logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दूसरे की बिस्तर पर सोने की इतनी कठोर सजा वीडियो उज्जैन संदीपनी आश्रम पीठ का बताया जा रहा है

on 22 March
user_Namdev gujre Khabar bhart news
Namdev gujre Khabar bhart news
पत्रकार घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
on 22 March

दूसरे की बिस्तर पर सोने की इतनी कठोर सजा वीडियो उज्जैन संदीपनी आश्रम पीठ का बताया जा रहा है

  • user_Harjeet singh
    Harjeet singh
    ईसागढ़, अशोकनगर, मध्य प्रदेश
    saram ani chaiye ma baap ko jo jawan ladki ko in jagah par bejh detey hai apne aas pass k school college mein ladkiyon ko study karwao.ab jamana nahi raha asi jagah par bachio ko bhejna
    on 22 March
  • user_Diwas Saini
    Diwas Saini
    Saraswati Nagar St, Yamunanagar
    🙏
    on 23 March
  • user_User9358
    User9358
    Athner, Betul
    😤
    on 23 March
  • user_User9358
    User9358
    Athner, Betul
    😤
    on 23 March
  • user_User9358
    User9358
    Athner, Betul
    😤
    on 23 March
  • user_User9358
    User9358
    Athner, Betul
    😤
    on 23 March
  • user_Solanki Doctor
    Solanki Doctor
    Betul Nagar, Madhya Pradesh
    👏
    on 22 March
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनाओं एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया गया है। पुलिस टीम ने लगभग 8 माह से परिवार से बिछड़े 7 वर्षीय बालक ऋतिक राजावत को उसके परिजनों से सुरक्षित मिलवाकर न केवल एक परिवार को खुशियां लौटाईं, बल्कि पुलिस की संवेदनशील छवि को भी सुदृढ़ किया है। 🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक ऋतिक राजावत पूर्व में जीआरपी पुलिस को ट्रेन में मिला था, जिसे बाल कल्याण समिति बैतूल के सुपुर्द किया गया था। समिति के निर्देशानुसार बालक को पिछले 8 माह से छाया शिशु ग्रह, बैतूल में संरक्षण एवं देखरेख में रखा गया था। 🔹जांच में ज्ञात हुआ कि बालक की माता रिया राजेंद्र राजावत, जो मूलतः इंदौर की निवासी हैं, पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपने बच्चों के साथ यात्रा के दौरान अमरावती जा रही थीं, तभी उनका पुत्र ऋतिक उनसे बिछड़ गया। बाद में माता बिछड़े बच्चे को ढूंढते हुए अपने अन्य बच्चों के साथ रायगढ़ पहुंचीं, जहां स्थानीय बाल कल्याण समिति द्वारा उन्हें आश्रय दिया गया। 🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए बालक को परिवार से मिलाने का दायित्व उठाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर बालक को बाल कल्याण समिति बैतूल से सुपुर्द लेकर सैकड़ों किलोमीटर दूर रायगढ़ पहुंचाया गया। 🔹 *बालक को जन्मदिन के दिन बिछड़े परिवार से मिलाया* *विशेष रूप से दिनांक 04 अप्रैल 2026 को बालक ऋतिक का जन्मदिन था, उसी दिन उसे उसके परिजनों से मिलवाया गया, जिससे परिवार में भावनात्मक एवं हर्षोल्लास का माहौल निर्मित हुआ* । 🔹इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा बालक को पनवेल ले जाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा बालक को उसके परिजन एवं संबंधित बाल कल्याण समितियों के समक्ष विधिवत सुपुर्द किया गया। 🔹 *मां ने की बैतूल पुलिस की सराहना* बालक की माता रिया राजेंद्र राजावत ने बैतूल पुलिस के इस मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने पुत्र को उसके जन्मदिन पर पुनः परिवार के बीच पाकर उन्हें अपार खुशी हुई है। उन्होंने बैतूल पुलिस के इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय एवं भावुक क्षण बताया। 🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि— * यात्रा के दौरान अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें एवं उन्हें अकेला न छोड़ें। * यदि किसी भी स्थान पर कोई बालक/बालिका असहाय या भटकी हुई अवस्था में मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर सूचना दें। * बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में समाज एवं पुलिस के बीच सहयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे ऐसे बच्चों को शीघ्र उनके परिवार से मिलाया जा सके। * उन्होंने कहा कि बैतूल पुलिस सदैव जनसेवा, सुरक्षा एवं मानवता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। 🔹 *बैतूल पुलिस का यह कार्य समाज में मानवता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यपरायणता का प्रेरणादायक उदाहरण है।*
    2
    पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में बैतूल पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनाओं एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट परिचय देते हुए एक सराहनीय कार्य किया गया है। पुलिस टीम ने लगभग 8 माह से परिवार से बिछड़े 7 वर्षीय बालक ऋतिक राजावत को उसके परिजनों से सुरक्षित मिलवाकर न केवल एक परिवार को खुशियां लौटाईं, बल्कि पुलिस की संवेदनशील छवि को भी सुदृढ़ किया है।
🔹 *घटना का संक्षिप्त विवरण* 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालक ऋतिक राजावत पूर्व में जीआरपी पुलिस को ट्रेन में मिला था, जिसे बाल कल्याण समिति बैतूल के सुपुर्द किया गया था। समिति के निर्देशानुसार बालक को पिछले 8 माह से छाया शिशु ग्रह, बैतूल में संरक्षण एवं देखरेख में रखा गया था।
🔹जांच में ज्ञात हुआ कि बालक की माता रिया राजेंद्र राजावत, जो मूलतः इंदौर की निवासी हैं, पारिवारिक परिस्थितियों के चलते अपने बच्चों के साथ यात्रा के दौरान अमरावती जा रही थीं, तभी उनका पुत्र ऋतिक उनसे बिछड़ गया। बाद में माता बिछड़े बच्चे को ढूंढते हुए अपने अन्य बच्चों के साथ रायगढ़ पहुंचीं, जहां स्थानीय बाल कल्याण समिति द्वारा उन्हें आश्रय दिया गया।
🔹 पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए बालक को परिवार से मिलाने का दायित्व उठाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस टीम द्वारा विधिवत प्रक्रिया पूर्ण कर बालक को बाल कल्याण समिति बैतूल से सुपुर्द लेकर सैकड़ों किलोमीटर दूर रायगढ़ पहुंचाया गया।
🔹 *बालक को जन्मदिन के दिन बिछड़े परिवार से मिलाया* 
*विशेष रूप से दिनांक 04 अप्रैल 2026 को बालक ऋतिक का जन्मदिन था, उसी दिन उसे उसके परिजनों से मिलवाया गया, जिससे परिवार में भावनात्मक एवं हर्षोल्लास का माहौल निर्मित हुआ* ।
🔹इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा बालक को पनवेल ले जाकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई तथा बालक को उसके परिजन एवं संबंधित बाल कल्याण समितियों के समक्ष विधिवत सुपुर्द किया गया।
🔹 *मां ने की बैतूल पुलिस की सराहना* 
बालक की माता रिया राजेंद्र राजावत ने बैतूल पुलिस के इस मानवीय एवं संवेदनशील प्रयास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपने पुत्र को उसके जन्मदिन पर पुनः परिवार के बीच पाकर उन्हें अपार खुशी हुई है। उन्होंने बैतूल पुलिस के इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय एवं भावुक क्षण बताया।
🔹*पुलिस अधीक्षक बैतूल की अपील* 
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि—
* यात्रा के दौरान अपने बच्चों पर विशेष ध्यान रखें एवं उन्हें अकेला न छोड़ें।
* यदि किसी भी स्थान पर कोई बालक/बालिका असहाय या भटकी हुई अवस्था में मिले, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल-112 पर सूचना दें।
* बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में समाज एवं पुलिस के बीच सहयोग अत्यंत आवश्यक है, जिससे ऐसे बच्चों को शीघ्र उनके परिवार से मिलाया जा सके।
* उन्होंने कहा कि बैतूल पुलिस सदैव जनसेवा, सुरक्षा एवं मानवता के मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे संवेदनशील कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
🔹 *बैतूल पुलिस का यह कार्य समाज में मानवता, संवेदनशीलता एवं कर्तव्यपरायणता का प्रेरणादायक उदाहरण है।*
    user_जिला ब्यूरो बैतूल
    जिला ब्यूरो बैतूल
    Salesperson बैतूल नगर, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली ऑफिस का गहराव स्थिति में सुधार नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे बड़ा आंदोलन खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही मे बिजली विभाग के ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थिति में सुधार किया जाना चाहिए जिससे होने वाली परेशानियों को सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़े लगातार बिजली विभाग के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उप तहसील बोरदेही व्यापारिक बस्ती होने के कारण व्यापारिक ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा सकता है बाइट ---- ग्रामीण मोंटी जैन संवाददाता संदीप वाईकर बैतूल
    3
    बैतूल जिले के उप तहसील बोरदेही मे लगातार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने किया बिजली ऑफिस का गहराव  
स्थिति में सुधार नहीं होने पर ग्रामीण करेंगे बड़ा आंदोलन 
खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से विकासखंड आमला की उप तहसील बोरदेही  मे बिजली विभाग के ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन किया और चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द  बिजली विभाग के अधिकारियों के द्वारा स्थिति में सुधार  किया जाना चाहिए जिससे होने वाली परेशानियों को सामना ग्रामीणों को नहीं करना पड़े लगातार बिजली विभाग के द्वारा बिजली कटौती की जा रही है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है उप तहसील बोरदेही व्यापारिक बस्ती होने के कारण व्यापारिक ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा सकता है
बाइट   ---- ग्रामीण मोंटी जैन 
संवाददाता संदीप वाईकर बैतूल
    user_Sandeep waiker
    Sandeep waiker
    Mobile Phone Shop आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मुलताई में दोपहर मौसम में बदलाव देखने को मिला,अचनाक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, वही मुलताई के समीप परमंडल में बारिश के साथ जमकर ओले गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। परमंडल में हुई ओलावृष्टि इतनी ज्यादा थी कि सड़क सहित खेतों में बर्फ जम गई, बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने पहले ही आगामी पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई थी। पिछले तीन दिनों से रात के समय रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, वहीं शनिवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को चौंका दिया। परमंडल में हुई बारिश और ओलावृष्टि से कश्मीर जैसा नज़ारा दिखाई दिया।
    1
    मुलताई में दोपहर मौसम में बदलाव देखने को मिला,अचनाक तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई,
वही मुलताई के समीप परमंडल में बारिश के साथ जमकर ओले गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।
परमंडल में हुई ओलावृष्टि इतनी ज्यादा थी कि सड़क सहित खेतों में बर्फ जम गई,
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने पहले ही आगामी पांच दिनों तक बारिश की संभावना जताई थी। 
पिछले तीन दिनों से रात के समय रुक-रुक कर बारिश हो रही थी, वहीं शनिवार दोपहर अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को चौंका दिया।
परमंडल में हुई बारिश और ओलावृष्टि से कश्मीर जैसा नज़ारा दिखाई दिया।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....
    1
    नासिक के 'कैप्टन' और ज्योतिषी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, जानें स्वयंभू भगवान अशोक खरात की कहां कितनी प्रॉपर्टी ? क्या ज्योतिषी बदनाम हुई? देश विदेश के जाने माने ज्योतिषाचार्य- डॉ.जीएस ढिल्लों, डॉ.पुनीत भोला और डॉ पुष्पलता जायसवाल से जानिए राजपथ न्यूज़ पर....
    user_Rajpath News
    Rajpath News
    Prabhatpattan, Betul•
    16 hrs ago
  • सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल सोहागपुर पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनील पिता भाई जी विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बोरना, सुखलाल पिता हर प्रसाद कहार निवासी ग्राम जमुनिया उमेश पिता काशीराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी रेनी पानी, मिथुन पिता दिनकर मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया, मुईन पिता मुबीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी मुसलमानी मोहल्ला, सेमरी हरचंद शामिल है। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4 बजे के लगभग न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के पश्चात सभी को उपजेल पिपरिया भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।
    1
    सोहागपुर पुलिस की कार्रवाई: वारंटियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
सोहागपुर पुलिस द्वारा लंबित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में सुनील पिता भाई जी विश्वकर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बोरना, सुखलाल पिता हर प्रसाद कहार निवासी ग्राम जमुनिया
उमेश पिता काशीराम ठाकुर उम्र 45 वर्ष निवासी रेनी पानी, मिथुन पिता दिनकर मराठा उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम जमुनिया, मुईन पिता मुबीन खान उम्र 28 वर्ष निवासी मुसलमानी मोहल्ला, सेमरी हरचंद शामिल है। सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर शनिवार शाम 4 बजे के लगभग न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के पश्चात सभी को उपजेल पिपरिया भेज दिया गया। पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी है, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिल रही है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश* भैंसदेही भैंसदेही पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर महाराष्ट्र में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 07 फरवरी को फरियादियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजेश विजयकर निवासी कौडीढाना द्वारा ट्रैक्टर को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में चलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर लिया गया तथा बाद में धोखाधड़ी कर उसे महाराष्ट्र में बेच दिया गया। शिकायत पर धारा 318(2), 314 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेश विजयकर पिता प्रहलाद विजयकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 कौडीढाना, भैंसदेही,योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण पिता गंगाधर राव खरड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बडुरा, थाना खल्लार, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। प्रकरण में अन्य 03 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश संभावित स्थानों पर की जा रही है। पुलिस द्वारा अब तक कुल 4 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम बम्नेले, आरक्षक मनोज इवने, तनवीर खान, नरेन्द्र ढोके, साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे एवं नगर रक्षा समिति सदस्य अलकेश उर्फ मोनू बाथरी, राहुल धोटे, महेश वाईकर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    1
    *ट्रैक्टर लेकर महाराष्ट्र में बेचने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश*
भैंसदेही
भैंसदेही पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर धोखाधड़ी कर महाराष्ट्र में बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 07 फरवरी को फरियादियों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी राजेश विजयकर निवासी कौडीढाना द्वारा ट्रैक्टर को कुछ समय के लिए महाराष्ट्र में चलाने के नाम पर बहला-फुसलाकर लिया गया तथा बाद में धोखाधड़ी कर उसे महाराष्ट्र में बेच दिया गया। शिकायत पर धारा 318(2), 314 भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेश विजयकर पिता प्रहलाद विजयकर, उम्र 43 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 05 कौडीढाना, भैंसदेही,योगेश पाटिल उर्फ उमेश खरण पिता गंगाधर राव खरड, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बडुरा, थाना खल्लार, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) को गिरफ्तार कर न्यायालय भैंसदेही में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। प्रकरण में अन्य 03 आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश संभावित स्थानों पर की जा रही है। पुलिस द्वारा अब तक कुल 4 ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं।  उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी भैंसदेही निरीक्षक राजेश सातनकर, उपनिरीक्षक आशीष कुमरे, सहायक उपनिरीक्षक बलीराम बम्नेले, आरक्षक मनोज इवने, तनवीर खान, नरेन्द्र ढोके, साइबर सेल से आरक्षक दीपेन्द्र सिंह, राजेन्द्र धाडसे एवं नगर रक्षा समिति सदस्य अलकेश उर्फ मोनू बाथरी, राहुल धोटे, महेश वाईकर की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
    user_भैंसदेही संवाददाता
    भैंसदेही संवाददाता
    Local News Reporter भैंसदेही, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • आमला। शहर में मानवता को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पिछले लगभग एक महीने से एक गौ माता गंभीर रूप से घायल अवस्था में शहर की सड़कों पर भटक रही थीं। उनके शरीर पर बने गहरे घाव देखकर हर संवेदनशील व्यक्ति का मन द्रवित हो जाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी निर्दयी व्यक्ति द्वारा उनके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया गया, जिससे वे लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रही थीं। दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि कई लोगों ने घायल गौ माता को देखा, लेकिन सहायता के लिए आगे नहीं आए। इसी बीच जैसे ही इस घटना की सूचना विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर गौ माता का रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित रूप से गौशाला पहुंचाया। गौशाला में शुरू हुआ उपचार, हालत में धीरे-धीरे सुधार गौशाला पहुंचाने के बाद जब उनका प्राथमिक उपचार किया गया, तब घावों की गंभीरता स्पष्ट रूप से सामने आई। इसके बाद गौ माता का नियमित उपचार प्रारंभ किया गया। वर्तमान में उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं और लगातार देखभाल की जा रही है। संगठन से जुड़े लोगों के अनुसार, उपचार के बाद अब उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है। विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग इस अमानवीय घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि शहर में इस प्रकार की क्रूर और अमानवीय घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो वे इसके विरोध में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। आमजन से की संवेदनशील बनने की अपील संगठन के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बेज़ुबान पशुओं के प्रति संवेदनशील बनें और यदि कहीं कोई घायल, बीमार या पीड़ित पशु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित संस्था, गौसेवकों या प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते उसका उपचार हो सके। “मानवता तभी पूर्ण होती है, जब हम बेज़ुबानों का दर्द भी समझें।”
    3
    आमला। शहर में मानवता को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। पिछले लगभग एक महीने से एक गौ माता गंभीर रूप से घायल अवस्था में शहर की सड़कों पर भटक रही थीं। उनके शरीर पर बने गहरे घाव देखकर हर संवेदनशील व्यक्ति का मन द्रवित हो जाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी निर्दयी व्यक्ति द्वारा उनके ऊपर खौलता हुआ तेल डाल दिया गया, जिससे वे लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रही थीं।
दुर्भाग्यपूर्ण बात यह रही कि कई लोगों ने घायल गौ माता को देखा, लेकिन सहायता के लिए आगे नहीं आए। इसी बीच जैसे ही इस घटना की सूचना विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली, उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर गौ माता का रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित रूप से गौशाला पहुंचाया।
गौशाला में शुरू हुआ उपचार, हालत में धीरे-धीरे सुधार
गौशाला पहुंचाने के बाद जब उनका प्राथमिक उपचार किया गया, तब घावों की गंभीरता स्पष्ट रूप से सामने आई। इसके बाद गौ माता का नियमित उपचार प्रारंभ किया गया। वर्तमान में उन्हें दवाइयां दी जा रही हैं और लगातार देखभाल की जा रही है। संगठन से जुड़े लोगों के अनुसार, उपचार के बाद अब उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल रहा है।
विहिप-बजरंग दल ने प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग
इस अमानवीय घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन और नगर पालिका से मांग की है कि शहर में इस प्रकार की क्रूर और अमानवीय घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर प्रभावी रोक नहीं लगाई गई, तो वे इसके विरोध में उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
आमजन से की संवेदनशील बनने की अपील
संगठन के पदाधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बेज़ुबान पशुओं के प्रति संवेदनशील बनें और यदि कहीं कोई घायल, बीमार या पीड़ित पशु दिखाई दे, तो उसकी सूचना तत्काल संबंधित संस्था, गौसेवकों या प्रशासन तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते उसका उपचार हो सके।
“मानवता तभी पूर्ण होती है, जब हम बेज़ुबानों का दर्द भी समझें।”
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भोपाल। मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों की सीमा के बाहर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों की उपलब्धता और उनके उपयोग पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों में बताया गया है कि 74वां संविधान संशोधन के तहत जोड़े गए अनुच्छेद 243 (डब्लू ) एवं अनुसूची-12 के क्रमांक 7 के अनुसार अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी नगरीय निकायों को सौंपी गई है। साथ ही मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 एवं मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत भी आग से बचाव एवं नियंत्रण का कार्य नगरीय निकायों द्वारा ही किया जाता है। राज्य शासन के दृष्टि पत्र 2018 के अनुसार ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में, जो नगरीय निकाय सीमा से बाहर आते हैं, वहां भी फायर सेवाएं उपलब्ध कराने की संस्थागत व्यवस्था का निर्णय लिया गया है। इसी क्रम में अब यह तय किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जिले के कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (SDO) नगरीय निकायों के वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए निम्न दरें निर्धारित की गई हैं— फायर ब्रिगेड: ₹150 प्रति घंटा + ₹23 प्रति किलोमीटर आग बुझाने में उपयोग सामग्री (फोम/ड्राई केमिकल पाउडर): वास्तविक लागत के अनुसार एंबुलेंस: ₹6 प्रति किलोमीटर अन्य (रेस्क्यू) वाहन: ₹6 प्रति किलोमीटर निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त निर्धारित दरों के अनुसार संबंधित जिले द्वारा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी। यह आदेश विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जारी किया गया है। इस फैसले से नगरी निकायों के बाहर के क्षेत्रों में भी आपातकालीन सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने में सहूलियत हो सके।
    3
    भोपाल। मध्य प्रदेश शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगरीय निकायों की सीमा के बाहर फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस एवं अन्य आपातकालीन वाहनों की उपलब्धता और उनके उपयोग पर होने वाले व्यय की प्रतिपूर्ति को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं।
जारी निर्देशों में बताया गया है कि 74वां संविधान संशोधन के तहत जोड़े गए अनुच्छेद 243 (डब्लू ) एवं अनुसूची-12 के क्रमांक 7 के अनुसार अग्निशमन सेवाओं की जिम्मेदारी नगरीय निकायों को सौंपी गई है। 
साथ ही मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 एवं मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 के प्रावधानों के तहत भी आग से बचाव एवं नियंत्रण का कार्य नगरीय निकायों द्वारा ही किया जाता है।
राज्य शासन के दृष्टि पत्र 2018 के अनुसार ग्रामीण एवं औद्योगिक क्षेत्रों में, जो नगरीय निकाय सीमा से बाहर आते हैं, वहां भी फायर सेवाएं उपलब्ध कराने की संस्थागत व्यवस्था का निर्णय लिया गया है।
इसी क्रम में अब यह तय किया गया है कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जिले के कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी (SDO) नगरीय निकायों के वाहनों का उपयोग कर सकेंगे। इसके लिए निम्न दरें निर्धारित की गई हैं—
फायर ब्रिगेड: ₹150 प्रति घंटा + ₹23 प्रति किलोमीटर
आग बुझाने में उपयोग सामग्री (फोम/ड्राई केमिकल पाउडर): वास्तविक लागत के अनुसार
एंबुलेंस: ₹6 प्रति किलोमीटर
अन्य (रेस्क्यू) वाहन: ₹6 प्रति किलोमीटर
निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त निर्धारित दरों के अनुसार संबंधित जिले द्वारा व्यय की प्रतिपूर्ति की जाएगी। 
यह आदेश विभाग के प्रमुख सचिव द्वारा जारी किया गया है।
इस फैसले से नगरी निकायों के बाहर के क्षेत्रों में भी आपातकालीन सेवाएं समय पर उपलब्ध कराने में सहूलियत हो सके।
    user_M. Afsar khan
    M. Afsar khan
    Local News Reporter मुलताई, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सोहागपुर नगर में नर्मदा जल सप्लाई में नहीं आ रहा घरों में पर्याप्त पानी सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल की आपूर्ति की जाती है परंतु घरों में नर्मदा जल का पर्याप्त पानी पर्याप्त प्रेशर कैसे नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को पानी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर के अंबेडकर वार्ड और सुभाष वार्ड में तो पानी की गंभीर समस्या है जहां पर 45 मिनट चलने वाली सप्लाई के दौरान मात्र 10 से 15 मिनट पानी आता है वह भी बहुत कम मात्रा में पतली धार के रूप में पानी पहुंच रहा है जिससे लोगों के घरों की पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। अंबेडकर वार्ड के नागरिकों ने बताया कि उनके यहां जब से नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई शुरू हुई है तभी से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
    1
    सोहागपुर नगर में नर्मदा जल सप्लाई में नहीं आ रहा घरों में पर्याप्त पानी
सोहागपुर में नर्मदा जल परियोजना द्वारा नगरीय क्षेत्र में जल की आपूर्ति की जाती है परंतु घरों में नर्मदा जल का पर्याप्त पानी पर्याप्त प्रेशर कैसे नहीं पहुंच पा रहा है जिससे लोगों को पानी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। नगर के अंबेडकर वार्ड और सुभाष वार्ड में तो पानी की गंभीर समस्या है जहां पर 45 मिनट चलने वाली सप्लाई के दौरान मात्र 10 से 15 मिनट पानी आता है वह भी बहुत कम मात्रा में पतली धार के रूप में पानी पहुंच रहा है जिससे लोगों के घरों की पानी की पूर्ति नहीं हो पा रही है। अंबेडकर वार्ड के नागरिकों ने बताया कि उनके यहां जब से नर्मदा लाइन से पानी की सप्लाई शुरू हुई है तभी से पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
    user_सोहागपुर न्यूज़
    सोहागपुर न्यूज़
    Salesperson सोहागपुर, नर्मदापुरम, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.