logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंच,खबर का असर: कोंच के भूतेश्वर मंदिर में भरा नाले का दूषित पानी, नगर पालिका ने शुरू कराई सफाई जालौन के कोंच नगर में खबर का असर देखने को मिला है। चंदकुआं चौराहे के पास स्थित नगर के प्राचीन शिव मंदिर भूतेश्वर मंदिर में नाले का दूषित पानी भर जाने की खबर सामने आने के बाद रविवार की देर शाम करीब 6 बजे नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका की टीम जेसीबी और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और सफाई का कार्य शुरू कराया। बताया गया कि नाले का गंदा और दूषित पानी मंदिर परिसर में भर जाने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंदिर जैसे धार्मिक स्थल में गंदा पानी भरने से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी थी। मामले की खबर सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का काम शुरू किया। मौके पर पहुंची जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कराई जा रही है, जबकि नगर पालिका के कर्मचारी जमा गंदगी और पानी को हटाने में जुटे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में मंदिर परिसर में दोबारा दूषित पानी न भरे, इसके लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

9 hrs ago
user_Vivek Dwivedi public news
Vivek Dwivedi public news
पत्रकार Konch, Jalaun•
9 hrs ago

कोंच,खबर का असर: कोंच के भूतेश्वर मंदिर में भरा नाले का दूषित पानी, नगर पालिका ने शुरू कराई सफाई जालौन के कोंच नगर में खबर का असर देखने को मिला है। चंदकुआं चौराहे के पास स्थित नगर के प्राचीन शिव मंदिर भूतेश्वर मंदिर में नाले का दूषित पानी भर जाने की खबर सामने आने के बाद रविवार की देर शाम करीब 6 बजे नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका की टीम जेसीबी और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और सफाई का कार्य शुरू कराया। बताया गया कि नाले का गंदा और दूषित पानी मंदिर परिसर में भर जाने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंदिर जैसे धार्मिक स्थल में गंदा पानी भरने से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी थी। मामले की खबर सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का काम शुरू किया। मौके पर पहुंची जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कराई जा रही है, जबकि नगर पालिका के कर्मचारी जमा गंदगी और पानी को हटाने में जुटे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में मंदिर परिसर में दोबारा दूषित पानी न भरे, इसके लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

More news from Jalaun and nearby areas
  • कोंच,सावन तीज पर सजाया गया भगवान राम का झूला भजन-कीर्तन के साथ हुआ धार्मिक आयोजन, 13 दिनों तक चलेगा झूला उत्सव जालौन के कोंच में सावन तीज के पावन अवसर पर रविवार की देर शाम 7 बजे गांधी नगर स्थित नगर के प्राचीन रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम के झूला उत्सव का शुभारंभ धार्मिक रीति-रिवाज के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीराम का विधिवत श्रृंगार कर उन्हें झूले पर विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर झूला झुलाया और भजन-कीर्तन में भाग लिया। रामलला मंदिर में झूला उत्सव की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी 13 दिवसीय झूला उत्सव का शुभारंभ सावन तीज से किया गया। मंदिर के महंत गोविंद दास और संतोष दुबे ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम को झूला झुलाया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में शामिल हुए। कार्यक्रम में कलाकार ग्यासी लाल यागयिक ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत की। इसके बाद कलाकार अपूर्व यागयिक, आकाश राठौर, कु. देवयानी और अंशिका त्रिपाठी ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। तबले पर महेशचंद्र ने संगत प्रदान की। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। मंदिर के महंत ने बताया कि झूला उत्सव के दौरान नगर के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी कलाकार पहुंचकर अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। उन्होंने बताया कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का भी इस प्राचीन मंदिर से विशेष जुड़ाव रहा है। मान्यता है कि उनका बचपन इसी मंदिर परिसर में बीता और वह झूला उत्सव के समय प्रतिवर्ष यहां प्रवास करती थीं। 13 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झूला उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन में संतोष दुबे, दिनेश दुबे, भास्कर, सचिन्द्र बसेसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    1
    कोंच,सावन तीज पर सजाया गया भगवान राम का झूला
भजन-कीर्तन के साथ हुआ धार्मिक आयोजन, 13 दिनों तक चलेगा झूला उत्सव
जालौन के कोंच में सावन तीज के पावन अवसर पर रविवार की देर शाम 7 बजे  गांधी नगर स्थित नगर के प्राचीन रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम के झूला उत्सव का शुभारंभ धार्मिक रीति-रिवाज के साथ हुआ। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीराम का विधिवत श्रृंगार कर उन्हें झूले पर विराजमान कराया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा-अर्चना कर झूला झुलाया और भजन-कीर्तन में भाग लिया।
रामलला मंदिर में झूला उत्सव की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी 13 दिवसीय झूला उत्सव का शुभारंभ सावन तीज से किया गया। मंदिर के महंत गोविंद दास और संतोष दुबे ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम को झूला झुलाया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
कार्यक्रम में कलाकार ग्यासी लाल यागयिक ने सरस्वती वंदना के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शुरुआत की। इसके बाद कलाकार अपूर्व यागयिक, आकाश राठौर, कु. देवयानी और अंशिका त्रिपाठी ने विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। तबले पर महेशचंद्र ने संगत प्रदान की। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।
मंदिर के महंत ने बताया कि झूला उत्सव के दौरान नगर के अलावा दूर-दराज क्षेत्रों से भी कलाकार पहुंचकर अपनी प्रस्तुतियां देते हैं। उन्होंने बताया कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का भी इस प्राचीन मंदिर से विशेष जुड़ाव रहा है। मान्यता है कि उनका बचपन इसी मंदिर परिसर में बीता और वह झूला उत्सव के समय प्रतिवर्ष यहां प्रवास करती थीं।
13 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में प्रतिदिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। झूला उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। आयोजन में संतोष दुबे, दिनेश दुबे, भास्कर, सचिन्द्र बसेसिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    9 hrs ago
  • 🎤गोवर्धन के गिरिराज शरण पहुंचीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद🖥️ 📌मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी, मंदिर में विधि-विधान से किया पूजन मथुरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार को गोवर्धन पहुंचीं और गिरिराज जी की शरण में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जतीपुरा स्थित मंदिर पर गिरिराज जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया और देश-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोनल शाह के गोवर्धन पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता दिखाई दी। मंदिर में उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की और गिरिराज जी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी इंतजाम रहे। पूजन के बाद जब मीडिया कर्मियों ने सोनल शाह से विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल पूछने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखी। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गईं। सोनल शाह के गिरिराज जी की शरण में पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा रही। ब्रजभूमि में गिरिराज महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से रामकुमार शर्मा गोवर्धन
    2
    🎤गोवर्धन के गिरिराज शरण पहुंचीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह, पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद🖥️
📌मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी, मंदिर में विधि-विधान से किया पूजन
मथुरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह रविवार को गोवर्धन पहुंचीं और गिरिराज जी की शरण में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने जतीपुरा स्थित मंदिर पर गिरिराज जी का पूजन कर आशीर्वाद लिया और देश-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। सोनल शाह के गोवर्धन पहुंचने की जानकारी मिलते ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता दिखाई दी। मंदिर में उन्होंने धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना की और गिरिराज जी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के भी इंतजाम रहे। पूजन के बाद जब मीडिया कर्मियों ने सोनल शाह से विभिन्न मुद्दों को लेकर सवाल पूछने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रखी। वह बिना कोई प्रतिक्रिया दिए वहां से रवाना हो गईं। सोनल शाह के गिरिराज जी की शरण में पहुंचने को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा रही। ब्रजभूमि में गिरिराज महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है और देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।
व्यूरो रिपोर्ट:SONI NEWS के लिये जनपद मथुरा से  रामकुमार शर्मा गोवर्धन
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जालौन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ /10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की बाइक समेत चेसिस और पार्ट्स बरामद* *रामपुरा पुलिस ने खोली बाइक चोरी की गुत्थी /10 आरोपी गिरफ्तार /छह चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद* सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत समीर मंसूरी की कलम से 🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट खबरों का सिलसिला जारी *जालौन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ /10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की बाइक समेत चेसिस और पार्ट्स बरामद* *रामपुरा पुलिस ने खोली बाइक चोरी की गुत्थी /10 आरोपी गिरफ्तार /छह चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद* जनपद जालौन उरई थाना रामपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए बड़ी कार्यवाही की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें एक मोटरसाइकिल चेसिस पांच मोबाइल फोन मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स तथा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली आप को बता दें इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस लाइन उरई में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने किया उन्होंने बताया कि थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक साथ 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बरामद मोटरसाइकिल और उनके पार्ट्स को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई बरामदगी से यह भी सामने आया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को खोलकर उनके पार्ट्स अलग किए जा रहे थे पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जिससे गिरोह की गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि रामपुरा पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच और कार्यवाही की पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली मामले में बरामद सभी सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और घटनाओं के संबंध में भी जांच की जा रही है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है और चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलों या उनके पार्ट्स की बिक्री कहां और किसके माध्यम से की जाती थी वहीं गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही को मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है बता बरामदगी छह चोरी की मोटरसाइकिल एक मोटरसाइकिल चेसिस पांच मोबाइल फोन मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स चोरी में प्रयुक्त उपकरण रामपुरा पुलिस की इस कार्यवाही से न केवल पूर्व में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे में मदद मिली बल्कि क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही को भी मजबूती मिली
    4
    जालौन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ /10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की बाइक समेत चेसिस और पार्ट्स बरामद*

*रामपुरा पुलिस ने खोली बाइक चोरी की गुत्थी /10 आरोपी गिरफ्तार /छह चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद*
सब दिखाते हैं खबर हम दिखाते हकीकत 
समीर मंसूरी की कलम से 
🖋️ 🖋️ 🖋️ 🖋️ 
आजाद अहमद व यासीन मंसूरी व आशुतोष की रिपोट 
खबरों का सिलसिला जारी 
*जालौन पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़ /10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की बाइक समेत चेसिस और पार्ट्स बरामद*
*रामपुरा पुलिस ने खोली बाइक चोरी की गुत्थी /10 आरोपी गिरफ्तार /छह चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद*
जनपद जालौन उरई थाना रामपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की लगातार हो रही घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए बड़ी कार्यवाही की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की छह मोटरसाइकिलें एक मोटरसाइकिल चेसिस पांच मोबाइल फोन मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स तथा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली 
आप को बता दें इस पूरे मामले का खुलासा पुलिस लाइन उरई में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने किया उन्होंने बताया कि थाना रामपुरा पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं की जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक साथ 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल समेत बड़ी मात्रा में सामान बरामद किया पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से बरामद मोटरसाइकिल और उनके पार्ट्स को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई बरामदगी से यह भी सामने आया कि चोरी की गई मोटरसाइकिल को खोलकर उनके पार्ट्स अलग किए जा रहे थे पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त उपकरण भी बरामद किए 
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें जिससे गिरोह की गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी ने बताया कि रामपुरा पुलिस की टीम ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए लगातार जांच और कार्यवाही की पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली मामले में बरामद सभी सामान को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों और घटनाओं के संबंध में भी जांच की जा रही है पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तार आरोपियों का नेटवर्क कितना बड़ा है और चोरी की गई अन्य मोटरसाइकिलों या उनके पार्ट्स की बिक्री कहां और किसके माध्यम से की जाती थी वहीं गिरफ्तार किए गए सभी 10 आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही को मोटरसाइकिल चोरी के मामलों के खुलासे की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है 
बता बरामदगी छह चोरी की मोटरसाइकिल एक मोटरसाइकिल चेसिस पांच मोबाइल फोन मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स चोरी में प्रयुक्त उपकरण
रामपुरा पुलिस की इस कार्यवाही से न केवल पूर्व में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के खुलासे में मदद मिली बल्कि क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही को भी मजबूती मिली
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • “पिता को न्याय नहीं मिला तो इस घर से एक के बाद एक शव निकलेंगे” — प्रदीप की बेटी जानकी का भावुक बयान
    1
    “पिता को न्याय नहीं मिला तो इस घर से एक के बाद एक शव निकलेंगे” — प्रदीप की बेटी जानकी का भावुक बयान
    user_Kishan kumar
    Kishan kumar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश: रायबरेली का सरकारी हॉस्पिटल आज की बारिश के बाद स्विमिंग पूल बन गया !! उत्तर प्रदेश: रायबरेली का सरकारी हॉस्पिटल आज की बारिश के बाद स्विमिंग पूल बन गया !!
    1
    उत्तर प्रदेश: रायबरेली का सरकारी हॉस्पिटल आज की बारिश के बाद स्विमिंग पूल बन गया !!
उत्तर प्रदेश: रायबरेली का सरकारी हॉस्पिटल आज की बारिश के बाद स्विमिंग पूल बन गया !!
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग जालौन जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर, सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर चालक ने पीछे से मारी टक्कर, डम्पर की टक्कर से यात्रियों में मची चीख-पुकार, रोडवेज बस के टूटे शीशे बस हुई क्षतिग्रस्त, बस सवार एक यात्री हुआ घायल, यात्री के हाथ और पैर में आई चोटें,
    1
    ब्रेकिंग जालौन

जालौन में सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर ने मारी जोरदार टक्कर,

सड़क पर खड़ी रोडवेज बस में डम्पर चालक ने पीछे से मारी टक्कर,

डम्पर की टक्कर से यात्रियों में मची चीख-पुकार, रोडवेज बस के टूटे शीशे बस हुई क्षतिग्रस्त,

बस सवार एक यात्री हुआ घायल, यात्री के हाथ और पैर में आई चोटें,
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोंच,खबर का असर: कोंच के भूतेश्वर मंदिर में भरा नाले का दूषित पानी, नगर पालिका ने शुरू कराई सफाई जालौन के कोंच नगर में खबर का असर देखने को मिला है। चंदकुआं चौराहे के पास स्थित नगर के प्राचीन शिव मंदिर भूतेश्वर मंदिर में नाले का दूषित पानी भर जाने की खबर सामने आने के बाद रविवार की देर शाम करीब 6 बजे नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका की टीम जेसीबी और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और सफाई का कार्य शुरू कराया। बताया गया कि नाले का गंदा और दूषित पानी मंदिर परिसर में भर जाने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंदिर जैसे धार्मिक स्थल में गंदा पानी भरने से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी थी। मामले की खबर सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का काम शुरू किया। मौके पर पहुंची जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कराई जा रही है, जबकि नगर पालिका के कर्मचारी जमा गंदगी और पानी को हटाने में जुटे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में मंदिर परिसर में दोबारा दूषित पानी न भरे, इसके लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    कोंच,खबर का असर: कोंच के भूतेश्वर मंदिर में भरा नाले का दूषित पानी, नगर पालिका ने शुरू कराई सफाई
जालौन के कोंच नगर में खबर का असर देखने को मिला है। चंदकुआं चौराहे के पास स्थित नगर के प्राचीन शिव मंदिर भूतेश्वर मंदिर में नाले का दूषित पानी भर जाने की खबर सामने आने के बाद रविवार की देर शाम करीब 6 बजे नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका की टीम जेसीबी और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंची और सफाई का कार्य शुरू कराया।
बताया गया कि नाले का गंदा और दूषित पानी मंदिर परिसर में भर जाने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मंदिर जैसे धार्मिक स्थल में गंदा पानी भरने से स्थानीय लोगों में भी नाराजगी थी। मामले की खबर सामने आने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जल निकासी और सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने का काम शुरू किया।
मौके पर पहुंची जेसीबी की मदद से नाले की सफाई कराई जा रही है, जबकि नगर पालिका के कर्मचारी जमा गंदगी और पानी को हटाने में जुटे हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने राहत की सांस ली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में मंदिर परिसर में दोबारा दूषित पानी न भरे, इसके लिए स्थायी जल निकासी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    9 hrs ago
  • मछली पकड़ने गए 40 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, शव बरामद कोटरा। कस्बा कोटरा में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है पानी की गहराई का सही आंकड़ा नहीं कर सका और हादसे का शिकार हो गया। बता दे कि कोटरा निवासी पातीराम केवट 40 वर्ष पुत्र संतराम बीती शाम घर से मछली पकड़ने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर घर वालो ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान पक्के पुल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित डेंजर जोन के पास परिजनों को युवक के डूबने की आशंका हुई। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। रविवार सुबह थाना प्रभारी विमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की। तेज बारिश के बावजूद पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया है।
    1
    मछली पकड़ने गए 40 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत, शव बरामद 

कोटरा। कस्बा कोटरा में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है पानी की गहराई का सही आंकड़ा नहीं कर सका और हादसे का शिकार हो गया।
बता दे कि कोटरा निवासी पातीराम केवट 40 वर्ष पुत्र संतराम बीती शाम घर से मछली पकड़ने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर घर वालो ने उनकी खोजबीन  शुरू की। खोजबीन के दौरान पक्के पुल से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित डेंजर जोन के पास परिजनों को युवक के डूबने की आशंका हुई। इसके बाद घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। रविवार सुबह थाना प्रभारी विमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू की। तेज बारिश  के बावजूद पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेज दिया है।
    user_प्रदीप महतवानी
    प्रदीप महतवानी
    Local News Reporter Jalaun, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.