Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन
JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya
मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन
- Dinesh Singhमुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश💣9 hrs ago
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by JP NEWS झोलाछाप पत्रकार /Rohit bajouriya1
- भारत अब AI का सिर्फ User नहीं, बल्कि Rule Maker बन रहा है। 🇮🇳 M-A-N-A-V विजन के साथ भारत, दुनिया को यह दिशा दे रहा है कि AI का सही, नैतिक और जिम्मेदार इस्तेमाल किसी भी देश के विकास को नई रफ्तार दे सकता है। *यह सिर्फ एक Summit नहीं, यह भारत का वैश्विक घोषणा पत्र है।*1
- मुरैना में बाइक सवार ने ई रिक्शा वाले की की मारपीट मारपीट करने के बाद पुलिसकर्मी ने पकड़ कर ले गया थाने में उसके बाद क्या हुआ पता1
- धौलपुर । जिला प्रशासन धौलपुर एवं राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) के संयुक्त तत्वावधान में "राज सखी सरस मेला 2026" का आयोजन 21 फरवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक इंदिरा गांधी स्टेडियम, बड़ी फील्ड, धौलपुर में किया जा रहा है। इस सात दिवसीय मेले का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिला स्वयं सहायता समूह सदस्यों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित उत्पादों को उचित मूल्य पर विपणन का अवसर प्रदान करना है। मेले में राजीविका की राज सखी योजना के अंतर्गत जुड़ी महिलाओं के द्वारा निर्मित विविध उत्पाद जैसे पारंपरिक हस्तशिल्प, सिलाई-कढ़ाई युक्त वस्त्र, घरेलू सज्जा सामग्री, प्राकृतिक उत्पाद, हस्तनिर्मित आभूषण, खाद्य पदार्थ (पापड़, मसाले, अचार आदि) एवं अन्य लोक कला से जुड़े आकर्षक उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय स्टॉल लगाए जाएंगे। यह मेला न केवल महिलाओं की उद्यमशीलता, आत्मनिर्भरता और हुनर को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा, बल्कि स्थानीय एवं पर्यटक खरीदारों को गुणवत्तापूर्ण, स्वदेशी एवं पर्यावरण अनुकूल उत्पाद खरीदने का अवसर भी देगा। मेले में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, संगीत संध्या एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। जो दर्शकों को आकर्षित करेंगी। धौलपुर वासी एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, पर्यटकों, खरीदारों एवं सभी गणमान्य व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे इस मेले में पधारकर राजीविका की महिलाओं के मेहनत से बने हस्तनिर्मित उत्पादों को खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें तथा आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल की भावना को मजबूत बनाएं।1
- धौलपुर बाड़ी। उपखंड की निधारा ग्राम पंचायत के संडपुरा निवासी नीरज कुमारी ने अपने पहले ही प्रयास में आरपीएससी असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा उत्तीर्ण की है। किसान रामवीर सिंह गुर्जर की बेटी नीरज का चयन सहायक आचार्य (बॉटनी) के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में खुशी का माहौल है।2
- अम्बाह के प्रसिद्ध जयश्वर महादेव मंदिर परिसर में चल रहे जयश्वर महादेव मेले में शुक्रवार को कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिली। शुक्रवार रात 7 बजे से सुल्तान सिंह और उनकी टीम द्वारा रंगारंग लोकगीत प्रस्तुत किए गए, जिन पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान जी एवं पटिया वाले बाबा के भजनों से की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। भजनों के बाद एक से बढ़कर एक लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। लोकगीतों की धुन पर युवा, बच्चे और महिलाएं खुद को रोक नहीं पाए और झूमझूम कर नाचते हुए ठुमके लगाने लगे। पूरा मेला परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। मेले में चारों ओर उमंग और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रंग-बिरंगी रोशनी, सजे हुए स्टेज और संगीत की मधुर धुनों ने वातावरण को और भी रोमांचक बना दिया। मीना बाजार, झूले और खानपान की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ी रही। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। जयश्वर महादेव मेले में प्रतिदिन हो रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से अम्बाह नगर में रौनक बनी हुई है और लोग परिवार सहित मेले का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।1
- ⚠️ विशेष सूचना: दंदरौआ धाम के सेवा-संकल्प में एक ऐतिहासिक परिवर्तन! "श्रद्धा और जिम्मेदारी का वह संगम, जो बदल देगा आश्रम की व्यवस्थाओं का स्वरूप। महाराज जी के सानिध्य में लिए गए इस बड़े निर्णय को जानने के लिए अंत तक पढ़ें..." डॉक्टर हनुमान जी के चरणों में समर्पित सेवा का यह नवीन संकल्प, दंदरौआ धाम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की भांति अंकित होगा! डॉक्टर हनुमान जी के चरणों में समर्पित सेवा का यह नवीन संकल्प, दंदरौआ धाम के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की भांति अंकित होगा! परोपकाराय फलन्ति वृक्षा: परोपकाराय वहन्ति नद्य:। परोपकाराय दुहन्ति गाव: परोपकाराय इदं शरीरम्।। दंदरौआ सरकार (डॉक्टर हनुमान) के पुनीत आशीर्वाद और पूज्य महाराज श्री के दिव्य मार्गदर्शन में, आज महाराज जी के अत्यंत प्रिय एवं निष्ठावान शिष्य श्री अवध बिहारी जी को नवीन एवं महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व सौंपे गए हैं। परम पूज्य पंडित श्री रामस्वरूप शास्त्री जी (पारसेन वाले) के दिव्य आशीर्वाद से, श्री अवध बिहारी जी को दंदरौआ धाम पिपरसेवा आश्रम की महंती प्रदान की गई है। इसके साथ ही, उन्हें सभी आश्रमों एवं दंदरौआ धाम की समस्त शाखाओं की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन का महत्वपूर्ण प्रभार भी सौंपा गया है। इस पावन अवसर पर अपना शुभाशीष प्रदान करने हेतु विशेष रूप से उपस्थित रहे: पूज्य पंडित श्री रामस्वरूप शास्त्री जी महाराज (पारसेन वाले - महाराज श्री के शिक्षा गुरुदेव) श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर हरिदास महाराज जी (जड़ेरुआ सरकार) सिद्धेश्वर धाम से श्री राम भजन दास जी महाराज श्री बालक दास जी महाराज (खिरावली सरकार) श्री कालिदास जी महाराज श्री रामबरन पुजारी जी वेद ध्वनि हेतु पंडित हरिकांत शास्त्री जी एवं पंडित विष्णु कंकोरिया जी श्री मुकेश शर्मा जी एवं गुरुदेव के सारथी मिच्चू भैया जी इस मांगलिक अवसर पर दंदरौआ धाम एवं ग्राम पिपरसेवा के समस्त भक्तगणों की गरिमामयी उपस्थिति रही। हम श्री अवध बिहारी जी के सफल एवं सेवामयी कार्यकाल की मंगल कामना करते हैं।1
- भोपाल। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के लिए कथित तौर पर “औकात में रहो” जैसी टिप्पणी किए जाने के विरोध में कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग ने थाना टी.टी. नगर में शिकायत दर्ज कराई। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मंत्री की तस्वीर जलाकर नाराजगी जताई। इस दौरान विभाग के प्रदेश प्रभारी भगवती प्रसाद चौधरी भी मौजूद रहे। प्रदीप अहिरवार ने कहा कि यह बयान केवल उमंग सिंघार का नहीं, बल्कि समस्त आदिवासी और दलित समाज का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन जैसे गरिमामय मंच पर इस प्रकार की भाषा लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। कांग्रेस ने इसे अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत दंडनीय बताते हुए मंत्री से सार्वजनिक माफी और कानूनी कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक माफी और कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।4