logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

2 hrs ago
user_Arvind sharma kanpur dehat
Arvind sharma kanpur dehat
Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

माती पुलिस कार्यालय में एसपी ने पीड़ितों व फरियादियों की सुनी शिकायतें, सर्व संबंधित को निस्तारण हेतु दिए निर्देश माती पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने अपने कार्यालय में पीड़ा व समस्याओं को लेकर आए लोगों को सम्मान पूर्वक बैठाया और उनकी समस्याओं व शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना और सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए उनके प्रार्थना पत्रों को सर्व संबंधित को न्याय पूर्ण, समय सीमा में निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • माती में शिक्षामित्रों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शामिल हुए।कैबिनेट मंत्री ने शिक्षमित्रों को 10,000 रुपए से बढ़ाए गए मानदेय 18,000 रुपए की चेक वितरित की।कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि अब शिक्षामित्रों को निःशुल्क 5 लाख का स्वास्थ बीमा भी मिलेगा।
    1
    माती में शिक्षामित्रों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान शामिल हुए।कैबिनेट मंत्री ने शिक्षमित्रों को 10,000 रुपए से बढ़ाए गए मानदेय 18,000 रुपए की चेक वितरित की।कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि अब शिक्षामित्रों को निःशुल्क 5 लाख का स्वास्थ बीमा भी मिलेगा।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    27 min ago
  • *ग्राम प्रधान संगठन की जिला ईकाई ने दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा सात सूत्रीय ज्ञापन* कानपुर देहात ग्राम प्रधान संगठन कानपुर देहात द्वारा मा. कौशल किशोर पांडेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के निर्देशन व अरविन्द दीक्षित ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष कानपुर देहात के नेतृत्व में सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मा.मुख्यमंत्री उ. प्र. शासन को भेजा गया है जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों का चुनाव निश्चित समयाअवधि में कराने, अपरिहार्य कारणोंवश समय पर चुनाव न होना संभव हों तो वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल कानूनन विस्तारित करने का कष्ट करें ताकि जनहित में सारी व्यवस्थाएं विधिवत एवं सुचारू रूप से चलती रहें तथा पंचायतीराज व्यवस्था का सम्मान भी बना रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायतों के मनरेगा सहित सभी लंबित भुगतान 15 दिनों के अंदर करवाने की भी कृपा करें। एवं अन्य जो भी शेष स्वीकृतियां हैं उनकी धनराशि भी एक सप्ताह के अंदर निर्गत करते हुए ग्राम पंचायतों के खातों में भिजवाने की कृपा करें, ताकि जनहित के सभी कार्य शीघ्र से शीघ्र पूर्ण करवाए जा सकें। खाते में धन होने की दशा में भी समय पर भुगतान न होने पर पंचायत सचिव एवं एडीओ (पंचायत) से लेकर जिलाधिकारी तक की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की कृपा करें जिससे कोई भुगतान शेष न रहे। इसके साथ ही पंचायत सचिवों से सभी प्रधानों को पूर्ण सहयोग देने के लिए निर्देशित करें, ग्राम प्रधानों व उनके परिवारजनों की पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें। ग्राम प्रधानों पर चल रहे सभी प्रकार के फर्जी मुकदमे तत्काल वापस कराने की कृपा करें. साथ ही किसी भी ग्राम प्रधान या उनके पारिवारीजनों पर कोई भी किसी भी प्रकार का मुकदमा बिना गुण- दोष विवेचना के आधार पर पूर्ण एवं निष्पक्ष जांच किए बिना दर्ज न कराए जाएं। मामले में बिंदुवार हो रही कार्रवाई से भी अवगत कराने का कार्य किया जाने।
    2
    *ग्राम प्रधान संगठन की जिला ईकाई ने दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा सात सूत्रीय ज्ञापन*
कानपुर देहात  ग्राम प्रधान संगठन कानपुर देहात द्वारा मा. कौशल किशोर पांडेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश के निर्देशन व अरविन्द दीक्षित ग्राम प्रधान संगठन जिला अध्यक्ष कानपुर देहात के नेतृत्व में सात सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मा.मुख्यमंत्री उ. प्र. शासन को भेजा गया है जिसमें प्रमुख रुप से प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों का चुनाव निश्चित समयाअवधि में कराने, अपरिहार्य कारणोंवश  समय पर चुनाव न होना संभव हों तो  वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल कानूनन विस्तारित करने का कष्ट करें ताकि जनहित में सारी व्यवस्थाएं विधिवत एवं सुचारू रूप से चलती रहें तथा पंचायतीराज व्यवस्था का सम्मान भी बना रहे। इसी क्रम में ग्राम पंचायतों के मनरेगा सहित सभी लंबित भुगतान 15 दिनों के अंदर करवाने की भी कृपा करें। एवं अन्य जो भी शेष स्वीकृतियां हैं उनकी  धनराशि भी एक सप्ताह के अंदर निर्गत करते हुए ग्राम पंचायतों के खातों में भिजवाने की कृपा करें, ताकि जनहित के सभी कार्य शीघ्र से शीघ्र  पूर्ण करवाए जा सकें। खाते में धन होने की दशा में भी समय पर भुगतान न होने पर पंचायत सचिव एवं एडीओ (पंचायत) से लेकर जिलाधिकारी तक की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने की कृपा करें जिससे कोई भुगतान शेष न रहे। इसके साथ ही पंचायत सचिवों से सभी प्रधानों को पूर्ण सहयोग देने के लिए निर्देशित करें, ग्राम प्रधानों व उनके परिवारजनों की पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें। ग्राम प्रधानों पर चल रहे सभी प्रकार के फर्जी  मुकदमे तत्काल वापस कराने की कृपा करें. साथ ही किसी भी ग्राम प्रधान या उनके पारिवारीजनों पर कोई भी किसी भी प्रकार का मुकदमा बिना गुण- दोष  विवेचना के आधार पर पूर्ण एवं निष्पक्ष जांच किए बिना दर्ज न कराए जाएं। मामले में बिंदुवार हो रही कार्रवाई से भी अवगत कराने का कार्य किया जाने।
    user_Anupam Kumar MEDIA
    Anupam Kumar MEDIA
    Salesperson अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसने पूरे यूपी पुलिस महकमे को झकझोर दिया। जालौन के उरई कोतवाली की SOG टीम, जो एक अपहरण केस में दबिश देकर लौट रही थी, अचानक काल के गाल में समा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करने की कोशिश की… लेकिन एक छोटी सी चूक ने सब कुछ खत्म कर दिया। गाड़ी असंतुलित होकर आगे चल रहे वाहन से भयंकर टक्कर में तब्दील हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया… अंदर बैठे पुलिसकर्मी बुरी तरह फंस गए… और मौके पर ही मौत ने उन्हें घेर लिया। हादसे के बाद का मंजर दिल दहला देने वाला था— टूटी गाड़ी, अंदर फंसे शव, और चारों तरफ अफरा-तफरी… बचाव दल को शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शहीद हुए जांबाज पुलिसकर्मी 👇 उपनिरीक्षक मोहित यादव (मंडी चौकी प्रभारी) उपनिरीक्षक सत्यभान कांस्टेबल अशोक कुमार सिपाही प्रदीप (सर्विलांस टीम) एक वाहन चालक (पहचान अभी बाकी) ये सभी जालौन के उरई कोतवाली में तैनात थे और कानून-व्यवस्था के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी निभा रहे थे। ड्यूटी से लौटते वक्त मौत का सफर टीम नूंह में गुमशुदगी/अपहरण मामले में दबिश देने गई थी वापसी के दौरान एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुई गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड बताई जा रही है प्रशासन हरकत में, लेकिन सवाल कायम तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम के अनुसार— शवों को बाहर निकालने में काफी समय लगा एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है सवाल क्या ओवरस्पीड और लापरवाही बनी मौत की वजह? क्या एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई? ड्यूटी पर निकली टीम की सुरक्षा के लिए क्या हैं प्रोटोकॉल? दबिश से लौट रही थी पुलिस… एक्सप्रेस-वे पर मौत ने घेर लिया – 5 जांबाजों की दर्दनाक अंत! नोट: अभी आधिकारिक पुष्टि और पुलिस अधीक्षक जालौन के विस्तृत बयान का इंतजार है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है… #JalaunPolice #UPPolice #BreakingNews #KMPExpresswayAccident #NuhAccident #PoliceMartyr #RoadAccident #UttarPradesh #Haryana #DutyDeath #SOGTeam #CrimeNews #IndianPolice #ExpresswayTragedy #Justice #RIPBraveHearts #EmergencyNews #HindiNews #ViralNews #BigBreaking #AccidentAlert
    1
    हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर ऐसा भीषण हादसा हुआ जिसने पूरे यूपी पुलिस महकमे को झकझोर दिया। 
जालौन के उरई कोतवाली की SOG टीम, जो एक अपहरण केस में दबिश देकर लौट रही थी, अचानक काल के गाल में समा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार काली स्कॉर्पियो ने ओवरटेक करने की कोशिश की… लेकिन एक छोटी सी चूक ने सब कुछ खत्म कर दिया। 
गाड़ी असंतुलित होकर आगे चल रहे वाहन से भयंकर टक्कर में तब्दील हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया… अंदर बैठे पुलिसकर्मी बुरी तरह फंस गए… और मौके पर ही मौत ने उन्हें घेर लिया।
हादसे के बाद का मंजर दिल दहला देने वाला था—
टूटी गाड़ी, अंदर फंसे शव, और चारों तरफ अफरा-तफरी…
बचाव दल को शव निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
शहीद हुए जांबाज पुलिसकर्मी 👇
उपनिरीक्षक मोहित यादव (मंडी चौकी प्रभारी)
उपनिरीक्षक सत्यभान
कांस्टेबल अशोक कुमार
सिपाही प्रदीप (सर्विलांस टीम)
एक वाहन चालक (पहचान अभी बाकी)
ये सभी जालौन के उरई कोतवाली में तैनात थे और कानून-व्यवस्था के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी निभा रहे थे।
ड्यूटी से लौटते वक्त मौत का सफर
टीम नूंह में गुमशुदगी/अपहरण मामले में दबिश देने गई थी
वापसी के दौरान एक्सप्रेस-वे पर हादसे का शिकार हुई
गाड़ी हरियाणा के जींद RTO में रजिस्टर्ड बताई जा रही है
प्रशासन हरकत में, लेकिन सवाल कायम
तावडू सदर थाना प्रभारी शीशराम के अनुसार—
शवों को बाहर निकालने में काफी समय लगा
एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है
सवाल
क्या ओवरस्पीड और लापरवाही बनी मौत की वजह?
क्या एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई?
ड्यूटी पर निकली टीम की सुरक्षा के लिए क्या हैं प्रोटोकॉल?
दबिश से लौट रही थी पुलिस… एक्सप्रेस-वे पर मौत ने घेर लिया – 5 जांबाजों की दर्दनाक अंत!
नोट: अभी आधिकारिक पुष्टि और पुलिस अधीक्षक जालौन के विस्तृत बयान का इंतजार है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
#JalaunPolice #UPPolice #BreakingNews #KMPExpresswayAccident #NuhAccident #PoliceMartyr #RoadAccident #UttarPradesh
#Haryana #DutyDeath #SOGTeam #CrimeNews #IndianPolice #ExpresswayTragedy #Justice #RIPBraveHearts #EmergencyNews #HindiNews #ViralNews #BigBreaking #AccidentAlert
    user_पत्रकार विकाश सिंह
    पत्रकार विकाश सिंह
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में साइकिल सवार टेलर की मौत, फरीदाबाद में रहने वाले 47 वर्षीय टेलर आनंद कुमार की हुई मौत, तीन दिन पहले रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने अपने पैतृक गांव आया था व्यक्ति, साइकिल से अपने पैतृक गांव घमूरी निकले टेलर की रास्ते में हुई संदिग्ध मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौके पर पहुंची पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में गंभीरता से जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के घमूरी गांव के पास का हादसा।
    1
    जालौन जालौन में संदिग्ध परिस्थितियों में साइकिल सवार टेलर की मौत, फरीदाबाद में रहने वाले 47 वर्षीय टेलर आनंद कुमार की हुई मौत, तीन दिन पहले रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने अपने पैतृक गांव आया था व्यक्ति, साइकिल से अपने पैतृक गांव घमूरी निकले टेलर की रास्ते में हुई संदिग्ध मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौके पर पहुंची पुलिस पूरी घटना की जांच पड़ताल में गंभीरता से जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के घमूरी गांव के पास का हादसा।
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *जनपद जालौन के कदौरा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल को अपनी जान गंवानी पड़ी* आप को बता दें कि उरई से बैंक से पेंशन निकालकर अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कदौरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने मौके पर ही डंपर को कब्जे में ले लिया और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है वहीं घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है
    4
    *जनपद जालौन के कदौरा में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में 71 वर्षीय रिटायर लेखपाल प्रभु दयाल को अपनी जान गंवानी पड़ी*
आप को बता दें कि उरई से बैंक से पेंशन निकालकर अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर लौट रहे थे इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी कदौरा ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें पुलिस ने मौके पर ही डंपर को कब्जे में ले लिया और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है वहीं घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है
    user_ASHEESH KUMAR VISHWAKARMA
    ASHEESH KUMAR VISHWAKARMA
    कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • जनपद जालौन के कोतवाली उरई में पंजीकृत अभियोग 256/2026 में अपहृत बिजेन्द्र की सकुशल बरामदगी हेतु जनपद जालौन की पुलिस टीम जालौन से हरियाणा जा रही थी आज प्रातः काल करीब 10.00 बजे एक सड़क दुर्घटना में पुलिस टीम जिसमें 02 उपनिरीक्षक और 02 आरक्षी उनके साथ अभियोग का मुकदमा वादी भी थे सड़क दुर्घटना में इन पांचो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है । हरियाणा के जनपद नूह के जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा रही है। मृतक के परिजनो के प्रति जनपद जालौन पुलिस शोक संवेदनायें व्यक्त कर रहे हैं । उनके परिजनो को सूचित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
    1
    जनपद जालौन के कोतवाली उरई में पंजीकृत अभियोग 256/2026 में अपहृत बिजेन्द्र की सकुशल बरामदगी हेतु जनपद जालौन की पुलिस टीम जालौन से हरियाणा जा रही थी आज प्रातः काल करीब 10.00 बजे एक सड़क दुर्घटना में पुलिस टीम जिसमें 02 उपनिरीक्षक और 02 आरक्षी उनके साथ अभियोग का मुकदमा वादी भी थे सड़क दुर्घटना में इन पांचो व्यक्तियों की मृत्यु हो गयी है । हरियाणा के जनपद नूह के जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जा रही है। मृतक के परिजनो के प्रति जनपद जालौन पुलिस शोक संवेदनायें व्यक्त कर रहे हैं । उनके परिजनो को सूचित कर दिया गया है। इस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जिला परिषद में उपस्थित होकर वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में कोंच बस स्टैंड चौराहे का नामकरण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में चौराहे का नामकरण किए जाने की मांग को उचित और आवश्यक बताया। ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जी का योगदान भारतीय इतिहास में अतुलनीय है और उनके सम्मान में यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ एजेंसी, जालौन शिवपाल सिंह प्रधान संपादक
    1
    जिला परिषद में उपस्थित होकर वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में कोंच बस स्टैंड चौराहे का नामकरण कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण मांग के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। सभी ने एक स्वर में वीरांगना झलकारी बाई जी के सम्मान में चौराहे का नामकरण किए जाने की मांग को उचित और आवश्यक बताया।
ज्ञापन सौंपते हुए पार्टी प्रतिनिधियों ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई जी का योगदान भारतीय इतिहास में अतुलनीय है और उनके सम्मान में यह कदम समाज के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होगा।
इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शाक्यसंदेश भारत दर्शन न्यूज़ एजेंसी, जालौन
शिवपाल सिंह
प्रधान संपादक
    user_SHIVPAL SINGH
    SHIVPAL SINGH
    Publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • रुरा थाना क्षेत्र के पतरा रेलवे स्टेशन के पास कठारा गांव के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक का नाम अतुल यादव पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम मुलियापुर (सिठमरा) थाना रूरा उम्र 27 वर्ष है, मृतक कठारा गांव स्थित पावर हाउस पर गेटमैन की ड्यूटी करता था।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    1
    रुरा थाना क्षेत्र के पतरा रेलवे स्टेशन के पास कठारा गांव के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक का नाम अतुल यादव पुत्र प्यारेलाल निवासी ग्राम मुलियापुर (सिठमरा) थाना रूरा उम्र 27 वर्ष है, मृतक कठारा गांव स्थित पावर हाउस पर गेटमैन की ड्यूटी करता था।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.