कैलारस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी मुरैना। जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या बस्ती वार्ड क्रमांक 07 निवासी 30 वर्षीय विवाहिता 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे सब्जी लेने के लिए सब्जी मंडी जा रही थी। रास्ते में मनोहर दास बाबा की बगीया के पास उसे रोहित बादल नामक व्यक्ति मिला, जो खुद को पत्रकार बताता है। आरोप है कि उसने महिला को अपने साथ चलने के लिए कहा और 500 रुपये देने का लालच दिया। जब महिला ने मना किया तो आरोपी ने कथित रूप से बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरन चुम्बन लिया। महिला द्वारा विरोध करने और वहां से जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी और अपनी सास के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (लज्जा भंग), 354A (यौन उत्पीड़न) एवं 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज किया जा सकता है।
कैलारस में महिला से छेड़छाड़, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी मुरैना। जिले के कैलारस थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या बस्ती वार्ड क्रमांक 07 निवासी 30 वर्षीय विवाहिता 4 फरवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे सब्जी लेने के लिए सब्जी मंडी जा रही थी। रास्ते में मनोहर दास बाबा की बगीया के पास उसे रोहित बादल नामक व्यक्ति मिला, जो खुद को पत्रकार बताता है। आरोप है कि उसने महिला को अपने साथ चलने के लिए
कहा और 500 रुपये देने का लालच दिया। जब महिला ने मना किया तो आरोपी ने कथित रूप से बुरी नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की और जबरन चुम्बन लिया। महिला द्वारा विरोध करने और वहां से जाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी जानकारी दी और अपनी सास के साथ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (लज्जा भंग), 354A (यौन उत्पीड़न) एवं 506 (आपराधिक धमकी) के तहत दर्ज किया जा सकता है।
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- भारत अब AI का सिर्फ User नहीं, बल्कि Rule Maker बन रहा है। 🇮🇳 M-A-N-A-V विजन के साथ भारत, दुनिया को यह दिशा दे रहा है कि AI का सही, नैतिक और जिम्मेदार इस्तेमाल किसी भी देश के विकास को नई रफ्तार दे सकता है। *यह सिर्फ एक Summit नहीं, यह भारत का वैश्विक घोषणा पत्र है।*1
- मुरैना में बाइक सवार ने ई रिक्शा वाले की की मारपीट मारपीट करने के बाद पुलिसकर्मी ने पकड़ कर ले गया थाने में उसके बाद क्या हुआ पता1
- धौलपुर । जिला प्रशासन धौलपुर एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के संयुक्त तत्वावधान में "राज सखी सरस मेला 2026" का आयोजन 21 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम, बड़ी फील्ड, धौलपुर में किया जा रहा है। इस सात दिवसीय मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को उचित मूल्य पर विपणन का अवसर प्रदान करना है। मेले में राजीविका की राज सखी योजना के अंतर्गत जुड़ी महिलाओं के द्वारा निर्मित विविध उत्पाद जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प, सिलाई-कढ़ाई युक्त वस्त्र, घरेलू सज्जा सामग्री, प्राकृतिक उत्पाद, हस्तनिर्मित आभूषण, खाद्य पदार्थ (पापड़, मसाले, अचार आदि) एवं अन्य लोक कला से जुड़े आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टॉल लगाए जाएंगे। यह मेला न केवल महिलाओं की उद्यमशीलता, आत्मनिर्भरता और हुनर को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय एवं पर्यटक खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण, स्वदेशी एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पाद खरीदने का अवसर भी देगा। मेले में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, संगीत संध्या एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। जो दर्शकों को आकर्षित करेंगी। धौलपुर वासी एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, पर्यटकों, खरीदारों एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे इस मेले में पधारकर राजीविका की महिलाओं के मेहनत से बने हस्तनिर्मित उत्पादों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें तथा आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत बनाएं।1
- धौलपुर बाड़ी। उपखंड की निधारा ग्राम पंचायत के संडपुरा निवासी नीरज कुमारी ने अपने पहले ही प्रयास में आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की है। किसान रामवीर सिंह गुर्जर की बेटी नीरज का चयन सहायक आचार्य (बॉटनी) के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।2
- Post by Satyaveer Singh Tomar2
- अम्बाह के प्रसिद्ध जयश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे जयश्वर महादेव मेले में शुक्रवार को कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। शुक्रवार रात 7 बजे से सुल्तान सिंह और उनकी टीम द्वारा रंगारंग लोकगीत प्रस्तुत किए गए, जिन पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी एवं पटिया वाले बाबा के भजनों से की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों के बाद एक से बढ़कर एक लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। लोकगीतों की धुन पर युवा, बच्चे और महिलाएं खुद को रोक नहीं पाए और झूमझूम कर नाचते हुए ठुमके लगाने लगे। पूरा मेला परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। मेले में चारों ओर उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, सजे हुए स्टेज और संगीत की मधुर धुनों ने वातावरण को और भी रोमांचक बना दिया। मीना बाजार, झूले और खानपान की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ी रही। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जयश्वर महादेव मेले में प्रतिदिन हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अम्बाह नगर में रौनक बनी हुई है और लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।1
- भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए कथित तौर पर “औकात में रहो” जैसी टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने थाना टी.टी. नगर में शिकायत दर्ज कराई। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री की तस्वीर जलाकर नाराजगी जताई। इस दौरान विभाग के प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी भी मौजूद रहे। प्रदीप अहिरवार ने कहा कि यह बयान केवल उमंग सिंघार का नहीं, बल्कि समस्त आदिवासी और दलित समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन जैसे गरिमामय मंच पर इस प्रकार की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। कांग्रेस ने इसे अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत दंडनीय बताते हुए मंत्री से सार्वजनिक माफी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक माफी और कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।4