logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुबेरस्थान कस्बे में स्थित प्राचीन शिवालय के परिसर में योग गुरु डॉ आईजे सिंह, योग गुरु राघवेंद्र शर्मा और प्रभुनाथ गुप्ता ने लोगों को योग सिखाया। इस दौरान सूर्यासन, भ्रामरी, अनुलोम विलोम सहित अनेक प्रकार के योगासन कराए गए और उनसे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बच्चा सिंह, डॉ पीके विश्वास, बीरबहादुर शर्मा, दुर्गादयाल तिवारी, दिनेश तिवारी, धनंजय तिवारी, कृष्णा पांडेय, मुकेश नाथ तिवारी और रामबृक्ष गिरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_S P Tiwari
S P Tiwari
Local News Reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
f8e6fc2a-3807-423a-a8a9-7aa1c517a3a4

बारहवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुबेरस्थान कस्बे में स्थित प्राचीन शिवालय के परिसर में योग गुरु डॉ आईजे सिंह, योग गुरु राघवेंद्र शर्मा और प्रभुनाथ गुप्ता ने लोगों को योग सिखाया। इस दौरान सूर्यासन, भ्रामरी, अनुलोम विलोम सहित अनेक प्रकार के योगासन कराए गए और उनसे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बच्चा सिंह, डॉ पीके विश्वास, बीरबहादुर शर्मा, दुर्गादयाल तिवारी, दिनेश तिवारी, धनंजय तिवारी, कृष्णा पांडेय, मुकेश नाथ तिवारी और रामबृक्ष गिरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बाँसी में संचालित 'योगी क्लिनिक' में बिहार की एक एएनएम द्वारा कथित तौर पर अवैध तरीके से इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह एएनएम मधुबनी के पीएचसी पर कार्यरत हैं और यूपी में आकर अवैध रूप से इस क्लिनिक में डॉक्टर के रूप में बैठकर इलाज करती थीं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। मृतका की पहचान रजनी देवी, पत्नी विकाश यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिमी चंपारण (बिहार) के ग्राम खोताहवा की निवासी थीं। मिली जानकारी के अनुसार, रजनी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बिहार की एक आशा कार्यकर्ता द्वारा इलाज के लिए इसी 'योगी क्लिनिक' में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मृत्यु हो गई। महिला की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक व स्टाफ की कथित लापरवाही से नाराज़ होकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद एडिशनल सीएमओ रामदास कुशवाहा और कुबेरनाथ चिकित्सा प्रभारी धीरज सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने 'योगी क्लिनिक' पर नोटिस चस्पा करते हुए उसे सील कर दिया। इस दौरान विशुनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के धुरुव शर्मा और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही।
    4
    कुशीनगर के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बाँसी में संचालित 'योगी क्लिनिक' में बिहार की एक एएनएम द्वारा कथित तौर पर अवैध तरीके से इलाज के दौरान जच्चा-बच्चा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। यह एएनएम मधुबनी के पीएचसी पर कार्यरत हैं और यूपी में आकर अवैध रूप से इस क्लिनिक में डॉक्टर के रूप में बैठकर इलाज करती थीं। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया।

मृतका की पहचान रजनी देवी, पत्नी विकाश यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिमी चंपारण (बिहार) के ग्राम खोताहवा की निवासी थीं। मिली जानकारी के अनुसार, रजनी देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बिहार की एक आशा कार्यकर्ता द्वारा इलाज के लिए इसी 'योगी क्लिनिक' में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों की मृत्यु हो गई।

महिला की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक व स्टाफ की कथित लापरवाही से नाराज़ होकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के बाद एडिशनल सीएमओ रामदास कुशवाहा और कुबेरनाथ चिकित्सा प्रभारी धीरज सिंह मौके पर पहुंचे, जिन्होंने 'योगी क्लिनिक' पर नोटिस चस्पा करते हुए उसे सील कर दिया। इस दौरान विशुनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के धुरुव शर्मा और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही।
    user_नन्दलाल शर्मा
    नन्दलाल शर्मा
    Court reporter पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • भोजपुर में हुए एक एनकाउंटर ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को लेकर पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई थी, जबकि मृतक भरत तिवारी का परिवार इसे एक सुनियोजित हत्या करार दे रहा है। दोनों पक्षों के इन परस्पर विरोधी दावों के कारण मामले की सच्चाई को लेकर बहस तेज़ हो गई है। भरत तिवारी की मौत के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच, एनकाउंटर से ठीक पहले का भरत तिवारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
    1
    भोजपुर में हुए एक एनकाउंटर ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को लेकर पुलिस का दावा है कि यह कार्रवाई आत्मरक्षा में की गई थी, जबकि मृतक भरत तिवारी का परिवार इसे एक सुनियोजित हत्या करार दे रहा है। दोनों पक्षों के इन परस्पर विरोधी दावों के कारण मामले की सच्चाई को लेकर बहस तेज़ हो गई है।

भरत तिवारी की मौत के बाद से इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इस बीच, एनकाउंटर से ठीक पहले का भरत तिवारी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
    user_Times of Uttar Pradesh
    Times of Uttar Pradesh
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कुशीनगर जिले के पडरौना में स्थित 'योगी क्लिनिक' में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उनके परिजनों में भारी कोहराम मच गया, जिसके चलते उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। यह घटना पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
    1
    कुशीनगर जिले के पडरौना में स्थित 'योगी क्लिनिक' में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उनके परिजनों में भारी कोहराम मच गया, जिसके चलते उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

यह घटना पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बांसी इलाके की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने इस पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही स्थित बड़ी गंडक नहर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 18 वर्षीय युवती ने नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित प्रयासों के चलते युवती को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही पहुँचाया गया। युवती की पहचान बैकुंठपुर कोठी निवासी 18 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने घर में अपनी छोटी बहन के साथ हुए विवाद के बाद आवेश में आकर यह आत्मघाती कदम उठाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद भी जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सूझबूझ और मदद से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
    1
    कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही स्थित बड़ी गंडक नहर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 18 वर्षीय युवती ने नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित प्रयासों के चलते युवती को सुरक्षित नहर से बाहर निकाल लिया गया, जिसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही पहुँचाया गया।

युवती की पहचान बैकुंठपुर कोठी निवासी 18 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने घर में अपनी छोटी बहन के साथ हुए विवाद के बाद आवेश में आकर यह आत्मघाती कदम उठाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद भी जब उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, तो उसे आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

समय रहते स्थानीय लोगों की सूझबूझ और मदद से एक बड़ी अनहोनी टल गई।
    user_Bharat Now live
    Bharat Now live
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील कप्तानगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की, जहाँ उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए, साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप संतोषजनक ढंग से हो। उन्होंने राजस्व और भूमि संबंधी मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 83 शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 69 प्रकरणों को आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 64 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे, जिनमें से 14 का निस्तारण हुआ और 50 लंबित रहे। पुलिस विभाग से 04 शिकायतें और विकास विभाग से 01 शिकायत प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से 14 प्रार्थना पत्र मिले। संयुक्त राजस्व एवं पुलिस, समाज कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने भी जनसुनवाई में प्राप्त पुलिस संबंधी शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए तथा भूमि एवं पारिवारिक विवादों जैसे संवेदनशील मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी, सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पुलिस विभाग के साथ तहसील के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
    3
    जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने तहसील कप्तानगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की, जहाँ उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए, साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप संतोषजनक ढंग से हो। उन्होंने राजस्व और भूमि संबंधी मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने पर जोर दिया।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 83 शिकायतें और प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 69 प्रकरणों को आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक 64 प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से संबंधित थे, जिनमें से 14 का निस्तारण हुआ और 50 लंबित रहे। पुलिस विभाग से 04 शिकायतें और विकास विभाग से 01 शिकायत प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से 14 प्रार्थना पत्र मिले। संयुक्त राजस्व एवं पुलिस, समाज कल्याण, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर निर्धारित समयावधि में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और शिकायतकर्ता की संतुष्टि को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने भी जनसुनवाई में प्राप्त पुलिस संबंधी शिकायतों का निष्पक्ष एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध न्याय दिलाया जाए तथा भूमि एवं पारिवारिक विवादों जैसे संवेदनशील मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही की जाए।

इस सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य चिकित्साधिकारी, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला पंचायतराज अधिकारी, सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं पुलिस विभाग के साथ तहसील के अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
    user_Ajeet kumar gond
    Ajeet kumar gond
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुशीनगर के सुकरौली मंडल स्थित कन्हैयालाल सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान सभी ने स्वस्थ, सशक्त और निरोग भारत के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय प्रकाश शाही, जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंडल महामंत्री शशांक त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र यादव और योग शिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नियमित योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर लाल बहादुर निषाद, वरुण जायसवाल, कान्हा श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल, चेतन यादव, अर्जुन पटेल, मंडल उपाध्यक्ष अध्यालाल गौंड, राममिलन यादव, वकील सिंह, विकास तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष राम प्रवेश कश्यप ने इस मौके पर कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि नियमित योगाभ्यास से ही एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
    1
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुशीनगर के सुकरौली मंडल स्थित कन्हैयालाल सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर परिसर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान सभी ने स्वस्थ, सशक्त और निरोग भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जय प्रकाश शाही, जिला मंत्री ज्ञान विक्रम सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, मंडल महामंत्री शशांक त्रिपाठी, कार्यक्रम संयोजक सुरेंद्र यादव और योग शिक्षक ओमप्रकाश गुप्ता ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नियमित योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर लाल बहादुर निषाद, वरुण जायसवाल, कान्हा श्रीवास्तव, दीपक जायसवाल, चेतन यादव, अर्जुन पटेल, मंडल उपाध्यक्ष अध्यालाल गौंड, राममिलन यादव, वकील सिंह, विकास तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष राम प्रवेश कश्यप ने इस मौके पर कहा कि योग भारतीय संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आगे जोर देकर कहा कि नियमित योगाभ्यास से ही एक स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में विश्व योग दिवस के अवसर पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर योगाभ्यास किया, जिससे यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा।
    1
    महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में विश्व योग दिवस के अवसर पर भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने एकत्रित होकर योगाभ्यास किया, जिससे यह कार्यक्रम बेहद सफल रहा।
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बांसी में संचालित 'योगी क्लिनिक' में उपचार के दौरान एक जच्चा और उसके बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर के मिलते ही परिजनों में भारी कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया, जिसमें उन्होंने क्लिनिक पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाया।
    1
    कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बांसी में संचालित 'योगी क्लिनिक' में उपचार के दौरान एक जच्चा और उसके बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर के मिलते ही परिजनों में भारी कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया, जिसमें उन्होंने क्लिनिक पर इलाज में घोर लापरवाही का आरोप लगाया।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.