मा सचिव,रविंद्र कुशवाह सचिव, ब्रजेन्द्र सिँह कुशवाहा चप्पे, बालजी गुर्जर,कमलेश सांवला इंजिनियर,उत्कर्ष दोनेरिया इंजिनियर,नरेश उदेनिया, हरवंश कुशवाह,चंदू कुशवाहा,अज्ञाराम परिहार,राजवीर सरपंच छान, राजकुमार सरपंच बड़ागांव, कीरत सिँह सरपंच जाखोली, पाराशर सरपंच छिवाउली, कपिल सरपंच अखदेवा, रामकुमार रजक उर्फ़ खुटई सरपंच महुआ,रामजी सरपंच खूजा,रवि सरपंच लालपुरा एवं सेकड़ो की संख्या मे भारी बारिस के बावजूद भी ग्रामीण मौजूद रहे..।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर पूरी तरह रोक आगामी आदेश तक प्रतिबंध #hindustanprgatimadhyaprdeshlive #viralreels #video #किसान विजय झा पत्रकार
    1
    मध्यप्रदेश में खाद की बिक्री पर पूरी तरह रोक आगामी आदेश तक प्रतिबंध 
#hindustanprgatimadhyaprdeshlive 
#viralreels 
#video 
#किसान
विजय झा पत्रकार
    user_विजय झा
    विजय झा
    Voice of people लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • न्यायाधीशों-कर्मचारियों और बच्चों ने लिया खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा भिंड। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश केएस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से ‘उल्लास : एक अभियान प्रायोग-2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिवसीय आयोजन में न्यायाधीशों,न्यायिक कर्मचारियों और उनके बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कार्यक्रम में बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, फैंसी ड्रेस, क्विज, थैला दौड़, नींबू-चम्मच रेस, रंगोली, निबंध लेखन एवं ड्राइंग सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें न्यायिक परिवार के सदस्यों, न्यायाधीशों, कर्मचारियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैडमिंटन में न्यायाधीश डॉ. मनोज कुमार गोयल और स्टेनो पीयूष बाजपेई की टीम विजेता रही, जबकि न्यायाधीश आकाश शर्मा एवं प्रतीक सक्सेना की टीम उपविजेता रही। शतरंज में अकाउंटेंट चंद्रेश नागराज ने पहला और विष्णु बरुआ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम में अविनाश शर्मा एवं अजब सिंह की टीम विजेता तथा दीपक गौतम एवं अभिषेक गुप्ता की टीम उपविजेता रही।बच्चों की प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन में अनिकेत गोयल विजेता और हार्दिक यादव उपविजेता रहे। शतरंज में कु. अवनी, कैरम में पार्थ ताम्रकार विजेता रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कु. अन्य गोयल ने प्रथम, कु. पारी ने द्वितीय और मोहम्मद अरसलान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थैला दौड़ में अंकित राजावत तथा नींबू-चम्मच रेस में राम शरण पांडे विजेता रहे। रंगोली प्रतियोगिता में श्रीमती रेखा राजावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। 9 वर्ष तक की आयु वर्ग की निबंध लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में कु. अनाया गोयल विजेता रहीं। दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर 15 एवं 16 अगस्त को विजेता और उपविजेताओं को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री केएस बारिया एवं विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। आयोजन को सफल बनाने में जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश डॉ. मनोज कुमार गोयल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने सभी न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों की टीम बनाकर प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी संभाली और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    1
    न्यायाधीशों-कर्मचारियों और बच्चों ने लिया खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा
भिंड। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के तहत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश केएस बारिया के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिंड के सहयोग से ‘उल्लास : एक अभियान प्रायोग-2026’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। दो दिवसीय आयोजन में न्यायाधीशों,न्यायिक कर्मचारियों और उनके बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम में बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, फैंसी ड्रेस, क्विज, थैला दौड़, नींबू-चम्मच रेस, रंगोली, निबंध लेखन एवं ड्राइंग सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें न्यायिक परिवार के सदस्यों, न्यायाधीशों, कर्मचारियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैडमिंटन में न्यायाधीश डॉ. मनोज कुमार गोयल और स्टेनो पीयूष बाजपेई की टीम विजेता रही, जबकि न्यायाधीश आकाश शर्मा एवं प्रतीक सक्सेना की टीम उपविजेता रही। शतरंज में अकाउंटेंट चंद्रेश नागराज ने पहला और विष्णु बरुआ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम में अविनाश शर्मा एवं अजब सिंह की टीम विजेता तथा दीपक गौतम एवं अभिषेक गुप्ता की टीम उपविजेता रही।बच्चों की प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन में अनिकेत गोयल विजेता और हार्दिक यादव उपविजेता रहे। शतरंज में कु. अवनी, कैरम में पार्थ ताम्रकार विजेता रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कु. अन्य गोयल ने प्रथम, कु. पारी ने द्वितीय और मोहम्मद अरसलान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थैला दौड़ में अंकित राजावत तथा नींबू-चम्मच रेस में राम शरण पांडे विजेता रहे। रंगोली प्रतियोगिता में श्रीमती रेखा राजावत ने प्रथम स्थान हासिल किया। 9 वर्ष तक की आयु वर्ग की निबंध लेखन एवं ड्राइंग प्रतियोगिता में कु. अनाया गोयल विजेता रहीं।
दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन अवसर पर 15 एवं 16 अगस्त को विजेता और उपविजेताओं को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री केएस बारिया एवं विशेष न्यायाधीश श्री मनोज कुमार तिवारी ने पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।
आयोजन को सफल बनाने में जिला रजिस्ट्रार/न्यायाधीश डॉ. मनोज कुमार गोयल का विशेष योगदान रहा। उन्होंने सभी न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों की टीम बनाकर प्रतियोगिताओं के आयोजन की जिम्मेदारी संभाली और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • भारत विकास परिषद गोहद का प्रेम वाटिका में दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न प्रेम वाटिका में भारत विकास परिषद शाखा गोहद का रविवार को 4 बजे दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह संकल्प लिया। तथा चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
    1
    भारत विकास परिषद गोहद का प्रेम वाटिका में दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न
प्रेम वाटिका में भारत विकास परिषद शाखा गोहद का रविवार को 4 बजे दायित्व ग्रहण एवं सम्मान समारोह संकल्प लिया। तथा चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • कोंच,सावन तीज पर सजाया गया भगवान राम का झूला भजन-कीर्तन के साथ हुआ धार्मिक आयोजन, 13 दिनों तक चलेगा झूला उत्सव जालौन के कोंच में सावन तीज के पावन अवसर पर रविवार की देर शाम 7 बजे गांधी नगर स्थित नगर के प्राचीन रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम के झूला उत्सव का शुभारंभ धार्मिक रीति-रिवाज के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीराम का विधिवत श्रृंगार कर उन्हें झूले पर विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर झूला झुलाया और भजन-कीर्तन में भाग लिया। रामलला मंदिर में झूला उत्सव की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी 13 दिवसीय झूला उत्सव का शुभारंभ सावन तीज से किया गया। मंदिर के महंत गोविंद दास और संतोष दुबे ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम को झूला झुलाया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में कलाकार ग्यासी लाल यागयिक ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत की। इसके बाद कलाकार अपूर्व यागयिक, आकाश राठौर, कु. देवयानी और अंशिका त्रिपाठी ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। तबले पर महेशचंद्र ने संगत प्रदान की। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। मंदिर के महंत ने बताया कि झूला उत्सव के दौरान नगर के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी कलाकार पहुंचकर अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। उन्होंने बताया कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का भी इस प्राचीन मंदिर से विशेष जुड़ाव रहा है। मान्यता है कि उनका बचपन इसी मंदिर परिसर में बीता और वह झूला उत्सव के समय प्रतिवर्ष यहां प्रवास करती थीं। 13 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झूला उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन में संतोष दुबे, दिनेश दुबे, भास्कर, सचिन्द्र बसेसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    कोंच,सावन तीज पर सजाया गया भगवान राम का झूला
भजन-कीर्तन के साथ हुआ धार्मिक आयोजन, 13 दिनों तक चलेगा झूला उत्सव
जालौन के कोंच में सावन तीज के पावन अवसर पर रविवार की देर शाम 7 बजे  गांधी नगर स्थित नगर के प्राचीन रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम के झूला उत्सव का शुभारंभ धार्मिक रीति-रिवाज के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीराम का विधिवत श्रृंगार कर उन्हें झूले पर विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर झूला झुलाया और भजन-कीर्तन में भाग लिया।
रामलला मंदिर में झूला उत्सव की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी 13 दिवसीय झूला उत्सव का शुभारंभ सावन तीज से किया गया। मंदिर के महंत गोविंद दास और संतोष दुबे ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम को झूला झुलाया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
कार्यक्रम में कलाकार ग्यासी लाल यागयिक ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत की। इसके बाद कलाकार अपूर्व यागयिक, आकाश राठौर, कु. देवयानी और अंशिका त्रिपाठी ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। तबले पर महेशचंद्र ने संगत प्रदान की। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।
मंदिर के महंत ने बताया कि झूला उत्सव के दौरान नगर के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी कलाकार पहुंचकर अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। उन्होंने बताया कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का भी इस प्राचीन मंदिर से विशेष जुड़ाव रहा है। मान्यता है कि उनका बचपन इसी मंदिर परिसर में बीता और वह झूला उत्सव के समय प्रतिवर्ष यहां प्रवास करती थीं।
13 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झूला उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन में संतोष दुबे, दिनेश दुबे, भास्कर, सचिन्द्र बसेसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    8 hrs ago
  • गढ़ में बड़ा हादसा! अवैध खदान में डूबे दो स्कूली छात्र, एक की मौत की खबर। गढ़ में बड़ा हादसा! अवैध खदान में डूबे दो स्कूली छात्र, एक की मौत की खबर। रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हादसा सामने आया है। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ के खेल मैदान के पास बनी गहरी खदान में दो स्कूली छात्रों के डूबने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए स्कूल आए थे। कार्यक्रम के बाद खेल मैदान के पास मौजूद थे, इसी दौरान पानी से भरी गहरी खदान में डूब गए। सूचना मिलते ही गढ़ पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को खदान से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में बताया जा रहा है। खदान के अवैध मिट्टी उत्खनन के लिए खोदे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। घटना की विस्तृत जानकारी प्रशासनिक जांच के बाद ही सामने आएगी।
    1
    गढ़ में बड़ा हादसा! अवैध खदान में डूबे दो स्कूली छात्र, एक की मौत की खबर।
गढ़ में बड़ा हादसा! अवैध खदान में डूबे दो स्कूली छात्र, एक की मौत की खबर।
रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के दिन दर्दनाक हादसा सामने आया है। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ के खेल मैदान के पास बनी गहरी खदान में दो स्कूली छात्रों के डूबने की सूचना है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के लिए स्कूल आए थे। कार्यक्रम के बाद खेल मैदान के पास मौजूद थे, इसी दौरान पानी से भरी गहरी खदान में डूब गए। सूचना मिलते ही गढ़ पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को खदान से बाहर निकाला गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक छात्र की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में बताया जा रहा है। खदान के अवैध मिट्टी उत्खनन के लिए खोदे जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मौके पर मौजूद है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। घटना की विस्तृत जानकारी प्रशासनिक जांच के बाद ही सामने आएगी।
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • दतिया जिले के ग्राम रौनी के शासकीय विद्यालय का है ये वायरल विडिओ... 👆
    1
    दतिया जिले के ग्राम रौनी के शासकीय विद्यालय का है ये वायरल विडिओ... 👆
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कोंच,खबर का असर: कोंच के भूतेश्वर मंदिर में भरा नाले का दूषित पानी, नगर पालिका ने शुरू कराई सफाई जालौन के कोंच नगर में खबर का असर देखने को मिला है। चंदकुआं चौराहे के पास स्थित नगर के प्राचीन शिव मंदिर भूतेश्वर मंदिर में नाले का दूषित पानी भर जाने की खबर सामने आने के बाद रविवार की देर शाम करीब 6 बजे नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका की टीम जेसीबी और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और सफाई का कार्य शुरू कराया। बताया गया कि नाले का गंदा और दूषित पानी मंदिर परिसर में भर जाने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंदिर जैसे धार्मिक स्थल में गंदा पानी भरने से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी थी। मामले की खबर सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का काम शुरू किया। मौके पर पहुंची जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कराई जा रही है, जबकि नगर पालिका के कर्मचारी जमा गंदगी और पानी को हटाने में जुटे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में मंदिर परिसर में दोबारा दूषित पानी न भरे, इसके लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    कोंच,खबर का असर: कोंच के भूतेश्वर मंदिर में भरा नाले का दूषित पानी, नगर पालिका ने शुरू कराई सफाई
जालौन के कोंच नगर में खबर का असर देखने को मिला है। चंदकुआं चौराहे के पास स्थित नगर के प्राचीन शिव मंदिर भूतेश्वर मंदिर में नाले का दूषित पानी भर जाने की खबर सामने आने के बाद रविवार की देर शाम करीब 6 बजे नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका की टीम जेसीबी और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और सफाई का कार्य शुरू कराया।
बताया गया कि नाले का गंदा और दूषित पानी मंदिर परिसर में भर जाने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंदिर जैसे धार्मिक स्थल में गंदा पानी भरने से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी थी। मामले की खबर सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का काम शुरू किया।
मौके पर पहुंची जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कराई जा रही है, जबकि नगर पालिका के कर्मचारी जमा गंदगी और पानी को हटाने में जुटे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में मंदिर परिसर में दोबारा दूषित पानी न भरे, इसके लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    8 hrs ago
  • दतिया में बाइक हटाने के विवाद पर 2 पक्ष भिड़े। 2 पक्षों में हुई जमकर मारपीट, बाइक में की तोड़फोड़। बाइक में तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल। कोतवाली क्षेत्र के पंडो के मौहल्ला की घटना।कोतवाली पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी नोट: तस्वीरें आपको विचलित कर सकती है
    1
    दतिया में बाइक हटाने के विवाद पर 2 पक्ष भिड़े।  2 पक्षों में हुई जमकर मारपीट, बाइक में की तोड़फोड़। बाइक में तोड़फोड़ करने का वीडियो वायरल। कोतवाली क्षेत्र के पंडो के मौहल्ला की घटना।कोतवाली पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी
नोट: तस्वीरें आपको विचलित कर सकती है
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.