Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान में किसानों का कर्ज़ा माफ़ होगा या फ़िर मिलेगा केवल भरोसा।।
Kishan Lal jangid
राजस्थान में किसानों का कर्ज़ा माफ़ होगा या फ़िर मिलेगा केवल भरोसा।।
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Kishan Lal jangid1
- संतोषी नगर चौराहे पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के खिलाफ पुतला दहन कोटा में शुक्रवार को “एपस्टीन फाइल्स” विवाद को लेकर महिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कोटा जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में संतोषी नगर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। प्रदर्शन का कारण उन मीडिया रिपोर्ट्स को बताया गया, जिनमें अमेरिकी अपराधी Jeffrey Epstein से जुड़े तथाकथित दस्तावेजों (Epstein Files) में हरदीप सिंह पुरी का नाम कुछ संदर्भों में सामने आने का दावा किया गया है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर नैतिक और राजनीतिक सवाल उठाते हुए प्रदेशव्यापी विरोध कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिला अध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि सार्वजनिक पद पर आसीन व्यक्तियों को उच्च नैतिक जिम्मेदारी निभानी चाहिए। यदि किसी मंत्री का नाम ऐसे विवादों में आता है तो उन्हें स्पष्ट और सार्वजनिक स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से इस मामले में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। राष्ट्रीय स्तर पर भी यह मुद्दा चर्चा में रहा है। कांग्रेस पार्टी ने हरदीप सिंह पुरी से इस्तीफे की मांग की है और “नैतिक जवाबदेही” की अपील की है। वहीं, केंद्र सरकार द्वारा कराए गए प्रारंभिक सत्यापन में किसी भी आपत्तिजनक या आपराधिक संलिप्तता के प्रमाण नहीं मिलने की बात कही गई है। प्रदर्शन के दौरान लक्ष्मी वर्मा, शशि प्रभा, सुनिंदर कौर, हिना खोसर, पुष्पा गौतम, राजेश सेन, संगीता संतवानी, प्रीति गौतम और कमलेश सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ3
- लाडपुरा कर्बला स्थित मामू–भांजे सरकार के दरबार में 26 मार्च 2026 को उर्स मुबारक बड़े ही अकीदत और जोशो-खरोश के साथ मनाया गया। उर्स के पावन अवसर पर दरगाह परिसर में सुबह से ही जायरीन की भीड़ उमड़ पड़ी। अकीदतमंदों ने दरगाह पर हाजिरी लगाकर चादर पेश की और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआएं मांगीं। कार्यक्रम के अंतर्गत कुरान खानी का विशेष आयोजन रखा गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर जफर साहब को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने अपने संबोधन में उर्स की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। यह कार्यक्रम मुराद पठान और शाहिद अब्बासी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अख्तर (नगर निगम), अमीर रंगरेज, मोबीन मिर्जा, कालू आजाद, शकील अब्बासी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। उर्स के अवसर पर दरगाह कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की कमान संभाली। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। अंत में सामूहिक दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जहां देश-प्रदेश की तरक्की, शांति और सौहार्द की कामना की गई। उर्स मुबारक का यह आयोजन एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक एकता की मिसाल बनकर सामने आया।1
- बड़गांव बावड़ी: पुलिस चौकी के सामने ट्रक में लगी आग1
- कोटा। फागुन माह के पावन अवसर पर बाबा श्याम ग्यारस के शुभ पर्व पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान खाटू श्याम के मंदिर से भव्य निशान यात्रा का शुभारंभ श्रद्धालुओं के जयकारों और श्याम नाम की गूंज के साथ किया गया। निशान यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु हाथों में निशान ध्वज लेकर भक्ति भाव से झूमते नजर आए। यात्रा विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई शहर में आध्यात्मिक माहौल का निर्माण करती हुई गीता भवन पहुंचकर सम्पन्न होगी, जहां बाबा की भव्य आरती के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा। श्रद्धालुओं ने बताया कि फागुन माह में बाबा श्याम की आराधना का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस पावन अवसर पर सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलित होती है। कार्यक्रम के तहत आज शाम 8:00 बजे के बाद बाबा श्याम के परम भक्तों द्वारा भव्य श्याम जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण में देश-प्रदेश से आए भजन कलाकार बाबा के मधुर भजनों के माध्यम से पूरी रात श्याम नाम का गुणगान करेंगे। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें जलपान, प्रसाद वितरण और सुरक्षा प्रबंध शामिल हैं। फागुन के इस पावन पर्व पर कोटा शहर श्याम रंग में रंगा नजर आ रहा है और हर ओर “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयकारे गूंज रहे हैं।1
- कोटा के इन्द्र विहार इलाके में सात फरवरी की रात को तीन मंजिला बिल्डिंग ढ़हने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल अस्पताल में अब भी भर्ती है जिनका इलाज चल रहा है। हादसा मुरादाबादी रेस्टोरेंट में चल रहे काम की वजह से हुआ था। पुलिस ने मुरादाबादी रेस्टोरेंट के संचालक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया था।1
- Post by VKH NEWS1
- Post by Kishan Lal jangid1