Shuru
Apke Nagar Ki App…
ऋग्वेदा स्कूल नहीं शिक्षा का मंदिर। We are making every child,s World Better ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा प्रोजेक्ट वीक का दृश्य वीडियो के माध्यम से देखिए जरूर
Sanjeev Singla
ऋग्वेदा स्कूल नहीं शिक्षा का मंदिर। We are making every child,s World Better ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा प्रोजेक्ट वीक का दृश्य वीडियो के माध्यम से देखिए जरूर
More news from हरियाणा and nearby areas
- ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों द्वारा प्रोजेक्ट वीक का दृश्य वीडियो के माध्यम से देखिए जरूर1
- Post by Surender kundu1
- विराट हिन्दू सम्मलेन बरवाला वार्ड 19 में हरियाणा की शान व लोकप्रिय कलाकार Binder Danoda ने बहुत सुंदर प्रस्तुति दी3
- उचाना के 40 फुटा रोड पर जय हनुमान हार्डवेयर सेनेटरी स्टोर में रात को आग लग गई ।आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है ।दुकानदार को आग लगने का तब पता चला जब किसी राहगीर ने दुकान के बॉर्ड पर लिखे नंबर पर फोन कर जानकारी दी ।रात में लगी आग का सुबह पता चला । तब तक दुकानदार दुकान पर पहुंचा तब तक लाखों रुपए का सम्मान जलकर राख हो चुका था दुकानदार के भतीजे संदीप जांगड़ा ने बताया कि नुकसान की करीब 30 से 35 लाख का है । रात को करीब 12 बजे के आसपास में आग लगी है सुबह हमारे पास कॉल आई थी । आकर देखा तो आग लगी हुई थी उसके बाद फायर ब्रिगेड को कॉल कर बुलाया गया । कॉल करते ही तुरंत दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी । दमकल टीम को आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी । आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया । सुबह जब आए तो लाइट जग रही थी । दुकान में जहां तक आग पहुंची वहां सामान जल गया और जहां तक आग नहीं पहुंच पाई वहाँ सामान आग की गर्मी के कारण पिघल गया । दुकानदार सुमित ने बताया कि सुबह साढे 6 बजे के करीब किसी का कॉल गया उसने बोला कि आपकी दुकान से धुंआ निकल रहा है जब मैं आया तो आकर मैंने देखा कि बहुत तेज धुंआ निकाल रहा है । दुकान का शट्टर उठाया तो अंदर दुकान में आग लगी हुई थी । फिर आसपास के लोगों को बुलाया और फायर ब्रिगेड को फोन किया ।काफी देर तक दमकल टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक 35 से 40 लख रुपए तक का सामान जलकर राख हो चुका था । जब दुकान खोली गई तो तब दुकान में लगी लाइटिंग जग रही थी । अब यह आग कैसे लगी है इसके कारणों का पता नहीं चल पा रहा है । रात 12 बजे के बाद यह आग लगी होगी क्योंकि सुबह जब हमें फोन कर बुलाया गया तो उसे समय तक समान लगभग पूरा जल चुका था ।1
- जुलाना: पुलिस ने करसोला गांव के पास एक युवक को 128 किलो 912 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। थाना जुलाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम जोशन ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में भारी मात्रा में गांजा लेकर एक व्यक्ति जींद की ओर जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और जुलाना-जींद हाईवे पर गांव करसोला माइनर के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद संदिग्ध स्कॉर्पियो गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया और मुस्तैदी से घेराबंदी कर चालक को काबू कर लिया। पूछताछ में चालक की पहचान करसोला निवासी प्रदीप रूप में हुई। गाड़ी की तलाशी लेने पर पिछली सीटों से 9 प्लास्टिक कट्टों में भरा गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल वजन 128 किलो 912 ग्राम पाया गया। बरामद गांजा और गाड़ी को नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया।पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।1
- जींद। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा और गांव मुआना के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामला जींद में मासूम शर्मा के एक निजी कार्यक्रम (उनकी बहन या जीजा की सालगिरह पर) के दौरान स्टेज पर हुई तीखी नोकझोंक से शुरू हुआ, जहां मासूम ने कथित तौर पर सरपंच, विधायक और मंत्रियों जैसे चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर अभद्र टिप्पणियां कीं और स्टेज से लोगों को उतरने को कहा। इस दौरान भीड़ में धक्का-मुक्की भी हुई।विवाद शांत करने के लिए शनिवार शाम मासूम शर्मा के बड़े भाई विकास शर्मा ने पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा से मिलकर माफी मांगी। विकास ने कहा कि मासूम बाहर हैं, इसलिए उनकी जगह मैं आया हूं और इस विवाद को आगे नहीं बढ़ाना चाहिए। उन्होंने गलती मान ली।हालांकि पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने अकेले समझौता करने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ कहा, "मासूम शर्मा को खुद यहां आकर माफी मांगनी पड़ेगी। उस दिन वह स्टेज पर बटेऊ बना हुआ था। उसे नखरा कम करके आना पड़ेगा और पूरी पंचायत के सामने लाइव माफी मांगनी होगी। इससे पहले कोई समझौता या पंचायत नहीं होगी।" उन्होंने आगे चेतावनी दी कि अगर माफी नहीं मांगी तो महापंचायत बुलाई जा सकती है और प्रदेश भर के सरपंच एकजुट हो सकते हैं।इस बीच झज्जर जिले की सरपंच एसोसिएशन ने भी मासूम शर्मा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने उनके गानों में गन कल्चर को बढ़ावा देने और जनप्रतिनिधियों पर अभद्र टिप्पणियों के आरोप में सार्वजनिक माफी की मांग की है। एसोसिएशन ने कहा है कि माफी नहीं मांगी तो झज्जर में उनके किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी।मासूम शर्मा के दोस्त मुकेश जाजी ने भी विवाद पर सफाई देते हुए कहा कि भीड़ और बाउंसर की वजह से स्थिति बिगड़ी, लेकिन मामला अब पंचायत स्तर पर पहुंच गया है। मासूम शर्मा की ओर से अभी तक कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।1
- मुंढाल से करीब 2 km जींद की तरफ हरियाणा रोडवेज बस HR 61GV 5819 व एक ट्रैक HR 56B2742 का आमने-सामने से एक्सीडेंट हो गया जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई व रोडवेज बस की कई सवारी गंभीर रूप से घायल हो गई घायलों को GH हांसी के लिए रेफर किया गया है मौके पर प्रबंधक थाना अफसर बास उप निरीक्षक श्री बलवान सिंह व भिवानी एरिया से मुंढाल पुलिस चौकी इंचार्ज मौजूद है आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है1
- बाबा शंकरनाथ कनौह धूणा में बाबा ने 41 दिन की खड़ी तपस्या क्योंकि1