logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुमला शादी समारोह से लौट रही नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ घाघरा थाना पहुचकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़िता गांव मे शादी समारोह में शामिल होने गयी थी, जहाँ से देर रात अपने घर वापस आ रही थी, उसी दौरान तालाब के पास घात लगाकर बैठे युवक ने जबर्दस्ती युवती को झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता अपने घर पहुचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन पीड़ता को लेकर घाघरा थाना पहुचे।

10 hrs ago
user_दीपक गुप्ता
दीपक गुप्ता
Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
10 hrs ago

गुमला शादी समारोह से लौट रही नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ घाघरा थाना पहुचकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़िता गांव मे शादी समारोह में शामिल होने गयी थी, जहाँ से देर रात अपने घर वापस आ रही थी, उसी दौरान तालाब के पास घात लगाकर बैठे युवक ने जबर्दस्ती युवती को झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता अपने घर पहुचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन पीड़ता को लेकर घाघरा थाना पहुचे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • तेलगांव में महाशिवरात्रि पर 251 कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक किया गया। गुमला महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तेलगांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ 251 कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तेलगांव डैम पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा और पुनः यात्रा के रूप में मंदिर परिसर तक पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में लीन नजर आए। पूरा गांव भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। यात्रा को सफल बनाने में ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंदिर परिसर में पंडित विनय कुमार पाठक द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। उन्होंने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिन भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व आत्मशुद्धि, आस्था और भक्ति का प्रतीक है, जो व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर गांव में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर महाशिवरात्रि पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
    2
    तेलगांव में महाशिवरात्रि पर 251 कलश यात्रा के साथ जलाभिषेक किया गया। 
गुमला  महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तेलगांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ 251 कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए तेलगांव डैम पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर कलश में जल भरा और पुनः यात्रा के रूप में मंदिर परिसर तक पहुंचे। मंदिर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं द्वारा भगवान शिव के शिवलिंग पर जलाभिषेक किया गया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने भाग लिया। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए भक्ति भाव में लीन नजर आए। पूरा गांव भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। यात्रा को सफल बनाने में ग्रामीणों और पूजा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मंदिर परिसर में पंडित विनय कुमार पाठक द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। उन्होंने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि इस दिन भगवान शिव की सच्चे मन से आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि का पर्व आत्मशुद्धि, आस्था और भक्ति का प्रतीक है, जो व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर गांव में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया और सभी ने मिलकर महाशिवरात्रि पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
    user_दीपक गुप्ता
    दीपक गुप्ता
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
  • चैनपुर में निकाली गई भव्य शिव बारात चैनपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई जिसमें हजारों कि संख्या में श्रद्धालुओं नें भाग लिया जिसका मुख्य आकर्षण का केंद्र यूपी बनारस से आई शिव कि झांकी रही जीसनें भस्म श्रृंगार जटाधारी रूप और त्रिनेत्र से आग निकाल कर सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध कर सबको अपनी ओर आकर्षित किया। बता दें कि चैनपुर में हर वर्ष शिव बारात निकाली जाती है जो कि चैनपुर संकट मोचन हनुमान मंदिर से होकर बस स्टैंड अल्बर्ट एक्का चौक सोहन चौक एम एल ए रोड से पिपल चौक और फिर मेन रोड चैनपुर होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर में समाप्त हुई वहीं शिव और पार्वती का जयमाला और विवाह के पश्चात पुरे चैनपुर नगरवासी ने प्रशाद स्वरूप भोजन किया ।
    1
    चैनपुर में निकाली गई भव्य शिव बारात
चैनपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात निकाली गई जिसमें हजारों कि संख्या में श्रद्धालुओं नें भाग लिया जिसका मुख्य आकर्षण का केंद्र यूपी बनारस से आई शिव कि झांकी रही जीसनें भस्म श्रृंगार जटाधारी रूप और त्रिनेत्र से आग निकाल कर सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध कर सबको अपनी ओर आकर्षित किया।
बता दें कि चैनपुर में हर वर्ष शिव बारात निकाली जाती है जो कि चैनपुर संकट मोचन हनुमान मंदिर से होकर बस स्टैंड अल्बर्ट एक्का चौक सोहन चौक एम एल ए रोड से पिपल चौक और फिर मेन रोड चैनपुर होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर में समाप्त हुई वहीं शिव और पार्वती का जयमाला और विवाह के पश्चात पुरे चैनपुर नगरवासी ने प्रशाद स्वरूप भोजन किया ।
    user_Kuldeep kumar
    Kuldeep kumar
    Farmer Gumla, Jharkhand•
    19 hrs ago
  • Post by उदय कुशवाहा
    1
    Post by उदय कुशवाहा
    user_उदय कुशवाहा
    उदय कुशवाहा
    सिसई, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • चैनपुर (झारखंड) क्षेत्र के ग्राम झरगांव में सोमवार को भव्य रूप से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा सहित वन विभाग एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वनपाल बिजेंद्र, विवेक खलखो तथा फिया फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच पर अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
    1
    चैनपुर (झारखंड) क्षेत्र के ग्राम झरगांव में सोमवार को भव्य रूप से वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा सहित वन विभाग एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर वनपाल बिजेंद्र, विवेक खलखो तथा फिया फाउंडेशन के प्रखंड समन्वयक ललित कुमार महतो सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मंच पर अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    40 min ago
  • नागपुरी संस्कृति कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ उठाया लुप्त सुदूरवर्ती इलाके के चंदवा गढ़गांव में आयोजन हुआ लोक नागपुरी
    1
    नागपुरी संस्कृति कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ उठाया लुप्त सुदूरवर्ती इलाके के चंदवा गढ़गांव में आयोजन हुआ लोक नागपुरी
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चैनपुर नगर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ आयोजित भव्य शिव बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। प्रमुख आकर्षण इस वर्ष की शिव बारात में उत्तर प्रदेश से आई भूत-बेताल की विशेष झांकी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय रही। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जीवंत झांकी और शिव तांडव नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। तांडव नृत्य की प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली थी कि लोग मंत्रमुग्ध होकर देखते रह गए। नगर भ्रमण और विवाह उत्सव बारात का शुभारंभ प्रेम नगर संकट मोचन मंदिर से हुआ। गाजे-बाजे और झांकियों के साथ यह बारात पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मुख्य मंदिर पहुंची। यहाँ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए चैनपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। विवाह संपन्न होने के पश्चात सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और समिति के सदस्य भी मुस्तैद रहे।
    3
    चैनपुर: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चैनपुर नगर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ आयोजित भव्य शिव बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े।
प्रमुख आकर्षण
इस वर्ष की शिव बारात में उत्तर प्रदेश से आई  भूत-बेताल की विशेष झांकी श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय रही। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत जीवंत झांकी और शिव तांडव नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। तांडव नृत्य की प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली थी कि लोग मंत्रमुग्ध होकर देखते रह गए।
नगर भ्रमण और विवाह उत्सव
बारात का शुभारंभ प्रेम नगर संकट मोचन मंदिर से हुआ। गाजे-बाजे और झांकियों के साथ यह बारात पूरे नगर का भ्रमण करते हुए मुख्य मंदिर पहुंची। यहाँ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। इस भव्य आयोजन को देखने के लिए चैनपुर और आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में भक्त पहुंचे। विवाह संपन्न होने के पश्चात सभी भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। सुरक्षा और व्यवस्था को बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन और समिति के सदस्य भी मुस्तैद रहे।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    11 hrs ago
  • आस्था और उल्लास के महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर आज चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के तमाम शिवालय शिवभक्तों की भारी भीड़ से गुलजार रहे। जानकारी देते हुए रात के आठ बजे बताया गया कि देर शाम तक हजारों श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक कर चुके थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है। सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही मंदिर के पट खुले, 'हर-हर महादेव' और 'ओम नमः शिवाय' के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर दिनभर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रेमनगर स्थित संकट मोचन मंदिर में बनारस और कानपुर से आए 'मां अन्नपूर्णा झांकी ग्रुप' के कलाकारों ने आकर्षक झांकियों और प्रस्तुति के माध्यम से शिव-पार्वती विवाह एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। शिव बारात प्रेमनगर से शुरू होकर बस स्टैंड, सोहन चौक और एम.एल.ए. रोड होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर बारात का स्वागत किया। दुर्गा मंदिर परिसर में मातृशक्ति एवं केंद्रीय महाशिवरात्रि पूजा समिति के तत्वावधान में शिव विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। देर रात तक भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। चैनपुर थाना के जवान जगह-जगह तैनात रहे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि का यह पर्व चैनपुर में आस्था, उल्लास और शांति के साथ संपन्न हुआ।
    4
    आस्था और उल्लास के महापर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर आज चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के तमाम शिवालय शिवभक्तों की भारी भीड़ से गुलजार रहे।
जानकारी देते हुए रात के आठ बजे बताया गया कि देर शाम तक हजारों श्रद्धालु विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक कर चुके थे और कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहा है।
सुबह ब्रह्ममुहूर्त से ही प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लग गया, जो देर शाम तक अनवरत जारी रहा। प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प लिए श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। जैसे ही मंदिर के पट खुले, 'हर-हर महादेव' और 'ओम नमः शिवाय' के नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। भक्तों ने पूरी श्रद्धा और निष्ठा के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर दिनभर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। प्रेमनगर स्थित संकट मोचन मंदिर में बनारस और कानपुर से आए 'मां अन्नपूर्णा झांकी ग्रुप' के कलाकारों ने आकर्षक झांकियों और प्रस्तुति के माध्यम से शिव-पार्वती विवाह एवं अन्य धार्मिक प्रसंगों को जीवंत कर दिया। शिव बारात प्रेमनगर से शुरू होकर बस स्टैंड, सोहन चौक और एम.एल.ए. रोड होते हुए दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने फूल वर्षा कर बारात का स्वागत किया।
दुर्गा मंदिर परिसर में मातृशक्ति एवं केंद्रीय महाशिवरात्रि पूजा समिति के तत्वावधान में शिव विवाह का भव्य आयोजन किया गया, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। देर रात तक भक्ति गीतों और जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय बना रहा।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। चैनपुर थाना के जवान जगह-जगह तैनात रहे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे और श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। कुल मिलाकर महाशिवरात्रि का यह पर्व चैनपुर में आस्था, उल्लास और शांति के साथ संपन्न हुआ।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • गुमला शादी समारोह से लौट रही नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ घाघरा थाना पहुचकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़िता गांव मे शादी समारोह में शामिल होने गयी थी, जहाँ से देर रात अपने घर वापस आ रही थी, उसी दौरान तालाब के पास घात लगाकर बैठे युवक ने जबर्दस्ती युवती को झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता अपने घर पहुचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन पीड़ता को लेकर घाघरा थाना पहुचे।
    1
    गुमला 
शादी समारोह से लौट रही नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने परिजनों के साथ घाघरा थाना पहुचकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़िता गांव मे शादी समारोह में शामिल होने गयी थी, जहाँ से देर रात अपने घर वापस आ रही थी, उसी दौरान तालाब के पास घात लगाकर बैठे युवक ने जबर्दस्ती युवती को झाड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पीड़िता अपने घर पहुचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन पीड़ता को लेकर घाघरा थाना पहुचे।
    user_दीपक गुप्ता
    दीपक गुप्ता
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.