Shuru
Apke Nagar Ki App…
उभांव में गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत; एक युवक गंभीर घायल। बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेनुहारी के पास एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीयर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
उभांव में गड्ढे में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत; एक युवक गंभीर घायल। बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेनुहारी के पास एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीयर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
More news from Ballia and nearby areas
- बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेनुहारी के पास एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया, जिससे मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सीयर स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- घोसी। तहसील क्षेत्र के राम लखन इंटर कॉलेज कटाईचंवर में सोमवार के दिन यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय पर छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि बोझी निवासी नायब तहसीलदार भारतेंदु राव बेदकर जी रहे। बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक इंजीनियर धर्मवीर कुंवर व सहायक अध्यापक विवेक कुमार रानू व नायब तहसीलदार ने मेधावी छात्र छात्राओं को फुल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राएं काफी प्रसन्न दिखे हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान पाने वालों में प्रथम स्थान पर रहे अमरजीत यादव पुत्र श्री शैलेश यादव व द्वितीय स्थान पर अनुप्रिया पुत्री श्री श्रवण कुमार तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता सिंह पुत्री सुनील सिंह सहायक अध्यापक, उसके बाद टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही सबा परवीन पुत्री अफरोज अख्तर ,प्रिंस कुमार पुत्र श्री रमेश कुमार इसके अलावा टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वालों में अश्वनी राजभर पुत्र श्री विनोद कुमार, सना परवीन पुत्री अफरोज अख्तर, अंकिता यादव पुत्री श्री सीताराम यादव, श्रेया यादव पुत्री श्री सुरेंद्र यादव, अंबुज यादव पुत्र श्री राजेंद्र यादव इसके अलावा इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया जिसमें विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही खुशबू चौहान पुत्री श्री फूलचंद चौहान, द्वितीय स्थान पर सानिया शर्मा पुत्री श्री राजकुमार शर्मा, तृतीय स्थान पर कायम रही संध्या चौहान पुत्री श्री धर्मदेव चौहान, चौथे स्थान पर रही अंजली गुप्ता पुत्री श्री अजय कुमार, पांचवें स्थान पर रही नीतू निगम पुत्री श्री राजेश कुमार, छठे स्थान पर रही मधु राव पुत्री श्री रामजीव, इसके अलावा कक्षा 6, 7, 8, 9, 11 के छात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षा 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र फूल माला मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार भारतेंदु राव जी ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि अगर कोई भी छात्र हैं लक्ष्य बनाकर पढ़ाई या तैयारी करें तो लक्ष्य अवश्य ही उनको मिलता है शिक्षा से ही हम अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं वह समाज में अच्छा कार्य कर सकते हैं इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के रूप में विद्यालय प्रधानाचार्य लल्लन कुमार ,कैलाश सर, विजय कुमार, सतीश सिंह, कतवारू सर, विजय सर, अनवारुल हक, असहाब अंसारी, रामशब्द सर, राजकुमार मिश्रा, रंजना यादव, सोनू खान, बेचन यादव, पिंकी देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।4
- रसड़ा (बलिया): अमहर पट्टी गांव में शिव मंदिर तालाब में नहाने गए कपूरचंद गुप्ता (हलवाई) की डूबने से मृत्यु हो गई। दोपहर 3 बजे तालाब पार करते समय वे गहरे पानी में समा गए थे। प्रशासन और ग्रामीणों के घंटों चले सर्च ऑपरेशन के बाद भी शव नहीं मिला, लेकिन रात 10 बजे शव अचानक पानी की सतह पर तैरता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में मातम का माहौल है। #Ballia #Rasra #ShortNews #UPNews #Accident #BreakingNews #LocalNews #BalliaPolice1
- नगरा पुलिस द्वारा धारा 103(1),109((1),333, 85,80(2) 61(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से सम्बन्धित 04 नफर अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार। बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता व थानाध्यक्ष नगरा संजय कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक-25/26.04.2026 की मध्य रात्रि में थाना नगरा के एक गांव एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद होने के कारण अपनी पत्नी, सास व ससुर को चाकू से मारकर घायल कर देना, जिससे पत्नी व सास की मृत्यु हो गई थी । इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा मौके मय स्वाट/सर्विलांस टीम/फील्ड युनिट व क्षेत्राधिकारी रसड़ा के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया गया । अभियुक्त की गिरफ्तारी/विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। इसी क्रम में दिनांक 29.04.2026 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा मय हमराह के साथ देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन तलाश अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 82/2026 82/2026 धारा 103(1),109((1),333, 85,80(2) 61(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आयी अभियुक्ता 1.राधिका देवी पत्नी तारकेश्वर गुप्ता निवासी इंग्लिशिया थाना गड़वार जनपद बलिया* को सलेमपुर चट्टी से समय करीब 15.20 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । इसी क्रम में थाना नगरा पुलिस टीम के व0उ0नि0 प्रभाकर शुक्ल मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे कि मुखविर की सूचना पर अभियुक्तगण क्रमशः 2. राजकुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राम आधार गुप्ता, 3. मुकेश गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता, 4. आशा देवी पत्नी राजकुमार समस्त निवासी गण सिंहाचवर कला थाना गड़वार जनपद बलिया को मलप तिराहा गड़वार बलिया से समय करीब 15.40 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा गया। अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- 1. व0 उ0नि0 प्रभाकर शुक्ला थाना नगरा बलिया 2. उ0नि0 अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा थाना नगरा, बलिया 3. हे0कां0 धर्मेन्द्र कुमार थाना नगरा, बलिया 4. कां0 चंद्रशेखर चौहान थाना नगरा, बलिया 5. कां0 हरिकेश यादव थाना नगरा, बलिया 6. कां0 बृजमोहन थाना नगरा , बलिया 7. म0कां0 नेहा सिंह थाना नगरा, बलिया 8. म0कां0 कंचन पाण्डेय थाना नगरा, बलिया1
- मैरवा में गैस के लिए हाहाकार: रात 2 बजे से लाइन, तय कीमत से ज्यादा वसूली का आरोप मैरवा (गुरुवार): सीवान जिले के मैरवा स्थित अंबेडकर गैस एजेंसी पर गुरुवार को अव्यवस्था और मनमानी का मामला सामने आया है। यहां उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए रात भर लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। आरोप है कि एजेंसी द्वारा तय कीमत से अधिक राशि वसूली जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, घरेलू गैस सिलेंडर की निर्धारित कीमत 1011 रुपए है, लेकिन ग्राहकों से 1030 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, गैस एजेंसी परिसर में डिलीवरी देने के बजाय उपभोक्ताओं को बभनौली चट्टी के पास ईदगाह के समीप बुलाया जा रहा है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्राहकों का कहना है कि वे रात के 2 बजे से ही लाइन में लगे हुए थे, जबकि कुछ लोग सुबह 5 बजे से कतार में खड़े रहे, तब जाकर दोपहर करीब 1 बजे उन्हें गैस सिलेंडर मिल पाया। इस दौरान कई लोग बिना खाए-पिए घंटों इंतजार करते नजर आए। जब डिलीवरी कर रहे कर्मचारियों से ज्यादा पैसे लेने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने जवाब देने से इनकार कर दिया और उपभोक्ताओं को गैस गोदाम जाकर बात करने को कहा। इस पूरे मामले में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम लोगों को इस तरह की परेशानी और अतिरिक्त भुगतान से राहत मिल सके।1
- कानपुर में कोर्ट परिसर के अंदर दो वकीलों में हाथापाई...!1
- मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी घोसी श्री जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना दोहरीघाट पुलिस टीम के लगातार सुरागरसी पतारसी, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। दिनांक 29 अप्रैल 2026 को प्राप्त सटीक मुखबिर सूचना के आधार पर थाना दोहरीघाट पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 74/2026 धारा 3(5), 109(1), 352, 61(2) बीएनएस से संबंधित 04 अभियुक्तों को अहिरानी बुजुर्ग अण्डरपास के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में बताये कि हमलोगो का एक गैंग है हमारे ग्रुप के गोलु उर्फ गोल्डेन उर्फ रामसुन्दर व ऋषि प्रताप के बीच 6 माह पूर्व झगडा हो गया था जिसमें गोलू द्वारा ऋषि को जान से मारने की धमकी दिया गया था। इसी को लेकर गोलू अपने साथियों के साथ मिल कर ऋषि को मारने का योजना बनायी उसी के तहत 23 अप्रैल 2026 को शाम 7:00 बजे तीन मोटरसाइकिल से ऋषि के घर के पास पहुचे ऋषि को मारने की नियत से गोली मार दिया तथा अखिलेश व गोलू असलहा लहराते हुए हमलोग अपनी मोटर साइकिल से वहां से भाग गये। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सतत प्रयास किये जा रहे हैं। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जा रहे है।2
- बलिया। थाना नगरा पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25/26 अप्रैल 2026 की मध्य रात्रि में थाना नगरा क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी, सास व ससुर पर चाकू से हमला कर दिया था। इस घटना में पत्नी और सास की मौत हो गई थी, जबकि ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र सुनील कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया। इसी क्रम में 29 अप्रैल 2026 को थाना नगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता राधिका देवी को सलेमपुर चट्टी से गिरफ्तार किया। वहीं अन्य तीन आरोपी राजकुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता व आशा देवी को मलप तिराहा, गड़वार से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम: राधिका देवी (45 वर्ष), निवासी इंग्लिशिया, थाना गड़वार राजकुमार गुप्ता (55 वर्ष), निवासी सिंहाचवर कला, थाना गड़वार मुकेश गुप्ता (21 वर्ष), निवासी सिंहाचवर कला, थाना गड़वार आशा देवी (50 वर्ष), निवासी सिंहाचवर कला, थाना गड़वार गिरफ्तारी करने वाली टीम: थाना नगरा पुलिस की टीम जिसमें प्रभाकर शुक्ला, अखिलेश्वर प्रसाद शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।1